लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सिंफनी

सूची सिंफनी

सिंफनी (Symphony) यूरोपीय वृंदगान की विशिष्ट शैली का नाम है। यह शब्द यूनानी भाषा का है जिसका अर्थ है "सहवादन"। 16वीं शती में गेय नाटक (ऑपरा) के बीच में जो वृंदवादन के भाग होते थे उन्हें सिंफनी कहते थे। इसका विकसित रूप इतना सुंदर हो गया कि वह गेय नाटक (ऑपरा) के अतिरिक्त स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त होने लगा। अत: यह अब वृंदगान (आरकेस्ट्रा) की एक स्वतंत्र शैली है। इसमें प्राय: चार गतियाँ होती हैं। पहली गति द्रुत लय में होती है जिसमें एक या दो से लेकर चार वाद्यों तक का प्रयोग होता है। दूसरी गति की लय पहले की अपेक्षा विलंबित होती है। तीसरी गति की लय नृत्य के ढंग की होती है जिसे पहले मिन्यूट (minuet) कहते थे और जिसने अंत में स्करत्सो (scherzo) का रूप धारण कर लिया। इसकी लय तीन-तीन मात्रा की होती है। चौथी गति की लय पहली के समान द्रुत होती है किंतु पहली की अपेक्षा कुछ अधिक हलकी होती है। चारों गतियाँ मिलकर एक समग्र या समष्टि संगीत का आनंद देती हैं जिससे श्रोता आत्मविभोर हो उठता है। हेडन, मोत्सार्ट, बीटोवन, शूबर्ट, ब्राह्मस इत्यादि सिंफनी शैली के प्रसिद्ध कलाकार हुए हैं। .

2 संबंधों: यूनानी भाषा, वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

यूनानी भाषा

यूनानी या ग्रीक (Ελληνικά या Ελληνική γλώσσα), हिन्द-यूरोपीय (भारोपीय) भाषा परिवार की स्वतंत्र शाखा है, जो ग्रीक (यूनानी) लोगों द्वारा बोली जाती है। दक्षिण बाल्कन से निकली इस भाषा का अन्य भारोपीय भाषा की तुलना में सबसे लंबा इतिहास है, जो लेखन इतिहास के 34 शताब्दियों में फैला हुआ है। अपने प्राचीन रूप में यह प्राचीन यूनानी साहित्य और ईसाईयों के बाइबल के न्यू टेस्टामेंट की भाषा है। आधुनिक स्वरूप में यह यूनान और साइप्रस की आधिकारिक भाषा है और करीबन 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। लेखन में यूनानी अक्षरों का उपयोग किया जाता है। यूनानी भाषा के दो ख़ास मतलब हो सकते हैं.

नई!!: सिंफनी और यूनानी भाषा · और देखें »

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट

वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट (जर्मन: Wolfgang Amadeus Mozart) (27 जनवरी 1756 - 5 दिसंबर 1791) एक प्रसिद्ध जर्मन पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतज्ञ थे। उन्होने लगभग ६०० संगीत रचनाएँ की। शास्त्रीय संगीतकारों में वे सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:ऑस्ट्रियन संगीतज्ञ श्रेणी:पाश्चात्य शास्त्रीय संगीतकार‎ श्रेणी:१७५६ में जन्म श्रेणी:१७९१ में मृत्यु.

नई!!: सिंफनी और वोल्फ़गांक आमडेयुस मोत्सार्ट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »