लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ईलीन कोलिन

सूची ईलीन कोलिन

ईलीन कोलिन एक रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री और एक रिटायर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका वायु सेना कर्नल है। वह एक पूर्व सैन्य प्रशिक्षक और पहली महिला टेस्ट पायलट थी और अंतरिक्ष शटल की पहली महिला कमांडर थी। उन्हें अपने काम के लिए कई पदक से सम्मानित भी किया गया था। कर्नल कोलिन्स ने बाहरी अंतरिक्ष में ३८ घंटे ८ घंटे और १० मिनट में प्रवेश किया था। कोलिन्स का जन्म १९ नवम्बर १९५६ को न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके माता-पिता जेम्स ई. और रोज मैरी कोलिन्स, काउंटी कॉर्क, आयरलैंड से न्यूयॉर्क आए थे। बचपन में उन्होंने गर्ल स्काउट्स में भाग लिया और अंतरिक्ष उड़ान में और पायलट बनने में अपनी रुचि व्यक्त की। उन्होंने १९७८ में सरेक्यूस यूनिवर्सिटी से स्कूल की शिक्षा प्राप्त की, और १९८६ में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन रिसर्च में साइंस की डिग्री हासिल की और १९८५ में वेबस्टर विश्वविद्यालय से स्पेस सिस्टम मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। .

3 संबंधों: वायुसेना, खगोलयात्री, कैलिफ़ोर्निया

वायुसेना

एक वायुसेनिक अड्डा, चित्र में उड़नपट्टी पे गोर करे वायुसेना एक राष्ट्र की सैन्य संगठन की एक शाखा होती है जिसका मुख्य कार्य उस देश की वायु सुरक्षा, वायु चौकसी एव जरूरत होने पर वायु युद्ध करना होता है। इस सेन्य संगठन की संरचना थलसेना, नौसेना या अन्य शाखाओं से अलग और स्वतंत्र होती है। आमतौर पर वायुसेना अपना कर्तव्य पालन करने के लिए वायु नियंत्रण करती है जिसमे की दुश्मन सेना के विमान विशेष तोर पर लड़ाकू विमानों को नष्ट करना, शत्रु पर बमबारी और सतेही सेना को सामरिक सहायता प्रदान करना होता है। वायुसेना कई प्रकार के साजो सामान काम में लेती है व जिसमे विभिन्न प्रकार के हथियार व विमान शामिल होते है। किसी भी वायुसेना के बेड़े में कई प्रकार के लड़ाकू, बम डोही, टोही, तेल टेंकर व सेन्य परिवहन विमान शामिल हो सकते है। सुखोई एसयु-३० एमकेआई लड़ाकू विमान .

नई!!: ईलीन कोलिन और वायुसेना · और देखें »

खगोलयात्री

खगोलयात्री या अंतरिक्षयात्री या खगोलबाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं। .

नई!!: ईलीन कोलिन और खगोलयात्री · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: ईलीन कोलिन और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »