लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

सूची 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक

2018 शीतकालीन पैरालम्पिक, जो कि आधिकारिक रूप से बारहवाँ पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, 9 से 18 मई के मध्य दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में आयोजित होंगे। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन है जो कि अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किया जाना है। अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इस आयोजन के लिये 15 अक्टूबर 2009 को तीन दावेदारियां प्राप्त की थी। प्योंगचांग के साथ फ्रेंच आल्प्स में स्थित एन्नेसी, फ्रांस तथा म्यूनिख, जर्मनी (1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मेज़बान) ने भी इस आयोजन के लिये मेज़बानी का अपना दावा ठोका था। 22 जून 2010 को यह सभी दावेदार नगर प्रतिभागी नगर के तौर पर चुन लिये गये। जीते हुये प्रतिभागी नगर की घोषणा 6 जून 2011 को 123वें आईओसी सत्र, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुई। 27 अक्टूबर 2013 को 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का नया प्रतीक चिह्न जारी हुआ जो कि 16 मार्च 2014 को सोची नगर द्वारा मेज़बान नगर को सौंपा गया। अभिनेता ली दोंग वुक को इन खेलों के लिये सम्मानित दूत चुना गया। .

4 संबंधों: प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम, प्योंगचांग काउण्टी, 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक, 2022 शीतकालीन पैरालम्पिक

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम

प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम दक्षिण कोरिया में आयोजित 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक के उद्घाटन व समापन समारोह के लिये एक अस्थायी आयोजन स्थल है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम · और देखें »

प्योंगचांग काउण्टी

प्योंगचांग(पूरा, प्योंगचांग-गन) दक्षिण कोरिया का एक प्रशासनिक विभाग है जो कि तेबैक पर्वत क्षेत्र में बसा है। यह देश के गंगवोन-डो प्रान्त के अन्तर्गत आता है। यह बहुत से बौद्ध मंदिरो का घर है जिसमे वोल्जेओंग्सा भी शामिल है। यह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 180 किमी दूर है तथा यहाँ से एक्सप्रेस-वे तथा हाई स्पीड रेलगाड़ियों द्वारा जुड़ा है। वर्तमान में यह नगर 2018 शीतकालीन ओलम्पिक तथा 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर रहा है। प्योंगचांग का ध्येय वाक्य 'हैप्पी700 प्योंगचांग' इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 700 मीटर होने के कारण लिया गया है। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और प्योंगचांग काउण्टी · और देखें »

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक

2014 शीतकालीन पैरालम्पिक (r), आधिकारिक रूप से ग्यारहवें शीतकालीन पैरालम्पिक खेल जिसे सामान्य तौर पर सोची शीतकालीन पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, दिव्यांगों की एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा किया गया। इन खेलों का आयोजन रूस के सोची तथा क्रास्नोदर क्राई में 7 से 16 मार्च 2014 के मध्य हुआ। रूस ने पहली बार इन खेलों का आयोजन किया। इन खेल प्रतियोगिता में 5 खेलों के अन्तर्गत 72 प्रतियोगिताएँ हुई जिसमे स्नोबोर्डिंग को पहली बार शामिल किया गया। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2014 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2022 शीतकालीन पैरालम्पिक

2022 शीतकालीन पैरालम्पिक (चीनी: 第十三届冬季残疾人奥林匹克运动会), जिसे आधिकारिक रूप से तेरहवें पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, का आयोजन चीन के बीजिंग नगर में 4 मार्च से 13 मार्च के मध्य होगा। यह खेल अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किये जायेंगे। .

नई!!: 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक और 2022 शीतकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »