लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

सूची 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

36 संबंधों: एलिज़ाबेथ द्वितीय, डेविड बेखम, दानिश मुजतबा, फ़ेहइद अल-दीहानी, मिस्सी फ्रेंक्लिन, मैरी कॉम, मो फरहा, यूनाइटेड किंगडम, योगेश्वर दत्त, ली झुइरुई, शिवा थापा, साइना नेहवाल, सुशील कुमार (पहलवान), सौम्यजीत घोष, सैली पियरसन, वेम्बली स्टेडियम, ग्रेट ब्रिटेन ओलंपिक विवरण, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मुक्केबाज़ी, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सायक्लिंग, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कैनोइंग, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल, ओलम्पिक पार्क, ओलम्पिक में भारत, ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन), इरफ़ान कोलोठूम थोडी, कॉनकॉर्ड, कोथाजीत सिंह, अजीत पाल सिंह, २०१२, २०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत, 1948 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2010 शीतकालीन ओलंपिक, 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मैदानी हॉकी

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

डेविड बेखम

डेविड रॉबर्ट जोसफ बेखम, accessdate.

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और डेविड बेखम · और देखें »

दानिश मुजतबा

दानिश मुजतबा (Danish Mujtaba) (जन्म २०दिसम्बर १९८८,इलाहाबाद) एक भारतीय प्रोफेशनल फ़ील्ड हॉकी के खिलाड़ी है। इन्होंने अपने राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत २००९ में की थी। इन्होंने भारत की ओर 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में प्रतिनिधित्व किया था जो लन्दन में आयोजित किया गया था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और दानिश मुजतबा · और देखें »

फ़ेहइद अल-दीहानी

फ़ेहइद अल-दीहानी (अरबी: فهيد الديحاني‎‎) एक कुवैती व्यावसायिक लक्ष्य भेदक और कुवैती सेना में एक अधिकारी हैं। उन्होंने ही कुवैत द्वारा ओलम्पिक खेलों में जीते गए पदक जीते हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1966 को कुवैत नगर में हुआ था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और फ़ेहइद अल-दीहानी · और देखें »

मिस्सी फ्रेंक्लिन

मिस्सी फ्रेंक्लिन (जन्म: 10 मई 1995) एक अमेरिकी तैराक और चार ओलंपिक स्वर्ण पदकों की विजेता है। 200 मीटर बैकस्ट्रोक का मौजूदा विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। इसके अलावा वह 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक का अमेरिकी रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है।.

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और मिस्सी फ्रेंक्लिन · और देखें »

मैरी कॉम

मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) (जन्मः १ मार्च १९८३) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।http://www.hindu.com/holnus/007200901261333.htm Mary makes women's boxing's Olympic case stronger: AIBA President २०१२ के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। दो वर्ष के अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश के बाद उन्होंने वापसी करके लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और मैरी कॉम · और देखें »

मो फरहा

मोहम्मद "मो" फराह (Mohamed "Mo" Farah) सोमालिया में जन्मे ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। ये 10,000 मीटर की प्रतिस्पर्धा में ओलम्पिक और विश्व चैंपियन और 5000 मीटर में ओलम्पिक, विश्व व यूरोपीय चैंपियन हैं। ट्रैक पर ये आम तौर पर 5000 मीटर और 10,000 मीटर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं, परन्तु इसके आलावा 3000 मीटर दौड़ में भी भाग लेते हैं और कभी-कभी 1500 मीटर में भी। इन्होंने भविष्य में किसी बिन्दु पर मैराथन के लिए स्थानांतरित करने की इच्छा व्यक्त की है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और मो फरहा · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की ६० किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स २०१४ में योगेश्वर दत्त ने ६५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। २०१२ में भारत सरकार द्वारा इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न का सम्मान दिया गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और योगेश्वर दत्त · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ली झुइरुई · और देखें »

शिवा थापा

शिवा थापा (Shiva Thapa) (असम: শিৱ থাপা) (जन्म ०८ दिसम्बर १९९३) एक भारतीय मुक्केबाज है जिनका जन्म असम गुवाहाटी में हुआ था। ये तेल और प्राकृतिक गैस में कार्य भी करते हैं। शिवा थापा ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भी हिस्सा लिया था।'.

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और शिवा थापा · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और साइना नेहवाल · और देखें »

सुशील कुमार (पहलवान)

---- सुशील कुमार (जन्म: २६ मई १९८३) भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। २००८ ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कांस्य पदक जीत कर उन्होंने ५६ साल बाद १९५२ के इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जब यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। सुशील कुमार के लिए दिल्ली सरकार ने ५० लाख के इनाम की घोषणा की जबकि रेलवे ने ५५ लाख और हरियाणा सरकार ने २५ लाख के इनाम की घोषणा की है। 2010 तथा 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मंजीत दूबे dhyeya IAS .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और सुशील कुमार (पहलवान) · और देखें »

सौम्यजीत घोष

सौम्यजीत घोष (Soumyajit Ghosh) एक भारतीय सिलीगुड़ी,पश्चिम बंगाल के टेबल टेनिस की खिलाड़ी है। ये सबसे छोटे खिलाड़ी थे जिन्होंने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में क़्वालीफाई किया था जो कि लन्दन में आयोजित किया गया था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और सौम्यजीत घोष · और देखें »

सैली पियरसन

सैली पियरसन (née McLellan; जन्म 19 सितम्बर 1986)Halloran, Jessica (7 June 2008) सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2009.

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और सैली पियरसन · और देखें »

वेम्बली स्टेडियम

वेम्बली स्टेडियम जिसे कई बार केवल वेम्बली भी कहा जाता है वेम्बली, लंदन में स्थित फुटबॉल स्टेडियम है। इसकी क्षमता ९०,००० है। यह 2007 में खोला गया था और पिछले पुराना वेम्बली स्टेडियम की साइट पर बनाया गया था। स्टेडियम में आम तौर पर प्रमुख फुटबॉल मैचों जैसे एफए कप फाइनल, लीग कप फाइनल और इंग्लैंड राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के घरेलू मैचों की मेजबानी होती है। यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, केवल बार्सिलोना के कैम्प नोऊ के पीछे। 2012 के लंदन ओलिंपिक खेलों में, स्टेडियम ने फुटबॉल मैचों की मेजबानी की। हालाँकि, यह एक फुटबॉल स्टेडियम है लेकिन यहाँ बहुत सारे अन्य खेल भी आयोजित होते हैं। यहाँ रग्बी लीग मैचों का आयोजन भी हुआ है और 2007 के बाद से प्रतिवर्ष इसने छल्लेञे कप के फाइनल मैचों की मेजबानी की है। स्टेडियम ने यहाँ तक कि रग्बी यूनियन के मैचों की मेजबानी की है। 2007 के बाद से, प्रतिवर्ष स्टेडियम एनएफएल के 1 नियमित सत्र मैचों की मेजबानी की है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और वेम्बली स्टेडियम · और देखें »

ग्रेट ब्रिटेन ओलंपिक विवरण

ग्रेट ब्रिटेन या टीम जीबी वह टीम है जो यूनाइटेड किंगडम (यूके) से एथलीट भेजती है, ओलंपिक खेलों के लिए अपने तीन विदेशी क्षेत्रों, और तीन क्राउन निर्भरताएं। यह 1896 में ओलंपिक के आधुनिक युग की शुरुआत के बाद से हर गेम को एथलीट भेज चुका है, जिसमें 1980 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 1984 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक शामिल हैं, जो प्रत्येक अवसर पर कई अन्य राष्ट्रों द्वारा बहिष्कार किया गया था। 1896 से 2016 तक सम्मिलित हुए, ग्रेट ब्रिटेन ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में 847 पदक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों में 26 अन्य पदक जीते हैं। हर ग्रीष्मकालीन खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीतने वाली यह एकमात्र राष्ट्रीय टीम है, और दोनों स्वर्ण पदक और कुल पदक जीतने में विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है, जो कि केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ द्वारा पार कर गया है। यह ब्रिटिश ओलंपिक संघ (बीओए) द्वारा यूके के लिए राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के रूप में आयोजित किया जाता है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और बीओए दोनों टीम को 'ग्रेट ब्रिटेन' के रूप में कहते हैं और टीम ब्रांड जीएम टीम का इस्तेमाल करती है, बीओए बताती है कि यह पूर्ण शीर्षक, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड ओलंपिक का संकुचन है टीम। ग्रेट ब्रिटेन पहली खेलों, एथेंस में 1896 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली 14 टीमों में से एक थी, और प्रत्येक ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए केवल तीन देशों में से एक है (फ्रांस और स्विटजरलैंड अन्य हैं)। स्वर्ण पदक जीते हुए सबसे सफल ब्रिटिश ओलंपियन सर क्रिस होय और जेसन केनी हैं, जिन्होंने ट्रैक सायक्लिंग में छह स्वर्ण (और एक रजत) पदक जीते हैं; दो ब्रिटिश ओलम्पियन अगले पांच स्वर्ण पदक के साथ-साथ साथी साइकिल चालक सर ब्राडली विग्गींस, और सर स्टीव रेडग्रेव, जो लगातार पांच खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतते हैं, एक धीरज घटना के लिए एक रिकॉर्ड है। मल्लाह सर बेन एन्स्ली ने संयुक्त रूप से क्रिस ओय और मो फ़राह के साथ चार ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन का रिकॉर्ड रखा है, और एक स्वर्ण पदक के साथ तीन स्वर्ण पदक (पुरुष फिन वर्ग की नौकायन घटना 2004-2012) में सबसे स्वर्ण पदक - फिर जेसन केनी (पुरुषों की टीम स्प्रिंट 2008-2016) और स्टीव रेडग्रेव (पुरुषों की कॉक्सलेस जोड़ी 1988-96) के साथ फिर से साझा किया गया। सर क्रिस होय ने अलग-अलग कार्यक्रमों में स्वर्ण पदक के रिकॉर्ड रखे हैं, जो चार अलग-अलग विषयों में शीर्ष चरण तक पहुंचे - पुरुषों की किलूस, पुरुषों की टीम स्प्रिंट, पुरुष मैच स्प्रिंट और पुरुषों की किरिन। साइक्लिस्टर सर ब्रैडली विग्गींस के पास एक ब्रिटिश ओलंपियन (और इस प्रकार अक्सर "सबसे सजाया ब्रिटिश ओलंपियन" के रूप में मीडिया में उल्लेख किया जाता है) आठ से सबसे समग्र पदक है। सर स्टीव रेडग्रेव एकमात्र ब्रिटिश ओलंपियन हैं जो लगातार पांच ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए, 1984 लॉस एंजिल्स में अपनी पहली जीत और 2000 सिडनी में अंतिम स्थान पर रहे। पांच स्वर्ण और एक कांस्य के साथ, रेडग्रेव सभी समय का सबसे सफल ओलंपिक पुरुष रूवार है। जीबी के लिए सबसे सफल महिला ओलंपियन साइकिल चालक लौरा ट्रॉट है, जिसकी चार स्वर्ण पदक हैं, जबकि सबसे अधिक सजाया महिला ओलंपियन कैथरीन ग्राईगर और कैथलीन मैककेन गोदफ्री हैं, इनमें से पांच पदक हैं - एक स्वर्ण पदक और ग्रेिंगर के लिए चार रजत, एक स्वर्ण, दो रजत और मैककेन गोदाफी के लिए दो कांसे। पांच बार स्वर्ण पदक विजेता रेडग्रेव, ग्रेिंगर, एन्स्ली, विगिन और जैक बेरेसफोर्ड के साथ-साथ पांचवें खेलों में किसी भी रंग का पदक जीतने वाले एकमात्र ब्रिटिश ओलंपियन हैं। 1908 में देश ओलंपिक तालिका में पहले स्थान पर पहले और एकमात्र समय के लिए अपने इतिहास में समाप्त हुआ; युद्ध के बाद और घर से दूर होने के अपने सबसे सफल प्रदर्शन 2016 में हुए, दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेट ब्रिटेन के सबसे सफल शीतकालीन ओलंपियन जेनेट अल्टवेग, जेन टॉविल और क्रिस्टोफर डीन हैं, जिनमें से प्रत्येक के साथ एक सोना और एक कांस्य पदक है, बाद के दो बर्फ नृत्य में एक जोड़ी के रूप में। क्रिस होय और जेसन केनी ओलिंपिक इतिहास और बेन एन्सली में संयुक्त रूप से सबसे सफल साइकिल चालक हैं, लगातार खेलों में चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक, ओलंपिक के इतिहास में सबसे सफल नायक हैं। एक गैर अल्पाइन राष्ट्र के रूप में, ग्रेट ब्रिटेन ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपनी सफलता का बड़ा हिस्सा पाया है। इस के बावजूद, ग्रेट ब्रिटेन महिलाओं के कंकाल में सबसे सफल राष्ट्र है, जिसने चार बार पदक जीता है, हर बार यह आयोजन हर साल किया गया है, जिसमें 2010 में एमी विलियम्स के लिए स्वर्ण पदक और 2014 में लिजी यरॉल्ड के लिए भी ऐसा ही था।ग्रेट ब्रिटेन ने 1976 और 1984 के बीच फिगर स्केटिंग में एक महत्वपूर्ण सफलता का आनंद लिया, जिसमें रिंग पर लगातार तीन गेम में स्वर्ण पदक जीतने का मौका मिला, जबकि एक मुख्य रूप से स्कॉटिश टीम ने कर्लिंग के आयोजनों में ग्रेट ब्रिटेन को दोबारा दावेदार बनाया। 2014 के खेलों से पहले बर्फ पर प्रदर्शन के दौरान सभी ब्रिटेन के सर्दी ओलंपिक पदक जीते थे। स्नोबोर्डर जेनी जोन्स शीतकालीन खेलों के 90 वर्षों में बर्फ पर एक पदक जीतने वाले पहले ब्रिटिश एथलीट बन गए थे जब उसने महिला स्लोपस्टाइल समारोह में कांस्य पदक जीता था। ग्रेट ब्रिटेन ने तीन अवसरों पर ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी की है - 1908, 1948 और 2012, लंदन में सभी - संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरा। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो में, ग्रेट ब्रिटेन समर ओलंपिक की मेजबानी के तुरंत बाद ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अधिक पदक जीतने वाला पहला देश बन गया; उन्होंने कुल मिलाकर 67 पदक जीते, चीन के आगे पदक तालिका में दूसरे स्थान पर आकर, 2012 में लंदन की तुलना में दो और अधिक। अटलांटा में 1996 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सिर्फ एक स्वर्ण और चौदह अन्य पदक जीतने के बाद, यह सफलता पदक तालिका में 36 वें पायदान के बाद 20 साल बाद हुई, जिससे ब्रिटिश खेल और सुविधाओं के प्रबंधन और वित्तपोषण में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ग्रेट ब्रिटेन ओलंपिक विवरण · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मुक्केबाज़ी

स्टॉकहोम में 1912 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को छोड़कर, 1904 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी की गई, क्योंकि स्वीडिश कानून ने इस समय इस खेल को प्रतिबंधित किया था। 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक मुक्केबाजी के साथ पुरुष एकल कार्यक्रम के रूप में अंतिम गेम थे। 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के बाद से, महिला मुक्केबाजी कार्यक्रम का हिस्सा है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मुक्केबाज़ी · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सायक्लिंग

1896 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में आधुनिक ओलंपिक आंदोलन के जन्म के बाद हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में सायक्लिंग का चुनाव हुआ, जिसमें सड़क की दौड़ और पांच ट्रैक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। माउंटेन बाइक रेसिंग अटलांटा, जीए में ओलंपिक कार्यक्रम में प्रवेश किया। 1996, 2008 में बीएमएक्स रेसिंग के बाद। सभी घटनाएं गति दौड़ने हैं - उदाहरण के लिए कोई बीएमएक्स फ़्रीस्टाइल या गंदगी कूद नहीं है। 1984 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सड़क की दौड़ तक महिलाओं के सायक्लिंग ओलंपिक कार्यक्रम में प्रवेश नहीं किया। महिलाओं ने 1988 से ट्रैक इवेंट्स में भी हिस्सा लिया है। 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पहली बार थे, जिसमें पुरुष और महिलाएं ट्रैक साइक्लिंग सहित सभी साइकिल चालन विषयों में एक ही नंबर की घटनाओं में भाग लेती थीं, जो पहले 2012 के कार्यक्रम से अधिक पुरुष और कम महिलाएं थीं। हालांकि, कुछ घटनाओं के लिए महिलाओं को कम दूरी है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सायक्लिंग · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कैनोइंग

कैनोइंग और कैकिंग को बर्लिन में 1936 के खेलों के बाद से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा खेल के रूप में चित्रित किया गया है, हालांकि वे पेरिस में 1924 के खेलों में प्रदर्शन खेल रहे थे। ओलंपिक प्रतियोगिता में कैनोइंग के दो विषयों हैं: स्लैलम और स्प्रिंट। इस खेल में दो शैली की नौकाओं का उपयोग किया जाता है: 1 या 2 कैनोर्स के साथ 1 या 2 कैनोर्स और कयकों के साथ कैनोस। यह हर घटना के नाम पदनाम की ओर जाता है। उदाहरण के लिए, "सी-1" एक डोंगी एकल घटना है और "के-2" एक कयाक युगल कार्यक्रम है। दौड़ आम तौर पर 500 मीटर या 1000 मीटर लंबे होते हैं, हालांकि 1936 से 1956 तक 10 किमी की घटनाएं भी थीं। 13 अगस्त 2009 को इंटरनेशनल केनोइंग फेडरेशन ने यह घोषणा की थी कि 200 मीटर की घटनाओं से 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पुरूषों की 500 मीटर की घटनाओं को बदल दिया जाएगा और उनमें से एक महिला के लिए के-1 200 मीटर होगा। 200 मीटर में पुरुषों के लिए अन्य कार्यक्रम सी-1, के-1 और के-2 होंगे। 5 दिसंबर 2009 को विंडसर, बर्कशायर, ग्रेट ब्रिटेन में उनके 2009 बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक में इसकी पुष्टि हुई। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कैनोइंग · और देखें »

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों या ओलंपियाड के खेलों (Jeux olympiques d'été), जो पहली बार 1896 में आयोजित किया गया था, एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट इवेंट आयोजन है जो चार साल से एक अलग शहर द्वारा आयोजित किया जाता है। सबसे हालिया ओलंपिक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति खेल का आयोजन करती है और मेजबान शहर की तैयारियों की देखरेख करता है। प्रत्येक ओलंपिक आयोजन में, स्वर्ण पदक प्रथम स्थान पर दिए जाते हैं, दूसरे स्थान पर रजत पदक से सम्मानित किया जाता है, और तीसरे के लिए कांस्य पदक प्रदान किए जाते हैं; यह परंपरा 1904 में शुरू हुई। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की सफलता के कारण शीतकालीन ओलंपिक खेलों का निर्माण किया गया था। ओलंपिक में 42 स्पर्धाओं की प्रतियोगिता में वृद्धि हुई है, जो कि 1896 में 14 देशों के 250 से कम पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ 2012 में 204 देशों से 10,768 प्रतिद्वंद्वियों (5,992 पुरुष, 4,776 महिलाओं) के साथ 302 घटनाओं के साथ बढ़ी है। अठारह देशों ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी भी अन्य देश से अधिक चार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1904, 1932, 1984, 1996), की मेजबानी की है, और ग्रेट ब्रिटेन लंदन में तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1908, 1948, 2012), सभी की मेजबानी की है। एथेंस (1896, 2004), पेरिस (1900, 1924), लॉस एंजिल्स (1932, 1984) और टोक्यो (1964, 2020): चार शहरों में दो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक आयोजित किए गए हैं। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक कई बार होस्ट करने के लिए पश्चिमी दुनिया के बाहर टोक्यो पहला शहर है। एशिया ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की है, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन में चार बार (1964, 1988, 2008, 2020)। दक्षिणी गोलार्ध में आयोजित केवल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक ऑस्ट्रेलिया (1956, 2000) और ब्राजील (2016) में रहे हैं। 2016 के खेल दक्षिण अमेरिका में होने वाले पहले ग्रीष्मकालीन ओलंपिक हैं और स्थानीय शीतकालीन सत्र के दौरान आयोजित होने वाले पहले थे। अफ्रीका अभी तक एक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी नहीं है। केवल पांच देशों-ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, और हर ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलों में स्विट्जरलैंड की है प्रतिनिधित्व करता रहा। प्रत्येक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीतने वाला एकमात्र देश ग्रेट ब्रिटेन है संयुक्त राज्य अमेरिका ने सभी समय के पदक तालिका का नेतृत्व किया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल · और देखें »

ओलम्पिक पार्क

ओलम्पिक पार्क एक खेल परिसर है जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसका निर्माण 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों के लिए किया गया था। यह शहर के पूर्व में उपनगर स्ट्रैटफ़ोर्ड के समीप है। यहाँ खिलाड़ीयों के लिए खेल गाँव होने के साथ-साथ विभिन्नखेलों के लिए आयोजन स्थल भी हैं, जैसे ओलम्पिक स्टेडियम व लंदन एक्वेटिक्स सैंटर। खेलों के पश्चात यह एलिजाबेथ द्वितीय की हीरक जयंती के पुण्यस्मरण में क्वीन एलिजाबेथ ओलम्पिक पार्क के नाम से जाना जाएगा। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ओलम्पिक पार्क · और देखें »

ओलम्पिक में भारत

1936 के बर्लिन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम जिसने आगे चल कर फाइनल में जर्मनी को 8-1 से हराया ओलम्पिक में भारत ने सबसे पहले 1900 में, एकमात्र खिलाड़ी के साथ भाग लिया, जिसने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते। 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में देश ने पहली बार एक टीम भेजी और उसके बाद से हर ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया है। १९६४ से शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भी भारत ने कई बार भाग लिया है। २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक शुरु होने तक भारत के खाते में कुल 26 पदक थे, जो कि सभी ग्रीष्मकालीन खेलों में जीते गए, शीतकालीन खेलों में पदक जीतने में भारत को अभी तक सफलता नहीं मिली है। 1920 और 1980 तक एक लंबे समय तक ओलम्पिक में भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम का दबदबा बना रहा। इस बीच हुए हुए बारह खेलों में से भारत ने ग्यारह पदक जीते जिनमें 8 स्वर्ण पदक थे और 1928-1956 तक छह स्वर्ण पदक लगातार जीते थेा .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ओलम्पिक में भारत · और देखें »

ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन)

ओलम्पिक स्टेडियम ओलम्पिक पार्क, लंदन, इंग्लैंड में स्थित स्टेडियम है। 2011 में बनके तैयार हुआ यह स्टेडियम 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मुख्य केंद्र है। 2005 में लंदन को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिली थी इसके बाद 2007 में खेलों के उद्घाटन व समापन समारोह सहित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी के लिए लंदन के स्ट्रैटफ़ोर्ड जिले की मार्शगेट लेन पे ओलम्पिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। खेलों के लिए 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता रखने वाले इस स्टेडियम का निर्माण चार साल बाद 2011 में जा के खत्म हुआ। इस क्षमता के साथ स्टेडियम अस्थायी तौर पे सम्पूर्ण ब्रिटेन में वेम्बली स्टेडियम व ट्विकनम स्टेडियम के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) · और देखें »

इरफ़ान कोलोठूम थोडी

इरफ़ान कोलोठूम थोडी (अंग्रेजी:Irfan Kolothum Thodi) (जन्म ०८ फरवरी १९९०) एक भारतीय एथलेटिक्स है जो केरल के मलाप्पुरम के रहने वाले है। इन्होंने लन्दन में आयोजित 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में २० किलोमीटर दौड़ में क़्वालीफाई किया था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और इरफ़ान कोलोठूम थोडी · और देखें »

कॉनकॉर्ड

Aérospatiale-BAC Concorde एक टर्बोजेट-चालित यात्री विमान, एक सुपरसोनिक परिवहन (SST) है। यह इंग्लैंड और फ्रांसिसि सरकार का संयुक्त उत्पाद है। इसका निर्माण एयरोस्पेशियल और ब्रितानी विमान निगमकी संयुक्त प्रौद्योगिकी से हुआ है। इसने 1969 में पहली बार उड़ान भरा तथा 1976 से अपनी सेवाएं देनी प्रारंभ कर दी। इसकी सेवाएं अगले 27 वर्षों तक जारी रही। इसने लंदन के हीथ्रो (ब्रिटिश एयरवेज़) और पेरिस के चार्ल्स डे गॉले हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसीके लिए नियमित रूप से उड़ाने भरी। रिकॉर्ड गति से चलने वाले इस विमान ने अन्य विमानों की तुलना में इस ट्रांस-अटलांटिक दूरी को आधे समय में तय की। इसलिए यह विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ। इस तरह के केवल 20 विमानों का निर्माण किया गया जो इस बात का द्योतक है कि इसका विकास आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक था। इस विमान को खरीदने के लिए एयर फ़्रांस और ब्रिटिश एयरवेज़ को उनकी सरकारों द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी। 25 जुलाई 2000 को एयर फ्रांस का न्युयॉर्क की उड़ान पर जा रहा कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस एकमात्र दुर्घटना, 11 सितंबर 2001 के हमलों से उत्पन्न होने वाले आर्थिक प्रभाव और अन्य कारकों के परिणामस्वरूप, 24 अक्टूबर 2003 में इसका प्रचालन बंद कर दिया गया। 26 नवम्बर 2003 को इसने आखिरी उड़ान भरी। एक पूर्व एयर फ़्रांस कॉनकॉर्ड (F-BTSD) की बहाली का प्रयास जारी है और आशा व्यक्त की जा रही है कि वह 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समय पर उड़ान भरेगा। यह कई संस्थाओं द्वारा विमानन प्रतीक के रूप में सम्मानित हुआ। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और कॉनकॉर्ड · और देखें »

कोथाजीत सिंह

कोथाजीत सिंह खडंगबम (Kothajit Singh Khadangbam) (जन्म १७ अगस्त १९९२) एक भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी है। इन्होंने भारत की ओर से 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक जो की लन्दन में आयोजित किया गया था उसमें हिस्सा लिया। इन्होंने २०१४ में ग्लासगो,स्कॉटलैंड में २०१४ के राष्ट्रमण्डल खेलों में रजत पदक जीता था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और कोथाजीत सिंह · और देखें »

अजीत पाल सिंह

अजीत पाल सिंह भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। अजीत सेंटर हाफ पोजीशन पर खेलते थे। वर्ष 1975 के हॉकी विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे अजीत पाल को भारत सरकार ने 1992 में पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने 1968 से 1976 के माध्यम तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस में से दो ओलंपिक में भारत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने 2012 में कैप्टन अजीत पाल सिंह को लंदन ओलम्पिक के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और अजीत पाल सिंह · और देखें »

२०१२

२०१२ (MMXII) ग्रेगोरियन कैलेंडर के रविवार को शुरू होने वाला एक अधिवर्ष अथवा लीप ईयर होगा। इस वर्ष को गणितज्ञ ट्यूरिंग, कंप्यूटर के अग्र-दूत और कोड -भंजक, की याद में उनकी सौवीं वर्षगांठ पर एलन ट्यूरिंग वर्ष नामित किया गया है। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और २०१२ · और देखें »

२०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत

भारत ने २७ जुलाई से १२ अगस्त २०१२ तक लंदन में हुए 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भाग लिया था। इसमें भारत की ओर से ८३ खिलाड़ी कुल १३ स्पर्धाओं में भाग लेने गये थे। यह संख्या भारत द्वारा अभी तक ऑलंपिक्स खेलों में भेजे गये लोगों की संख्या में सर्वाधिक थी। भारत को इन खेलों में कुल छः (०६) पदक मिले जिसमें २ रजत पदक एवं ४ कांस्य पदक थे। ये अब तक किसी भी ऑलंपिक खेलों में भारत द्वारा जीते गए सर्वाधिक पदक थे। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और २०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत · और देखें »

1948 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

1948 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, जिसे आधिकारिक तौर पर XIV ओलंपियाड के खेलों के नाम से जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी-स्पोर्ट कार्यक्रम था, जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 12 साल के अंतराल के बाद, ये बर्लिन में 1936 के खेलों के बाद से पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक थे। 1940 के खेलों को टोक्यो के लिए और फिर हेलसिंकी के लिए निर्धारित किया गया था; 1944 के खेलों को लंदन के लिए अनौपचारिक रूप से तैयार किया गया था। यह दूसरा मौका था कि लंदन ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी, जो पहले 1908 में स्थल रहा था, चालीस साल पहले। (ओलंपिक 2012 में फिर से लंदन लौट आया, जिससे यह खेल तीन गुना तक होस्ट करने वाला एकमात्र शहर बना।) 1948 का खेल सिगफ्रिड एड्स्ट्रॉम के आईओसी अध्यक्ष के तहत दो ओलंपिक खेलों में से पहला था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आर्थिक जलवायु और राशन के चलते घटना को आधिकारिक खेलों के रूप में जाना जाने लगा। खेलों के लिए कोई नया स्थान नहीं बनाया गया (मुख्य रूप से वेम्बली स्टेडियम और वेम्बेल्ले पार्क में एम्पायर पूल में होने वाली घटनाओं के साथ), और 19 36 के खेलों और एथलीटों को ओलंपिक ग्राम के बजाय वम्बले क्षेत्र में मौजूदा आवास में रखा गया था बाद में 1952 खेल। 19 खेल विषयों में 4,104 एथलीट, 3,714 पुरुष और 390 महिलाओं द्वारा 59 देशों का एक रिकॉर्ड था। जर्मनी और जापान को खेलों में आमंत्रित नहीं किया गया; सोवियत संघ को आमंत्रित किया गया था लेकिन किसी भी एथलीटों को भेजने के लिए नहीं चुना। संयुक्त राज्य की टीम ने सबसे अधिक पदक, 84, और सबसे स्वर्ण पदक, 38 जीता। मेजबान राष्ट्र ने 23 पदक जीते, उनमें से तीन स्वर्ण पदक। खेल में स्टार कलाकारों में से एक डच स्पीकर फेनी ब्लैंकर-कोएन था। डबर्ड "फ्लाइंग गृहिणी", दो की 30 वर्षीय मां ने एथलेटिक्स में चार स्वर्ण पदक जीत लिए। डिकैथलॉन में, अमेरिकी बॉब मेथियास 17 वर्ष की आयु में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष बन गए। सबसे व्यक्तिगत पदक फिनलैंड के वेको हुटानेन जो तीन स्वर्ण, एक रजत और पुरुषों की जिमनास्टिक में एक कांस्य ले लिया द्वारा जीते गए। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 1948 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक · और देखें »

2010 शीतकालीन ओलंपिक

2010 शीतकालीन ओलंपिक, जिसे आधिकारिक तौर पर एक्सएक्सआई ओलंपिक शीतकालीन खेलों (फ्रेंच: लेस एक्सएक्स जैक्स ऑलीम्पिक्सी डी'एचवर) के रूप में जाना जाता है और आमतौर पर वैंकूवर 2010 के रूप में जाना जाता है, अनौपचारिक रूप से 21 वीं शीतकालीन ओलंपिक, 12 फरवरी से आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन थे 28, 2010, वैंकूवर, कनाडा में, रिचमंड, वेस्ट वैंकूवर और यूनिवर्सिटी एंडोमेंट लैंड्स के आसपास के उपनगरीय इलाके और निकटतम रिसॉर्ट शहर व्हिस्लर में आयोजित कुछ घटनाओं के साथ। पंद्रह विषयों में 86 देशों में 82 देशों में से लगभग 2,600 एथलीट भाग लिया। ओलंपिक और पैरालम्पिक दोनों खेलों का आयोजन वानुक्रम आयोजन समिति (वीएएनओसी) द्वारा किया गया था, जिसका नेतृत्व जॉन फ़्यूरोंग ने किया था। 2010 शीतकालीन ओलंपिक, कनाडा द्वारा आयोजित तृतीय ब्रिटिश ओलंपिक थे और पहले ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत। इससे पहले, कनाडा ने मॉन्ट्रियल, क्यूबेक में 1976 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और कैलगरी, अल्बर्टा में 1988 के शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी। शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला वैंकूवर सबसे बड़ा शहर है, जिसे जल्द ही 2022 में बीजिंग में बदल दिया जाएगा। ओलिंपिक परंपरा के बाद, वैंकूवर महापौर सैम सुलिवान ने इटली के ट्यूरिन, 2006 में 2006 के शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान ओलिंपिक झंडा प्राप्त किया। फ्लैग 28 फरवरी, 2006 को एक विशेष समारोह में उठाया गया था और ओलंपिक ओलंपिक समारोह तक वैंकूवर सिटी हॉल में प्रदर्शित किया गया था। इस घटना को आधिकारिक तौर पर गवर्नर जनरल माइकल जीन द्वारा खोला गया था, जो प्रधान मंत्री स्टीफन हार्पर और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जैक्स रॉग के साथ थे। पहली बार, कनाडा ने ओलंपिक खेलों में घर पर आयोजित "आधिकारिक" खेल में स्वर्ण पदक जीता, मॉन्ट्रियल में 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और कैलगरी में 1988 के शीतकालीन ओलंपिक (हालांकि कनाडा ने स्वर्ण पदक जीता कैलगरी में कर्लिंग का प्रदर्शन खेल)। कनाडा ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और पहले प्रतियोगिता के अंतिम दिन दूसरे स्थान पर स्वर्ण पदक हासिल किया और 1952 में नॉर्वे के बाद स्वर्ण पदक की गिनती करने के लिए पहला मेजबान देश बन गया। 14 साल के साथ, कनाडा ने एक एकल शीतकालीन ओलंपिक में जीते हुए सबसे अधिक स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 13 वर्ष था, जो 1976 में पूर्व सोवियत संघ और 2002 में नॉर्वे द्वारा निर्धारित किया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल मिलाकर सबसे अधिक पदक जीते, अपनी दूसरी बार शीतकालीन ओलंपिक में ऐसा करते हुए, और 37 के साथ एक शीतकालीन ओलंपिक में जीते हुए सबसे अधिक पदक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, एक रिकॉर्ड जो 2002 में जर्मनी द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें 36 पदक थे। स्लोवाकिया और बेलारूस से एथलीट अपने राष्ट्रों के लिए पहला शीतकालीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2010 शीतकालीन ओलंपिक · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के बाद यूनाईटेड किंगडम के लंदन नगर में 29 अगस्त से 9 सितम्बर के मध्य हुआ। इसे चौदहवें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल तथा लंदन 2012 पैरालम्पिक खेलों के नाम से भी जाना जाता है। इन खेलों में कुल 164 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों के 4302 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 20 खेलों के 503 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

Logo der Olympischen Spiele 2012 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका में लन्दन में आयोजित हुए तीसवें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस ओलम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मैदानी हॉकी

फील्ड हॉकी या मैदानी हॉकी 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में रियो डी जनेरियो में 6 से 19 अगस्त ओलंपिक हॉकी सेंटर में खेला गया। इसके स्वरूप और संरचना 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से कई परिवर्तन किए गए। चौबीस टीमों (जिसमें बारह प्रत्येक पुरुषों और महिलाओं के लिए) प्रतिस्पर्धा आयोजित किया गया। .

नई!!: 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मैदानी हॉकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2012 ओलम्पिक, २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स, २०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, २०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »