लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वोस्तोक (अंतरिक्ष यान)

सूची वोस्तोक (अंतरिक्ष यान)

वोस्तोक (Vostok) एक प्रकार का सोवियत संघ द्वारा बनाया गया अंतरिक्ष यान था। इतिहास में पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन द्वारा 12 अप्रैल, 1961 को इस अंतरिक्ष यान पर अंजाम दी गयी थी। यह अंतरिक्ष यान वोस्तोक कार्यक्रम का हिस्सा था। जिसमें छह मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान 1961-63 तक की गई थी। आगे दो और मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान 1964 और 1965 में वोस्तोक अंतरिक्ष यान द्वारा की गई थी। जो संशोधित वोस्तोक अंतरिक्ष यान थे। 1960 के दशक के अंत तक दोनों यान को सोयूज़ अंतरिक्ष यान से विस्थापित कर दिया गया। जो अभी भी इस्तेमाल हो रहा है। .

3 संबंधों: सोयूज़, सोवियत संघ, वॉस्कहोड़ (अंतरिक्ष यान)

सोयूज़

सोयूज (Soyuz; रूसी Сою́з; IPA), Union) १९६० के दशक में सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिये कोरोलियोव डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किये गये अंतरिक्षयानों की शृंखला है जो आज भी काम कर रहे हैं। सोयूज अंतरिक्ष यान, वोस्खोद (Voskhod) के बाद आया था और इसका उद्देश्य मानव को चन्द्रमा पर भेजने के सोवियत संघ के कार्यक्रम का हिसा था। .

नई!!: वोस्तोक (अंतरिक्ष यान) और सोयूज़ · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: वोस्तोक (अंतरिक्ष यान) और सोवियत संघ · और देखें »

वॉस्कहोड़ (अंतरिक्ष यान)

वॉस्कहोड़ (Voskhod) एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान था। जिसे सोवियत संघ द्वारा मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयार किया गया था। यह वॉस्कहोड़ कार्यक्रम का हिस्सा था। वॉस्कहोड़ 1 तीन जबकि वॉस्कहोड़ 2 दो दल के मानवयुक्त उड़ान के लिए इस्तेमाल किया गया था। वॉस्कहोड़ को सोयूज़ अंतरिक्ष यान से विस्थापित कर दिया गया। जो अभी भी इस्तेमाल हो रहा है। .

नई!!: वोस्तोक (अंतरिक्ष यान) और वॉस्कहोड़ (अंतरिक्ष यान) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »