लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सुखोई एसयू-30एमकेके

सूची सुखोई एसयू-30एमकेके

सुखोई एसयू-30एमकेके (Sukhoi Su-30MKK) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फ्लेंकर-जी) सुखोई एसयू-30 का एक संशोधन है, जिसमें सुखोई एसयू-35 संस्करण से उन्नत तकनीक शामिल की गई है।MKK stands for Russian Mnogofunktzionniy Kommercheskiy Kitayski (Cyrillic: Многофунктзионний Коммерческий Китайски), "Multifunctional Commercial for China".

9 संबंधों: चीन, रूस, लड़ाकू विमान, सुखोई, सुखोई एसयू-35, सुखोई एसयू-३०, सुखोई एसयू-३० एमकेआई, सोवियत संघ, अमेरिकी डॉलर

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और चीन · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और रूस · और देखें »

लड़ाकू विमान

एफ-१६ लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ लड़ाकू विमान एक ऐसा सेन्य विमान होता है जो किसी अन्य सेना के विमानों के साथ हवा से हवा में लड़ाई करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। ऐसे विमान का प्रयोग अमूमन किसी देश की वायुसेना या नौसेना के वायु बेड़े द्वारा होता है। वैसे लड़ाकू विमान ऐसे कई सारे विमानों के परिवार को भी कह सकते है जो की जंग या ऐसी ही परिस्थितियों में दुश्मन पे हमला करने के लिए काम में लाए जाये, चाहे हवा से हवा में, हवा से जमीन पर या किसी अन्य टोही रूप में.

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और लड़ाकू विमान · और देखें »

सुखोई

सुखोई कम्पनी का मुख्यालय सुखोई (रुसी: ОАО "Компания "Сухой") रूस की वायुयान निर्माता कम्पनी है। इसका मुख्यालय ओकुर्ग, मॉस्को में है। इसकी स्थापना पावेल सुखोई ने १९३९ में की थी। श्रेणी:विश्व की प्रमुख कम्पनियाँ.

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और सुखोई · और देखें »

सुखोई एसयू-35

सुखोई एसयू-35 (Sukhoi Su-35) सुखोई एसयू-27 हवाई रक्षा लड़ाकू विमान के दो अलग, भारी-अपग्रेड किए गए डेरिवेटिव के लिए पदनाम है। ये सिंगल-सीट, दो इंजन, उच्च-माननीय वाला लड़ाकू विमान हैं, जो कि सुखोई डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए हैं और कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन द्वारा बनाए गए हैं। पहला संस्करण 1980 के दशक में सुखोई एसयू-27 के उन्न्त संस्करण के रूप में तैयार किया गया था। और इसे शुरू में सुखोई एसयू-27एम के नाम से जाना जाता था। इस संस्करण मे मल्टी-फंक्शन रडार जोड़ा गया था जिसने इसे सामान्य विमान से मल्टीरोल विमान मे बदल दिया था। और इसे अपने भरी वजन को संभालने के लिए संरचनात्मक रूप से प्रबलित किया गया था। इसके पहले प्रोटोटाइप ने जून 1988 में अपनी पहली उड़ान की थी। सोवियत संघ के पतन के कारण विमान का उत्पादन बड़े पैमाने पर नहीं हुआ था। सुखोई ने निर्यात ऑर्डर को आकर्षित करने के लिए विमान को सुखोई एसयू-35 नाम से पुनः नामित किया। इसी समय, चौदह विमानों का उत्पादन परीक्षणों और प्रदर्शनों के लिए किया गया था। एक प्रोटोटाइप में थ्रस्ट वेक्टरिंग इंजन स्थापित किए थे और परिणामस्वरूप सुखोई एसयू-37 को एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक के रूप में इस्तेमाल किया गया था। 1990 के अंत में एकमात्र सुखोई एसयू-35यूबी दो-सीट ट्रेनर विमान भी बनाया गया था जो सुखोई एसयू-30एमके परिवार के आधार पर बना था। 2003 में, सुखोई ने सुखोई एसयू-57 के विकास समय लाग्ने के कारण एक अंतरिम विमान के रूप में सेवा करने के लिए सुखोई एसयू27 का दूसरा आधुनिकीकरण शुरू किया। इसे ही मुख्य रूप से सुखोई एसयू-35 जाना जाता है। इस प्रकार सुखोई एसयू-35 ने फरवरी 2008 में अपनी पहली उड़ान की। हालांकि विमान को निर्यात के लिए डिजाइन किया गया था, 2009 में रूसी वायु सेना विमान का प्रक्षेपण ग्राहक बन गई, जिसके उत्पादन संस्करण को सुखोई एसयू-35एस नाम से नामित किया गया। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स विमान का एकमात्र विदेशी उपयोगकर्ता है। अन्य देशों में कथित तौर पर रूस के साथ सुखोई एसयू-35 की खरीद के बारे में चर्चा हुई है, जिसमें इंडोनेशिया भी शामिल है जिसकी सरकार निकट भविष्य में रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और सुखोई एसयू-35 · और देखें »

सुखोई एसयू-३०

सुखोई एसयू-३० (Sukhoi Su-30) एक रुसी लढाकू विमान है। यह सुखोई एविएशन कॉरपोरशन द्वारा निर्मित है। यह वायु से वायु एवं वायु से धरती पर आक्रमण करने में सक्षम है। भारत, चीन, रूस वेनेजुएला और मलेशिया इसके प्रमुख उपयोगकर्ता हैं। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और सुखोई एसयू-३० · और देखें »

सुखोई एसयू-३० एमकेआई

सुखोई ३० एमकेआई भारतीय वायुसेना का अग्रिम पन्क्ति का लड़ाकू विमान है। यह बहु-उपयोगी लड़ाकू विमान रूस के सैन्य विमान निर्माता सुखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बना है। इस के नाम में स्थित एम के आई का विस्तार मॉडर्नि रोबान्बि कॉमर्स्कि इंडिकि (модернизированный коммерческий индийский) है यानि आधुनिक व्यावसायिक भारतीय (विमान)। इसी श्रृंखला के सुखोई ३०-एमकेके तथा एमके२ विमानों को चीन तथा बाद में इण्डोनेशिया को बेचा गया था। इसके अलावा एमकेएम, एमकेवी तथा एमकेए संस्करणों को मलेशिया, वेनेजुएला तथा अल्जीरिया को भी बेचा गया है। विमान ने सन १९९७ में पहली उड़ान भरी थी। सन २००२ में इसे भारतीय वायुसेना में सम्मिलित कर लिया गया। सन २००४ से इनका निर्माण भारत में ही हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। यह एक ४++ पीढ़ी का लडाकू विमान है। अकतूबर २००९ में ऐसे १०५ विमानो की ६ स्क्वाड्रन भारतीय वायुसेना की सेवा में थी। ऐसे कुल २८० विमान हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाये जाने की योजना है। यह विमान ३००० किमी की दूरी तक जा कर हमला कर सकता है। इसे शक्ति इसके दो एएल-३१ तर्बोफैन इन्जनो से मिलती है जो इसे २६०० किमी प्रति घण्टे की गति देते हैं। यह विमान हवा में ईन्धन भर सकता है। इस विमान में अलग अलग तरह के बम तथा प्रक्षेपास्त्र ले जाने के लिये १२ स्थान है। भविष्य में इसे ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र से लैस किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इसमे एक ३० मिमि की तोप भी लगी है। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और सुखोई एसयू-३० एमकेआई · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और सोवियत संघ · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: सुखोई एसयू-30एमकेके और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »