लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

१४५६

सूची १४५६

1456 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

7 संबंधों: बाइबिल, योहानेस गुटेनबर्ग, जर्मनी, गुटेनबर्ग बाइबिल, ग्रेगोरी कैलेंडर, अधिवर्ष, २३ अगस्त

बाइबिल

बाइबिल (अथवा बाइबल, Bible, अर्थात "किताब") ईसाई धर्म(मसीही धर्म) की आधारशिला है और ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम धर्मग्रन्थ है। इसके दो भाग हैं: पूर्वविधान (ओल्ड टेस्टामैंट) और नवविधान (न्यू टेस्टामेंट)। बाइबिल का पूर्वार्ध अर्थात् पूर्वविधान यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है। बाइबिल ईश्वरप्रेरित (इंस्पायर्ड) है किंतु उसे अपौरुषेय नहीं कहा जा सकता। ईश्वर ने बाइबिल के विभिन्न लेखकों को इस प्रकार प्रेरित किया है कि वे ईश्वरकृत होते हुए भी उनकी अपनी रचनाएँ भी कही जा सकती हैं। ईश्वर ने बोलकर उनसे बाइबिल नहीं लिखवाई। वे अवश्य ही ईश्वर की प्रेरणा से लिखने में प्रवृत्त हुए किंतु उन्होंने अपनी संस्कृति, शैली तथा विचारधारा की विशेषताओं के अनुसार ही उसे लिखा है। अत: बाइबिल ईश्वरीय प्रेरणा तथा मानवीय परिश्रम दोनों का सम्मिलित परिणाम है। मानव जाति तथा यहूदियों के लिए ईश्वर ने जो कुछ किया और इसके प्रति मनुष्य की जो प्रतिक्रिया हुई उसका इतिहास और विवरण ही बाइबिल का वण्र्य विषय है। बाइबिल गूढ़ दार्शनिक सत्यों का संकलन नहीं है बल्कि इसमें दिखलाया गया है कि ईश्वर ने मानव जाति की मुक्ति का क्या प्रबंध किया है। वास्तव में बाइबिल ईश्वरीय मुक्तिविधान के कार्यान्वयन का इतिहास है जो ओल्ड टेस्टामेंट में प्रारंभ होकर ईसा के द्वारा न्यू टेस्टामेंट में संपादित हुआ है। अत: बाइबिल के दोनों भागों में घनिष्ठ संबंध है। ओल्ड टेस्टामेंट की घटनाओं द्वारा ईसा के जीवन की घटनाओं की पृष्ठभूमि तैयार की गई है। न्यू टेस्टामेंट में दिखलाया गया है कि मुक्तिविधान किस प्रकार ईसा के व्यक्तित्व, चमत्कारों, शिक्षा, मरण तथा पुनरुत्थान द्वारा संपन्न हुआ है; किस प्रकार ईसा ने चर्च की स्थापना की और इस चर्च ने अपने प्रारंभिक विकास में ईसा के जीवन की घटनाओं को किस दृष्टि से देखा है कि उनमें से क्या निष्कर्ष निकाला है। बाइबिल में प्रसंगवश लौकिक ज्ञान विज्ञान संबंधी बातें भी आ गई हैं; उनपर तात्कालिक धारणाओं की पूरी छाप है क्योंकि बाइबिल उनके विषय में शायद ही कोई निर्देश देना चाहती है। मानव जाति के इतिहास की ईश्वरीय व्याख्या प्रस्तुत करना और धर्म एवं मुक्ति को समझना, यही बाइबिल का प्रधान उद्देश्य है, बाइबिल की तत्संबंधी शिक्षा में कोई भ्रांति नहीं हो सकती। उसमें अनेक स्थलों पर मनुष्यों के पापाचरण का भी वर्णन मिलता है। ऐसा आचरण अनुकरणीय आदर्श के रूप में नहीं प्रस्तुत हुआ है किंतु उसके द्वारा स्पष्ट हो जाता है कि मनुष्य कितने कलुषित हैं और उनको ईश्वर की मुक्ति की कितनी आवश्यकता है। .

नई!!: १४५६ और बाइबिल · और देखें »

योहानेस गुटेनबर्ग

योहानेस गुटेनबर्ग योहानेस गुटेनबर्ग (जर्मन: Johannes Gutenberg, 1398-1468) टाइप के माध्यम से मुद्रण विद्या का आविष्कारक। वेजर्मनी के मेंज के रहने वाले थे।। इन्होनें सन १४३९ में प्रिंटिंग प्रेस की रचना की जिसे एक महान आविष्कार माना जाता है। इन्होने मूवेबल टाइप की भी रचना की। इनके द्वारा छापी गयी बाइबल गुटेनबर्ग बाइबल के नाम से प्रसिद्ध है। .

नई!!: १४५६ और योहानेस गुटेनबर्ग · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: १४५६ और जर्मनी · और देखें »

गुटेनबर्ग बाइबिल

न्यू यॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी की गुटेनबर्ग बाइबिल। जेम्स लेनक्स द्वारा १८४७ में खरीदी गयी यह पहली प्रति थी जो संयुक्त राज्य में लायी गयी। गुटेनबर्ग बाइबिल (Gutenberg Bible) आधुनिक ढंग के छापाखाने से मुद्रित होने वाली दुनिया की पहली बाइबिल थी। २३ अगस्त, १४५६ को इसका प्रकाशन जर्मनी के माइंस शहर में आधुनिक ढंग का दुनिया का पहला छापामशीन बनाने वाले जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग द्वारा किया गया था। गुटेनबर्ग ने ३८० ईस्वी के एक लैटिन अनुवाद से यह बाइबिल सफेद कागज पर काले अक्षरों में छापी थी। इसे ४२ पंक्तियों वाली बाइबिल, मज़ारिन बाइबिल या बी४२ भी कहा जाता है। इसकी तीन सौ प्रतियाँ छापकर यूरोप के पेरिस सहित विभिन्न शहरों में भेजी गई थी। १८४७ ई. में अमेरिकी जेम्स लेनॉ के साथ इसकी एक प्रति अमेरिका पहुँची जो अब न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में रखी गई है। .

नई!!: १४५६ और गुटेनबर्ग बाइबिल · और देखें »

ग्रेगोरी कैलेंडर

ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar), दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कालदर्शक या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कालदर्शक (Julian calendar) का रूपान्तरण है। इसे पोप ग्रेगोरी (Pope Gregory XIII) ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कालदर्शक प्रचलन में था, लेकिन उसमें अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हें ग्रेगोरी कालदर्शक में दूर कर दिया गया। .

नई!!: १४५६ और ग्रेगोरी कैलेंडर · और देखें »

अधिवर्ष

अधिवर्ष (अंग्रेजी:लीप वर्ष), हर चार वर्ष बाद आने वाला वर्ष है जिसमें साल में 366 दिन होते हैं। दरअसल पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और करीब 6 घंटे लगाती है। ऐसा होने से हर चार साल में एक दिन अधिक हो जाता है, अतः प्रत्येक चार साल बाद फरवरी माह में एक दिन अतिरिक्त जोड़ संतुलन बनाये रखने की कोशिश की जाती है। अधिवर्ष संख्या 4 से भाज्य होते है, 2004 अधिवर्ष था। मगर '00' से अंत होने वाले वर्ष, अधिवर्ष नहीं होते, 2000 अधिवर्ष था। 2000, 400 से भाज्य है इसी प्रकार 1900, 1800, 1700 अधिवर्ष नहीं हैजबकि 2000, 1600, 1200 अधिवर्ष था। अधिवर्ष.

नई!!: १४५६ और अधिवर्ष · और देखें »

२३ अगस्त

23 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 235वॉ (लीप वर्ष में 236 वॉ) दिन है। साल में अभी और 130 दिन बाकी है। .

नई!!: १४५६ और २३ अगस्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

1456

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »