लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची

सूची जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची

श्रेणी:दक्षिण अमेरिका के देश.

19 संबंधों: चिली, दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह, देश, ध्वज, फ़्रान्स, ब्यूनस आयर्स, बोगोटा, मोण्टेवीडियो, यूनाइटेड किंगडम, राजधानी, लीमा, सैंटियागो, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची, जॉर्जटाउन, काराकास, क्षेत्र, क्वीटो, अर्जेण्टीना

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और चिली · और देखें »

दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह

दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह (अंग्रेजी: South Georgia and the South Sandwich Islands (SGSSI)) दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। यह सुदूर और दुर्गम द्वीपों का एक संग्रह है, जिसमें दक्षिण जॉर्जिया और छोटे छोटे द्वीपों की श्रृंखला दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह शामिल हैं। दक्षिण जॉर्जिया 167.4 किलोमीटर (104 मील) लंबा और 1.4 से लेकर 37 किलोमीटर (0.87-23 मील) तक चौड़ा है और समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह दक्षिण दक्षिण जॉर्जिया के दक्षिण-पूर्व में and is by far the largest island in the territory.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह · और देखें »

देश

एक देश किसी भी जगह या स्थान है जिधर लोग साथ-साथ रहते है, और जहाँ सरकार होती है। संप्रभु राज्य एक प्रकार का देश है। संयुक्त राष्ट्र १९३ देशों को मानती है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और देश · और देखें »

ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वज या झण्डा अथवा पताका (अंग्रेज़ी:Flag) सामान्यतः कपड़े का बना एक संकेत है जो प्राय: एक दण्ड के शीर्ष पर लगाया जाता है। यह प्राय: किसी देश, सेना, संस्था अथवा समूह का प्रतीक होता है। सभी राष्ट्रों के अपने अद्वितीय झण्डे हैं जो उस देश के संकेत के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जो केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग की तीन पट्टियों और बीच की सफ़ेद पट्टी पर अशोक चक्र के चिह्नांकन के साथ व्यवहृत होता है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और ध्वज · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और फ़्रान्स · और देखें »

ब्यूनस आयर्स

कोई विवरण नहीं।

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और ब्यूनस आयर्स · और देखें »

बोगोटा

बोगोटा कोलोंबिया देश की राजधानी है। बोगोटा International Center श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ श्रेणी:राजधानी ज़िले और क्षेत्र.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और बोगोटा · और देखें »

मोण्टेवीडियो

मोंटेवीडियो उरुग्वे का सबसे बड़ा नगर, राज़धानी और प्रमुख बंदरगाह है। १० लाख से ऊपर की जनसँख्या वाला ये उरुग्वे का एक मात्र नगर है। मर्सर मानव संसाधन कंसल्टिंग, के अनुसार मोंटेवीडियो लैटिन अमेरिका में उच्चतम जीवन गुणवत्ता वाला नगर है। श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और मोण्टेवीडियो · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और राजधानी · और देखें »

लीमा

लीमा एक शहर पेरू में है। पेरू की राजधानी है। श्रेणी:शहर श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ श्रेणी:पेरू.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और लीमा · और देखें »

सैंटियागो

सैंटियागो या सैंतियागो, दक्षिण अमेरिका के चिली देश की राजधानी है। यह देश के केन्द्रीय घाटी में समुद्र तल से लगभग ५२० मी की उंचाई पर स्थित है। लगभग दो दशकों की निर्बाध आर्थिक प्रगति ने लातिनी अमरीका में सैंटियागो को सबसे आधुनिक शहरों में शुमार कर दिया है और आज यहां दर्जनों शॉपिंग मॉल एवं सैकड़ों उंची इमारते हैं। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और सैंटियागो · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची

जनसंख्या के अनुसार देशों का मानचित्र 2007 में यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची है, इस सूची में प्रभुता संपन्न राष्ट्र और बसे हुए अधीन क्षेत्र शामिल हैं। यह सूची आईएसओ मानक पर आधारित आईएसओ 3166-1 है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जॉर्जटाउन

जॉर्जटाउन कई जगाहों का नाम हैं.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और जॉर्जटाउन · और देखें »

काराकास

काराकास वेनेज़ुएला की राजधानी है। श्रेणी:वेनेज़ुएला श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और काराकास · और देखें »

क्षेत्र

क्षेत्र के कई अर्थ हैं.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और क्षेत्र · और देखें »

क्वीटो

सैन फ़्रांसिस्को दे कितो, प्रायं कितो नाम से प्रसिद्ध शहर एक्वादोर की राजधानी है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और क्वीटो · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची और अर्जेण्टीना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण अमेरिकी देशों की जनसंख्या सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »