लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया के बीच अंतर

वृद्धि हार्मोन vs. हायपर ग्लाईसीमिया

वृद्धि हार्मोन (जीएच (GH)) एक प्रोटीन पर आधारित पेप्टाइड हार्मोन है। यह मनुष्यों और अन्य जानवरों में वृद्दि, कोशिका प्रजनन और पुनर्निर्माण को प्रोत्साहित करता है। वृद्धि हार्मोन एक 191-अमाइनो अम्लों वाला, एकल-श्रंखला का पॉलिपेप्टाइड है जिसे अग्र पीयूष ग्रंथि के पार्श्विक कक्षों के भीतर सोमेटोट्रॉपिन (कायपोषी) कोशिकाओं द्वारा संश्लेषित, संचयित और स्रावित किया जाता है। सोमेटोट्रॉपिन (कायपोषी) से मतलब जानवरों में प्राकृतिक रूप से उत्पादित वृद्धि हार्मोन 1 से है, जबकि पुनःसंयोजी डीएनए (DNA) तकनीक से उत्पादित वृद्धि हार्मोन के लिये सोमाट्रॉपिन शब्द का प्रयोग किया जाता है जिसका संक्षिप्त रूप मनुष्यों में "एचजीएच (HGH)" है। वृद्धि हार्मोन का प्रयोग चिकित्सा-विज्ञान में बच्चों के वृद्धि विकारों और वयस्क वृद्धि हार्मोन अल्पता के उपचार के लिये नुस्खे में लिखी जाने वाली औषधि के रूप में किया जाता है। युनाइटेड स्टेट्स में यह कानूनी रूप से केवल डाक्टर के नुस्खे पर दवाई की दुकानों में उपलब्ध है। पिछले कुछ वर्षों में, युनाइटेड स्टेट्स में कुछ डाक्टरों ने जीएच-अल्पताग्रस्त (लेकिन स्वस्थ लोगों में नहीं) अधिक उम्र के रोगियों में जीवनशक्ति बढ़ाने के लिये वृद्धि हार्मोन के नुस्खे लिखना शुरू कर दिया है। कानूनन सही होते हुए भी, एचजीएच (HGH) के इस प्रयोग की प्रभावशीलता और सुरक्षा को किसी चिकित्सकीय प्रयोग में नहीं परखा गया है। इस समय, एचजीएच (HGH) को अभी भी एक अत्यंत जटिल हार्मोन माना जाता है और इसके कार्यों में से कई के बारे में अब तक जानकारी नहीं है। उपचय-प्रोत्साहक एजेंट के रूप में, एचजीएच (HGH) का प्रयोग 1970 के दशक से खेलों में प्रतिस्पर्धियों द्वारा किया जाता रहा है और इसे आईओसी (IOC) और एनसीएए (NCCA) द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। चूंकि पारम्परिक मूत्र विश्लेषण से एचजीएच (HGH) की उपस्थिति का पता नहीं लगाया जा सकता था, इसलिये इस प्रतिबंध को 2000 के दशक के प्रारंभ तक लागू नहीं किया जा सका, जिस समय प्राकृतिक और कृत्रिम एचजीएच (hGH) का अंतर पहचानने वाले रक्त परीक्षणों का विकास शुरू हो रहा था। एथेंस, ग्रीस में 2004 ओलिम्पिक खेलों में ‘वाडा (WADA)’ द्वारा किये गए रक्त के परीक्षणों का उद्देश्य मुख्यतः एचजीएच (HGH) का पता लगाना था। इस दवा का यह उपयोग एफडीए (FDA) द्वारा अनुमोदित नहीं है और युनाइटेड स्टेट्स में कानूनन जीएच (GH) केवल डाक्टरी नुस्खे पर ही उपलब्ध है। जीएच का अध्ययन औद्योगिक कृषि में पशुधन का अधिक बेहतर तरीके से विकास करने हेतु प्रयोग के लिये किया गया है और पशुधन के उत्पादन में जीएच के प्रयोग के लिये सरकारी अनुमोदन प्राप्त करने के लिये कई प्रयत्न किये गए हैं। ये प्रयोग विवादास्पद रहे हैं। युनाइटेड स्टेट्स में, जीएच (GH) का केवल एक एफडीए-अनुमोदित उपयोग है और वह है, डेरी की गायों में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिये गोवंशीय सोमेटोट्रॉपिन नामक जीएच के एक गाय-विशिष्ट प्रकार का प्रयोग. मधुमेह होने पर शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। पेट फिर भी भोजन को ग्लूकोज में बदलता रहता है। ग्लूकोज रक्त धारा में जाता है। किन्तु अधिकांश ग्लूकोज कोशिकाओं में नही जा पाते जिसके कारण इस प्रकार हैं.

वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया के बीच समानता

वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): ग्लूकोज़

ग्लूकोज़

ग्लूकोज के संतुलन की योजनाबद्ध प्रतिनिधित्व। ग्लूकोज़ (Glucose) या द्राक्ष शर्करा (द्राक्षधु) सबसे सरल कार्बोहाइड्रेट है। यह जल में घुलनशील होता है तथा इसका रासायनिक सूत्र C६H१२O६ है। यह स्वाद में मीठा होता है तथा सजीवों की कोशिकाओं के लिये उर्जा का सर्व प्रमुख स्रोत है। यह पौधों के फलों जैसे काजू, अंगूर व अन्य फलों में, जड़ों जैसे चुकुन्दर की जड़ों में, तनों में जैसे ईख के रूप में सामान्य रूप से संग्रहित भोज्य पदार्थों के रूप में पायी जाती है। ग्लूकोज़ प्रमुख आहार औषध है। इससे देह में उष्णता और शक्ति उत्पन्न होती है। मिठाइयों और सुराओं के निर्माण में भी यह व्यवहृत होता है। ग्लाइकोजन के रूप में यह यकृत और पेशियों में संचित रहता है। इसका अणुसूत्र (C6 H12 O6) और आकृतिसूत्र है: (CH2 OH. CHOH. CHOH. CHOH. CHOH. CHO) ग्लूकोज़ (Glucose) को द्राक्षा, शर्करा और डेक्सट्रोज भी कहते हैं। यह अंगूर और अंजीर सदृश मीठे फलों, कुछ वनस्पतियों और मधु में पाया जाता है। अल्प मात्रा में यह रक्त और मूत्र (विशेषत: मधुमेह-रोगी के मूत्र) सदृश जांतव उत्पादों, लसीका (lymph) और प्रमस्तिष्क मेरुतरल (cerebrospinal fluid) में भी पाया जाता है। स्टार्च, सेलुलोज, सेलोबायोस और माल्टोज़ सदृश कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज़ से ही बने हैं। चीनी और दुग्धशर्करा जैसी कुछ शर्कराओं में अन्य शर्कराओं के साथ यह संयुक्त पाया जाता है। प्राकृतिक ग्लूकोसाइडों का यह आवश्यक अवयव है। तनु सलफ्यूरिक अम्ल द्वारा स्टार्च के जलविश्लेषण से बड़ी मात्रा में ग्लूकोज़ तैयार किया जाता है। अल्प मात्रा में प्रयोगशालाओं में चीनी से यह तैयार हो सकता है। कृत्रिम रीति से भी इसका संश्लेषण हुआ है। .

ग्लूकोज़ और वृद्धि हार्मोन · ग्लूकोज़ और हायपर ग्लाईसीमिया · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया के बीच तुलना

वृद्धि हार्मोन 20 संबंध है और हायपर ग्लाईसीमिया 3 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.35% है = 1 / (20 + 3)।

संदर्भ

यह लेख वृद्धि हार्मोन और हायपर ग्लाईसीमिया के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »