लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेडियल वेग

सूची रेडियल वेग

रेडियल वेग को मापकर ग़ैर-सौरीय ग्रह ढूंढें जाते हैं - जब कोई अनदेखा ग्रह किसी तारे की परिक्रमा करता है तो वह तारा भी उसके गुरुत्वाकर्षक प्रभाव से हिलता है - यदि किसी तारे में लालिमा-नीलिमा का बढ़ता-घटता नियमानुसार क्रम ज्ञात हो जाए तो वह उसकी परिक्रमा करते ग्रह का संकेत होता है रेडियल वेग या त्रिज्या वेग (radial velocity) किसी वस्तु के उस वेग को कहते हैं जो सीधा किसी दर्शक की तरफ़ या उस से उल्टी तरफ़ हो। अगर दर्शक कहीं स्थित हो और वस्तु हिल रही हो तो रेडियल वेग उस वस्तु के पूर्ण वेग का केवल वह हिस्सा है जो उस वस्तु को दर्शक के पास ला रहा है या उस से दूर ले जा रहा है। इसमें से उस वेग का भाग हटा दिया जाता है तो वस्तु को दर्शक के दाई या बाई ओर ले जा रहा हो। खगोलशास्त्र में अक्सर किसी खगोलीय वस्तु के रेडियल वेग का अनुमान स्पेक्ट्रोस्कोपी द्वारा वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) का अध्ययन करके लगाया जाता है। डॉप्लर प्रभाव के कारण दूर जाती वस्तुओं का वर्णक्रम में अधिक लालिमा आ जाती है जबकि पास आती वस्तुओं के वर्णक्रम में अधिक नीलिमा आ जाती है। दूरबीन द्वारा खगोलीय अध्ययन करके भी रेडियल वेग का बिना वर्णक्रम का प्रयोग करे भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है।, Lucy-Ann Adams McFadden, Paul Robert Weissman, Torrence V. Johnson, pp.

7 संबंधों: डॉप्लर प्रभाव, दूरदर्शी, स्पेक्ट्रोस्कोपी, वर्णक्रम, विशेष चाल, खगोल शास्त्र, खगोलीय वस्तु

डॉप्लर प्रभाव

जब किसी ध्वनि स्रोत और श्रोता के बीच आपेक्षिक गति होती है तो श्रोता को जो ध्वनि सुनाई पड़ती है उसकी आवृत्ति मूल आवृति से कम या अधिक होती है। इसी को डॉप्लर प्रभाव (Doppler effect) कहते हैं। श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:भौतिक शब्दावली श्रेणी:तरंग यान्त्रिकी.

नई!!: रेडियल वेग और डॉप्लर प्रभाव · और देखें »

दूरदर्शी

न्यूटनीय दूरदर्शी का आरेख दूरदर्शी वह प्रकाशीय उपकरण है जिसका प्रयोग दूर स्थित वस्तुओं को देख्नने के लिये किया जाता है। दूरदर्शी से सामान्यत: लोग प्रकाशीय दूरदर्शी का अर्थ ग्रहण करते हैं, परन्तु दूरदर्शी विद्युतचुंबकीय वर्णक्रम के अन्य भागों मै भी काम करता है जैसे X-रे दूरदर्शी जो कि X-रे के प्रति संवेदनशील होता है, रेडियो दूरदर्शी जो कि अधिक तरंगदैर्घ्य की विद्युत चुंबकीय तरंगे ग्रहण करता है। दूरदर्शी साधारणतया उस प्रकाशीय तंत्र (optical system) को कहते हैं जिससे देखने पर दूर की वस्तुएँ बड़े आकार की और स्पष्ट दिखाई देती हैं, अथवा जिसकी सहायता से दूरवर्ती वस्तुओं के साधारण और वर्णक्रमचित्र (spectrograms) प्राप्त किए जाते हैं। दूरवर्ती वस्तुओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए आजकल रेडियो तरंगों का भी उपयोग किया जाने लगा है। इस प्रकार का यंत्र रेडियो दूरदर्शी (radio telescope) कहलाता है। बोलचाल की भाषा में दूरदर्शी को दूरबीन भी कहते हैं। दूरबीन के आविष्कार ने मनुष्य की सीमित दृष्टि को अत्यधिक विस्तृत बना दिया है। ज्योतिर्विद के लिए दूरदर्शी की उपलब्धि अंधे व्यक्ति को मिली आँखों के सदृश वरदान सिद्ध हुई है। इसकी सहायता से उसने विश्व के उन रहस्यमय ज्योतिष्पिंडों तक का साक्षात्कार किया है जिन्हें हम सर्पिल नीहारिकाएँ (spiral nebulae) कहते हैं। ये नीहारिकाएँ हमसे करोड़ों प्रकाशवर्ष की दूरी पर हैं। आधुनिक ज्योतिर्विज्ञान (astronomy) और ताराभौतिकी (astrophysics) के विकास में दूरदर्शी का महत्वपूर्ण योग है। दूरदर्शी ने एक ओर जहाँ मनुष्य की दृष्टि को विस्तृत बनाया है, वहाँ दूसरी ओर उसने मानव को उन भौतिक तथ्यों और नियमों को समझने में सहायता भी दी है जो भौतिक विश्व के गत्यात्मक संतुलन (dynamic equilibirium) के आधार हैं। .

नई!!: रेडियल वेग और दूरदर्शी · और देखें »

स्पेक्ट्रोस्कोपी

स्पेक्ट्रमिकी का सबसे सरल उदाहरण: श्वेत प्रकाश को प्रिज्म होकर ले जाने पर वह सात रंगों में बंट जाती है। स्पेक्ट्रमिकी, भौतिकी विज्ञान की एक शाखा है जिसमें पदार्थों द्वारा उत्सर्जित या अवशोषित विद्युत चुंबकीय विकिरणों के स्पेक्ट्रमों का अध्ययन किया जाता है और इस अध्ययन से पदार्थों की आंतरिक रचना का ज्ञान प्राप्त किया जाता है। इस शाखा में मुख्य रूप से वर्णक्रम का ही अध्ययन होता है अत: इसे स्पेक्ट्रमिकी या स्पेक्ट्रमविज्ञान (Spectroscopy) कहते हैं। मूलत: विकिरण एवं पदार्थ के बीच अन्तरक्रिया (interaction) के अध्ययन को स्पेक्ट्रमिकी या स्पेक्ट्रोस्कोपी (Spectroscopy) कहा जाता था। वस्तुत: ऐतिहासिक रूप से दृष्य प्रकाश का किसी प्रिज्म से गुजरने पर अलग-अलग आवृत्तियों का अलग-अलग रास्ते पर जाना ही स्पेक्ट्रोस्कोपी कहलाता था। बाद में 'स्पेक्ट्रोस्कोपी' शबद के अर्थ का विस्तार हुआ। अब तरंगदैर्ध्य (या आवृत्ति) के फलन के रूप में किसी भी राशि का मापन स्पेक्ट्रोस्कोपी कहलाती है। इसकी परिभाषा का और विस्तार तब मिला जब उर्जा (E) को चर राशि के रूप में सम्मिलित कर लिया गया (क्योंकि पता चला कि उर्जा और आवृत्ति में सीधा सम्बन्ध है: E .

नई!!: रेडियल वेग और स्पेक्ट्रोस्कोपी · और देखें »

वर्णक्रम

एक इन्द्रधनुष के अनगिनत रंग एक वर्णक्रम में व्यवस्थित होते हैं एक तारे के प्रकाश के वर्णक्रम से उस तारे का तापमान और बनावट अनुमानित किया जा सकता है वर्णक्रम या स्पॅकट्रम (spectrum) किसी चीज़ की एक ऐसी व्यवस्था होती है जिसमें उस चीज़ की विविधताएँ किसी गिनती की श्रेणियों में सीमित न हों बल्कि किसी संतात्यक (कन्टिन्यम) में अनगिनत तरह से विविध हो सके। "स्पॅकट्रम" शब्द का इस्तेमाल सब से पहले दृग्विद्या (ऑप्टिक्स) में किया गया था जहाँ इन्द्रधनुष के रंगों में अनगिनत विविधताएँ देखी गयीं। .

नई!!: रेडियल वेग और वर्णक्रम · और देखें »

विशेष चाल

किसी तारे की कुल चाल (space velocity) में दो हिस्से होते हैं - रेडियल वेग जो उसके हमारे पास-दूर आने का माप है और 'विशेष चाल' जो उसके दाएँ-बाएँ जाने का माप है खगोलशास्त्र में विशेष चाल (proper motion) हमारे सौर मंडल के द्रव्यमान केंद्र से देखे गए किसी तारे के स्थान में समय के साथ-साथ हुए कोण (ऐंगल) में परिवर्तन को कहते हैं। इसका माप आर्कसैकिंड प्रति वर्ष (arcseconds per year) में किया जाता है - aik डिग्री कोण में ३,६०० आर्कसैकिंड होते हैं। यदि सौर मंडल के द्रव्यमान केंद्र पर कोई दर्शक स्थित हो तो उसके लिए तारे का दाएँ-बाएँ hilna 'विशेष चाल' कहलाएगा जबकि तारे का उसके पास आना या उस से दूर जाना रेडियल वेग कहलाएगा। ध्यान दें कि विशेष चाल वास्तव में केवल तारे की चाल पर निर्भर नहीं है क्योंकि हमारा सौर मंडल स्वयं भी ब्रह्माण्ड के दिक् (स्पेस) में चल रहा है। अन्य शब्दों में कहा जा सकता है कि अगर हम तारे के दूर या पास होने को अलग छोड़ दें तो उसकी विशेष चाल खगोलीय गोले पर देखी गए उसके स्थान-परिवर्तन का माप है।, William Millar, pp.

नई!!: रेडियल वेग और विशेष चाल · और देखें »

खगोल शास्त्र

चन्द्र संबंधी खगोल शास्त्र: यह बडा क्रेटर है डेडलस। १९६९ में चन्द्रमा की प्रदक्षिणा करते समय अपोलो ११ के चालक-दल (क्रू) ने यह चित्र लिया था। यह क्रेटर पृथ्वी के चन्द्रमा के मध्य के नज़दीक है और इसका व्यास (diameter) लगभग ९३ किलोमीटर या ५८ मील है। खगोल शास्त्र, एक ऐसा शास्त्र है जिसके अंतर्गत पृथ्वी और उसके वायुमण्डल के बाहर होने वाली घटनाओं का अवलोकन, विश्लेषण तथा उसकी व्याख्या (explanation) की जाती है। यह वह अनुशासन है जो आकाश में अवलोकित की जा सकने वाली तथा उनका समावेश करने वाली क्रियाओं के आरंभ, बदलाव और भौतिक तथा रासायनिक गुणों का अध्ययन करता है। बीसवीं शताब्दी के दौरान, व्यावसायिक खगोल शास्त्र को अवलोकिक खगोल शास्त्र तथा काल्पनिक खगोल तथा भौतिक शास्त्र में बाँटने की कोशिश की गई है। बहुत कम ऐसे खगोल शास्त्री है जो दोनो करते है क्योंकि दोनो क्षेत्रों में अलग अलग प्रवीणताओं की आवश्यकता होती है, पर ज़्यादातर व्यावसायिक खगोलशास्त्री अपने आप को दोनो में से एक पक्ष में पाते है। खगोल शास्त्र ज्योतिष शास्त्र से अलग है। ज्योतिष शास्त्र एक छद्म-विज्ञान (Pseudoscience) है जो किसी का भविष्य ग्रहों के चाल से जोड़कर बताने कि कोशिश करता है। हालाँकि दोनों शास्त्रों का आरंभ बिंदु एक है फिर भी वे काफ़ी अलग है। खगोल शास्त्री जहाँ वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करते हैं जबकि ज्योतिषी केवल अनुमान आधारित गणनाओं का सहारा लेते हैं। .

नई!!: रेडियल वेग और खगोल शास्त्र · और देखें »

खगोलीय वस्तु

आकाशगंगा सब से बड़ी खगोलीय वस्तुएँ होती हैं - एन॰जी॰सी॰ ४४१४ हमारे सौर मण्डल से ६ करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर एक ५५,००० प्रकाश-वर्ष के व्यास की आकाशगंगा है खगोलीय वस्तु ऐसी वस्तु को कहा जाता है जो ब्रह्माण्ड में प्राकृतिक रूप से पायी जाती है, यानि जिसकी रचना मनुष्यों ने नहीं की होती है। इसमें तारे, ग्रह, प्राकृतिक उपग्रह, गैलेक्सी आदि शामिल हैं। .

नई!!: रेडियल वेग और खगोलीय वस्तु · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »