लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

सूची संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची

संयुक्त राज्य के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रपति देश और सरकार दोनों का प्रमुख है। देश की कार्यकारिणी शाखा और संघीय सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रपति पद प्रभाव और मान्यता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वोच्च राजनीतिक पद है। राष्ट्रपति संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों का प्रमुख भी है। राष्ट्रपति परोक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल द्वारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है (या प्रतिनिधि सभा द्वारा अगर निर्वाचक मंडल किसी भी व्यक्ति को बहुमत नहीं देता है)। १९५१ में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बाईसवें (22) संशोधन के बाद से कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक राष्ट्रपति निर्वाचित नहीं किया जा सकता है और कोई भी जिसने दो साल से ज़्यादा राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है जब कोई और निर्वाचित हुआ था (हत्या, मृत्यु या पद त्याग के कारण), एक से अधिक बार चुने नहीं जा सकते हैं। अगर कोई अवलंबी राष्ट्रपति कार्यालय के बीच में पद त्याग देता है या उन्हें हटा दिया जाता है या उनकी मृत्यु हो जा जाती है, इस परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उनका पद संभाल लेता है। किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति बनने के लिये 35 या उससे अधिक वर्ष का होना जरूरी है, न्यूनतम 14 साल वो संयुक्त राज्य अमेरिका में रहे हों और वो "प्राकृतिक रूप से जन्मे" अमेरिका के नागरिक हो। आज तक 43 व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर आसीन हुये हैं और 44 कार्यकाल हुये हैं, चूंकि ग्रोवर क्लीवलाण्ड गैरलगातार दो बार राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित व्यक्तियों में से चार लोगो की कार्यालय अवधि में मृत्यु हो गयी थी (विलियम हेनरी हैरिसन, ज़ेकरी टेलर, वारेन हार्डिंग, और फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट), चार की हत्या कर दी गयी (अब्राहम लिंकन,Martin, Paul, Smithsonian Magazine, April 8, 2010, Retrieved November 15, 2010 जेम्स गार्फील्ड, विलियम मकिन्ली, और जाह्न केनेडी) और एक ने इस्तीफ़ा दे दिया (रिचर्ड निक्सन)। जार्ज वाशिंगटन 1789 में निर्वाचन मंडल के सर्वसम्मत वोट के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बने थे। विलियम हेनरी हैरिसन 1841 में केवल 32 दिन इस पद पर रहे थे, जो किसी भी राष्ट्रपति का सबसे छोटा कार्यकाल है। फ्रेंकलिन रोज़वेल्ट बारह से अधिक वर्षो तक इस पद पर रहे जो सबसे बड़ा कार्यकाल है, पर जल्द ही उनकी अपने चौथे कार्यकाल में मृत्यु हो गयी; वो अकेले राष्ट्रपति है जो इस पद पर दो बार से ज़्यादा चुने गये हैं। जाह्न केनेडी अकेले राष्ट्रपति रहे हैं जिनका धर्म रोमन कैथोलिक था (दूसरे या तो प्रोटेस्टैंट थे या नास्तिक) और निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा, अफ्रीकी मूल के पहले राष्ट्रपति थे, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं। इस सूची में अमेरिका की मौजूदा सरकार के राष्ट्रपति के नाम है जो 1789 में अस्तित्व में आयी थी, हालांकि इससे पहले भी संयुक्त राज्य में सरकार रही है। इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान एक और राष्ट्रपति नामक पद था जो अपने अस्तित्व के दौरान केवल एक व्यक्ति के पास रहा। .

74 संबंधों: चेस्टर ऐलन आर्थर, टेनेसी, एंड्र्यू जॉनसन, ऐन्ड्रयू जैकसन, डिक चेनी, ड्वाइट डेविड आइज़नहावर, डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य), डॉनल्ड ट्रम्प, थामस जेफरसन, थियोडोर रूज़वेल्ट, नास्तिकता, निर्दलीय (राजनेता), प्रोटेस्टैंट, फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, फ्रैंकलिन पियर्स, बराक ओबामा, बेंजामिन हैरीसन, महाद्वीपिय सेना, मार्टिन वान ब्यूरेन, मिलर्ड फ़िलमोर, मैसाचुसेट्स, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस, राष्ट्रपति, रिचर्ड मिल्हौस निक्सन, रिपब्लिकन पार्टी, रोनाल्ड विलसन रीगन, लिंडन बेन्स जॉनसन, संयुक्त राज्य, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2012, संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016, संयुक्त राज्य संविधान, संयुक्त राज्य अमरीका की सेना, संघ (प्रशासन), हर्बर्ट क्लार्क हूवर, हिस्ट्री (टीवी चैनल), हैरी एस ट्रूमैन, ज़ैकरी टेलर, जिमी कार्टर, जेफरसन डेविस, जेम्स नॉक्स पोल्क, जेम्स बुकानन, जेम्स मुनरो, जेम्स मैडिसन, जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड, जेराल्ड फ़ोर्ड, जॉन टायलर, जॉन एफ॰ केनेडी, जॉन ऐडम्स, ..., जॉन क्विन्सी एडम्स, जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश, जॉर्ज वॉशिंगटन, जॉर्ज वॉकर बुश, जो बिडेन, वारन गैमेलियल हार्डिंग, विलियम मैकिनले, विलियम हेनरी हैरीसन, विलियम होवर टाफ्ट, विलियम क्लिंटन, वुडरो विल्सन, व्हाइट हाउस, ग्रोवर क्लीवलैंड, ओहायो, इण्डियाना, इलिनॉय, कैथोलिक धर्म, कॉल्विन कूलिज, अफ़्रीकी अमेरिकी, अब्राहम लिंकन, अमेरिकी सीनेट, अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव, अमेरिकी गृहयुद्ध, अल्बर्ट गोर सूचकांक विस्तार (24 अधिक) »

चेस्टर ऐलन आर्थर

चेस्टर एलान अर्थर संयुक्त राज्य अमरीका के इक्कीसवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८८१ से १८८५ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और चेस्टर ऐलन आर्थर · और देखें »

टेनेसी

मानचित्र में टेनेसी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक राज्य है। टेनेसी के उत्तर में केंटकी और वर्जीनिया, पूर्व में नॉर्थ कैरोलीना, दक्षिण में जॉर्जिया, अलबामा, और मिसिसिपी और पश्चिम में अर्कांसस और मिसौरी है। 2016 के अनुमान के अनुसार, इसकी 66,51,194 की आबादी है। टेनेसी अमेरिका में सबसे तेजी से बढ़ रहा 14 वा राज्य है और जनसंख्या की 17 वीं रैंक पर है। वह स्थान है कुल भूमि क्षेत्र में 36 पर आता हैं। 1796 में यह 16 वे राज्य की तौर पर संघ में शामिल हो गया। 626,144 की 2008 में गिनी गयी आबादी के साथ नैशविले मेट्रोपोलिटन एरिया व राज्य कि राजधानी है। राज्य के सबसे ज्यादा 1,521,437 लोगों के साथ इसका सबसे बड़ा शहर है मेम्फिस है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और टेनेसी · और देखें »

एंड्र्यू जॉनसन

एंड्र्यू जॉनसन (२९ दिसंबर, १८०८ -- मृत्यु: कार्टर स्टेशन (टेनेसी) ३१ जुलाई, १८७५) संयुक्त राज्य अमरीका के १७वें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८६५ से १८६९ तक था। ये डेमोक्रैट/नेशनल यूनियन पार्टी से थे। इनका जन्म उत्तरी कैरोलिना के राले में हुआ था। कठिन परिश्रम कर शिक्षा प्राप्त की और दर्जी के रूप में इन्होंने जीविका आरंभ की। डिमाक्रेटिक दल की ओर से १८४३ से १८५३ तक कांग्रेस के सदस्य थे। १८५३ से १८५७ तक टेनेसी के गवर्नर और १८५७ से १८६२ तक सेनेट के सदस्य रहे। १८६४ में उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और लिंकन की मृत्यु के उपरांत १८६५ से १८६९ तक राष्ट्रपति रहे। इन्होंने लिंकन की नीति को ही आगे बढ़ाने की चेष्टा की। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और एंड्र्यू जॉनसन · और देखें »

ऐन्ड्रयू जैकसन

ऐन्ड्रयू जैकसन (Andrew Jackson, जन्म: १५ मार्च १७६७, देहांत: ८ जून १८४५) संयुक्त राज्य अमेरिका के सातवे राष्ट्रपति थे। वह इस पद पर १८२९ से १८३७ के काल में रहे जिसमें उन्होंने दो दफ़ा चुनाव जीतकर चार-चार साल की दो मियादें पूरी करीं। वह एक राजनेता और सैनिक नेता थे जिन्होनें मूल अमेरिकी आदिवासियों और ब्रिटिश सेना के विरुद्ध युद्ध लड़े और जीते। उन्होंने अमेरिका की केन्द्रीय सरकार को मज़बूत किया, मूल अमेरिकी आदिवासियों की ओर क्रूरता दिखाकर उन्हें अपने निवास-क्षेत्रों से निकलवाया और नागरिकों का पक्ष लेते हुए सरकारी अफ़सरशाही को कमज़ोर किया।, Robert V. Remini, Wesley K. Clark, Macmillan, 2009, ISBN 978-0-230-61755-1 .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और ऐन्ड्रयू जैकसन · और देखें »

डिक चेनी

रिचर्ड ब्रूस "डिक" चेनी (जन्म 30 जनवरी, 1941) अमरीका के 46वें और वर्तमान उपराष्ट्रपति हैं। वे अमरीकी सेनेट के अध्यक्ष भी हैं। श्रेणी:अमेरिका के उपराष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और डिक चेनी · और देखें »

ड्वाइट डेविड आइज़नहावर

ड्वाइट डेविड आइज़नहावर ड्वाइट डेविड आइज़नहावर (1890 - 1969) संयुक्त राज्य अमरीका के 34 वें राष्ट्रपति। इन्होंने 1911 में सेना में प्रवेश किया और निरन्तर उन्नति करते चले गए। पहले महयुद्ध में भी इन्होंने भाग लिया और दूसरे महायुद्ध के समय तो ये विख्यात जनरल ही हो गए थे। दूसरे महायुद्ध से पहले ही 1935 में जनरल मैक आर्थर ने आइज़नहावर को फिलिप्पाइंस में सेना का उपपरामर्शदाता नियुक्त कर दिया था। दूसरे महायुद्ध में जनरल आइज़नहावर ने ब्रिटिश और अमरीकी सेनाओं का उल्लेखनीय संचालन किया। युद्ध से लौटने के बाद आइज़हावर अमरीका में अत्यंत लोकप्रिय हो गए थे। और जब वे न्यूयार्क सिटी में पहुँचे तब करीब 40 लाख जनता ने उनका स्वागत किया। 1955 के चुनाव में आइज़नहावर रिपब्लिकन (प्रजातंत्रीय) दल की ओर से अमरीका के प्रेसिडेंट चुन लिए गए। दूसरी बार भी वे वहाँ के प्रेसिडेंट चुने गए। उनक विशेष प्रयास अधिक से अधिक पश्चिमी मित्रराष्ट्रों को रूस के मुकाबले प्रबल बनाना रहा है जिससे शक्ति के संतुलन के फलस्वरूप विश्व में शांति बनी रहे। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और ड्वाइट डेविड आइज़नहावर · और देखें »

डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)

डेमोक्रैटिक पार्टी अमेरिका के प्रमुख दो राजनितिक दलो में से एक हैं। यह दल आमतौर पर बड़ी सरकार, समाज को नियंत्रित करने में, समाज के भीतर और मुख्य रूप से निम्न वर्गों के लोगों को लाभ और सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की बड़ी भूमिका के पक्ष में हैं। आधुनिक डेमोक्रेटिक पार्टी 1828 के आसपास स्थापित की गयी थी, पार्टी ने अमेरिका को 15 राष्ट्रपति दिये हैं। सबसे पहले 1829-1837 में सेवा वाले एंड्र्यू जैकसन थे। अमेरिका के हाल ही का राष्ट्रपति बराक ओबामा जो 2009 से कार्यरत है इसी पार्टी से है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य) · और देखें »

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और डॉनल्ड ट्रम्प · और देखें »

थामस जेफरसन

थॉमस जेफरसन थामस जेफरसन (Thomas Jefferson) (१३ अप्रैल १७४३ - ४ जुलाई १८२६) संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति (1801–1809) तथा अमेरिकी 'स्वतंत्रता की घोषणा' के मुख्य लेखक (1776) थे। जेफरसन एक राजनैतिक दार्शनिक तथा विद्वान व्यक्ति थे। ये डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन पार्टी से थे। उनकी इंग्लैण्ड और फ्रान्स के बहुत से बुद्धिजीवी नेताओं से जान-पहचान थी। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और थामस जेफरसन · और देखें »

थियोडोर रूज़वेल्ट

थियोडोर रूज़वेल्ट संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९०१ से १९०९ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और थियोडोर रूज़वेल्ट · और देखें »

नास्तिकता

नास्तिकता अथवा नास्तिकवाद या अनीश्वरवाद (English: Atheism), वह सिद्धांत है जो जगत् की सृष्टि करने वाले, इसका संचालन और नियंत्रण करनेवाले किसी भी ईश्वर के अस्तित्व को सर्वमान्य प्रमाण के न होने के आधार पर स्वीकार नहीं करता। (नास्ति .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और नास्तिकता · और देखें »

निर्दलीय (राजनेता)

राजनीति में निर्दलीय अथवा निर्दल उम्मीदवार अथवा स्वतंत्र उम्मीदवार राजनीतिक दल असम्बद्ध व्यक्ति के लिए प्रयुक्त शब्द है। श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और निर्दलीय (राजनेता) · और देखें »

प्रोटेस्टैंट

प्रोटेस्टैंट ईसाई धर्म की एक शाखा है। इसका उदय सोलहवीं शताब्दी में प्रोटेस्टैंट सुधारवादी आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ। यह धर्म रोमन कैथोलिक धर्म का घोर विरोधी है। इसकी प्रमुख मान्यता यह है कि धर्मशास्त्र (बाइबल) ही उद्घाटित सत्य (revealed truth.) का असली स्रोत है न कि परम्पराएं आदि। प्रोटेस्टैंट के विषय में यह प्राय: सुनने में आता है कि वह असंख्य संप्रदायों में विभक्त है किंतु वास्तव में समस्त प्रोटेस्टैंट के 94 प्रतिशत पाँच ही संप्रदायों में सम्मिलित हैं, अर्थात: लूथरन, कैलविनिस्ट, एंग्लिकन, बैप्टिस्ट और मेथोडिस्ट। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और प्रोटेस्टैंट · और देखें »

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट(जनवरी 30, 1882- अप्रैल 12, 1945) अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति थे। वे द्वितीय विश्वयुद्ध और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से थे। राष्ट्रपति पद के लिए वे चार बार चुने गए और 1933 से 1945 तक इस पर बने रहे। वे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो बार से ज्यादा इस पद की शोभा बढ़ाई। 1930 के दशक में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, उन्होंने रोजगार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक सुधार के लिए कई बैंकों और एजेंसियों से समझोता किया। इनमें वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिशट्रेशन(पीपीए), नेशनल रिकवरी एडमिनिस्ट्रेशन(एनआरए) और एग्रीकल्चरल एडजस्टमेंट एडमिनिस्ट्रेशन(एएए) शामिल हैं। हालांकि द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने तक अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी, लेकिन उन्होंने फेडेरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन(एफडीआईसी), टेनिज वेली ऑथरिटी(टीवीए) और यूएस सेक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत की। उनके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सोशल सेक्युरिटी सिस्टम और नेशनल लेबर रिलेशन बोर्ड की स्थापना शामिल है। जब अंग्रेजों ने धूरी राष्ट्रों के साथ युद्ध छेड़ दी, तो रुजावेल्ट ने विंसटन चर्चिल को मदद का हाथ बढ़ाया और दिसंबर 1941 में औपचारिक रूप से अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हो गया। उसी दौरान उन्होंने मूल्यों पर रोक लगाई और लोगों को नियंत्रित दर जरूरी चीजें मुहैया करवाई। जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर हमले और नाजियों तथा फ़ासीवादी जर्मनों द्वारा अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़े जाने के बाद रूजवेल्ट ने जापानी अमेरिकियों, जर्मन अमेरिकियों और इतालवी अमेरिकियों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था लागू की, जो युद्ध में मारे गए। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट · और देखें »

फ्रैंकलिन पियर्स

फ्रैंकलिन पियर्स संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८५३ से १८५७ तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और फ्रैंकलिन पियर्स · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और बराक ओबामा · और देखें »

बेंजामिन हैरीसन

बेंजामिन हैरीसन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८८९ से १८९३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और बेंजामिन हैरीसन · और देखें »

महाद्वीपिय सेना

अमेरिकी महाद्वीप के ब्रिटिश उपनिवेशों द्वारा स्वाधीनता प्राप्ति के लिए 1775 ई. में इस सेना का गठन किया गया था और जॉर्ज वाशिंगटन को इसका सेनाप्रमुख नियुक्त किया गया था। इस सेना को अंततः अपने उद्देश्य में सफलता मिली और अमेरिका ब्रिटेन की पराधीनता से मुक्त हो गया। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और महाद्वीपिय सेना · और देखें »

मार्टिन वान ब्यूरेन

मार्टिन वान ब्यूरेन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८३७ से १८४१ तक था। ये डेमोक्रेटिक पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और मार्टिन वान ब्यूरेन · और देखें »

मिलर्ड फ़िलमोर

मिलर्ड फिलमोर मिलर्ड फ़िलमोर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८५० से १८५३ तक था। ये व्हिग पार्टी से थे। फ़िलमोर, मिलर्ड.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और मिलर्ड फ़िलमोर · और देखें »

मैसाचुसेट्स

मासेचुसेट्स, (Massachusetts) संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है। मैसाचुसेट्स पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। यह पश्चिम में न्यूयॉर्क से उत्तर में रोड आइलैंड और कनेक्टिकट दक्षिण में, वरमोंट और न्यू हैम्पशायर सीमान्त है। मैसाचुसेट्स भूमि क्षेत्र द्वारा 7 वां सबसे छोटा राज्य है, लेकिन 14 वीं सबसे अधिक आबादी वाला और 3 सबसे घनी 50 राज्यों के बसा। यह छह न्यू इंग्लैंड राज्यों में से सबसे अधिक आबादी वाला है और प्रति व्यक्ति देश की छठी सबसे ऊंची सकल घरेलू उत्पाद है। पूर्व में ग्रेटर बोस्टन क्षेत्र और पश्चिम में स्प्रिंगफील्ड महानगरीय क्षेत्र: राज्य के लिए दो अलग-अलग महानगरीय क्षेत्र हैं। लगभग 'मैसाचुसेट्स आबादी का दो तिहाई वर्तमान में ग्रेटर बोस्टन में रहती है। मैसाचुसेट्स अमेरिकी इतिहास में एक ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक भूमिका निभाई है। प्लायमाउथ तीर्थयात्री, मेफ्लावर के यात्रियों द्वारा 1620 में स्थापित किया गया न्यू इंग्लैंड में पहली कॉलोनी, का स्थल था। 1636 में स्थापित किया गया हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा की सबसे पुरानी संस्था है। 18 वीं सदी में, बोस्टन आंदोलन के लिए "लिबर्टी की पालना" के रूप में जाना जाने लगा। शहर अमेरिकी क्रांति के लिए केंद्र था। जिसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली। 19 वीं सदी में, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल का ओलंपिक खेल क्रमश: स्प्रिंगफील्ड और Holyoke के पश्चिमी मैसाचुसेट्स शहरों में आविष्कार किया गया। श्रेणी:मैसाचूसिट्स श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और मैसाचुसेट्स · और देखें »

युलीसेस सिंपसन ग्रांट

यूलिसीज़ सिंपसन ग्रैंट अमेरिका के 18वें राष्ट्रपति थे जिन्होंने 1869 से 1877 तक शासन सम्भाला था। ग्रैंट अमरीकी गृह युद्ध के दौरान संघ (अर्थात संयुक्त राज्य अमेरिका या उत्तरी राज्य) फ़ौज के सेनापति थे। उनके प्रशासन के दौरान दक्षिण संयुक्त राज्य पुनर्निर्माण कार्यन्वित किया गया था, और 1873 का आर्थिक संकट भी हुआ। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और युलीसेस सिंपसन ग्रांट · और देखें »

रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस

रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८७७ से १८८१ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और रदरफोर्ड बर्कर्ड हेयस · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और राष्ट्रपति · और देखें »

रिचर्ड मिल्हौस निक्सन

thumb रिचर्ड मिल्हौस निक्सन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९६९ से १९७४ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:1913 में जन्मे लोग श्रेणी:१९९४ में निधन.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और रिचर्ड मिल्हौस निक्सन · और देखें »

रिपब्लिकन पार्टी

रिपब्लिकन पार्टी (जिसे "ग्रैंड ऑल्ड पार्टी" के नाम से भी जाना जाता है तथा जिससे प्रचिलित परिवर्णी शब्द GOP (जीओपी) से भी इसे जाना जाता है) संयुक्त राज्य अमरीका की दो सबसे बड़ी राजनीति पार्टीयों में से एक है, दूसरी डेमोक्रैटिक पार्टी है। 1854 में दासत्व-विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापित की गई रिपब्लिकन पार्टी ने देश की राजनीति पर 1860 से 1932 तक की ज्यादातर अवधि में अपना वर्चस्व रखा था। अमेरिका के 44 में से 18 राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी से बने हैं। सबसे नवीनतम समय में रिपब्लिकन पार्टी से बने राष्ट्रपति जॉर्ज वॉकर बुश थे, जिनका कार्यकाल 2001 से 2009 तक था। निवर्तमान समय में पार्टी की नीतिज्ञता अमेरिकी रूढ़िवादिता को प्रतिबिंबित करती है। रिपब्लिकन पार्टी की अमेरिकी रूढ़िवादिता पूरी तरह से उदारवाद की राजनीतिक विचारधारा की अस्वीकृति पर आधारित नहीं हैं, चूँकि अमेरिकी रूढ़िवादिता के कई सिद्धांत शास्त्रीय उदारवाद पर ही आधारित हैं। इसके विपरीत रिपब्लिकन पार्टी की रूढ़िवादिता मुख्यतः शास्त्रीय सिद्धान्तों पर आधारित है जो मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रैटिक पार्टी के आधुनिक उदारवाद के विरूद्ध है। डेमोक्रैटिक पार्टी की मुख्य विचारधारा समकालीन समय में अमेरिकी उदारवाद पर आधारित है। वर्ष 2010 में चुनी गई 112 वी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। 2012 में चुने गई 113 वें कांग्रेस में भी रिपब्लिकन पार्टी के पास हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) में सीटों का बहुमत है तथा सीनेट (वरिष्ठ सभा) में यह अल्पमत में है। साथ ही पार्टी के पास देश के कुल 50 राज्यों में से बहुमत में राज्यपाल हैं तथा राज्य विधायिकाओं में भी बहुमत है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और रिपब्लिकन पार्टी · और देखें »

रोनाल्ड विलसन रीगन

रोनाल्ड विलसन रीगन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९८१ से १९८९ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ श्रेणी:1911 में जन्मे लोग.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और रोनाल्ड विलसन रीगन · और देखें »

लिंडन बेन्स जॉनसन

लिंडन बेन्स जॉनसन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९६३ से १९६९ तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। जन्म टेक्सास, २७ अगस्त, १९०८। एक साधारण किसान परिवार में पले औ कठिन परिश्रम द्वारा धन अर्जित कर शिक्षा प्राप्त की। १९३० में ग्रेजुएट होकर कुछ दिन शिक्षक रहे। १९३२ में राजनीति में प्रवेश कर १९३७ से १९४८ तक कांग्रेस के तथा १९४८ से १९६० तक सेनेट के सदस्य रहे। द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकन नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर रहे। सेनेट में अपनी योग्यता से डिमाक्रेटिक दल के नेता चुने गए। १९६० में यह केनेडी के साथ उपराष्ट्रपति चुने गए। १९६१ मे जर्मनी, भारत एवं दक्षिण पूर्वी एशिया का भ्रमण किया। केनेडी की मृत्यु के उपरांत २२ नवंबर, १९६३ से राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और लिंडन बेन्स जॉनसन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, २००८ अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए 4 नवंबर, 2008 को हुआ चुनाव था। इस चुनाव मे डेमोक्रैटिक पार्टी के बराक ओबामा राष्ट्रपति और जो बिडेन उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन और सारा पेलिन को मात दी। ओबामा ने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2008 · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2012

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2012 चार वर्ष के अन्तराल पर होने वाले 57वें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव थे। यह मंगलवार, नवम्बर 6, 2012 को सम्पन्न हुआ। पदस्थ राष्ट्रपति बराक ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने पुनः चुनाव जीता। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2012 · और देखें »

संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव, 2016, चार वर्ष से होने वाले 58वें और अब तक के सबसे ताजा अमेरिकी चुनाव हैं जो मंगलवार, नवम्बर 8, 2016 को सम्पन्न हुये। इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। जनवरी 20, 2017 को ट्रम्प अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति तथा उनके साथी, इंडियाना के गर्वनर माइक पेंस 48वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मतदाताओं ने राष्ट्रपति मण्डल का चुनाव किया है जो इसमें जीतने में सक्षम रहे हैं वो दिसम्बर 19, 2016 को निर्वाचक मण्डल के माध्यम से नये राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति उम्मीदवारी के प्राथमिक और कॉकस मतदान कोलम्बिया जिला और अन्य संयुक्त राज्य शासित प्रदेशों में फ़रवरी और जून 2016 के मध्य सम्पन्न हुये। यह नामांकन प्रक्रिया भी अप्रत्यक्ष चुनाव होते हैं जिसमें मतदाता मतपत्र डालकर राजनीतिक दलों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं और ये प्रतिनिधि अपनी पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन करते हैं। व्यापारी और रियलीटी टेलीविजन व्यक्तित्व डोनाल्ड ट्रम्प, रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावो में टेक्सास से संयुक्त राज्य के सिनेट सदस्य टेड क्रूज़, ओहियो के गर्वनर जॉन कसिच, फ्लोरिडा से सिनेट सदस्य मार्को रुबियो और अन्यों को हराकर, जुलाई 19, 2016 को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये गये। पूर्व राज्य सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका की सिनेट सदस्य हिलेरी क्लिंटन डेमोक्रेटिअक पार्टी के प्राथमिक चुनावो में वर्मोंट से सिनेट सदस्य बर्नी सैंडर्स को हराकर जुलाई 26, 2016 को डेमौक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गयीं। क्लिंटन अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनने के लिए आशान्वित थीं। विभिन्न अन्य पार्टियों से तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में भाग लिया। लिब्रेशन पार्टी के उम्मीदवार और न्यू मैक्सिको के पूर्व गर्वनर गैरी जॉनसन ने सभी 538 निर्वाचक मण्डलों को निरुपित करते हुये वाशिंगटन डी॰सी॰ और अन्य सभी 50 राज्यों के मत पत्र पर रहे। ग्रीन पार्टी उम्मीदवार और पूव चिकित्सक जिल स्टाइन 480 निर्वाचक मण्डलों सहित 44 राज्यों और वांशिगटन डी॰सी॰ में मतपत्र प्राप्त करने में सक्षम रहे। जॉनसन और स्टाइन (जो 2012 के चुनाव में भी अपनी पार्टियों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे।) बड़े राष्ट्रीय चुनाव में शामिल हुये हैं। कम से कम 24 अन्य पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीयों ने कुछ राज्यों में लिखित-उम्मीदवार (जिनका बैलेट/मतपत्र पर नाम नहीं होता लेकिन मतदाता लिखकर उन्हें मत दे सकते हैं।) चुनावों में भाग लिया। निर्दलीय उम्मीदवार और हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के पूर्व प्रमुख नीति निर्देशक इवान मैकमुल्लिन ने जनमत सर्वेक्षणों में अपने गृह राज्य यूटा में बढ़त बना ली थी। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में कोई भी अन्य दल अथवा निर्दलीय उम्मीदवार किसी राज्य में बहुमत प्राप्त करने में सक्षम रहा और न ही 1968 के बाद अबतक सक्षम हुआ है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य राष्ट्रपति चुनाव, 2016 · और देखें »

संयुक्त राज्य संविधान

मूल अमेरिकी संविधान का पृष्ट-१ संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान, संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च कानून है। 'नई दुनिया' की स्वतंत्रता की घोषणा के उपरांत जिस संविधान का निर्माण हुआ उसने न सिर्फ अमेरिकी जनता और राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा बल्कि विश्व के समक्ष एक आदर्श भी स्थापित किया। अमेरिकी संविधान विश्व का पहला लिखित संविधान है जिसमें राज्य के स्वरूप, नागरिकों के अधिकार शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धान्त तथा न्यायिक पुनरावलोकन (judicial review) जैसे पहलू शामिल है। 17 सितंबर 1787 में, संवैधानिक कन्वेंशन फिलाडेल्फिया (पेनसिलवेनिया) और ग्यारह राज्यों में सम्मेलनों की पुष्टि के द्वारा संविधान को अपनाया गया था। यह 4 मार्च 1789 को प्रभावी हुआ। संविधान को अपनाने के बाद में भी उसमें सत्ताइस (27) बार संशोधन किया गया है। पहले दस संशोधनों (बाकी दो के साथ जो कि उस समय मंजूर नहीं हुए) 25 सितंबर 1789 को कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित किए गए थे और 15 दिसंबर, 1791 पर अमेरिका की आवश्यक तीन चौथाई द्वारा पुष्टि की गई। ये पहले दस संशोधन 'बिल ऑफ राइट्स' के नाम से जाने जाते हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य संविधान · और देखें »

संयुक्त राज्य अमरीका की सेना

यूनाइटेड स्टेट आर्मी (संयुक्त राज्य अमरीका की थलसेना) अमरीका की सैन्य बलों की सबसे बड़ी शाखा है। सभी अन्य थल सेनाओं की तरह इसका प्रमुख उत्तरदायित्व स्थल पर संचालित होने वाली सैन्य गतिविधियों में भाग लेना है। श्रेणी:अमरीकी सेना.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संयुक्त राज्य अमरीका की सेना · और देखें »

संघ (प्रशासन)

हरे रंग में वह राष्ट्र हैं जिनकी प्रशासन प्रणाली संघ पर आधारित है एक संघ या फेडरेशन, (जिसे संघीय राज्य भी कहते हैं), एक राजनीतिक सत्त्व हैं, जो किसी केन्द्रीय (संघीय) सरकार के अंतर्गत आंशिक रूप से स्वशासित राज्यों या क्षेत्रों के संघ (यूनियन) से चिन्हित होता हैं। संघ या फेडरेशन ऐसा राष्ट्र है जिसमें बहुत से स्वराजित राज्य, प्रदेश या देश एक केंद्रीय सरकार के अधीन गठित होते हैं। सोवियत संघ के कुछ राज्यों (जैसे के बेलारूस) को अपनी विदेश नीति चलाने का अधिकार था लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों को यह अधिकार नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका के हर राज्य को अपना अलग संविधान, राज्यगान और झंडा रखने का अधिकार है, लेकिन पाकिस्तान के राज्यों को यह अधिकार नहीं है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और संघ (प्रशासन) · और देखें »

हर्बर्ट क्लार्क हूवर

हर्बर्ट क्लार्क हूवर संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९२९ से १९३३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और हर्बर्ट क्लार्क हूवर · और देखें »

हिस्ट्री (टीवी चैनल)

हिस्ट्री, जिसे पूर्व में द हिस्ट्री चैनल के नाम से जाना जाता था, एक अंतर्राष्ट्रीय सैटलाईट और केबल टीवी चैनल है जो ब्ल्यू कॉलर अमेरिकाना, गुप्त रहस्यों, सनसनीखेज खबरों वाले कार्यक्रम, स्युडोवैज्ञानिक और अपसामान्य घटनाओं वाले कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। व्याख्या और टिप्पणियां प्रायः इतिहासकारों, विद्वानों, लेखकों, गूढ़ तथ्यों का अध्ययन करने वाले विद्वानों, ज्योतिषी और बाइबिल संबंधी विद्वानों द्वारा दी जाती हैं- साथ ही साथ गवाहों और/या उनके परिवारों एवम अनेकों ऐतिहासिक घटनाओं और व्यक्तियों के साथ साक्षात्कार और घटना का पुनः अभिनय प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और हिस्ट्री (टीवी चैनल) · और देखें »

हैरी एस ट्रूमैन

हैरी एस ट्रूमैन हैरी एस ट्रूमैन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९४५ से १९५३ तक था। ये डेमोक्रेटिक पार्टी से संबद्ध थे। हैरी एस ट्रूमैन(जन्म 8 मई 1884, लामार (मिसौरी)) संयुक्त राज्य अमरीका के 33वे राष्ट्रपति थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और हैरी एस ट्रूमैन · और देखें »

ज़ैकरी टेलर

ज़ैचेरी टेलर संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८४९ से १८५० तक था। ये व्हिग पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और ज़ैकरी टेलर · और देखें »

जिमी कार्टर

जिमी कार्टर (Jimmy Carter) (पूरा नाम जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर (अंग्रेज़ी: James Earl Jr.)) (जन्म अक्टूबर 1, 1924) एक अमेरिकी राजनेता हैं जो 1976 से 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ जुड़े रहे। उन्हें 2002 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जिमी कार्टर · और देखें »

जेफरसन डेविस

जेफरसन डेविस (Jefferson Finis Davis) (3 जून 1808 – 6 दिसम्बर 1889) संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राजनेता तथा अमेरिकी गृहयुद्ध के समय परिसंघीय राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे। डेविस का जन्म फेयरव्यू, केंटकी में एक मध्यम समृद्ध किसान के यहा हुआ, और मिसिसिपी और लुईज़ियाना में स्थित अपने बड़े भाई जोसेफ के कपास के बागान पर पले-बड़े। स्नातक होने के बाद, जेफरसन डेविस ने संयुक्त राज्य सेना में एक लेफ्टिनेंट के रूप में छह साल की सेवारत रहें। उन्होंने मेक्सिकन-अमेरिकन युद्ध (1846-1848) में, एक स्वयंसेवक रेजिमेंट के कर्नल के रूप में लड़ाई लडी। अमेरिकी गृहयुद्ध से पहले, उन्होंने मिसिसिपी में एक बड़े कपास बागान का संचालन किया और 74 से ज्यादा दासों के स्वामी थे। हालांकि उन्होंने 1858 में संघ से अलगाव के खिलाफ तर्क दिया, उनका मानना था कि संघ को छोड़ने के लिए राज्यों को पास एक निर्विवाद अधिकार हैं। डेविस की पहली पत्नी, सारा नॉक्स टेलर, की शादी के तीन महीने बाद ही मलेरिया से मृत्यु हो गई थी, और वह खुद भी बीमारियों से जूझ रहे थे।Cooper 2000, pp. 70–71. अपने जीवन के अधिकतर काल वे अस्वस्थ रहे। 36 साल की आयु में, डेविस ने, फ़िलाडेल्फ़िया में पली-बढी 18 वर्षीय वरीना हावेल, नर्तज़, मिसिसिपी के एक मूल निवासी, से दोबारा शादी की। उनके छह बच्चे हुए लेकिन केवल दो ही जीवित रहे। कई इतिहासकारों ने कुछ परिसंघीय की कमजोरियों का श्रेय डेविस के निर्बल नेतृत्व को दिया है। जिम्मेदारी सौंपने के लिए अनिच्छा, लोकप्रिय अपील की कमी, शक्तिशाली राज्य के राज्यपालों और जनरलों के साथ झगड़े, पुराने दोस्तों के प्रति पक्षपात, उनसे असहमति वाले लोगों के साथ मिलने की असमर्थता, सैन्य मामलों के पक्ष में नागरिक मामलों की उपेक्षा, और जनता के प्रति प्रतिरोध ने सभी को उनके खिलाफ कर दिया। इतिहासकारों का मानना ​​है कि वे अपने विरोधी समकक्ष अब्राहम लिंकन से बहुत कम प्रभावी युद्ध नेता थे। डेविस को 1865 में बंदी बनाने के बाद, उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और मोनरो फोर्ट में कैद कर लिया गया। उन पर मुकदमा नहीं चलाया गया और दो साल बाद मुक्त कर दिया गया। डेविस ने एक संस्मरण लिखा जिसका शीर्षक "द राइज़ एंड फॉल ऑफ़ कॉन्फेडरेट गवर्मेंट", जिसे उन्होंने 1881 में पूरा किया। 1880 के अंत तक, उन्होंने सुलह को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया, और दक्षिणी लोगों को संघ के प्रति वफादार होने के लिए कहा। पूर्व-संघीय युद्ध (गृहयुद्ध) में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है, और उन्हें दक्षिणी देशभक्त के रूप में देखा जाता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेफरसन डेविस · और देखें »

जेम्स नॉक्स पोल्क

जेम्स नॉक्स पोल्क संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८४५ से १८४९ तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:राजनीतिज्ञ.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेम्स नॉक्स पोल्क · और देखें »

जेम्स बुकानन

जेम्स बुकानन जेम्स बुकानन (/bjuːˈkænən/ ब्यूकानन; 1791 – 1868) संयुक्त राज्य अमरीका के १५वें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८५७ से १८६१ तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेम्स बुकानन · और देखें »

जेम्स मुनरो

जेम्स मनरो जेम्स मुनरो संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८१७ से १८२५ तक था। ये डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन पार्टी से थे। इन्होंने ही मुनरो सिधांत दिया था जिसमे यूरोप के देशों को अमेरिका से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेम्स मुनरो · और देखें »

जेम्स मैडिसन

जेम्ज़ मैडिसन (James Madison) एक अमेरिकी राजनेता और राजनैतिक दार्शनिक थे जो १८०९-१८१७ काल में अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति भी रहे। उन्होंने अमेरिका के संविधान बनवाने में अहम भूमिका अदा की जिस कारण से उन्हें 'अमेरिकी संविधान का पिता' भी कहा जाता है। अमेरिका का प्रसिद्ध अधिकार विधेयक भी उन्होंने ही लिखा और पारित करवाया था।, Paul Finkelman, pp.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेम्स मैडिसन · और देखें »

जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड

जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८८१ से १८९१ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:राजनीतिज्ञ.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेम्स अब्राहम गार्फ़ील्ड · और देखें »

जेराल्ड फ़ोर्ड

गेराल्ड रुडोल्फ फोर्ड जूनियर संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९७४ से १९७७ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:1913 में जन्मे लोग.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जेराल्ड फ़ोर्ड · और देखें »

जॉन टायलर

जॉन टायलर संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८४१ से १८४५ तक था। ये व्हिग पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉन टायलर · और देखें »

जॉन एफ॰ केनेडी

जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड "जैक" केनेडी (John Fitzgerald "Jack" Kennedy) अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे जिन्होने 1961 से शासन सम्भाला था जिसके दौरान 1963 में उनकी हत्या कर दी गई। सेना में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोटर तॉरपिडो जहाज़ों के कमांडर पद के बाद केनेडी ने 1947-1953 के बिच मैसेचुसेट के 11वें जिले के प्रतिनिधी की भूमिका संभाली। इसके बाद उन्होने अमरिकी सेनेट में 1953-1960 तक कार्य किया। बाद में केनेडी ने उस वक्त के उप-राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को 1960 के राष्ट्रपति चुनाव में हरा दिया और थियोडोर रूज़वेल्ट के बाद 43 की उम्र में दुसरे सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बन गए। वे 20वी सदी के सबसे पहले राष्ट्रपति भी थे। केनेडी एकमात्र ऐसे कैथोलिक राष्ट्रपति है जिन्हे पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाज़ा गया है। उनके शासन के दौरान हुई घटनाओं में पिग्स की खाड़ी का अधिग्रहण, क्यूबा प्रक्षेपास्त्र की मुश्किलें, बर्लिन की दीवार का निर्माण, अन्तरिक्ष होड़, अफ़्रीकी अमरीकी मानव अधिकारों की हलचल व वियतनाम युद्ध की शुरुआत प्रमुख है। 22 नवम्बर 1963 को डैलस, टेक्सास में केनेडी की हत्या कर दी गई थी। इस जुर्म के लिए ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था परन्तु इससे पहले की उस पर मुकदमा चलाया जा सके, आरोप लगने के दो दिन बाद ही जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। एफ बी आई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमिटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष पेश किया की ऑस्वाल्ड एकमेव हत्यारा था। आज केनेडी जनता के विचारों की रेटिंग में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे ऊँचे क्रमांक पर है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉन एफ॰ केनेडी · और देखें »

जॉन ऐडम्स

जॉन ऐडम्स जॉन ऐडम्स (१७३५-१८२६) प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १७९७ से १८०१ तक था। ये फ़ेडरलिस्ट पार्टी से थे। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉन ऐडम्स · और देखें »

जॉन क्विन्सी एडम्स

जॉन क्विन्सी एडम्स संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८२५ से १८२९ तक था। ये डेमोक्रेटिक- रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉन क्विन्सी एडम्स · और देखें »

जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश

जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९८९ से १९९३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश · और देखें »

जॉर्ज वॉशिंगटन

जार्ज वाशिंगटन (अंग्रेज़ी: George Washington) (जन्म: २२ फरवरी, १७३२ मृत्यु: १४ दिसंबर १७९९) संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने अमेरिकी सेना का नेतृत्व करते हुए ब्रिटेन के ऊपर अमरीकी क्रान्ति (१७७५-१७८३) में विजय हासिल की। उन्हें १७८९ में अमरीका का पहला राष्ट्रपति चुना गया। आज भी अमरीका में उनके नाम का सिक्का चलता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉर्ज वॉशिंगटन · और देखें »

जॉर्ज वॉकर बुश

6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जॉर्ज वॉकर बुश · और देखें »

जो बिडेन

जो बिडेन अमेरिका के चुने गए उपराष्ट्रपति है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और जो बिडेन · और देखें »

वारन गैमेलियल हार्डिंग

वारन गैमेलियल हार्डिंग संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९२१ से १९२३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और वारन गैमेलियल हार्डिंग · और देखें »

विलियम मैकिनले

विलियम मकिन्ली विलियम मैकिनले संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८९७ से १८०१ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और विलियम मैकिनले · और देखें »

विलियम हेनरी हैरीसन

विलियम हेनरी हैरीसन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८४१ से १८४१ तक था। ये व्हिग पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और विलियम हेनरी हैरीसन · और देखें »

विलियम होवर टाफ्ट

विलियम होवर टाफ्ट संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९०९ से १९१३ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और विलियम होवर टाफ्ट · और देखें »

विलियम क्लिंटन

विलियम जेफरसन क्लिंटन (जन्म 19 अगस्त, 1946) अमरीका के 42वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1993 से 2001 का था। थियोडोर रूज़वेल्ट और जॉन एफ॰ केनेडी के बाद वे अमरीका के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। वे न्यूयॉर्क से कनिष्ठ अमरीकी सेनेटर और सामजिक कार्यकर्ता और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के पति हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और विलियम क्लिंटन · और देखें »

वुडरो विल्सन

वुडरो विल्सन (Woodrow Wilson) (१८५६-१९२४) अमेरिका के २८ वें राष्ट्रपति थे। विल्सन को लोक प्रशासन के प्रकार्यों की व्याख्या करने वाले अकादमिक विद्वान, प्रशासक, इतिहासकार, विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और वुडरो विल्सन · और देखें »

व्हाइट हाउस

ह्वाइट हाउस संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्थित एक भवन का नाम है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और व्हाइट हाउस · और देखें »

ग्रोवर क्लीवलैंड

ग्रोवर क्लीवलैंड संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८८५ से १८८९ तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और ग्रोवर क्लीवलैंड · और देखें »

ओहायो

ओहायो (Ohio) संयुक्त राज्य अमेरिका के विशाल झीलों के क्षेत्र में एक मध्य-पश्चिमी राज्य है। राज्य का नाम ओहायो नदी से लिया गया है। 1 मार्च, 1803 को इस इलाके को 17वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। कोलंबस राज्य की राजधानी है। राज्य की सीमा पूर्व में पेंसिल्वेनिया से, उत्तर पश्चिम में मिशिगन से, उत्तर में ओन्टारियो, कनाडा से, पश्चिम में इंडियाना से, दक्षिण में केंटकी से, और दक्षिण-पूर्व में वेस्ट वर्जिनिया से लगती है। ओहायो 34वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 1,16,14,373 हैं जिससे उसका इस मामले में 7वां स्थान हुआ। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और ओहायो · और देखें »

इण्डियाना

इंडियाना की संयुक्त राज्यों में स्थिति इण्डियाना Indiana) संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल किया गया १९वा राज्य है। 11 दिसंबर, 1816 को इंडियाना को अमेरिकी राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती किया गया था। यह विशाल झील इलाके में है व इसकी आबादी 66 लाख 33 हजार है। यह अपनी आबादी के अनुसार देश में १६वे स्थान पे आता है व आबादी के अनुसार भूमि उपयोग में १७वे. यह राज्य भूमि के अनुसार देश में ३८वे स्थान पर है। इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर इंडियानापोलिस है। राज्य का नाम का अर्थ "इंडियनों की भूमि" है। इंडियाना एक विविधता वाला राज्य है। यहाँ पर एक प्रमुख शहर के अलावा कई अन्य नगर, छोटे शहर व उधोगिक शहर है। यह संयुक्त राज्यों में अपने खेल प्रतिभाओ व होने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इस राज्य के नागरिकों को हूसिएर्स कहा जाता है। इस राज्य का नाम मना जाता है कि सन १७६८ में रही इंडियाना जमीन कम्पनी का भी था। *.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और इण्डियाना · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और इलिनॉय · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और कैथोलिक धर्म · और देखें »

कॉल्विन कूलिज

कालविन कूलिज कॉल्विन कूलिज संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १९२३ से १९२९ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और कॉल्विन कूलिज · और देखें »

अफ़्रीकी अमेरिकी

अफ़्रीकी अमेरिकी, जिन्हें काले अमेरिकी अथवा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के वो नागरिक हैं जिनकी पूर्ण अथवा आंशिक वंशावली उप-सहारा अफ़्रीका मूल की रही है। अफ़्रीकी अमेरिकी संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय और जातीय अल्पसंख्यक के हिसाब से द्वितीय सबसे बड़ा समूह है। अधिकतर अफ़्रीकी अमेरिकी पश्चिम और मध्य अफ्रीकी वंश के हैं और वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमाओं के भीतर गुलाम बनाकर भेजे गये अश्वेत लोगों के वंशज हैं। यद्दपि, कुछ अफ्रीका, कैरेबिया, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों और उनके वंश के आप्रवासी भी इसी पहचान से जाने जाते हैं। अफ्रीकी-अमेरिकी इतिहास १६वीं शताब्दी से शुरु होता है जब अफ्रीकियों को जबरन उत्तर अमेरिका में स्पेनी और अंग्रेज़ी उपनिवेशों में ग़ुलाम बना के ले जाया गया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्तित्व में आने के बाद भी काले लोगों को गुलाम बनाकर रखना जारी रहा। ये परिस्थितियाँ पुनर्निर्माण, अश्वेत समुदाय का विकास, सैन्य संघर्षों में भागीदारी, नस्लीय अलगाव का अंत और नागरिक अधिकार आंदोलन से बदली। 2008 में, बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले पहले अफ्रीकी अमेरिकी बने। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अफ़्रीकी अमेरिकी · और देखें »

अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन (१२ फरवरी, १८०९ - १५ अप्रैल १८६५) अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल १८६१ से १८६५ तक था। ये रिपब्लिकन पार्टी से थे। उन्होने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट - गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) से पार लगाया। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है। अब्राहम लिंकन का जन्म एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। वे प्रथम रिपब्लिकन थे जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उसके पहले वे एक वकील, इलिअन्स स्टेट के विधायक (लेजिस्लेटर), अमेरिका के हाउस ऑफ् रिप्रेस्न्टेटिव्स के सदस्य थे। वे दो बार सीनेट के चुनाव में असफल भी हुए। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अब्राहम लिंकन · और देखें »

अमेरिकी सीनेट

युनाईटेड स्टेट्स सेनेट अमरीकी काँग्रेस की उपरी प्रतिनिधि सभा है। हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव काँग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में सेनेट की तुलना राज्यसभा से की जा सकती है। सिनेट के विशेषाधिकार हैं.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अमेरिकी सीनेट · और देखें »

अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव

युनाईटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव अमरीकी काँग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। युनाईटेड स्टेट्स सेनेट काँग्रेस की उपरी प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव की तुलना लोकसभा से की जा सकती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार श्रेणी:चित्र जोड़ें श्रेणी:विधायिकायें.

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अमेरिकी हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव · और देखें »

अमेरिकी गृहयुद्ध

गॅटीस्बर्ग की लड़ाई अमेरिका के संघीय राज्य (यूनियन, नीले रंग में) और अलगाववादी परिसंघीय राज्य (कन्फ़ेडरेसी, ख़ाक़ी रंग में) उत्तरी सैनिक खाइयों में वर्जिनिया में दक्षिणी शहर फ़्रेड्रिक्सबर्ग पर हमला करने से पहले दक्षिणी कन्फ़ेडरेसी की घटती ज़मीन का वार्षिक नक्शा अमेरिकी गृहयुद्ध (अंग्रेजी: American Civil War, अमॅरिकन सिविल वॉर) सन् १८६१ से १८६५ के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच में लड़ा जाने वाला एक गृहयुद्ध था जिसमें उत्तरी राज्य विजयी हुए। इस युद्ध में उत्तरी राज्य अमेरिका की संघीय एकता बनाए रखना चाहते थे और पूरे देश से दास प्रथा हटाना चाहते थे। अमेरिकी इतिहास में इस पक्ष को औपचारिक रूप से 'यूनियन' (Union यानि संघीय) कहा जाता है और अनौपचारिक रूप से 'यैन्की' (Yankee) कहा जाता है। दक्षिणी राज्य अमेरिका से अलग होकर 'परिसंघीय राज्य अमेरिका' (Confederate States of America, कन्फ़ेडरेट स्टेट्स ऑफ़ अमॅरिका) नाम का एक नया राष्ट्र बनाना चाहते थे जिसमें यूरोपीय मूल के श्वेत वर्णीय (गोरे) लोगों को अफ्रीकी मूल के कृष्ण वर्णीय (काले) लोगों को गुलाम बनाकर ख़रीदने-बेचने का अधिकार हो। दक्षिणी पक्ष को औपचारिक रूप से 'कन्फ़ेडरेसी' (Confederacy यानि परिसंघीय) और अनौपचारिक रूप से 'रेबेल' (Rebel, रॅबॅल, यानि विद्रोही) या 'डिक्सी' (Dixie) कहा जाता है।, Donald J. Meyers, Algora Publishing, 2005, ISBN 978-0-87586-358-0 इस युद्ध में ६ लाख से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए (सही संख्या ६,२०,०००) अनुमानित की गई है।, Therese Shea, The Rosen Publishing Group, 2005, ISBN 978-1-4042-0415-7,...

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अमेरिकी गृहयुद्ध · और देखें »

अल्बर्ट गोर

अल गोरअल्बर्ट आर्नल्ड "अल" गोर, जूनियर (जन्म: 31 मार्च, 1948) अमरीका के 45वें उपराष्ट्रपति थे जिनका राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के तहत कार्यकाल रहा 1993 से 2001 तक। गोर इसके पहले अमरीकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव 1977-1978 तथा अमरीकी सेनेट 1985-1993 में टेनेसी प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। एक प्रखर पर्यावरणवादी के रूप में उन्हें 2007 का प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कार इंटरगवर्मेंटल पैनल आन क्लाईमेट चैंज के साथ संयुक्त रूप से नवाज़ा गया। गोर 2000 के अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अग्रणी डेमोक्रैट प्रत्याशी थे पर लोकप्रिय वोट जीतने के बाद भी अंततः रिपब्लिकन प्रत्याशी जार्ज बुश से चुनाव हार गये थे। इस चुनाव के दौरान फ्लोरिडा प्राँत में हुये वोट की पुनर्गणना पर कानूनी विवाद, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने बुश के हक में निर्णय दिया था, के कारण यह चुनाव अमरीकी इतिहास में सबसे ज्यादा विवादास्पद माना जाता है। .

नई!!: संयुक्त राज्य के राष्ट्रपतियों की सूची और अल्बर्ट गोर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपतियों की सूची, अमरीका के राष्ट्रपति, अमेरिका के राष्ट्रपति, अमेरिका के राष्ट्रपतियों की सूची, अमेरिका की राष्ट्रपति सूची, अमेरिकी राष्ट्रपति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »