लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रोहित शेट्टी

सूची रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

29 संबंधों: चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले (2015 फ़िल्म), निर्देशक, प्यार तो होना ही था, फूल और काँटे, बोल बच्चन, मैंगलुरु, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, संडे (2008 फ़िल्म), सुहाग, हिन्दी, हिन्दी सिनेमा, हकीकत, ज़मीन (2003 फ़िल्म), गोलमाल (2006 फ़िल्म), गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल अगेन, आयशा टाकिया, करण जौहर, कर्नाटक, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अरशद वारसी, अजय देवगन, २०१३, २०१४, २०१५, २०१७

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: रोहित शेट्टी और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

दिलवाले (2015 फ़िल्म)

दिलवाले एक भारतीय हिन्दी बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है तथा गौरी ख़ान ने फ़िल्म को निर्माता किया है। फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, काजोल, वरुण धवन तथा कृति सैनॉन प्रमुख किरदार है। फ़िल्म १८ दिसम्बर २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: रोहित शेट्टी और दिलवाले (2015 फ़िल्म) · और देखें »

निर्देशक

फ़िल्म निर्देशक एक जिम्मेदार वयक्ति जो अपनी देख-रेख में किसी परियोजना को पूरा करता हैं एवं अधिनस्तो को परियोजना के पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देता हैं। श्रेणी:सिनेमा श्रेणी:निर्देशक.

नई!!: रोहित शेट्टी और निर्देशक · और देखें »

प्यार तो होना ही था

प्यार तो होना ही था 1998 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन अनीस बज़मी ने किया और मुख्य भूमिकाओं में काजोल और अजय देवगन है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और प्यार तो होना ही था · और देखें »

फूल और काँटे

फूल और काँटे 1991 की कुकू कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन रूमानी फिल्म है। इसमें अजय देवगन, मधु, अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी शामिल हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री हेमा मालिनी की भतीजी मधु और स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन के बेटे अजय देवगन की शुरुआत हुई। फिल्म ने 1991 के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार अजय देवगन को जिताया। फिल्म में अजय देवगन की प्रविष्टि बहुत लोकप्रिय हुई जहां वह दो चलती मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर आते हुए दिखाई पड़ते है। तब से कई फिल्मों में इसी तरह के स्टंट दोहराए गए हैं। .

नई!!: रोहित शेट्टी और फूल और काँटे · और देखें »

बोल बच्चन

बोल बच्चन एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन और ढीलिन मेहता ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, असिन और कृष्णा अभिषेक हैं। इस फ़िल्म के गाने में शुरुआत में अमिताभ बच्चन की विशेष उपस्थिती हैं। .

नई!!: रोहित शेट्टी और बोल बच्चन · और देखें »

मैंगलुरु

मैंगलुरु (तुळु: कुड्ला; कोंकणी: कोडयाल; ब्यारि: मायकला; कन्नड: ಮಂಗಳೂರು / मंगलुरु) भारत के कर्नाटक प्रान्त का एक शहर है। यह शहर देश के पश्चिमी भाग में आता है। इस शहर के पूर्व में पश्चिमी घाट और पशिचम में अरब सागर है। मैंगलूर दक्षिण कन्नड जिले का मुख्यालय है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और मैंगलुरु · और देखें »

सिंघम

सिंघम 2011 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है व अजय देवगन, काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में है। यह २०१० में बनी तमिल फ़िल्म सिंगम का हिन्दी रूपांतरण है जिसमें सूर्य ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फ़िल्म का निर्माण रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है जिन्होंने तमिल फ़िल्म का सह-निर्माण किया था। फ़िल्म को २२ जुलाई २०११ को रिलीज़ किया गया था और यह सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक बन गई। .

नई!!: रोहित शेट्टी और सिंघम · और देखें »

सिंघम रिटर्न्स

सिंघम रिटर्न्स एक भारतीय एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म का निर्माता रिलायंस इंटरटेनमेंट है। यह फिल्म २०११ में आई सिंघम नामक फिल्म की दूसरी कड़ी है, जिसके मुख्य कलाकार अजय देवगन थे, जो इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। इसका ट्रेलर ११ जुलाई को जारी हुआ तथा यह फिल्म १५ अगस्त २०१४ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिलीज़ होने हेतु अनुसूचित है। तथा यह फिल्म दर्शकों के अनुसार खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म भी भारत की बड़ी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा सकती है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और सिंघम रिटर्न्स · और देखें »

संडे (2008 फ़िल्म)

संडे 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और संडे (2008 फ़िल्म) · और देखें »

सुहाग

सुहाग शब्द का प्रयोग विवाहिता स्त्री के पति के जीवित होने को दर्शाने के लिये किया जाता है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और सुहाग · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: रोहित शेट्टी और हिन्दी · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: रोहित शेट्टी और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हकीकत

हकीकत शब्द का तात्पर्य निम्न विषयों से हो सकता है.

नई!!: रोहित शेट्टी और हकीकत · और देखें »

ज़मीन (2003 फ़िल्म)

ज़मीन 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और ज़मीन (2003 फ़िल्म) · और देखें »

गोलमाल (2006 फ़िल्म)

गोलमाल 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और गोलमाल (2006 फ़िल्म) · और देखें »

गोलमाल रिटर्न्स

गोलमाल रिटर्न्स, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 2008 की एक हिन्दी हास्य फ़िल्म है। यह फ़िल्म गोलमाल श्रृंखला की दुसरी कड़ी है। इस फ़िल्म में पहली फिल्म के ही कलाकार अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी ने अभिनय किया है। हालांकि पिछली फ़िल्म की शरमन जोशी द्वारा निभाई भूमिका को इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। फिल्म में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और सेलिना जेटली ने भी सहायक भूमिका निभाई है। यह फिल्म में 1989 की फ़िल्म फेखा फेकी का पुनर्निर्माण है, जिसमें अशोक सराफ और लक्ष्मीकांत बर्ड़े ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी 1973 की एक फिल्म, आज की ताज़ा खबर से भी मिलती है। श्री अष्टविनायक सिने विजन लिमिटेड के अंतर्गत ढिल्लिन मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म, 29 अक्तूबर 2008 को प्रदर्शित हुई। फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। 5 नवंबर 2010 को, इस फिल्म की अगली कड़ी गोलमाल 3 प्रदर्शित की गई, जोकि 2010 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म थी। .

नई!!: रोहित शेट्टी और गोलमाल रिटर्न्स · और देखें »

गोलमाल अगेन

गोलमाल (English: Chaos Again) रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और सह-उत्पादित एक आगामी भारतीय फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश है। गोलमाल अगेन गोलमाल फिल्म फ्रैंचाइज की चौथी किस्त है और शेट्टी के साथ देवगन की दसवीं फिल्म है। फिल्म का उत्पादन जुलाई 2016 में शुरू हुआ और मुंबई में मार्च 2017 में प्रमुख फोटोग्राफी शुरू हुई। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2017 को दुनिया भर में रिलीज के लिए निर्धारित है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और गोलमाल अगेन · और देखें »

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया आज़मी, (जन्म: १० जनवरी १९८६) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत टार्ज़न द वण्डर कार (२००४) नामक फ़िल्म से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िल्म डोर (२००६) में युवा विधवा के पात्र के लिए उन्हें काफी सराहा गया। उन्हें अधिक कामयाबी वांटेड (२००९) के कारण मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से उनकी अब तक की सर्वाधिक सफल फ़िल्म है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और आयशा टाकिया · और देखें »

करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और करण जौहर · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और कर्नाटक · और देखें »

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन (जन्म: ५ फ़रवरी १९७६, मुंबई), एक भारतीय हिन्दी फिल्मो के अभिनेता हैं। वह भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हैं। बच्चन ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत जे पि दत्ता की रिफ्यूजी (२०००) से की.

नई!!: रोहित शेट्टी और अभिषेक बच्चन · और देखें »

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (जन्म-११ अक्टूबर, १९४२) बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। १९७० के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। बच्चन ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता और टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में १९८४ से १९८७ तक भूमिका की हैं। इन्होंने प्रसिद्द टी.वी.

नई!!: रोहित शेट्टी और अमिताभ बच्चन · और देखें »

अरशद वारसी

अरशद वारसी (जन्म: 19 अप्रैल, 1968) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: रोहित शेट्टी और अरशद वारसी · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और अजय देवगन · और देखें »

२०१३

२०१३ ग्रेगोरियन कैलेंडर के मंगलवार को शुरू होने वाला एक वर्ष है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और २०१३ · और देखें »

२०१४

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रोहित शेट्टी और २०१४ · और देखें »

२०१५

२०१५ ग्रेगोरियन कैलेंडर के गुरुवार को शुरू हुआ एक वर्ष है। .

नई!!: रोहित शेट्टी और २०१५ · और देखें »

२०१७

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रोहित शेट्टी और २०१७ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »