लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विशिष्टीकरण

सूची विशिष्टीकरण

कोई विवरण नहीं।

6 संबंधों: चिकित्सीय विशेषज्ञता, श्रम का विभाजन, शैक्षिक विशिष्टीकरण, विभागीकरण, विशिष्टीकरण (भाषाविज्ञान), विशिष्टीकरण (कार्यपरक)

चिकित्सीय विशेषज्ञता

आयुर्विज्ञान की किसी शाखा (क्षेत्र विशेष) को विशेषज्ञता (speciality) कहते हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों से उत्तिर्ण होने के बाद फिजिशियन या शल्यचिकित्सक इस तरह की विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिये कुछ वर्षों का विशिष्त क्षेत्र में चिकित्सा पाठ्यक्रम का अध्ययन करते हैं। इसके उपरान्त वे उस क्षेत्र के विशेषज्ञ कहे जाते हैं।; कुछ चिकित्सीय विशेषज्ञताएँ.

नई!!: विशिष्टीकरण और चिकित्सीय विशेषज्ञता · और देखें »

श्रम का विभाजन

जब किसी बड़े कार्य को छोटे-छोटे तर्कसंगत टुकड़ों में बाँटककर हर भाग को करने के लिये अलग-अलग लोग निर्धारित किये जाते हैं तो इसे श्रम विभाजन (Division of labour) या विशिष्टीकरण (specialization) कहते हैं। श्रम विभाजन बड़े कार्य को दक्षता पूर्वक करने में सहायक होता है। ऐतिहासिक रूप से श्रम-विभाजन व्यापार की वृद्धि, सम्पूर्ण आउटपुट की वृद्धि, पूंजीवाद का उदय तथा औद्योगीकरण की जटिलता में वृद्धि से जुड़ा रहा है। परिष्कृत होकर धीरे-धीरे श्रम-विभाजन वैज्ञानिक प्रबन्धन के स्तर तक जा पहुँचा। मोटे तौर पर यह कार्यकारी-समाज है जिसके अलग-अलग भाग भिन्न-भिन्न काम करते हैं। जैसे- कुछ लोग कृषि करते हैं; कुछ लोग कुम्भकारी करते हैं और कुछ लोग लोहारी करते हैं। भारत की वर्णाश्रम व्यवस्था मूलत: श्रम-विभाजन का ही रूप है। .

नई!!: विशिष्टीकरण और श्रम का विभाजन · और देखें »

शैक्षिक विशिष्टीकरण

शिक्षा के सन्दर्भ में, विशिष्टीकरण (specialization) के मतलब किसी शिक्षण-संस्थान में उस विषय के अध्ययन से है जिसमें विस्तार बहुत कम हो किन्तु गहराई बहुत अधिक। उदाहरण के लिये वैद्युत अभियाँत्रिकी के अन्तर्गत उच्च विभव इंजीनियरी (हाई वोल्टेज इंजीनियरिंग) एक विशिष्टीकरण है। श्रेणी:शिक्षा.

नई!!: विशिष्टीकरण और शैक्षिक विशिष्टीकरण · और देखें »

विभागीकरण

किसी बड़े कार्य को सम्पादित करने के लिये निर्मित संगठन या संस्था में विभिन्न प्रकार के कार्य करने होते हैं। एक प्रकार का कार्य करने में दक्ष व्यक्तिओं को एक विभाग में रखा जाता है और दूसरे प्रकार का के कार्य में दक्ष लोगों को दूसरे विभाग में। इस प्रकार के विभाजन को विभागीकरण (Departmentalization) कहते हैं। विभागीकरण के बहुत से लाभ हैं। .

नई!!: विशिष्टीकरण और विभागीकरण · और देखें »

विशिष्टीकरण (भाषाविज्ञान)

भाषाविज्ञान के सन्दर्भ में, पॉल हॉपर ने विशिष्टीकरण (specialization) की परिभाषा दी है। इस सन्दर्भ में विशिष्टीकरण उन पाँच सिद्धान्तों एक है जो वैयाकरणीकरण (grammaticalization) की सूचना देते हैं। वैयाकरणीकरण होने की सूचना देने वाले अन्य चार सिद्धान्त ये हैं- स्तरीकरण (layering), अपसार (divergence), निरति (persistence), तथा निवर्गीकरण (de-categorialization)। श्रेणी:भाषा-विज्ञान.

नई!!: विशिष्टीकरण और विशिष्टीकरण (भाषाविज्ञान) · और देखें »

विशिष्टीकरण (कार्यपरक)

कार्य की दृष्टि से विशिष्टीकरण का अर्थ है, किसी तंत्र या प्रणाली में विभिन्न प्रकार के कार्यों की पहचान करना और उसके आधार पर कार्य को विभाजित करना। बहुकोशीय जन्तुओं में, भिन्न-भिन्न कार्यों के किये अलग प्रकार की कोशिकाएँ होतीं हैं। जैसे, अस्थि निर्माण के लिये अलग कोशिकाएँ होतीं है जबकि आक्सीजन लाने-लेजाने के लिये अलग कोशिकाएँ। पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में, कुछ श्रमिक भवन निर्माण में दक्ष होते हैं तो कुछ वेल्डिंग करने में। कोई कृषि-कार्य में दक्ष होता है कोई चिकित्सीय कार्य में। इस प्रकार का विशिष्टीकरण केवल लाभकर ही नहीं है बल्कि परमावश्यक है। इससे वे कार्य भी हो पाते हैं जो अन्यथा असम्भव समझे जाते हैं। .

नई!!: विशिष्टीकरण और विशिष्टीकरण (कार्यपरक) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विशेषीकरण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »