लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हरजीत सिंह सज्जन

सूची हरजीत सिंह सज्जन

हरजीत सिंह सज्जन PC OMM MSM CD सांसद (जन्म 1970 या 1971) एक कनाडियाई लिबरल (उदारवादी) राजनीतिज्ञ, वर्तमान रक्षा मंत्री व दक्षिण वैंकुवर निर्वाचन क्षेत्र से हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा के सांसद हैं। सज्जन संसद में पहली बार 2015 के संघीय चुनावों में चुने गये हैं। उन्होंने इस क्षेत्र से निवर्तमान सांसद कनाडा की कंज़र्वेटिव पार्टी के वेई यंग को हराया और ४ नवंबर २०१५ को जस्टिन ट्रूडो के मंत्रिमंडल में कनाडा के रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया। राजनीति में आने से पहले सज्जन वैंकुवर पुलिस विभाग में गैंग अपराध शाखा में जाँच अधिकारी (डिटेक्टिव) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अफगानिस्तान में स्थापित कनाडा के सैन्य बलों के लिये दी गई अपनी सेवा के लिये रेज़ीमेंटल कमांडर की पदवी भी मिली थी। सज्जन पहले सिख थे जिन्होंने कनाडा की किसी सैन्य रेज़ीमेंट की कमान संभाली थी। .

14 संबंधों: ऐड-डि-कैम्‍प, द इकॉनोमिक टाइम्स, पंजाब (भारत), पंजाब क्षेत्र, बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना, लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा, सिख, हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा, होशियारपुर जिला, जस्टिन ट्रूडो, वैंकूवर दक्षिण, कनाडा, कनाडा के संघीय चुनाव, २०१५, कांधार

ऐड-डि-कैम्‍प

ऐड-डि-कैम्‍प (संक्षेप में: ऐडीसी, फ्राँसीसी में: Aide-de-camp, or ADC, बहुवचन: एड्ज़-डि-कैम्प, Aides-de-camp) एक फ्राँसीसी शब्द है जिसका अर्थ है युद्धभूमि में सहायक। सामान्यतः यह एक पदवी है जो सेना के उन वरिष्ठतम अधिकारियों को दी जाती है जो किसी राष्ट्राध्यक्ष, सेनाध्यक्ष, किसी उच्च सरकारी अधिकारी अथवा राजसी परिवार के सदस्य के लिए व्यक्तिगत सचिव, सहायक या सलाहकार आदि की भूमिका निभाते हैं। एसे अधिकारी अपने नाम के साथ सम्मानों की फेहरिस्त में एडीसी लिखते हैं। विभिन्न देशों में राष्ट्राध्यक्षों के लिए एडीसी की परंपराएं, व्यवस्था, प्रणालियाँ आदि अलग अलग तरीके से निर्धारित होती हैं। भारत में मेजर जनरल व इससे ऊपर रैंक के अधिकारी सामान्यतः एडीसी रखते हैं। सामान्यतः भारत के सेनाध्यक्ष तीन व भारत के राष्ट्रपति के पाँच एडीसी होते हैं। भारतीय राज्यों के राज्यपाल सामान्यतः दो एडीसी रखते हैं जिनमें से एक सेना से तथा दूसरे पुलिस सेवा से होते हैं, सिवाय जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के जिनके दोनों एडीसी सेना से ही होते हैं। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और ऐड-डि-कैम्‍प · और देखें »

द इकॉनोमिक टाइम्स

दि इकॉनोमिक टाइम्स (The Economic Times) भारत से प्रकाशित होने वाला एक अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र है।.

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और द इकॉनोमिक टाइम्स · और देखें »

पंजाब (भारत)

पंजाब (पंजाबी: ਪੰਜਾਬ) उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है जो वृहद्तर पंजाब क्षेत्र का एक भाग है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में है। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। राज्य की कुल जनसंख्या २,४२,८९,२९६ है एंव कुल क्षेत्रफल ५०,३६२ वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं। 1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहाँ सिख बहुमत में हैं। युनानी लोग पंजाब को पैंटापोटाम्या नाम के साथ जानते थे जो कि पाँच इकठ्ठा होते दरियाओं का अंदरूनी डेल्टा है। पारसियों के पवित्र ग्रंथ अवैस्टा में पंजाब क्षेत्र को पुरातन हपता हेंदू या सप्त-सिंधु (सात दरियाओं की धरती) के साथ जोड़ा जाता है। बर्तानवी लोग इस को "हमारा प्रशिया" कह कर बुलाते थे। ऐतिहासिक तौर पर पंजाब युनानियों, मध्य एशियाईओं, अफ़ग़ानियों और ईरानियों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप का प्रवेश-द्वार रहा है। कृषि पंजाब का सब से बड़ा उद्योग है; यह भारत का सब से बड़ा गेहूँ उत्पादक है। यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं: वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन। पंजाब में भारत में से सब से अधिक इस्पात के लुढ़का हुआ मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और पंजाब (भारत) · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

right बॉस्निया और हर्जेगोविना (लैटिन: Bosna i Hercegovina; सर्बियाई सिरिलिक: Босна и Херцеговина) दक्षिणपूर्व यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में क्रोएशिया, पूर्व में सर्बिया और दक्षिण में मोंटेनेग्रो स्थित है। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना लगभग लैंडलॉक है, केवल एड्रियाटिक सागर से लगी 26 किलोमीटर लंबी तटरेखा को छोड़कर, जिसके मध्य में नियूम शहर स्थित है। देश के अंदरूनी हिस्सों में मध्य और दक्षिण का हिस्सा पर्वतीय, उत्तर पश्चिम हिस्सा पहाड़ी, उत्तर पूर्व हिस्सा मैदानी है। राज्य के बड़े हिस्से बॉस्निया में मध्यम महाद्वीपीय जलवायु है, जहां गर्म गर्मी और सर्दी, बर्फीली सर्दियां होती हैं। देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित छोटा हर्ज़ेगोविना भूमध्यसागरीय जलवायु और स्थलाकृति वाला है। बोस्निया और हर्जेगोविना के प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक प्रचुर मात्रा में हैं। इसकी राजधानी सरायेवो है। यहां की मुख्य- और राजभाषाएँ बॉस्नियाई, सर्बियाई और क्रोएशियाई हैं। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना · और देखें »

लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा

कनाडा की लिबरल पार्टी (उदारवादी दल) (Parti libéral du Canada), जिसे बोलचाल की भाषा में ग्रिट्स भी कहा जाता है, कनाडा के इतिहास का सबसे पुराना राजनीतिक दल है। यह दल उदारतावाद के सिद्धांत पर काम करता है और कनाडा के राजनीतिक हलकों में सामान्यत: सेंटर (मध्यमार्गी विचारधारा) वाले दल के रूप में जाना जाता है।मैकॉल, क्रिस्टीना; स्टीफन क्लॉर्कसन। The Canadian Encyclopedia.

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा · और देखें »

सिख

भारतीय सेना के सिख रेजिमेन्ट के सैनिक सिख धर्म के अनुयायियों को सिख कहते हैं। इसे कभी-कभी सिक्ख भी लिखा जाता है। इनके पहले गुरू गुरु नानक जी हैं। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों का पवित्र ग्रन्थ है। इनके प्रार्थना स्थल को गुरुद्वारा कहते हैं। हिन्दू धर्म की रक्षा में तथा भारत की आजादी की लड़ाई में और भारत की आर्थिक प्रगति में सिखों का बहुत बड़ा योगदान है। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और सिख · और देखें »

हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा

१८६७ में ब्रिटिश नॉर्थ अमेरिका कानून के तहत स्थापित कनाडा का हाउस ऑफ कॉमन्स सीनेट और गवर्नर जनरल के साथ-साथ कनाडा की संसद का एक अभिन्न हिस्सा है। यह ओटावा के पार्लियामेंट हिल पर स्थित संसद भवन के केंद्रीय भवन समूह में है। इसके सदस्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुन कर आते है और इन्हें सांसद कहा जाता है। २०११ में चुने गये सदस्यों को मिलाकर पिछली सांसद संख्या ३०८ थी जो कि इस बार के चुनावों के बाद बढकर ३८८ हो गयी है। इसकी सीटें जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर देश भर में विभाजित हैं। इसे ग्रीन रूम भी कहा जाता है। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और हाउस ऑफ़ कॉमन्स, कनाडा · और देखें »

होशियारपुर जिला

होशियारपुर भारतीय राज्य पंजाब का एक जिला है। जिले का मुख्यालय होशियारपुर है। क्षेत्रफल - 3,365 वर्ग कि.मी.

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और होशियारपुर जिला · और देखें »

जस्टिन ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो (Justin Pierre James Trudeau) (जन्म: २५ दिसम्बर, 1971) कनाडा के एक राजनेता, लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के ज्येष्ठ पुत्र हैं। वह पहली बार पैपिनेउ के चुनावी क्षेत्र से 2008 में और फिर 2011 और 2015 में दुबारा चुने गये। उन्होंने लिबरल पार्टी से आलोचक के तौर पर युवा व बहुसंस्कृतिवाद, नागरिकता और प्रवासी मामले, स्नातक शिक्षा और युवा व पेशेवर खेल मंत्रालयों के कार्यो की समीक्षा की। अप्रैल 14, 2013 को जस्टिन कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता चुने गये। जस्टिन ट्रुडेउ अक्टूबर 19, 2015, के संघीय चुनावों में अपने दल को बहुमत की जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नामित हुए हैं। उन्होंने 4 नवंबर, 2015 को प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। उसी समय उन्हें जीवन भर के लिये सम्मानसूचक नाम शैली द राइट ऑनरेबल से भी नवाजा गया। शपथ लेने पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे सबसे युवा व्यक्ति हो जायेंगे। सबसे युवा (जो क्लॉर्क) हैं। साथ ही वो पहले ऐसे व्यक्ति बन जायेंगे जिनके पिता भी कनाडा के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और जस्टिन ट्रूडो · और देखें »

वैंकूवर दक्षिण

Stastistics Canada: 2012 | demo-area-ref .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और वैंकूवर दक्षिण · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और कनाडा · और देखें »

कनाडा के संघीय चुनाव, २०१५

2015 के कनाडियाई संघीय चुनाव (आधिकारिक: 42nd Canadian general election) अक्टूबर १९, २०१५ को बयालीसवीं कनाडियाई संसद या कनाडा की संसद के सदस्यों को चुनने के लिये आयोजित किये गये थे। चुनावों की घोषणा ४ अगस्त २०१५ को कनाडा के गवर्नर जनरल डेविड जॉन्सटन ने की थी। चुनाव प्रचार इकतालीसवीं संसद के भंग होने से चुनाव के दिन तक ७८ दिनों तक चला। यह चुनाव अभियान कनाडा के इतिहास के सबसे लंबे चुनाव प्रचारों में से एक था। कनाडा की लिबरल पार्टी ने जस्टिन ट्रुडेउ के नेतृत्व में १८४ सीटें जीते, और अब कनाडा में बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। जस्टिन पदनामित प्रधानमंत्री हैं। कनाडा की कंज़र्वेटिव पार्टी जिसका नेतृत्व वर्तमान प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर कर रहे थे ने कुल ९९ सीटें जीतीं और ९ वर्षों बाद कनाडियाई संसद में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका के लिये चुनी गई है। थॉमस मुलकेयर के नेतृत्व वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ४४ सीटें जीतकर हाउस ऑफ़ कॉमन्स में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभरी है। अन्य छोटे दलों ने ११ सीटें जीती हैं: बीक़्यु ने १० और कनाडा की ग्रीन पार्टी ने १ सीट जीती है। पिछले चुनावों के मुकाबले लिबरल पार्टी की 148 सीटों से बढोत्तरी कनाडा के चुनावी इतिहास में पहली बार हुई है। लिबरलों ने इस बार कंज़र्वेटीवों से 60 और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के 51 सीटें हथिया लीं। १९८४ के संघीय चुनावों के बाद से कनाडा में किसी भी दल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस चुनाव से पहले तक लिबरलों के पास सिर्फ 36 सीटें थीं और इस लिहाज़ से इतनी कम से इतने ज्यादा सीटें जीतना कनाडा में एक कीर्तिमान है। लिबरल दल कनाडा का पहला ऐसा दल हो गया है जिसने सरकार या आधिकारिक विपक्ष में ना रहते हुए भी किसी संघीय चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। इस बार लिबरलों के अलावा हाउस ऑफ़ कामन्स में बैठे हर दल ने अपने लोकप्रिय मत प्रतिशत में कमी देखी है। चुनाव के बाद हार्पर ने ट्रुडेउ के सामने हार मान ली और उन्हें बधाई देते हुए प्रधानमंत्री और कंज़र्वेटिव दल के नेता पद से त्याग पत्र दे दिया। .

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और कनाडा के संघीय चुनाव, २०१५ · और देखें »

कांधार

The final phase of the battle of Kandahar on the side of the Murghan mountain कांधार या कंदहार अफ़ग़ानिस्तान का एक शहर है। यह अफगानिस्तान का तीसरा प्रमुख ऐतिहासिक नगर एवं कंदहार प्रान्त की राजधानी भी है। इसकी स्थिति 31 डिग्री 27मि उ.अ. से 64 डिग्री 43मि पू.दे.

नई!!: हरजीत सिंह सज्जन और कांधार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »