लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हैरी पॉटर और पारस पत्थर

सूची हैरी पॉटर और पारस पत्थर

हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है। .

19 संबंधों: ऐल्बस डम्बल्डोर, डैनियल रैड्क्लिफ़, नवम्बर, ब्रिटेन, भ्रमासक्‍ति, मंजुल प्रकाशन, रॉन वीज़्ली, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, हर्माइनी ग्रेंजर, हैरी पॉटर, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, हॉलीवुड, हॉग्वार्ट्स, जे॰ के॰ रोलिंग, वॉर्नर ब्रॉस., अंग्रेज़ी भाषा, १९९७, २००२, ३० जून

ऐल्बस डम्बल्डोर

प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह फीयनिक्स की फौज के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और ऐल्बस डम्बल्डोर · और देखें »

डैनियल रैड्क्लिफ़

डैनियल जैकब रैडक्लिफ (जन्म-23 जुलाई 1989) एक अंग्रेज़ अभिनेता हैं एवं इन्हें लोकप्रिय पुस्तक श्रृंखला पर आधारित फीचर फिल्म श्रृंखला में हैरी पॉटर का किरदार निभाने के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। रैडक्लिफ मंच-प्रस्तुतियों एवं कई TV कार्यक्रमों व फिल्मों में भी नज़र आये हैं, जिनमें ITV की फिल्म माई बॉय जैक एवं ऐकव्स नामक मंच-प्रस्तुति शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें ड्रामा डेस्क अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और डैनियल रैड्क्लिफ़ · और देखें »

नवम्बर

नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का ग्यारहवाँ महीना है। और यह उन चार महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३० होती है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और नवम्बर · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और ब्रिटेन · और देखें »

भ्रमासक्‍ति

ऐसी आस्था या विचार को भ्रमासक्ति (Delusion) कहा जाता है जिसे गलत होने का ठोस प्रमाण होने के वावजूद भी व्यक्ति उसे नहीं छोड़ता। यह उस आस्था से अलग है जिसे व्यक्ति गलत सूचना, अज्ञान, कट्टरपन आदि के कारण पकड़े रहता है। isbn.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और भ्रमासक्‍ति · और देखें »

मंजुल प्रकाशन

मन्जुल प्रकाशन एक जाना माना प्रकाशक है, जो हैरी पौटर की पुस्तको को भारत में प्रकाशित करता है। यह प्रकाशन भवन भोपाल में है। यह हैरी पौटर उपन्यासों को हिन्दी में प्रकाशित करता है। मन्जुल प्रकाशन द्वारा पहली हैरी पौटर पुस्तक, हैरी पौटर और पारस पत्थर ने भारत में एक रिकार्ड कायम किया। हैरी पौटर और पारस पत्थर की पहले हफ़ते ही १६ हज़ार प्रतियां बिकीं.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और मंजुल प्रकाशन · और देखें »

रॉन वीज़्ली

रॉन वीज़्ली (en:Ron Weasley) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगर है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर का ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ता है। उसके माँ-बाप (श्रीमती मॉली वीज़्ली और श्री आर्थर वीज़्ली) दोनो ही जादूगर हैं -- रॉन एक शुद्ध रक्त जादूगरी ख़ानदान से है। अन्य जादूगरी ख़ानदानों के मुक़ाबले उनका परिवार ग़रीब है, मगर वो लोग दिल के बड़े अच्छे हैं। उसके परिवार में उसको मिलाकर सात भाई बहन हैं। पढ़ाई में रॉन ठीक-ठाक है। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और रॉन वीज़्ली · और देखें »

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Lord Voldemort) जे॰ के॰ रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार हैरी पॉटर का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम टॉम (मार्वोलो) रिडल है। उसका प्रथम अवतरण हैरी पॉटर और पारस पत्थर में होता है। वह तृतीय भाग हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है। वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स से शिक्षित है। उसका पिता टॉम रिडल सीनियर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ मेरोपी रिडल (जन्म: मेरोपी गॉण्ट) सलाज़ार स्लिदरिन, से निकले शुद्ध रक्त वाले ख़ानदान से थी, जो कि हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और प्राण भक्षी नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही मृत्यु दंशम अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी नगिनी थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट · और देखें »

हर्माइनी ग्रेंजर

हर्माइनी ग्रेंजर जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगरनी है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर की ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में पढ़ती है। उसके माँ-बाप दोनो ही सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) हैं। इसके बावजूद भी हर्माइनी हर विषय में अपनी क्लास में अव्वल आती है (वो एक पढ़ाकू लड़की है)। उस सभी मन्त्र और जादूगरी हमेशा याद रहती है, कई ऐसी चीज़ें भी जो पहले से नहीं पढ़ाई गयी हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है। हर्माइनी ग्रेंजर का चरित्र फिल्म में एम्मा वाटसन ने निभाया है। संस्करणों डब हिन्दी के लिए, राजश्री नाथ पहले २ फिल्मों में उसकी आवाज उठाई। अगली कड़ियों के बाकी के लिए, प्रज्ञा पांड्या शाह उसकी आवाज उठाई। श्रेणी:हैरी पॉटर.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और हर्माइनी ग्रेंजर · और देखें »

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और हैरी पॉटर · और देखें »

हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना

हैरी पॉटर और और रहस्यमयी तहख़ाना (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरि पॉटर ऐन्ड द चेम्बर अव सीक्रट्स) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की दूसरी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है (अंग्रेज़ी संस्करण में नाम है -- Harry Potter and the Chamber of Secrets)। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और हॉलीवुड · और देखें »

हॉग्वार्ट्स

हॉग्वार्ट्स (Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry).

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और हॉग्वार्ट्स · और देखें »

जे॰ के॰ रोलिंग

जे. के. रोलिंग जे.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और जे॰ के॰ रोलिंग · और देखें »

वॉर्नर ब्रॉस.

वॉर्नर ब्रॉस.

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और वॉर्नर ब्रॉस. · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९९७

1997 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और १९९७ · और देखें »

२००२

2002 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और २००२ · और देखें »

३० जून

30 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 181वाँ (लीप वर्ष में 182 वाँ) दिन है। साल में अभी और 184 दिन बाकी हैं। .

नई!!: हैरी पॉटर और पारस पत्थर और ३० जून · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »