लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सप्तम जयवर्मन

सूची सप्तम जयवर्मन

सप्तम जयवर्मन (ख्मेर भाषा ជ័យវរ្ម័នទី៧; 1125 –1218) ख्मेर साम्राज्य का एक प्रतापी राजा था जिसने सन् 1181 से 1218 तक शासन किया। उसने 'महापरमसौगत' नाम धारण किया था। वह राजा द्वितीय धरणीन्द्रवर्मन का पुत्र था। उसकी रानी का नाम जयराजदेवी था। प्रथम रानी की मृत्यु के बाद उसने उसकी बहन इन्द्रादेवी से विवाह किया। ऐसा माना जाता है कि ये दोनों रानियाँ उसके लिये महान प्रेरणा की स्रोत थीं। द्वितीय जयवर्मन को इतिहासकार सबसे शक्तिशाली ख्मेर सम्राट मानते हैं। .

7 संबंधों: राजा, हिन्दू, विवाह, ख्मेर भाषा, ख्मेर साम्राज्य, अंकोर, अंकोर थोम

राजा

राजा (king) राजतंत्रात्मक शासन तंत्र का सर्वोच्च पद है। प्रायः यह वंशानुगत होता है। कुछ उदाहरण ऐसे जरूर मिलते हैं जहाँ राजा का चुनाव वंश परंपरा के बाहर के लोगों में से किया गया है। वह अपने मंत्रियों की सलाह से अपने राज्य पर शासन करता है। वह अपने शासन क्षेत्र, अधिपत्य या नियंत्रण वाले क्षेत्रों के लोगों के लिए नियम और नीतियाँ बनाता है। उसकी सहायता के लिए दरबार में विभिन्न स्तर के पद होते हैं। राजा के गुण और कर्तव्यों पर महाभारत सहित अनेक ग्रंथों में प्रकाश डाला गया है। .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और राजा · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और हिन्दू · और देखें »

विवाह

हिन्दू विवाह का सांकेतिक चित्रण विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, दो लोगों के बीच एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है जो उन लोगों के बीच, साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा समधियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है। विवाह की परिभाषा न केवल संस्कृतियों और धर्मों के बीच, बल्कि किसी भी संस्कृति और धर्म के इतिहास में भी दुनिया भर में बदलती है। आमतौर पर, यह मुख्य रूप से एक संस्थान है जिसमें पारस्परिक संबंध, आमतौर पर यौन, स्वीकार किए जाते हैं या संस्वीकृत होते हैं। एक विवाह के समारोह को विवाह उत्सव (वेडिंग) कहते है। विवाह मानव-समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथा या समाजशास्त्रीय संस्था है। यह समाज का निर्माण करने वाली सबसे छोटी इकाई- परिवार-का मूल है। यह मानव प्रजाति के सातत्य को बनाए रखने का प्रधान जीवशास्त्री माध्यम भी है। .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और विवाह · और देखें »

ख्मेर भाषा

ख्मेर (ភាសាខ្មែរ) या कम्बोडियाई भाषा, खमेर जाति की भाषा है। यह कम्बोडिया की अधिकारिक भाषा भी है। वियतनामी भाषा के बाद यह सर्वाधिक बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा (Austroasiatic language) है। हिन्दू और बौद्ध धर्म के के कारण खमेर भाषा पर संस्कृत और पालि का गहरा प्रभाव है। .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और ख्मेर भाषा · और देखें »

ख्मेर साम्राज्य

ख्मेर साम्राज्य का स्वर्ण युग १२०० ख्मेर साम्राज्य का स्वर्ण युग १२०० ख्मेर साम्राज्य कम्बूजा में प्राचीन साम्राज्य था। इसके ही काल में अंगकोर वाट का विशाल मन्दिर बना। यह विश्व का सबसे बडा मन्दिर समूह है। इसको १२वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन् २ ने निर्मित किया। अंगकोर वाट का आकाशी दृश्य प्रवेश द्वार श्रेणी:साम्राज्य.

नई!!: सप्तम जयवर्मन और ख्मेर साम्राज्य · और देखें »

अंकोर

'''अंकोर थोम''' का प्रवेश द्वार अंकोर (ख्मेर भाषा: អង្គរ .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और अंकोर · और देखें »

अंकोर थोम

अंकोर थोम के प्रवेशद्वार के आसपास का दृष्य अंकोर थोम (ख्मेर भाषा: អង្គរធំ; अक्षरशः अर्थ: "महान नगर"), कम्बोडिया में स्थित एक प्राचीन नगर है जो ख्मेर साम्राज्य का अन्तिम तथा सबसे अधिक समय तक राजधानी थी। इसकी स्थापना १२वीं शताब्दी में सप्तम जयवर्मन ने की थी।Higham, C., 2014, Early Mainland Southeast Asia, Bangkok: River Books Co., Ltd., ISBN 9786167339443 इसके अन्तर्गत लगभग 9 वर्ग किमी क्षेत्रफल आता है जिसमें जयवर्मन तथा उससे पहले के शासकों द्वारा निर्मित कई स्मारक स्थित हैं। नगर के केन्द्र में जयवर्मन का राजमन्दिर है। .

नई!!: सप्तम जयवर्मन और अंकोर थोम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जयवर्मन् ७

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »