लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२०११ में निधन

सूची २०११ में निधन

निम्नलिखित सूची २०१२ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

19 संबंधों: एम॰के॰ बिनोदिनी देवी, तारिक़ मसूद, दैनिक जागरण, फरीद पर्बती, बादल सरकार, बुरहानुद्दीन रब्बानी, भजन लाल, मणि कौल, स्टीव जॉब्स, स्वेतलाना अलिलुयेवा, हरियाणा, जगदीश प्रसाद, जगजीत सिंह, वंगारी मथाई, गोगा कपूर, कीनिया, अफ़ग़ानिस्तान, २०१० में निधन, २०१२ में निधन

एम॰के॰ बिनोदिनी देवी

महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी (6 फ़रवरी 1922 – 17 जनवरी 2011) मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका थीं। वे दक्षिण पूर्व हिमालयी राज्य पूर्वोत्तर भारत और मणिपुर के पूर्व शाही परिवार की सदस्या थीं।उन्हें साहित्य और शिक्षा के लिए वर्ष 1976 में भारत सरकार के द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २०११ में निधन और एम॰के॰ बिनोदिनी देवी · और देखें »

तारिक़ मसूद

तारिक़ मसूद (তারেক মাসুদ; ६ दिसम्बर १९५६ – १३ अगस्त २०११) एक बांग्लादेशी फ़िल्म निर्देशक थे। १३ अगस्त २०११ को एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया। .

नई!!: २०११ में निधन और तारिक़ मसूद · और देखें »

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: २०११ में निधन और दैनिक जागरण · और देखें »

फरीद पर्बती

चित्र:350px| फरीद पर्बती फरीद पर्बती (जन्मनाम: ग़ुलाब नबी भट) कशमीर के उर्दू कवि थे। उन्होंने काव्य सहित अनेक पुस्तकों की रचना की। उन्होंने ग़ज़लें और रुबाई लिखी। उन्हें कला, संस्कृति और भाषा अकादमी सहित उनकी साहित्यिक रचनाओं के लिए विभिन्न पुरस्कार प्राप्त हुए। .

नई!!: २०११ में निधन और फरीद पर्बती · और देखें »

बादल सरकार

बादल सरकार, (जन्म बादल सरकार: 15 जुलाई, 1925 - मृत्य: 13 मई, 2011) अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार थे। वह भारत के बहुचर्चि‍त नाटककारों में एक थे। .

नई!!: २०११ में निधन और बादल सरकार · और देखें »

बुरहानुद्दीन रब्बानी

बुरहानुद्दीन रब्बानी (برهان الدين رباني) (१९४०- २० सितंबर) अफगानिस्तान के १९९२ से १९९६ तक और २००१ मे दूसरे कार्यकाल के राष्ट्रपति थे। रब्बानी जमीयत - ए इस्लामी अफगानिस्तान (अफगानिस्तान के इस्लामिक सोसाइटी) के नेता थे। उन्होंने यूनाइटेड इस्लामिक फ्रंट (UIFSA) के राजनीतिक प्रमुख के रूप में भी काम किया। यह विभिन्न राजनीतिक दलो का एक गठबंधन था, जो अफगानिस्तान में तालिबान शासन खिलाफ लड़ा। वे १९९२-१९९६ से राष्ट्रपति थे, जब उन्हे तालिबान अधिग्रहण की वजह से काबुल शहर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। उनकी सरकार को कई देशों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त थी। २० सितंबर, २०११ को एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल में पूर्व राष्ट्रपति के घर में प्रवेश कर रब्बानी हत्या कर दी। .

नई!!: २०११ में निधन और बुरहानुद्दीन रब्बानी · और देखें »

भजन लाल

भजन लाल (६ अक्टूबर १९३० – ३ जून २०११) तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: २०११ में निधन और भजन लाल · और देखें »

मणि कौल

मणि कौल (२५ दिसम्बर १९४४ - ६ जुलाई २०११) कश्मीरी पंडित एवं भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। वो समानांतर सिनेमा के प्रभावी निर्देशक थे। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की जहाँ वो ऋत्विक घटक के विद्यार्थी थे और बाद में वहाँ शिक्षक भी बने। उन्होंने अपने कैरियर को उसकी रोटी (१९६९) से आरम्भ किया जिससे उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता। उन्होंने १९७४ में दुविधाके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए नेशनल फ़िल्म पुरस्कार एवं १९८९ में सिद्धेशवरी के लिए वृत्तचित्र सिनेमा में नेशनल फ़िल्म अवार्ड जीता। .

नई!!: २०११ में निधन और मणि कौल · और देखें »

स्टीव जॉब्स

"> Steve jobs full biography in hindi स्टीवन पॉल "स्टीव" जॉब्स (Steven Paul "Steve" Jobs) (जन्म: २४ फरवरी, १९५५ - अक्टूबर ५, २०११) एक अमेरिकी बिजनेस टाईकून और आविष्कारक थे। वे एप्पल इंक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। अगस्त २०११ में उन्होने इस पद से त्यागपत्र दे दिया। जॉब्स पिक्सर एनीमेशन स्टूडियोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहे। सन् २००६ में वह दि वाल्ट डिज्नी कम्पनी के निदेशक मंडल के सदस्य भी रहे, जिसके बाद डिज्नी ने पिक्सर का अधिग्रहण कर लिया था। १९९५ में आई फिल्म टॉय स्टोरी में उन्होंने बतौर कार्यकारी निर्माता काम किया। .

नई!!: २०११ में निधन और स्टीव जॉब्स · और देखें »

स्वेतलाना अलिलुयेवा

स्वेतलाना एलिल्युयेवा या स्वेतलाना अलिलुयेवा (28 फ़रवरी 1926 – 22 नवम्बर 2011) सोवियत संघ के चर्चित नेता, राष्ट्रपति जोसेफ़ स्टालिन की इकलौती संतान थी।, TIME 26 मई 1967.

नई!!: २०११ में निधन और स्वेतलाना अलिलुयेवा · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: २०११ में निधन और हरियाणा · और देखें »

जगदीश प्रसाद

पण्डित जगदीश प्रसाद (१९३७ – १८ जुलाई २०११) कलकत्ता आधारित पटियाला घराने के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक थे। उन्हें १९६६ में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। .

नई!!: २०११ में निधन और जगदीश प्रसाद · और देखें »

जगजीत सिंह

जगजीत सिंह (८ फ़रवरी १९४१ - १० अक्टूबर २०११) का नाम बेहद लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों में शुमार हैं। उनका संगीत अंत्यंत मधुर है और उनकी आवाज़ संगीत के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाती है। खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली, नवाबों-रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को पहले पहल दिया जाना हो तो जगजीत सिंह का ही नाम ज़ुबां पर आता है। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। जगजीत सिंह को सन २००३ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फरवरी २०१४ में आपके सम्मान व स्मृति में दो डाक टिकट भी जारी किए गए। .

नई!!: २०११ में निधन और जगजीत सिंह · और देखें »

वंगारी मथाई

वंगारी मथाई (१ अप्रैल, १९४० - २५ सितंबर २०११) केन्याई पर्यावरणविद् और राजनीतिक कार्यकर्ता थीं। ये ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली प्रसिद्ध केन्याई राजनितिज्ञ और समाजसेवी थीं। उन्हें साल 2004 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला थी| .

नई!!: २०११ में निधन और वंगारी मथाई · और देखें »

गोगा कपूर

रविन्द्र कपूर (१५ दिसम्बर १९४० – ३ मार्च २०११) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। उन्हें मुख्यतः गोगा कपूर के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: २०११ में निधन और गोगा कपूर · और देखें »

कीनिया

कीनिया गणतंत्र पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। भूमध्य रेखा पर हिंद महासागर के सटे हुए इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है। देश की राजधानी नैरोबी है। केन्या में 581,309 km2 (224,445 वर्ग मील) शामिल हैं और जुलाई 2012 तक इसकी जनसंख्या लगभग 4.4 करोड़ है। देश का नाम माउंट केन्या पर रखा गया है, जो एक महत्वपूर्ण भौगोलिक प्रतीक है और अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 1920 से पहले, जिस क्षेत्र को अब कीनिया के नाम से जाना जाता है, उसे ब्रिटिश ईस्ट अफ्रीका संरक्षित राज्य के रूप में जाना जाता था। .

नई!!: २०११ में निधन और कीनिया · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू.

नई!!: २०११ में निधन और अफ़ग़ानिस्तान · और देखें »

२०१० में निधन

निम्नलिखित सूची २०१० में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०११ में निधन और २०१० में निधन · और देखें »

२०१२ में निधन

निम्नलिखित सूची २०१२ में निधन हो गये लोगों की है। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: २०११ में निधन और २०१२ में निधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »