लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सेलुलॉइड

सूची सेलुलॉइड

सेलुलाइड की गुड़िया (१९५०) सेलुलाइड से बनीं टेबल टेनिस की गेंदें सेलुलॉइड (Celluloid) रासायनिक यौगिकों के एक वर्ग का व्यापारिक नाम है जो नाइट्रो सेलुलोजस और कपूर का मिश्रण है पर मिश्रण की तरह यह व्यवहार नहीं करता। यह एक रासायनिक यौगिक की तरह व्यवहार करता है। इसके अवयवों को भौतिक साधनों द्वारा पृथक करना सरल नहीं है। सेलुलाइड में कुछ रंजक (dyes) तथा अन्य चीजें भी मिलाई जातीं हैं। प्रायः माना जाता है कि सेलुलाइड प्रथम थर्मोप्लास्टिक था। सबसे पहले इसका निर्माण १८६२ में 'पार्केसाइन' (Parkesine) के रूप में किया गया था। उसके बाद १८६९ में 'जाइलोनाइट' (Xylonite) बनाया गया। १८७० में इसे ही 'सेलुलाइड' के नाम से पंजीकृत किया गया। सेलुलाइड की विशेषता है कि इसे आसानी से मोल्ड किया जा सकता है और वांछित आकार दिया जा सकता है। यह पहला पदार्थ था जिसने हाथी दाँत (ivory) का स्थान लिया। यह अन्यन्त ज्वलनशील है और सरलता से अपघटित (decompose) हो जाता है। इस कारण अब इसका अधिक उपयोग नहीं किया जाता। आजकल इसका उपयोग तेबल टेनिस की गेंद आदि बनाने के काम आता है। .

4 संबंधों: मोल्डिंग, रासायनिक यौगिक, सेलुलोस, कपूर

मोल्डिंग

इस्पात की मोल्डिंग से निर्मित आटोमोबाइल पार्ट संचन या मोल्डिंग (Molding या moulding) निर्माण की एक प्रक्रिया है जिसमें द्रव अथवा कोई अन्य नरम कच्चे पदार्थ को इच्छित आकार दिया जाता है। आकार देने वाला साँचा मोल्ड या मैट्रिक्स कहलाता है। .

नई!!: सेलुलॉइड और मोल्डिंग · और देखें »

रासायनिक यौगिक

दो या अधिक तत्व जब भार के अनुसार एक निश्चित अनुपात में रासायनिक बन्ध द्वारा जुड़कर जो पदार्थ बनाते हैं उसे रासायनिक यौगिक (chemical compound) कहते हैं। उदाहरण के लिये जल, साधारण नमक, गंधक का अम्ल आदि रासायनिक यौगिक हैं। .

नई!!: सेलुलॉइड और रासायनिक यौगिक · और देखें »

सेलुलोस

सेलुलोस (Cellulose) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र है। यह एक बहुशर्करा (पॉलीसैक्कराइड) है जिसमें एक ही प्रकार का अणु लगातार जुड़ने से एक हजारों अणुओं वाला पॉलीमर बन जाता है। बहुत सारे हरे पौधों की कोशिका भित्तियाँ सेलुलोस की ही बनी होतीं हैं और जीव-जगत में इसका बहुत महत्व है। कपास के रेशों का ९०% हिस्सा सेलुलोस होता है। .

नई!!: सेलुलॉइड और सेलुलोस · और देखें »

कपूर

कपूर (संस्कृत: कर्पूर) उड़नशील वानस्पतिक द्रव्य है। यह सफेद रंग का मोम की तरह का पदार्थ है। इसमे एक तीखी गंध होती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफ़ूर और अंग्रेजी में कैंफ़र कहते हैं। कपूर उत्तम वातहर, दीपक और पूतिहर होता है। त्वचा और फुफ्फुस के द्वारा उत्सर्जित होने के कारण यह स्वेदजनक और कफघ्न होता है। न्यूनाधिक मात्रा में इसकी क्रिया भिन्न-भिन्न होती है। साधारण औषधीय मात्रा में इससे प्रारंभ में सर्वाधिक उत्तेजन, विशेषत: हृदय, श्वसन तथा मस्तिष्क, में होता है। पीछे उसके अवसादन, वेदनास्थापन और संकोच-विकास-प्रतिबंधक गुण देखने में आते हैं। अधिक मात्रा में यह दाहजनक और मादक विष हो जाता है। .

नई!!: सेलुलॉइड और कपूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »