लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजकुमार राव

सूची राजकुमार राव

राजकुमार राव एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके पश्चात यह 2013 में काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अपने फ़िल्म शाहिद के लिए मिला। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है। .

16 संबंधों: डॉली की डोली, डी-डे, तलाश (२०१२ फ़िल्म), न्यूटन (फिल्म), महाराष्ट्र, मुम्बई, रागिनी एमएमएस, लव सेक्स और धोखा, शादी में ज़रूर आना, शाहिद (फ़िल्म), हमारी अधूरी कहानी, हरियाणा, गुरुग्राम जिला, ओमेर्टा, काय पो छे!, कृति खरबंदा

डॉली की डोली

डॉली की डोली एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अरबाज़ ख़ान ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। यह फ़िल्म 23 जनवरी 2015 में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: राजकुमार राव और डॉली की डोली · और देखें »

डी-डे

डी-डे एक भारतीय अपराध-रहस्य विधा वाली फ़िल्म है जिसके सहनिर्माता डार मोशन पिक्चर्स एम्मी एंटरटेनमेंट हैं। यह नाट्यरूपक फ़िल्म 19 जुलाई 2013 को जारी की गयी। अर्जुन रामपाल, ऋषि कपूर, इरफ़ान ख़ान, श्रुति हासन, हुमा क़ुरैशी और संदीप कुलकर्णी अभिनीत इस फ़िल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। .

नई!!: राजकुमार राव और डी-डे · और देखें »

तलाश (२०१२ फ़िल्म)

तलाश एक 2012 में प्रदर्शित एक भारतीय थ्रिलर फ़िल्म है जिसे रीमा कागती द्वारा लिखा व निर्देशित किया गया है। फ़िल्म को एक्सेल इंटरटेनमेंट और आमिर खान प्रोडक्शंस मिल कर निर्मित किया और इसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म का संगीत राम संपथ द्वारा किया गया है और जावेद अख्तर ने गानों को लिखा है। .

नई!!: राजकुमार राव और तलाश (२०१२ फ़िल्म) · और देखें »

न्यूटन (फिल्म)

न्‍यूटन फिल्म को भारत की तरफ से विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्‍कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी। हालांकि ये फिल्म अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही और पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई। यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्‍म है। इस फिल्‍म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्‍म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। 'न्‍यूटन' को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 'बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म' की श्रेणी के लिए भेजी जाएगा। ये फिल्म 22 सितंबर 2017 को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। .

नई!!: राजकुमार राव और न्यूटन (फिल्म) · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: राजकुमार राव और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: राजकुमार राव और मुम्बई · और देखें »

रागिनी एमएमएस

रागिनी एमएमएस बॉलीवुड की २०११ की आंतक शैली की वीभत्स फ़िल्म है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है और इसके निर्माता बालाजी टेलीफ़िल्म्स के जितेन्द्र एवं शोभा कपूर हैं। यह १३ मई २०११ को जारी की गई। फ़िल्म २००७ की अमेरिकी अलौकिक वीभत्स फ़िल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी से प्रभावित है और आंशिक रूप से दिल्ली की दीपिका नामक लड़की की वास्तविक कहानी पर आधारित है। .

नई!!: राजकुमार राव और रागिनी एमएमएस · और देखें »

लव सेक्स और धोखा

लव सेक्स और धोखा २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: राजकुमार राव और लव सेक्स और धोखा · और देखें »

शादी में ज़रूर आना

शादी में ज़रूर आना फ़िल्म एक ड्रामेटिक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की डायरेक्टर रत्ना सिन्हा हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आने वाले हैं। शादी में ज़रूर आना" की शूटिंग लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में हो रही थी। .

नई!!: राजकुमार राव और शादी में ज़रूर आना · और देखें »

शाहिद (फ़िल्म)

शाहिद एक अनुराग कश्यप निर्मित एवं हंसल मेहता निर्देशित जीवनी आधारित २०१३ की हिन्दी फ़िल्म है। यह एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता, शाहिद आज़मी, जिनकी २०१० में मुम्बई में हत्या कर दी गई थी के जीवन पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म का प्रथम प्रदर्शन २०१२ के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में सितम्बर २०१२ में 'सिटी टू सिटी' प्रोग्राम में किया गया। फ़िल्म के वितरण अधिकार यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पास हैं और इसे १८ अक्टूबर २०१३ को जारी किया गया। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तथा राजकुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। .

नई!!: राजकुमार राव और शाहिद (फ़िल्म) · और देखें »

हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण महेश भट्ट ने किया है। साथ ही यह इस फ़िल्म के लेखक और प्रस्तोता भी हैं। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फ़िल्म 12 जून 2015 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: राजकुमार राव और हमारी अधूरी कहानी · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: राजकुमार राव और हरियाणा · और देखें »

गुरुग्राम जिला

गुड़गाँव, भारतीय राज्य हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह हरियाणा के ४ प्रमण्डलों में से भी एक है। गुडगाँव हरियाणा का ओद्योगिक और वितीय केंद्र है। गुड़गाँव भारत की राजधानी दिल्ली से ३० किलोमीटर, द्वारका से १० किलोमीटर, चंडीगढ़ से २६८ किलोमीटर दूर है। गुड़गाँव दिल्ली के चार प्रमुख उपग्रह शहरो में से एक है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा है। गुड़गाँव दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली मेट्रो के माध्यम से सीमा साँझा करता है। गुड़गाँव का भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद तीसरा स्थान है। गुडगाँव भारत का एकमात्र पहला एसा शहर है जिसके प्रतेक घर में बिजली की पूर्ति होती है। बिज़नस टुडे मैगज़ीन के द्वारा गुड़गाँव को भारत में रहने के लिए ११ स्थान प्राप्त है। पिछले २५ सालो में गुडगाँव ने बहुत तेजी से प्रगति की है और अपने आप को दुनिया के नक़्शे पर स्थापित किआ है। .

नई!!: राजकुमार राव और गुरुग्राम जिला · और देखें »

ओमेर्टा

ओमेर्टा हंसल मेहता द्वारा निर्देशित एक 2018 भारतीय हिंदी अपराध नाटक फिल्म है। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख़ की भूमिका में राजकुमार राव हैं। फिल्म ने भारत में पश्चिमी देशों के नागरिकों की 1994 के अपहरण की पड़ताल की, जिसके लिए उमर को गिरफ्तार कर लिया गया और 2002 में वाल स्ट्रीट जर्नल पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या की साजिश रची गई। इसे 2017 में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में विशेष प्रस्तुति अनुभाग में दिखाया गया था, मुंबई फिल्म महोत्सव, फ्लोरेंस फिल्म महोत्सव, हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह। ओमर्टा 2018 न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में समापन रात की फिल्म थी। पहला ट्रेलर 14 मार्च 2018 को जारी किया गया था जबकि दूसरा ट्रेलर 23 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। ओमर्टा को 4 मई, 2018 को रिलीज हुई। .

नई!!: राजकुमार राव और ओमेर्टा · और देखें »

काय पो छे!

काय पो छे! चेतन भगत के उपन्यास द ३ मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 2013 की भारतीय नाटक फ़िल्म है। .

नई!!: राजकुमार राव और काय पो छे! · और देखें »

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा (जन्म: 29 अक्तूबर, 1990) भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम करती है। एक मॉडल के रूप में कैरियर की शुरुआत के बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म बोनी (2009) के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कन्नड़ में शीर्ष अभिनेत्री में से एक बन गई। उन्होंने हाल ही में तमिल और हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत की है। फिल्‍म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा नजर आई। फिर आगे वो फिल्‍म 'गेस्ट इन लंदन' में मुख्‍य भूमिका में कार्तिक आर्यन और उनकी पत्नी के किरदार में दिखीं। .

नई!!: राजकुमार राव और कृति खरबंदा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »