लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतरिक्ष ओपेरा

सूची अंतरिक्ष ओपेरा

अंतरिक्ष ओपेरा उपन्यास का बाहरी पन्ना जिसमें इस शैली के कुछ क्लीशे तत्व दर्शाए गए हैं अंतरिक्ष ओपेरा या स्पेस ओपेरा (space opera) विज्ञान कथा (साइंस फ़िक्शन) की एक उपशैली है जसमें पृथ्वी से बाहर अन्य ग्रहों में या खुले अंतरिक्ष में में रोमांचकारी घटनाएँ होती हैं और अक्सर कहानी में प्रेमकथा के तत्व भी मिश्रित होते हैं। इसमें अक्सर दो ऐसे प्रतिद्वंदियों के बीच की लड़ाई भी दर्शाई जाती है जिनके पास एक काल्पनिक सुदूर भविष्य की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ और हथियार होते हैं। छह फ़िल्मों वाली प्रसिद्ध स्टार वॉर्स शृंखला अंतरिक्ष ओपेरा का एक अच्छा उदाहरण है।, Kathleen Kuiper, pp., The Rosen Publishing Group, 2011, ISBN 978-1-61530-494-3,...

5 संबंधों: नौटंकी, बहिर्ग्रह, स्टार वॉर्स, विज्ञान कथा साहित्य, अंतरिक्ष

नौटंकी

'सुल्ताना डाकू' नामक मशहूर नौटंकी के एक प्रदर्शन में देवेन्द्र शर्मा और पलक जोशी एक और नौटंकी का नज़ारा नौटंकी (Nautanki) उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल के एक लोक नृत्य और नाटक शैली का नाम है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीनकाल से चली आ रही स्वांग परम्परा की वंशज है और इसका नाम मुल्तान (पाकिस्तानी पंजाब) की एक ऐतिहासिक 'नौटंकी' नामक राजकुमारी पर आधारित एक 'शहज़ादी नौटंकी' नाम के प्रसिद्ध नृत्य-नाटक पर पड़ा।, Don Rubin, Taylor & Francis, 2001, ISBN 978-0-415-26087-9,...

नई!!: अंतरिक्ष ओपेरा और नौटंकी · और देखें »

बहिर्ग्रह

धूल के बादल में फ़ुमलहौत बी ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया (हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ली गई तस्वीर) बहिर्ग्रह (exoplanet) या ग़ैर-सौरीय ग्रह (extrasolar planet, ऍक्स्ट्रासोलर प्लैनॅट) ऐसे ग्रह को कहा जाता है जो हमारे सौर मण्डल से बाहर स्थित हो। सन् १९९२ तक खगोलशास्त्रियों को एक भी ग़ैर-सौरीय ग्रह के अस्तित्व का ज्ञान नहीं था, लेकिन उसके बाद बहुत से ऐसे ग्रह मिल चुके हैं। २४ मई २०११ तक ५५२ ग़ैर-सौरीय ग्रह ज्ञात हो चुके थे। क्योंकि इनमें से अधिकतर को सीधा देखने के लिए तकनीकें अभी विकसित नहीं हुई हैं, इसलिए सौ प्रतिशत भरोसे से नहीं कहा जा सकता के वास्तव में यह सारे ग्रह मौजूद हैं, लेकिन इनके तारों पर पड़ रहे गुरुत्वाकर्षक प्रभाव और अन्य लक्षणों से वैज्ञानिक इनके अस्तित्व के बारे में विश्वस्त हैं। अनुमान लगाया जाता है के सूरज की श्रेणी के लगभग १०% तारों के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं, हालांकि यह संख्या उस से भी अधिक हो सकती है। कॅप्लर अंतरिक्ष क्षोध यान द्वारा एकत्रित जानकारी के बूते पर कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है के आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) में कम-से-कम ५० अरब ग्रहों के होने की सम्भावना है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने जनवरी २०१३ में अनुमान लगाया कि आकाशगंगा में इस अनुमान से भी दुगने, यानि १०० अरब, ग्रह हो सकते हैं। .

नई!!: अंतरिक्ष ओपेरा और बहिर्ग्रह · और देखें »

स्टार वॉर्स

स्टार वॉर्स लोगो, जैसा सभी फ़िल्मों में देखा गया है स्टार वॉर्स जॉर्ज लूकस द्वारा कल्पित एक महाकाव्यात्मक अंतरिक्ष ओपेरा का फ़्रैन्चाइज़ है। इस फ़्रैन्चाइज़ की बनी पहली फ़िल्म मूलतः 25 मई 1977 को 20th सेंचुरी फॉक्स के सौजन्य से रिलीज़ हुई और विश्वव्यापी पॉप संस्कृति की अदभुत घटना बन गई, जिसके दो तात्कालिक परवर्ती प्रभाव स्वरूप तीन वर्षों के अंतराल में रिलीज़ हुए.

नई!!: अंतरिक्ष ओपेरा और स्टार वॉर्स · और देखें »

विज्ञान कथा साहित्य

विज्ञान कथा, काल्पनिक साहित्य की ही वह विधा है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संभावित परिवर्तनों को लेकर उपजी मानवीय प्रतिक्रिया को कथात्मक अभिव्यक्ति देती है। मेरी शेली की 'द फ्रन्केनस्टआईन' पहली विज्ञान कथात्मक कृति मानी जाती है। अमेरिका और ब्रिटेन में विगत सदी में बेह्तरीन विज्ञान कथाएं लिखी गयी है- आइजक आजीमोव, आर्थर सी क्लार्क, रोबर्ट हेनलीन प्रसिद्ध विज्ञान कथा लेखक रहे हैं। अब तीनों दिवंगत हैं। .

नई!!: अंतरिक्ष ओपेरा और विज्ञान कथा साहित्य · और देखें »

अंतरिक्ष

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (Outer space) कहते हैं। यह पूर्णतः शून्य (empty) तो नहीं होता किन्तु अत्यधिक निर्वात वाला क्षेत्र होता है जिसमें कणों का घनत्व अति अल्प होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं हिलियम का प्लाज्मा, विद्युतचुम्बकीय विकिरण, चुम्बकीय क्षेत्र तथा न्युट्रिनो होते हैं। सैद्धान्तिक रूप से इसमें 'डार्क मैटर' dark matter) और 'डार्क ऊर्जा' (dark energy) भी होती है। .

नई!!: अंतरिक्ष ओपेरा और अंतरिक्ष · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »