लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लिडन द्वीप

सूची लिडन द्वीप

लिडन द्वीप (Lyddan Island) पूर्वी अंटार्कटिका में रीज़र-लार्सन हिमचट्टान के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर खड़ा है और उस हिमचट्टान को ब्रंट हिमचट्टान से अलग करता है। यह द्वीप लगभग ८० किमीचौड़ा है और इसकी आकृति में तीन भुजाएँ हैं। यह द्वीप रानी मौड धरती क्षेत्र के राजकुमारी मारथा तट (Princess Martha Coast) से लगभग ३७ किमी की दूरी पर सागर में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह कोट्स धरती क्षेत्र का भाग है। .

6 संबंधों: पूर्वी अंटार्कटिका, ब्रंट हिमचट्टान, रानी मौड धरती, रीज़र-लार्सन हिमचट्टान, हिमचट्टान, कोट्स धरती

पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है। हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। .

नई!!: लिडन द्वीप और पूर्वी अंटार्कटिका · और देखें »

ब्रंट हिमचट्टान

ब्रंट हिमचट्टान (Brunt Ice Shelf) पूर्वी अंटार्कटिका के कोट्स धरती क्षेत्र में सागरतट पर स्थित एक हिमचट्टान है। यह डॉसन-लैम्बटन हिमानी और स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी जिह्वा के बीच में स्थित है। .

नई!!: लिडन द्वीप और ब्रंट हिमचट्टान · और देखें »

रानी मौड धरती

रानी मौड धरती (Queen Maud Land) पूर्वी अंटार्कटिका का एक भाग है। यह कोट्स धरती से पूर्व में और एन्डर्बी धरती से पश्चिम में स्थित है। अंटार्कटिका में साधारणतया क्षेत्र दक्षिणी ध्रुव से दो रेखांशों (लोंगीट्यूडों) के बीच परिभाषित किये जाते हैं। रानी मौड धरती २०° पश्चिम और ४५° पूर्व के रेखांशों के बीच का इलाक़ा है। नॉर्वे यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। रानी मौड धरती का क्षेत्रफल २७ लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल ३२ लाख से ज़रा अधिक है। .

नई!!: लिडन द्वीप और रानी मौड धरती · और देखें »

रीज़र-लार्सन हिमचट्टान

रीज़र-लार्सन हिमचट्टान (Riiser-Larsen Ice Shelf) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती के तट पर एक ४०० किमी (२५० मील) लम्बी हिमचट्टान है। यह उत्तर में नॉर्वेजिआ अंतरीप (Cape Norvegia) से लेकर दक्षिण में लिडन द्वीप (Lyddan Island) और स्टैनकोम्ब-विल्ज़ हिमानी (Stancomb-Wills Glacier) तक विस्तृत है। .

नई!!: लिडन द्वीप और रीज़र-लार्सन हिमचट्टान · और देखें »

हिमचट्टान

हिमचट्टान (ice shelf) बर्फ़ का एक तैरता हुआ तख़्ता होता है जो किसी हिमानी (ग्लेशियर) या हिमचादर के ज़मीन से समुद्र की सतह पर बह जाने से बन जाता है। हिमचट्टाने केवल अंटार्कटिका, ग्रीनलैण्ड और कनाडा में मिलती हैं। हिमचट्टानों की मोटाई १०० से १००० मीटर तक की होती है। पृथ्वी के ठंडे समुद्री क्षेत्रों पर (जैसे कि आर्कटिक महासागर में) स्वयं भी बर्फ़ बनती है लेकिन इसकी मोटाई लेवल ३ मीटर तक की होती है। जब साधारण बर्फ़ पानी पर तैरती है तो उसका एक-सातवाँ (१/७) हिस्सा पानी के ऊपर होता है, लेकिन हिमानियों की बर्फ़ साधारण बर्फ़ से अधिक घनी होने के कारण हिमचट्टानों का केवल एक-नौवाँ (१/९) भाग ही पानी से ऊपर होता है। .

नई!!: लिडन द्वीप और हिमचट्टान · और देखें »

कोट्स धरती

कोट्स धरती (Coats Land) पूर्वी अंटार्कटिका का पश्चिमतम भाग है। यह रानी मौड धरती से पश्चिम में और वेडेल सागर से पूर्व में स्थित है। ब्रिटेन यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। .

नई!!: लिडन द्वीप और कोट्स धरती · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »