लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विसाया

सूची विसाया

विसायज़ (Visayas) या विसाया द्वीप दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में एक द्वीपसमूह है। यह उस देश के तीन प्रमुख द्वीप दलों में से एक है। यह लूज़ोन द्वीप से दक्षिण में स्थित हैं और यहाँ के विसाई (Visayan) लोगों की अपनी सांस्कृति व भाषाएँ हैं। पनाय, नेग्रोस, सिबू, बोहोल, लेयते और सामार विसायों के प्रमुख द्वीप हैं। यह द्वीपसमूह अधिकतर विसाया सागर को घेरे हुए है। .

18 संबंधों: तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वीपसमूह, नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़), पनाय, पश्चिमी विसाया, पूर्वी विसाया, फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल, फ़िलीपीन्स, बोहोल, मध्य विसाया, लूज़ोन, लेयते, श्रीविजय राजवंश, सामार, सिबु, संस्कृत भाषा, इंडोनेशिया

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: विसाया और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: विसाया और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वीपसमूह

भारत के पड़ौसी देश बर्मा में स्थित मेरगुई द्वीपसमूह द्वीपसमूह किसी सागर, महासागर या झील में स्थित द्वीपों की शृंखला को कहते हैं। भारत के अण्डमान, निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूहों के उदहारण हैं। .

नई!!: विसाया और द्वीपसमूह · और देखें »

नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़)

नेग्रोस (Negros), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र १८ (Region XVIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक द्वीप और प्रशासनिक क्षेत्र है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, हालांकि इसके प्रशासनिक क्षेत्र में आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी शामिल हैं। .

नई!!: विसाया और नेग्रोस (फ़िलिपीन्ज़) · और देखें »

पनाय

पनाय (तगालोग व अंग्रेज़ी: Panay) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीपसमूह के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है। यह १६० किमी चौड़ा त्रिकोण आकार का द्वीप है और देश का छठा सबसे बड़ा द्वीप है। राजनैतिक रूप से यह अक्लान (Aklan), आन्तीके (Antique), कापीज़ (Capiz) और इलोइलो (Iloilo) प्रान्तों में विभाजित है जो सभी पश्चिमी विसाया प्रदेश में आते हैं। यह मिन्दोरो द्वीप से दक्षिणपूर्व और नेग्रोस द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। .

नई!!: विसाया और पनाय · और देखें »

पश्चिमी विसाया

पश्चिमी विसाया (Western Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ६ (Region VI) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं: अक्लान, आन्तीके, कापिस, गिमारास और इलोइलो। .

नई!!: विसाया और पश्चिमी विसाया · और देखें »

पूर्वी विसाया

पूर्वी विसाया (Eastern Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ८ (Region VIII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में छह प्रान्त सम्मिलित हैं। सामार, लेयते और बिलिरान इस क्षेत्र के मुख्य द्वीप हैं। .

नई!!: विसाया और पूर्वी विसाया · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है। .

नई!!: विसाया और फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: विसाया और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बोहोल

बोहोल (Bohol) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में बोहोल के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के लगभग ७५ अन्य छोटे द्वीप व टापु भी सम्मिलित हैं। बोहोल फ़िलिपीन्ज़ का दसवाँ सबसे बड़ा द्वीप है। बोहोल और पास से सिबु द्वीप की भाषा एक-जैसी है लेकिन बोहोल के लोग अपनी अलग पहचान बनाते हुए इनके छोटे-मोटे अंतरों को सुरक्षित रखते हैं। .

नई!!: विसाया और बोहोल · और देखें »

मध्य विसाया

मध्य विसाया (Central Visayas), जिसकी औपचारिक उपाधि क्षेत्र ७ (Region VII) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: सिबु (Cebu), बोहोल (Bohol) और सिकिहोर (Siquijor)। इनके अलावा इसमें तीन बड़े शहर - सिबु सिटी, लापु-लापु और मंदाउए - भी शामिल हैं। .

नई!!: विसाया और मध्य विसाया · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: विसाया और लूज़ोन · और देखें »

लेयते

लेयते (Leyte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह सामार द्वीप के पड़ोस में दक्षिणपश्चिम दिशा में स्थित है और प्रशासनिक रूप से दो प्रान्तों में विभाजित है: (उत्तरी) लेयते प्रान्त और दक्षिणी लेयते प्रान्त। प्रशासनिक तौर पर पास का पनाओन द्वीप भी दक्षिणी लेयते प्रान्त का हिस्सा है। लेयते द्वीप पास के सामार द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक 2.16 किलोमीटर लम्बा समुद्री पुल बनाया गया है। लेयते के पूर्वोत्तर में बिलिरान द्वीप है जो १९९२ तक लेयते प्रान्त का भाग था लेकिन उस वर्ष के बाद एक अलग प्रान्त बना दिया गया। .

नई!!: विसाया और लेयते · और देखें »

श्रीविजय राजवंश

८वीं शताब्दी के आसपास श्रीविजय साम्राज्य का विस्तार सर्वाधिक था। श्रीविजय शैली का पगोड़ा (चैय, थाइलैण्ड) श्रीविजय राजवंश इंडोनेशिया का एक प्राचीन राजवंश था। इस राज्य की स्थापना चौथी शती ई. में या उससे भी पहले हुई थी।सातवीं शताब्दी में 'श्रीविजय' या 'श्रीभोज' वैभव के शिखर पर था। .

नई!!: विसाया और श्रीविजय राजवंश · और देखें »

सामार

सामार (Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और प्रशासनिक रूप से तीन प्रान्तों में विभाजित है: सामार प्रान्त (जिसमें द्वीप का पश्चिमी ४०% हिस्सा सम्मिलित है), उत्तरी सामार प्रान्त और पूर्वी सामार प्रान्त। सामार पास से लेयते द्वीप से सान हुआनिको जलसन्धि द्वारा बंटा हुआ है लेकिन यातायात के लिए इसपर एक समुद्री पुल बनाया गया है। .

नई!!: विसाया और सामार · और देखें »

सिबु

सिबु (Cebu), जिसे कभी-कभी विदेशियों द्वारा सेबु भी उच्चारित करा जाता है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के मध्य विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप व प्रान्त है। प्रशासनिक रूप से प्रान्त में सिबु के मुख्य द्वीप के अलावा आसपास के अन्य छोटे द्वीप व टापु भी सम्मिलित हैं। इसकी राजधानी सिबु सिटी फ़िलिपीन्ज़ का सबसे पुराना शहर है और कभी उस देश की राष्ट्रीय राजधानी भी थी। सिबु फ़िलिपीन्ज़ के सबसे विकसित प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: विसाया और सिबु · और देखें »

संस्कृत भाषा

संस्कृत (संस्कृतम्) भारतीय उपमहाद्वीप की एक शास्त्रीय भाषा है। इसे देववाणी अथवा सुरभारती भी कहा जाता है। यह विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। संस्कृत एक हिंद-आर्य भाषा हैं जो हिंद-यूरोपीय भाषा परिवार का एक शाखा हैं। आधुनिक भारतीय भाषाएँ जैसे, हिंदी, मराठी, सिन्धी, पंजाबी, नेपाली, आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। इन सभी भाषाओं में यूरोपीय बंजारों की रोमानी भाषा भी शामिल है। संस्कृत में वैदिक धर्म से संबंधित लगभग सभी धर्मग्रंथ लिखे गये हैं। बौद्ध धर्म (विशेषकर महायान) तथा जैन मत के भी कई महत्त्वपूर्ण ग्रंथ संस्कृत में लिखे गये हैं। आज भी हिंदू धर्म के अधिकतर यज्ञ और पूजा संस्कृत में ही होती हैं। .

नई!!: विसाया और संस्कृत भाषा · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: विसाया और इंडोनेशिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विसाया द्वीपों, विसायज़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »