लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सोयुज (रॉकेट परिवार)

सूची सोयुज (रॉकेट परिवार)

सोयुज रॉकेट परिवार (Soyuz rocket family) ओकेबी-1 द्वारा विकसित और प्रोग्रेस राज्य अनुसंधान और उत्पादन रॉकेट अंतरिक्ष केंद्र, समेरा, रूस में निर्मित उपभोजित लांच सिस्टम का एक परिवार है। सोयुज प्रक्षेपण यान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया और दुनिया में सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण यान है। .

4 संबंधों: प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम, बायकोनूर कॉसमोड्रोम, रूस, आर-7 (रॉकेट परिवार)

प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम

प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम (Plesetsk Cosmodrome) मिरनी, आर्कान्जेस्क ओब्लास्ट में स्थित एक रूसी अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र है। यह मास्को के उत्तर में 800 किलोमीटर और आर्कान्जेस्क के दक्षिण में लगभग 200 किमी दूर स्थित है। इसकी शुरुआत 1957 में हुई। इसका मुख्य उदेश्य आर-7 मिसाइल का टेस्ट करना था। .

नई!!: सोयुज (रॉकेट परिवार) और प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम · और देखें »

बायकोनूर कॉसमोड्रोम

बायकोनूर कॉसमोड्रोम (Baikonur Cosmodrome) पृथ्वी का पहला और सबसे बड़ा परिचालन अंतरिक्ष प्रक्षेपण सुविधा है। यह कज़ाख़िस्तान के रेगिस्तान मैदान में लगभग 200 किलोमीटर (124 मील) अराल सागर के पूर्वी में स्थित है। यह कजाख सरकार द्वारा रूस को 2050 तक के लिए किराए पर दिया गया है। और इसे रूसी संघीय अंतरिक्ष अभिकरण और रूसी एयरोस्पेस बलों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है। इस क्षेत्र का आकार अंडाकार है। यह मूल रूप से अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के संचालन के आधार के रूप में 1950 के दशक में सोवियत संघ द्वारा बनाया गया था। वर्तमान रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत, बायकोनूर अंतरिक्ष बंदरगाह व्यस्त बना हुआ है। सभी मानवयुक्त रूसी अंतरिक्ष उड़ान बायकोनूर से प्रक्षेपण हो रही है। .

नई!!: सोयुज (रॉकेट परिवार) और बायकोनूर कॉसमोड्रोम · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: सोयुज (रॉकेट परिवार) और रूस · और देखें »

आर-7 (रॉकेट परिवार)

आर-7 रॉकेट परिवार (R-7 rocket family) रॉकेट परिवार की एक श्रृंखला है। जो सोवियत आर-7 समयोर्का, दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से व्युत्पन्न की गयी है। आर-7 रॉकेट परिवार अन्य किसी भी रॉकेट परिवार से अधिक लांच हुआ रॉकेट परिवार है। .

नई!!: सोयुज (रॉकेट परिवार) और आर-7 (रॉकेट परिवार) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »