लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

विलियम क्रेबट्री

सूची विलियम क्रेबट्री

विलियम क्रेबट्री (William Crabtree) (1610-1644), एक खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और ब्राउटन से आये व्यापारी थे। 1639 में शुक्र पारगमन के प्रथम पूर्वानुमान का निरीक्षण और रिकॉर्ड करने वाले केवल दो लोगों में से वें एक थे। श्रेणी:खगोलशास्त्री श्रेणी:गणितज्ञ.

6 संबंधों: मैन्चेस्टर, शुक्र पारगमन, खगोल शास्त्र, खगोल विज्ञानी, गणित, गणितज्ञ

मैन्चेस्टर

मैनचेस्टर इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर क्षेत्र में एक नगर और महानगरीय बोरो है। १८५३ में इसे नगर का दर्जा दिया गया। २००७ में यहाँ की कुल जनसंख्या ४,५८,१०० थी जबकी ग्रेटर मैनचेस्टर महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या २५,६२,२०० थी। श्रेणी:अमेरिका के शहर.

नई!!: विलियम क्रेबट्री और मैन्चेस्टर · और देखें »

शुक्र पारगमन

शुक्र पारगमन (Transit of Venus), तब होता है जब शुक्र ग्रह सीधे सूर्य और पृथ्वी (या कोई अन्य ग्रह) के बीच आ जाता है। पारगमन के दरम्यान शुक्र ग्रह सूर्य के मुखाकृति पर एक तिल की भांति नजर आता है तथा आर पार खिसकता हुआ दिखाई देता है। यह सूर्य के मामूली हिस्से भर को ढंक पाता है। इस तरह के पारगमन के दौर आम तौर पर (2012 का पारगमन 6 घंटे और 40 मिनट तक चला था) घंटों में मापे गए है। पारगमन असल में चंद्रमा द्वारा किए गए किसी सूर्यग्रहण के समान है। शुक्र का व्यास चन्द्रमा का तिगुना है फिर भी छोटा दिखाई देता है और सूर्य के मुखाबिंद के आर पार बहुत धीमे चलता हुआ प्रतीत होता है क्योंकि यह पृथ्वी से अपेक्षाकृत कहीं अधिक दूर है। शुक्र के पारगमन दुर्लभतम् पूर्वानुमानित खगोलीय घटनाओं में से हैं। पारगमन चक्रों में पाए जाते है और सामान्यतः हर 243 वर्षों में दोहराए जाते हैं। पहले दो पारगमन आठ वर्षों के अंतराल में होते हैं, फिर करीब 105.5 वर्षीय या 121.5 वर्षीय लंबा विराम और फिर से वही आठ वर्षीय अंतराल के नए पारगमन जोड़ो का दौर शूरू होता है। इस दोहराहट के असली कारण पृथ्वी व शुक्र के कक्षीय अनुनादों में छिपे हुए हैं जो क्रमशः 8:13 और 243:395 है। शुक्र का विगत पारगमन 5 व 6 जून 2012 को था, साथ ही यह 21 वीं सदी का अंतिम शुक्र पारगमन भी था, इसके पूर्व का पारगमन 8 जून 2004 को संपन्न हुआ। पारगमन की पूर्ववर्ती जोड़ी दिसंबर 1874 और दिसंबर 1882 में हुई; आगामी जोड़ी दिसंबर 2117 और दिसंबर 2125 में घटित होगी। .

नई!!: विलियम क्रेबट्री और शुक्र पारगमन · और देखें »

खगोल शास्त्र

चन्द्र संबंधी खगोल शास्त्र: यह बडा क्रेटर है डेडलस। १९६९ में चन्द्रमा की प्रदक्षिणा करते समय अपोलो ११ के चालक-दल (क्रू) ने यह चित्र लिया था। यह क्रेटर पृथ्वी के चन्द्रमा के मध्य के नज़दीक है और इसका व्यास (diameter) लगभग ९३ किलोमीटर या ५८ मील है। खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या (explanation) की जाती है। यह वह अनुशासन है जो आकाश में अवलोकित की जा सकने वाली तथा उनका समावेश करने वाली क्रियाओं के आरंभ, बदलाव और भौतिक तथा रासायनिक गुणों का अध्ययन करता है। बीसवीं शताब्दी के दौरान, व्यावसायिक खगोल शास्त्र को अवलोकिक खगोल शास्त्र तथा काल्पनिक खगोल तथा भौतिक शास्त्र में बाँटने की कोशिश की गई है। बहुत कम ऐसे खगोल शास्त्री है जो दोनो करते है क्योंकि दोनो क्षेत्रों में अलग अलग प्रवीणताओं की आवश्यकता होती है, पर ज़्यादातर व्यावसायिक खगोलशास्त्री अपने आप को दोनो में से एक पक्ष में पाते है। खगोल शास्त्र ज्योतिष शास्त्र से अलग है। ज्योतिष शास्त्र एक छद्म-विज्ञान (Pseudoscience) है जो किसी का भविष्य ग्रहों के चाल से जोड़कर बताने कि कोशिश करता है। हालाँकि दोनों शास्त्रों का आरंभ बिंदु एक है फिर भी वे काफ़ी अलग है। खगोल शास्त्री जहाँ वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करते हैं जबकि ज्योतिषी केवल अनुमान आधारित गणनाओं का सहारा लेते हैं। .

नई!!: विलियम क्रेबट्री और खगोल शास्त्र · और देखें »

खगोल विज्ञानी

खगोल विज्ञानी अथवा खगोल शास्त्री वे वैज्ञानिक अध्ययनकर्ता हैं जी आकाशीय पिण्डों, उनकी गतियों और अंतरिक्ष में मौजूद विविध प्रकार की चीजों की खोज और अध्ययन का कार्य करते हैं। पश्चिमी संस्कृति में गैलीलियो नामक खगोल विज्ञानी को आधुनिक खगोलशास्त्र का पिता माना जाता है। हालाँकि कुछ लोग यह नाम कॉपरनिकस को देते हैं। .

नई!!: विलियम क्रेबट्री और खगोल विज्ञानी · और देखें »

गणित

पुणे में आर्यभट की मूर्ति ४७६-५५० गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों, रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती हैं। गणित एक अमूर्त या निराकार (abstract) और निगमनात्मक प्रणाली है। गणित की कई शाखाएँ हैं: अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन, इत्यादि। गणित में अभ्यस्त व्यक्ति या खोज करने वाले वैज्ञानिक को गणितज्ञ कहते हैं। बीसवीं शताब्दी के प्रख्यात ब्रिटिश गणितज्ञ और दार्शनिक बर्टेंड रसेल के अनुसार ‘‘गणित को एक ऐसे विषय के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जिसमें हम जानते ही नहीं कि हम क्या कह रहे हैं, न ही हमें यह पता होता है कि जो हम कह रहे हैं वह सत्य भी है या नहीं।’’ गणित कुछ अमूर्त धारणाओं एवं नियमों का संकलन मात्र ही नहीं है, बल्कि दैनंदिन जीवन का मूलाधार है। .

नई!!: विलियम क्रेबट्री और गणित · और देखें »

गणितज्ञ

लियोनार्ड यूलर को हमेशा से एक प्रसिद्ध गणितज्ञ माना गया है एक गणितज्ञ वह व्यक्ति होता है जिसके अध्ययन और अनुसंधान का प्राथमिक क्षेत्र गणित ही रहता है। .

नई!!: विलियम क्रेबट्री और गणितज्ञ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »