लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2014 एशियाई खेल

सूची 2014 एशियाई खेल

सत्रहवें एशियाई खेल २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में १७ सितम्बर २०१४ से ४ अक्टूबर २०१४ के मध्य आयोजित किए गए। .

18 संबंधों: दानिश मुजतबा, भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, भारतीय हॉकी टीम, मचेत्तिरा राजू पूवम्मा, मनिका बत्रा, मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त, रजत चौहान, लैशराम सरिता देवी, श्वेता चौधरी, सरदार सिंह, जीतू राय, विनेश फौगाट, वी॰ आर॰ रघुनाथ, खुशबीर कौर, इंचियोन, अभिषेक वर्मा, 2010 एशियाई खेल

दानिश मुजतबा

दानिश मुजतबा (Danish Mujtaba) (जन्म २०दिसम्बर १९८८,इलाहाबाद) एक भारतीय प्रोफेशनल फ़ील्ड हॉकी के खिलाड़ी है। इन्होंने अपने राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत २००९ में की थी। इन्होंने भारत की ओर 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में प्रतिनिधित्व किया था जो लन्दन में आयोजित किया गया था। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और दानिश मुजतबा · और देखें »

भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में

भारत 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राज़िल, 5 से 21 अगस्त, 2016 में पदक की होड़ में है। भारतीय एथलीटों ने 1920 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और भारत 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में · और देखें »

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम भारत की राष्ट्रीय मैदानी हॉकी टीम है। 1928 में भारतीय हॉकी टीम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर यूरोपीय सदस्य टीम बनी। भारत-मलेशिया हॉकी मैच, दिल्ली, ५ अक्टूबर २०१० 1928 में, टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता और 1956 तक ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम नाबाद रही, लगातार छह स्वर्ण पदक जीते। भारतीय हॉकी टीम ने अबतक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते है, जो सभी राष्ट्रीय टीमों से अधिक है। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और भारतीय हॉकी टीम · और देखें »

मचेत्तिरा राजू पूवम्मा

मचेत्तिरा राजू पूवम्मा एक भारतीय धावक हैं, जो 400 मीटर स्पर्धा में भाग लेते हैं। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और मचेत्तिरा राजू पूवम्मा · और देखें »

मनिका बत्रा

मनिका बत्रा (Manika Batra)(जन्म १५ जून १९९५) एक भारतीय टेबल टेनिस के खिलाड़ी है। अप्रैल २०१८ के अनुसार वह भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं तथा विश्व में ५८वीं वरीयता प्राप्त हैं। इन्होंने २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और मनिका बत्रा · और देखें »

मैरी कॉम

मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) (जन्मः १ मार्च १९८३) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।http://www.hindu.com/holnus/007200901261333.htm Mary makes women's boxing's Olympic case stronger: AIBA President २०१२ के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। दो वर्ष के अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश के बाद उन्होंने वापसी करके लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और मैरी कॉम · और देखें »

योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की ६० किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स २०१४ में योगेश्वर दत्त ने ६५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। २०१२ में भारत सरकार द्वारा इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न का सम्मान दिया गया। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और योगेश्वर दत्त · और देखें »

रजत चौहान

रजत चौहान एक भारतीय तीरंदाज हैं। इन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में अभिषेक वर्मा और संदीप कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और रजत चौहान · और देखें »

लैशराम सरिता देवी

लैशराम सरिता देवी (जन्म:1 मार्च 1985) भारत के मणिपुर राज्य की एक प्रमुख मुक्केबाज़ हैं। लाईटवेट वर्ग में वे राष्ट्रीय चैंपियन तथा भूतपूर्व विश्व चैंपियन हैं। 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और लैशराम सरिता देवी · और देखें »

श्वेता चौधरी

श्वेता चौधरी (जन्म: 3 जुलाई 1986) भारत की एक खिलाड़ी हैं। इन्होंने इंचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों में १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। वे हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी हैं। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और श्वेता चौधरी · और देखें »

सरदार सिंह

सरदार सिंह (जन्म: 15 जुलाई 1986 सिरसा, हरियाणा) भारत के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। सरदार मिडफील्डर के स्थान पर खेलते हैं। भारत सरकार ने २०१२ में सरदार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।.

नई!!: 2014 एशियाई खेल और सरदार सिंह · और देखें »

जीतू राय

जीतू राय (जन्म: २५ अगस्त १९८९ नेपाल) एक नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं। एक ही विश्व कप में दो पदक जीतने वाले वो प्रथम भारतीय और नेपाली हैं। ग्लासगो में आयोजित 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में २८ जुलाई २०१४ को १९४.१ लेकर स्वर्ण पदक जीता। वे भारतीय सेना के नौजवान हैं। राय ने मई २०१४ के विश्व कप में १० मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और ५० मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता था। उन्हें 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और जीतू राय · और देखें »

विनेश फौगाट

विनेश फौगाट महिला कुश्ती में 2014 राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इन्होंने २०१४ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। इन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़कर बाहर होना पड़ा। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और विनेश फौगाट · और देखें »

वी॰ आर॰ रघुनाथ

वोक्कालिंग रामचन्द्र रघुनाथ (Vokkaliga Ramachandra Raghunath कन्नड़:"ವೊಕ್ಕಲಿಗ ರಾಮಚಂದ್ರ ರಘುನಾಥ") (जन्म ०१ नवम्बर १९८८) एक भारतीय प्रोफेशनल फ़ील्ड हॉकी के खिलाड़ी है। ये हॉकी में फुलबैक स्थिति में खेलते है। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और वी॰ आर॰ रघुनाथ · और देखें »

खुशबीर कौर

खुशबीर कौर भारत की एक खिलाड़ी हैं। इन्होंने इंचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और खुशबीर कौर · और देखें »

इंचियोन

इंचियोन दक्षिण कोरिया का एक नगर है। यहाँ पर २०१४ के एशियाई खेल संपन्न हुए। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और इंचियोन · और देखें »

अभिषेक वर्मा

अभिषेक वर्मा भारत के लिए खेलने वाले एक तीरंदाज़ हैं। 2014 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2014 के एशियाई खेलों में रजत चौहान और संदीप कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और अभिषेक वर्मा · और देखें »

2010 एशियाई खेल

सोलहवें एशियाई खेल, १२ नवम्बर से २७ नवम्बर, २०१० के बीच चीन के गुआंग्झोऊ में आयोजित किए जाएँगे। बीजिंग, जिसने १९९० के एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी, के बाद गुआंग्झोऊ इन खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा चीनी नगर होगा। इसके अतिरिक्त यह इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने वाला अन्तिम नगर होगा, क्योंकि एशियाई ओलम्पिक परिषद ने भविष्य के खेलों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो २०१४ के खेलों से यथार्थ में आएँगे। गुआंग्झोऊ को ये खेल १ जुलाई, २००४ को प्रदान किए गए थे, जब वह इकलौता बोली लगाने वाला नगर था। यह तब हुआ जब अन्य नगर, अम्मान, क्वालालम्पुर और सियोल बोली प्रक्रिया से पीछे हट गए। खेलों की सह-मेज़बानी तीन पड़ोसी नगरों डोंग्गूआन, फ़ोशन और शानवेइ के द्वारा भी की जाएगी। .

नई!!: 2014 एशियाई खेल और 2010 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

२०१४ एशियाई खेल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »