लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जुएल ओरांव

सूची जुएल ओरांव

जुएल उरांव भारत के वर्तमान जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री हैं। जुएल उरांव का जन्म 22 मार्च 1961 को ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुआ था। जुएल ने 16वीं लोकसभा में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के दिलीप तिर्की को कड़ी शिकस्त दी। सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले जुएल पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद से पराजित हो गए थे। जुएल भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वह ओड़िशा में भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक है। वह ओड़िशा में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। .

6 संबंधों: नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल, बीजू जनता दल, भारत सरकार, भारतीय जनता पार्टी, ओडिशा, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार

नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल

भारत का मंत्रिमण्डल भारत सरकार का सामूहिक निर्णय लेने वाली परिषद् होती है। इसमें प्रधानमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होते हैं। .

नई!!: जुएल ओरांव और नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल · और देखें »

बीजू जनता दल

बीजू जनता दल (बीजद) ('''ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ'''.) भारतीय राज्य ओडिशा का एक राज्यस्तरीय राजनीतिक दल है जिसका नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक करते हैं। इसकी स्थापना २६ दिसम्बर १९९७ को हुई। .

नई!!: जुएल ओरांव और बीजू जनता दल · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: जुएल ओरांव और भारत सरकार · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: जुएल ओरांव और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

ओडिशा

ओड़िशा, (ओड़िआ: ଓଡ଼ିଶା) जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। ओड़िआ भाषा राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है। पाराद्वीप को छोड़कर राज्य की अपेक्षाकृत सपाट तटरेखा (लगभग 480 किमी लंबी) के कारण अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। संकीर्ण और अपेक्षाकृत समतल तटीय पट्टी जिसमें महानदी का डेल्टा क्षेत्र शामिल है, राज्य की अधिकांश जनसंख्या का घर है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटानागपुर का पठार है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, सालंदी और बैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा देवमाली, राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है। ओड़िशा में तीव्र चक्रवात आते रहते हैं और सबसे तीव्र चक्रवात उष्णकटिबंधीय चक्रवात 05बी, 1 अक्टूबर 1999 को आया था, जिसके कारण जानमाल का गंभीर नुकसान हुआ और लगभग 10000 लोग मृत्यु का शिकार बन गये। ओड़िशा के संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है। ओड़िशा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल स्थित हैं जिनमें, पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर सबसे प्रमुख हैं और जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर जिसकी रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है और कोणार्क के सूर्य मंदिर को देखने प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। ब्रह्मपुर के पास जौगदा में स्थित अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: जुएल ओरांव और ओडिशा · और देखें »

इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार

इस्पात मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है। .

नई!!: जुएल ओरांव और इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जुएल उरांव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »