लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रैप

सूची रैप

रैप एक गायन शैली है जिसमें गाने को चाल के साथ कविता जैसा गाते हैं। इस प्रकार से गाए गए गीतों को रैप कहा जाता है। रैप गायकों को रैपर भी कहा जाता है।। अफ्रीकी गायकों द्वारा शुरु की गई पाश्चात्य संगीत में इस शैली को लोकप्रिय करने में श्वेत गायक एमिनेम का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारतीय भाषाओं में भी अब ये शैली खासी लोकप्रिय हो चली है। रैप गायक यो यो हनी सिंह काफी प्रसिद्ध हैं, इमरान खान, अजीत देशमुख,बोहेमीआ,बादशाह,जफर शाह,रफतार,नावेद शेख जैसे गायक की लोकप्रिय हो रहे हैं। हालाँकि यह भी कहा जाता है बॉलीवुड में कई दशक पहले अशोक कुमार ने "रेलगाड़ी" गाना इसी शैली में गाया था। .

8 संबंधों: टी-सीरीज़, ऐमिनैम, यो यो हनी सिंह, रैप गायक, रेगे, लुंगी डांस, हिन्दी सिनेमा, अशोक कुमार (अभिनेता)

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: रैप और टी-सीरीज़ · और देखें »

ऐमिनैम

मार्शल ब्रूस III (जन्म 17 अक्टूबर 1972) अपने स्टेज के नाम एमिनेम से बेहतर जाने जाते हैं वह एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। एमिनेम ने जल्द ही 1999 में अपने प्रमुख-लेबल पहले एलबम द स्लिम शेडी एलपी, जो कि एक उत्तम रैप एलबम है, उसके लिए ग्रेमी पुरुस्कार जीत कर लोकप्रियता हासिल की। अगला एलबम द मार्शल एलपी, इतिहास में सबसे तेज़ी से बिकने वाला हिप हॉप एलबम बन गया। इससे एमिनेम की और उनके रिकार्ड लेबल शेडी रिकार्डस की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई और उनकी समूह परियोजना डी 12 को मुख्यधारा में मान्यता मिल गई। मार्शल एलपी और उनके तीसरे एलबम द एमिनेम शो ने भी ग्रेमी पुरुस्कार जीता, जिससे वह लगातार तीन बेस्ट रैप एलबम जीतने वाले प्रथम कलाकार बन गये। 2002 में उन्होंने 8 माइल फिल्म में लूज़ योअरसेल्फ गीत के लिए मौलिक गीत का अकादमी पुरुस्कार जीता, जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई.

नई!!: रैप और ऐमिनैम · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: रैप और यो यो हनी सिंह · और देखें »

रैप गायक

रैप गायक गाने को चाल के साथ कविता जैसा गाते हैं। इस प्रकार से गाए गए गीतों को उसे रैप कहा जाता है। अफ्रीकी गायकों द्वारा शुरु की गई पाश्चात्य संगीत में इस शैली को लोकप्रिय करने में श्वेत गायक एमिनेम का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारतीय भाषाओं में भी अब ये शैली खासी लोकप्रिय हो चली है। रैप गायक यो यो हनी सिंह काफी प्रसिद्ध हैं, इमरान खान, अजीत देशमुख जैसे गायक की लोकप्रिय हो रहे हैं। हालाँकि यह भी कहा जाता है बॉलीवुड में कई दशक पहले अशोक कुमार ने "रेलगाड़ी" गाना इसी शैली में गाया था। .

नई!!: रैप और रैप गायक · और देखें »

रेगे

स्कंक गिटार अक्सर "'द' रेगे बीटजॉनसन, रिचर्ड (2004) माना जाता है। ताल गिटार कैसे बजाते हैं, पृष्ठ.72.ISBN 0-87930-811-7.1 या 2. रेगे एक संगीत शैली है, जो 1960 के दशक में सबसे पहले जमैका में विकसित हुई.

नई!!: रैप और रेगे · और देखें »

लुंगी डांस

"लुंगी डांस" २०१३ की बॉलीवुड फ़िल्म चेन्नई एक्सप्रेस का भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा गाया एक गाना है। यह गाना फ़िल्म के अन्य गानों के साथ आधिकारिक रूप से १ जुलाई २०१३ को जारी किया गया। यह गाना दक्षिण भारत के प्रमुख अभिनेता रजनीकान्त के सम्मान में गाया गया। .

नई!!: रैप और लुंगी डांस · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: रैप और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

अशोक कुमार (अभिनेता)

अशोक कुमार (অশোক কুমার; १३ अक्टूबर १९११, भागलपुर, कुमुद कुमार गांगुली - १० दिसम्बर २००१, मुंबई) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। सन् १९९९ में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ये महाराष्ट्र राज्य से थे। .

नई!!: रैप और अशोक कुमार (अभिनेता) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »