लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरकटियागंज

सूची नरकटियागंज

नरकटियागंज बिहार प्रान्त का एक शहर है। यह पश्चिम चंपारण जिले का एक अनुमंडल तथा नगर परिषद भी है। नरकटियागंज अनुमंडल में 4 प्रखंड क्रमशः नरकटियागंज, लौरिया, मैनाटांड़-सिकटा और गौनाहा है। नरकटियागंज अनुमंडल की जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार 332073 है। वर्तमान में 550000 के लगभग जनसंख्या अनुमानित है। नरकटियागंज नगर परिषद में कुल 25 वार्ड है| 2011 के आंकड़ो के अनुसार शहरी जनसंख्या 49,507 है। वही शहरी क्षेत्र में तीव्र गति से बढ़ती आबादी को देखते हुए वर्तमान में शहरी जनसंख्या 1,60000 अनुमानित है।नरकटियागंज में कुल 27 पंचायत है.

10 संबंधों: चंपारण, नरकटियागंज प्रखण्ड (पश्चिमी चंपारण), नरकटियागंज रेलवे स्टेशन, नरकटियागंज सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र, पर्यटन स्थल, प्रांत, बिहार, शहर, सांसद, विधायक

चंपारण

चंपारण बिहार प्रान्त का एक जिला था। अब पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण नाम के दो जिले हैं। भारत और नेपाल की सीमा से लगा यह क्षेत्र स्वाधीनता संग्राम के दौरान काफी सक्रिय रहा है। महात्मा गाँधी ने अपनी मशाल यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ नील आंदोलन से जलायी थी। बेतियापश्चिमी चंपारण का जिला मुख्यालय है और मोतिहारी पूर्वी चम्पारण का। चंपारण से ३५ किलोमीटर दूर दक्षिण साहेबगंज-चकिया मार्ग पर लाल छपरा चौक के पास अवस्थित है प्राचीन ऐतिहासिक स्थल केसरिया। यहाँ एक वृहद् बौद्धकालीन स्तूप है जिसे केसरिया स्तूप के नाम से जाना जाता है। .

नई!!: नरकटियागंज और चंपारण · और देखें »

नरकटियागंज प्रखण्ड (पश्चिमी चंपारण)

बिहार के पश्चिमी चंपारण का एक प्रखण्ड। नरकटियागंज प्रखण्ड में कुल २७ पंचायतें हैं- .

नई!!: नरकटियागंज और नरकटियागंज प्रखण्ड (पश्चिमी चंपारण) · और देखें »

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन

नरकटियागंज जंक्शन (स्टेशन कोड: Nke) भारतीय रेल के पूर्वी केन्द्रीय रेलवे के समस्तीपुर डिविजन में स्थित एक स्टेश्न है। यह नरकटियागंज कस्बे में है जो बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिला में नेपाल की सीमा के पास है। .

नई!!: नरकटियागंज और नरकटियागंज रेलवे स्टेशन · और देखें »

नरकटियागंज सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र

नरकटियागंज रेलवे जंक्शन से 3 किलोमीटर की दुरी पर नरकटियागंज - बेतिया मार्ग के किनारे सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) का प्रशिक्षण कैंप और शिविर है। एसएसबी गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करती है।नेपाल व अन्य पड़ोसी मुल्कों की सीमा जो भारत से सटी है उनकी सुरक्षा में यह बल लगी रहती है। तस्करी, आतंकवाद के अलावा देश को हानि पहुचाने वाले तत्वों पे ये निगरानी रखती है और कार्यवाही करती है। नरकटियागंज के एसएसबी कैंप में देश के कोने कोने से बहाली और प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए युवक और जवान आते हैं।.

नई!!: नरकटियागंज और नरकटियागंज सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र · और देखें »

पर्यटन स्थल

जो स्थल पर्यटकों के लिए रोचक होते हैं उन्हें पर्यटन-स्थल कहते हैं। ये स्थल कई दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकते हैं जैसे धर्म, मनोरंजन, शिक्षा, प्राकृतिक सुषमा या महत्वपूर्ण इमारतों या अन्य संस्थानों के कारण। श्रेणी:पर्यटन.

नई!!: नरकटियागंज और पर्यटन स्थल · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: नरकटियागंज और प्रांत · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: नरकटियागंज और बिहार · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

नई!!: नरकटियागंज और शहर · और देखें »

सांसद

सांसद, संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है। अनेक देशों में इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से निम्न सदन के सदस्यों के लिए किया जाता है। क्योंकि अक्सर उच्च सदन के लिए एक अलग उपाधि जैसे कि सीनेट एवं इसके सदस्यों के लिये सीनेटर का प्रयोग किया जाता है सांसद अपनी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर संसदीय दल का गठन करते हैं। रोजमर्रा के व्यवहार में अक्सरसांसद शब्द के स्थान पर मीडिया में इसके लघु रूप "MP"का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: नरकटियागंज और सांसद · और देखें »

विधायक

विधानसभा का सदस्य (संक्षेप में एमएलए) या विधानमंडल का सदस्य (संक्षेप में एमएल) वह प्रतिनिधि है जिसे किसी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा एक उप-राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र के विधानमंडल (लेजिस्लेचर) या विधानसभा (लेजिस्लेटिव एसेंबली) के लिए चुना जाता है। .

नई!!: नरकटियागंज और विधायक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »