लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लेबनानी पाउंड

सूची लेबनानी पाउंड

लेबनानी पाउंड लेबनान की आधिकारिक मुद्रा है, यह सौ पियास्त्रे से विभाजित है, लेकिन मुद्रा स्फीति की वजह से यह चलन से बाहर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले ओटोमन लीरा इस्तेमाल किया जाता था। ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद 1918 में मिस्री पाउंड का चलन शुरू हो गया। सीरिया और लेबनान पर फ्रांस के नियंत्रण के बाद दोनों देशों के लिए एक नई मुद्रा सीरियन पाउंड जारी किया गया, जो फ्रांसीसी फ्रेंक से जुड़ा हुआ था। लेबनान ने 1924 से स्वयं के सिक्के और 1925 से स्वयं के बैंकनोट जारी किए। 1939 में लेबनान की मुद्रा आधिकारिक तौर पर सीरिया की मुद्रा से अलग हो गई। 1941 में फ्रांस पर नाजी जर्मनी के कब्जे के बाद फ्रांक से मुद्रा का संबंध टूट गया, लेकिन युद्ध की समाप्ति के बाद फिर से जुड़ गया, लेकिन आखिरकार 1949 में यह मुद्रा इकाई स्वतंत्र हो गई। .

2 संबंधों: लेबनान, अमेरिकी डॉलर

लेबनान

लेबनॉन, आधिकारिक रूप से लुबनॉन गणराज्य, पश्चिमी एशिया में भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर और पूर्व में सीरिया और दक्षिण में इसराइल स्थित है। भूमध्य बेसिन और अरब के भीतरी भाग के बीच में सेतु बने इस देश का इतिहास समृद्ध और मिश्रित है। यह भूमि फ़ीनिसियनों की अति-प्राचीन (2500 ईसापूर्व - 539 ईसापूर्व) संस्कृति का स्थल थी जहाँ से लेखन कला के विकास की कड़ी जुड़ी है। इसके बाद फ़ारसी, यूनानी, रोमन, अरब और उस्मानी तुर्कों के कब्जे में रहने के बाद यह फ्रांस के शासन में भी रहा। इसी ऐतिहासिक वजह से देश की धार्मिक और जातीय विविधता इसकी अनूठी सांस्कृतिक पहचान बनाती है। यहाँ 60 प्रतिशत लोग मुस्लिम हैं जिनमें शिया और सुन्नी का लगभग समान हिस्सा है और लगभग 38 प्रतिशत ईसाई। 1943 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिलने के बाद यहाँ एक गृहयुद्ध चला था और 2006 में इसराइल के साथ एक युद्ध। यहाँ एक विशेष प्राकर की गणतांत्रिक सरकार का शासन है जिसमें राष्ट्रपति एक ईसाई होता है, प्रधान मंत्री एक सुन्नी मुस्लिम, निव्राचित प्रतिनिधियों की सभा का अध्यक्ष एक शिया मुस्लिम और उप प्रधान मंत्री एक ग्रीक परंपरावादी धर्म का होता है। अरबी यहाँ की सबसे बोले जाने वाली और सांवैधानिक भाषा है। .

नई!!: लेबनानी पाउंड और लेबनान · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: लेबनानी पाउंड और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »