लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हार्टफ़ोर्ड

सूची हार्टफ़ोर्ड

हार्टफ़ोर्ट नगर का ध्वज 200px हार्टफोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य की राजधानी है। नगर का कुल क्षेत्रफल ४६.५ किमी२ है और कुल जनसंख्या है लगभग १,२४,००० (२००३), जिसमें से ३८% अफ़्रीकी अमेरिकी हैं। कुल जनसंख्या का लगभग ३०% निर्धनता सीमा से नीचे है। यह ध्यान देने वाली बात है कि कनेक्टिकट राज्य की औसत आय सबसे अधिक है, लेकिन इसकी राजधानी अपेक्षाकृत निर्धन है। यह इसलिए क्योंकि यह अपेक्षाकृत पुराना नगर है और इसलिए इसका क्षेत्रफल छोटा है जिसमें धनवान उपनगरीय क्षेत्र सम्मिलित नहीं हैं। वृहदतर हॉर्टफ़ोर्ट की जनसंख्या ११,८८,८४१ (२००६) है। यह नगर कनेक्टिकट नदी के किनारे पर राज्य के मध्य भाग में स्थित है, नदी के विसर्जन स्थल से ७० किलोमीटर दूर लॉंग आइलैण्ड साउण्ड पर। यह प्रशासन, बीमा, वित्त, न्यायप्रणाली और शिक्षा का एक केन्द्र है। इसे विश्व की बीमा राजधानी भी कहा जाता है। श्रेणी:अमेरिका के राज्यों की राजधानियां श्रेणी:अमेरिका के नगर.

4 संबंधों: निर्धनता सीमा, संयुक्त राज्य, कनेक्टिकट, अफ़्रीकी अमेरिकी

निर्धनता सीमा

संयुरा अनुमान २०००-२००७। निर्धनता सीमा एक पारिभाषिक-शब्द है जो एक व्यक्ति या परिवार की वार्षिक आय को परिभाषित करता है, जितने में कि वह व्यक्ति या परिवार जीवन के सभी आवश्यक संसाधनों का लाभ नहीं उठा सकता। निर्धनता सीमा आमतौर पर प्रति व्यक्ति के आधार पर मापी जाती है और विभिन्न धड़े, चाहे राष्ट्रीय हो या अन्तर्राष्ट्रीय, निर्धनता सीमा के लिए दरें तय करते हैं। .

नई!!: हार्टफ़ोर्ड और निर्धनता सीमा · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: हार्टफ़ोर्ड और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनेक्टिकट

कनेक्टिकट की स्थिति कनेक्टिकट पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में दक्षिणी राज्य है। कनेक्टिकट की सीमा पूर्व में रोड आइलैंड, मैसाचुसेट्स उत्तर में, पश्चिम में न्यूयॉर्क और दक्षिण में लांग आईलैंड साउंड से है। इसकी राजधानी हार्टफ़ोर्ड है। राज्य का नाम कनेक्टिकट नदी के नाम पर रखा गया है, जो कि एक प्रमुख अमेरिकी नदी है जो राज्य को लगभग दो भागों में बांटती है। कनेक्टिकट संयुक्त राज्य में क्षेत्र के हिसाब से तीसरा सबसे छोटा राज्य है। आबादी में 29वां और जनसंख्या घनत्व के मामले में यह राज्य चौथा स्थान रखता है। यह संयुक्त राज्य की संघीय सरकार के विकास में प्रभावशाली था। दक्षिणी और पश्चिमी कनेक्टिकट (राज्य की अधिकांश जनसंख्या के साथ) न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है; जिसे ट्राई स्टेट एरिया के रूप में व्यापक रूप से जाना जाता है। कनेक्टिकट में पहले बसने वाले यूरोपीय लोग डच थे। प्रारंभ में कनेक्टिकट का आधा क्षेत्र डच कॉलोनी न्यू नीदरलैंड का हिस्सा था। 1630 के दशक में इंग्लैंड द्वारा पहली बड़ी बस्तियों की स्थापना की गई। मैसाचुसेट्स बे कॉलनी ने कनेक्टिकट कॉलोनी की स्थापना की; यह कॉलोनी उन तेरह कालोनियों में से एक थी जिसने अमेरिकी क्रांति में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था। 2010 की जनगणना के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में, कनेक्टिकट की उच्चतम प्रति व्यक्ति आय है, मानव विकास सूचकांक (0.962) है और साथ ही सर्वाधिक औसत घरेलू आय है। .

नई!!: हार्टफ़ोर्ड और कनेक्टिकट · और देखें »

अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

नई!!: हार्टफ़ोर्ड और अफ़्रीकी अमेरिकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »