लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वियतनाम और वियतनाम का इतिहास

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

वियतनाम और वियतनाम का इतिहास के बीच अंतर

वियतनाम vs. वियतनाम का इतिहास

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। . वियतनाम पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव: दा नंग के चाम संग्रहालय में गणेश की मूर्ति वियतनाम का इतिहास 2,700 वर्षों से भी अधिक कालखण्ड में फैला हुआ है। अन्तरराष्ट्रीय संबन्ध के मामले में इसके लिये सबसे महत्वपूर्ण चीन रहा है। वियतनाम के प्रागैतिहासिक काल में वँन लांग (2787–2858 BC) राजवंश की कथा आती है जिसके राज्य के अधीन वर्तमान चीन का ग्वांग्सी स्वायत्त क्षेत्र (Guangxi Autonomous Region) तथा ग्वांगडॉघ राज्य (Guangdong province) भी आते थे। इसके अलावा इसमें उत्तरी वियतनाम के क्षेत्र शामिल थे। इसके बाद 207 ईसा पूर्व से लेकर 938 ई तक चीनी मूल के कई राजवंशों ने वियतनाम पर शासन किया। इसके बाद वियतनाम स्वतंत्र हुआ। वियतनाम ने 1255 और 1285 के बीच चीनियों और मंगोलों के तीन आक्रमणों का करारा जबाब दिया। उन्नीसवीं शती के मध्य में फ्रांसीसियों ने वियतनाम पर अधिकार करके उसे अपना उपनिवेश बना लिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जापान ने फ्रांसीसियों को वियतनाम से हटाकर उस पर अपना अधिकार कर लिया। युद्ध की समाप्ति पर फ्रांस ने अपनी खोयी सत्ता को पुनः स्थापित करने की चेष्टा की जिसके फलस्वरूप प्रथम हिन्दचीन युद्ध हुआ। वियतनाम की जीत हुई। जिनेवा समझौता हुआ जिसके अनुसार वियतनाम को दो भागों में विभक्त कर दिया गया और वादा किया गया कि लोकतांत्रिक चुनाव कराने के बाद देश को पुनः एक कर दिया जायेगा। किन्तु विभाजन होने के बाद शान्तिपूर्वक एकीकरण होने के बजाय वियतनाम युद्ध का जन्म हुआ। वियतनाम युद्ध का अन्त सन् १९७५ में हुआ। सन् १९७५ के बाद भी वियतनाम को शीतयुद्ध के कारण तथा कंबोडिया में पोल पॉट के जातिसंहार के खिलाफ वियतनाम के आक्रमण के फलस्वरूप अन्तरराष्ट्रीय दमन और बिलगाव का दंश झेलना पड़ा। सन् 1986 में वियतनाम की साम्यवादी पार्टी ने अपनी आर्थिक नीति में चीन जैसा निजीकरण करना आरम्भ किया। सन् १९८५ के उपरान्त वियतनाम ने अच्छी आर्थिक प्रगति की है। .

वियतनाम और वियतनाम का इतिहास के बीच समानता

वियतनाम और वियतनाम का इतिहास आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चम्पा, चीन, हो चि मिन्ह, जापान, वियतनाम युद्ध, कम्बोडिया

चम्पा

दक्षिण पूर्व एशिया, 1100 ईसवी, '''चम्पा''' हरे रंग में चम्पा दक्षिण पूर्व एशिया (पूर्वी हिन्दचीन (192-1832) में) स्थित एक प्राचीन हिन्दू राज्य था। यहाँ भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार थाऔर इसके राजाओं के संस्कृत नाम थे। चम्पा के लोग और राजा शैव थे। अन्नम प्रांत के मध्य और दक्षिणी भाग में प्राचीन काल में जिस भारतीय राज्य की स्थापना हुई उसका नाम 'चंपा' था। नृजातीय तथा भाषायी दृष्टि से चम्पा के लोग चाम (मलय पॉलीनेशियन) थे। वर्तमान समय में चाम लोग वियतनाम और कम्बोडिया के सबसे बड़े अल्पसंख्यक हैं। इसके ५ प्रमुख विभाग थेः.

चम्पा और वियतनाम · चम्पा और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

चीन और वियतनाम · चीन और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

हो चि मिन्ह

हो चि मिन्ह हो-चि मिन्ह (19 मई सन् 1890 - 2 सितम्बर 1969), विश्व में मार्क्स, ऐंगेल्स, लेनिन, स्टालिन की साम्यवादी परंपरा की एशियाई कड़ी माने जाने वाले विचारक हैं। वे वियतनाम के राष्ट्रपति थे। उनके जीवन की प्रत्येक दृष्टि साम्यवादियों के लिए सर्वहारा क्रांति तथा राष्ट्रवादियों के लिए विश्व की प्रबलतम साम्राज्यवादी शक्तियों - फ्रांस और अमेरिका - के विरुद्ध संघर्ष की लंबी शिक्षाप्रद कहानी रही है। इन सभी संग्रामों का प्रेरणास्रोत हो चि मिन्ह के इच्छापत्र के अनुसार मार्क्सवाद, लेनिनवाद और सर्वहारा का अंतरराष्ट्रीयतावाद ही रहा है। यदि लेनिन ने रूस में "वर्गसंघर्ष" का उदाहरण प्रस्तुत किया तो हो चि मिन्ह ने "राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष" का उदाहरण वियतनाम के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट कहा, जिस प्रकार पूँजीवाद का अंतरराष्ट्रीय रूप साम्राज्यवाद है उसी प्रकार वर्गसंघर्ष का अंतरराष्ट्रीय रूप मुक्तिसंघर्ष है। .

वियतनाम और हो चि मिन्ह · वियतनाम का इतिहास और हो चि मिन्ह · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

जापान और वियतनाम · जापान और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

वियतनाम युद्ध

वियतनाम युद्ध के भयंकर दृष्य वियतनाम युद्ध (1 नवम्बर 1955 - 30 अप्रैल 1975.) शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी गयी एक भयंकर लड़ाई का नाम है। प्रथम हिन्दचीन युद्ध के बाद आरम्भ हुआ यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) तथा दक्षिण वियतनाम की सरकार (यूएसए और अन्य साम्यवादविरोधी देशों द्वारा समर्थित) के बीच में लड़ा गया। इसे "द्वितीय हिन्दचीन युद्ध" भी कहते हैं। इसे शीतयुद्ध के दौरान साम्यवादी और—विचारधारा के मध्य एक प्रतीकात्मक युद्ध के रूप में देखा जाता है। लाओस ओर कम्बोडिया के साथ वियतनाम हिन्दचीन का एक देश है जो फ्रांस के औपनिवेशिक शासन मॅ था। फ्रांसीसी सरकार प्रथम हिन्दचीन युद्ध और फ्रांस से स्वतंत्रता के संघर्ष में वियतनामी राष्ट्रवादियों को दक्षिणी वियतनाम में मिली असफलता इस युद्ध का प्रमुख कारण था। .

वियतनाम और वियतनाम युद्ध · वियतनाम का इतिहास और वियतनाम युद्ध · और देखें »

कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

कम्बोडिया और वियतनाम · कम्बोडिया और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

वियतनाम और वियतनाम का इतिहास के बीच तुलना

वियतनाम 16 संबंध है और वियतनाम का इतिहास 11 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 22.22% है = 6 / (16 + 11)।

संदर्भ

यह लेख वियतनाम और वियतनाम का इतिहास के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »