लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

सूची रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट (आरसीई) 2002 में स्थापित, मुंबई के शहर में स्थित भारतीय फ़िल्म उत्पादनकर्ता, वितरणकर्ता और दृश्य प्रभाव (विसुअल इफ़ेक्ट) प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी की स्थापना 2002 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने की थी। इसने अब मृत, ड्रीमज़ अनलिमिटेड की जगह ली थी। .

32 संबंधों: चलते चलते (2003 फ़िल्म), चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले (2015 फ़िल्म), दीपिका पादुकोण, धर्मा प्रोडक्शन्स, पहेली (2005 फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, बिल्लू (फ़िल्म), माइ नेम इज़ ख़ान, मैं हूँ ना, यूटीवी मोशन पिक्चर्स, रा.वन, रानी मुखर्जी, रोहित शेट्टी, लारा दत्ता, शाहरुख़ ख़ान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुष्मिता सेन, स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर, हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म), जूही चावला, वरुण धवन, गौरी खान, ऑस्कर, ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची, ओम शांति ओम, आलिया भट्ट, इरफ़ान ख़ान, करीना कपूर, काजोल देवगन, अशोका (2001 फ़िल्म)

चलते चलते (2003 फ़िल्म)

चलते चलते 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और चलते चलते (2003 फ़िल्म) · और देखें »

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और गौरी खान द्वारा निर्मित 2013 की भारतीय एक्शन हास्य फ़िल्म है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने 226.70 करोड़ का करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और चेन्नई एक्सप्रेस · और देखें »

दिलवाले (2015 फ़िल्म)

दिलवाले एक भारतीय हिन्दी बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है तथा गौरी ख़ान ने फ़िल्म को निर्माता किया है। फ़िल्म में शाहरुख ख़ान, काजोल, वरुण धवन तथा कृति सैनॉन प्रमुख किरदार है। फ़िल्म १८ दिसम्बर २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दिलवाले (2015 फ़िल्म) · और देखें »

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दीपिका पादुकोण · और देखें »

धर्मा प्रोडक्शन्स

लोगो धर्मा प्रोडक्शन्स भारतीय निर्माण और वितरक कम्पनी है। इसको यश जौहर द्वारा 1979 में स्थापित किया गया था। 2004 में उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र करन जौहर द्वारा इसका नियंत्रण ले लिया गया। मुम्बई में आधारित ये अधिकतर हिन्दी फिल्मों का निर्माण और वितरण करती है। सबसे पहली फिल्म इस कम्पनी की राज खोसला निर्देशित दोस्ताना (1980) थी। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन्स · और देखें »

पहेली (2005 फ़िल्म)

पहेली 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और पहेली (2005 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी

फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी · और देखें »

बिल्लू (फ़िल्म)

बिल्लू २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका मूल शीर्षक बिल्लू बारबर था और संयुक्त राज्य अमेरिका में यह अपने मूल शीर्षक के साथ ही प्रदर्शित हुई। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अभिनय इरफ़ान ख़ान, शाहरुख खान, लारा दत्ता, ओम पुरी, राजपाल यादव और असरानी का है। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, और प्रियंका चोपड़ा एक आयटम गीत में अतिथि भूमिका में हैं। फ़िल्म 13 फ़रवरी 2009 को जारी की गई। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और बिल्लू (फ़िल्म) · और देखें »

माइ नेम इज़ ख़ान

माइ नेम इज़ ख़ान वर्ष 2010 में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और काजोल देवगन हैं। इसे करन जोहर ने निर्देशित किया है और लिखा है शिबानी बथीजा ने |इसके निर्माता हैं हीरू जोहर, गौरी खान और शाहरुख खान | इस फिल्म को मिलकर बनाया है धर्मा प्रोडक्शन और रेड चिलीस एंटरटेनमेंट ने 100 करोड़ के बजट में जिसके कारण ये 2006 में बालीवुड की सबसे महँगी फिल्म थी | इसकी रिलीज़ से पहले ही इसने काफी सुर्खियाँ बटोर लीं| 2001 में " कभी खुशी कभी गम " के बाद काजोल और शाहरुख बहुत लंबे समय बाद एक साथ दिखे |माइ नेम इज़ इज़ खान अबू धाबी में 10 फरबरी 2010 को सबसे पहले रिलीज़ हुई | यह अंतर्राष्ट्रीय रूप से 12 फरबरी को रिलीज़ हुई | इसकी रिलीज़ पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए | ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बन गयी | चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसे 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की | इस समय मई नेम इज़ खान 200 करोड़ रूपये के साथ बॉलीवुड की 10वी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है|ब्लू रे डी.वी.डी.

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और माइ नेम इज़ ख़ान · और देखें »

मैं हूँ ना

मैं हूँ ना 2004 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय कॉमेडी फ़िल्म है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित पहली फिल्म है। इसमें शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, सुष्मिता सेन, अमृता राव और ज़ायेद खान मुख्य कलाकारों में हैं। यह शाहरुख खान की उत्पादन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म है। इसे 30 अप्रैल 2004 को जारी किया गया और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म टिकट खिड़की पर भी सफल रही थी। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मैं हूँ ना · और देखें »

यूटीवी मोशन पिक्चर्स

यूटीवी मोशन पिक्चर्स डिज्नी यूटीवी की फ़िल्म इकाई है जो द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी की सहायक है। यूटीवी मोशन पिक्चर्स भारत के अग्रणी स्टूडियों में से एक है। यह स्टूडियो की गतिविधियों में विस्तार भारत में और विश्वस्तर पर फ़िल्मों के रचनात्मक विकास, निर्माण, विपणन, वितरण, लाइसेंस, विक्रय और प्रबन्धन के क्षेत्र में है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और यूटीवी मोशन पिक्चर्स · और देखें »

रा.वन

रा.वन (Ra.One) एक २०११ कि भारतीय विज्ञान कथा सुपरहीरो फ़िल्म है, जो अनुभव सिन्हा द्वारा लिखी और निर्देशित की गयी है। फ़िल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिकाओं में नज़र आते हैं, एक कंप्यूटर खेल विकासकर्ता और जी॰वन सुपर हीरो के रूप में। फ़िल्म में रा॰वन के रूप में अर्जुन रामपाल हैं। फ़िल्म में करीना कपूर और अरमान वर्मा भी हैं। शहना गोस्वामी, दलीप तहिल और चीनी अमेरिकी अभिनेता टॉम वू समर्थन भूमिका में दिखाई देते हैं। रजनीकांत, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा अतिथि भूमिका में दिखाई देते हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और रा.वन · और देखें »

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। 2005 में वे बॉलीवुड के शीर्ष 10 शक्तिशाली लोगों में सिर्फ एक महिला थी। रानी ही एक ऐसी अभिनेत्री है जिसे फिल्मफेयर ने 3 साल लगातार (2004-2006) बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री घोषित किया। रानी समाज सेवा के कामों में बहुत सक्रिय रहती हैं और उन्होंने बहुत सारी संस्थाओं के लिये चंदा इकठ्ठा किया है। उन्होंने 2 विश्व टूर में हिस्सा लिया है जहाँ बॉलीवुड के और सितारों के साथ उन्होंने स्टेज शो में दर्शकों के सामने प्रदर्शन किया। अपने पहले टूर में वे आमिर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना के साथ थीं और दूसरे में शाहरुख़ खान, सैफ अली ख़ान, प्रीती ज़िंटा, अर्जुन रामपाल और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखीं| 2005 में उन्हें बॉलीवुड की तरफ से पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के साथ खाने पर न्योता दिया गया। 2006 में उन्हें बाकी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के कोम्मनवेल्थ खेलों में भारतीय परंपरा का प्रदर्शन किया। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और रानी मुखर्जी · और देखें »

रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी (जन्म १४ मार्च १९७३) हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल ३, सिंघम और बोल बच्चन हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और लारा दत्ता · और देखें »

शाहरुख़ ख़ान

शाहरुख़ ख़ान (उच्चारण; जन्म 2 नवम्बर 1965), जिन्हें अक्सर शाहरुख खान के रूप में श्रेय दिया जाता है और अनौपचारिक रूप में एसआरके नाम से सन्दर्भित किया जाता, एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। अक्सर मीडिया में इन्हें "बॉलीवुड का बादशाह", "किंग खान", "रोमांस किंग" और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। खान ने रोमैंटिक नाटकों से लेकर ऐक्शन थ्रिलर जैसी शैलियों में 75 हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया है। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिये उन्होंने तीस नामांकनों में से चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते हैं। वे और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। 2005 में भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। अर्थशास्त्र में उपाधी ग्रहण करने के बाद इन्होने अपने करियर की शुरुआत १९८० में रंगमंचों व कई टेलिविज़न धारावाहिकों से की और १९९२ में व्यापारिक दृष्टी से सफल फ़िल्म दीवाना से फ़िल्म क्षेत्र में कदम रखा। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके पश्च्यात उन्होंने कई फ़िल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं अदा की जिनमे डर (१९९३), बाज़ीगर (१९९३) और अंजाम (१९९४) शामिल है। वे कई प्रकार की भूमिकाओं में दिखे व भिन्न-भिन्न प्रकार की फ़िल्मों में कार्य किया जिनमे रोमांस फ़िल्में, हास्य फ़िल्में, खेल फ़िल्में व ऐतिहासिक ड्रामा शामिल है। उनके द्वारा अभिनीत ग्यारह फ़िल्मों ने विश्वभर में १ बिलियन का व्यवसाय किया है। खान की कुछ फ़िल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (१९९५), कुछ कुछ होता है (१९९८), ''देवदास'' (२००२), ''चक दे! इंडिया'' (२००७), ओम शांति ओम (२००७), रब ने बना दी जोड़ी (२००८) और रा.वन (२०११) अबतक की सबसे बड़ी हीट फ़िल्मों में रही है और कभी खुशी कभी ग़म (२००१), कल हो ना हो (२००३), वीर ज़ारा (२००६)। वेल्थ रिसर्च फर्म वैल्थ एक्स के मुताबिक किंग खान पहले सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बन गए हैं। फर्म ने अभिनेता की कुल संपत्ति 3660 करोड़ रूपए आंकी थी लेकिन अब 4000 करोङ बताई जाती है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और शाहरुख़ ख़ान · और देखें »

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​(जन्म:16 जनवरी 1985) भारतीय फिल्म अभिनेता और पूर्व मॉडल है। उन्होंने २०१२ में करन जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वो हंसी तो फंसी में दिखेइनके अलावा ये एक विलन,२०१६ की कपूर एण्ड सन्स फ़िल्म में भी दिखे। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ मल्होत्रा · और देखें »

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन (जन्म: 19 नवंबर, 1975, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सुष्मिता सेन · और देखें »

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर

स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर एक भारतीय रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया है और निर्माण हीरू यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर · और देखें »

हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और हैप्पी न्यू ईयर (२०१४ फ़िल्म) · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जूही चावला · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और वरुण धवन · और देखें »

गौरी खान

गौरी खान (जन्म 8 अक्टूबर 1970) एक भारतीय फिल्म निर्माता है और वे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी है। श्रेणी:1970 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फ़िल्म निर्माता श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:मुंबई के लोग श्रेणी:हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता.

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और गौरी खान · और देखें »

ऑस्कर

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह औपचारिक समारोह, जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं, विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है और इसे हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर सजीव प्रसारित किया जाता है। यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है और इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं। AMPAS का विचार मूलतः मेट्रो-गोल्डविन-मायेर स्टूडियो के मालिक लुई बी मायेर द्वारा फिल्म उद्योग की छवि सुधारने और श्रम विवादों में मध्यस्थता करने के उद्देश्य से एक पेशेवर मानद संगठन के रूप में प्रस्तुत किया गया था। बाद में खुद ऑस्कर को फिल्म उद्योग में 'विशिष्ट उपलब्धि के लिए योग्यता पुरस्कार' के रूप में अकादमी द्वारा शुरू किया गया। पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था। 2010 की फिल्मों को सम्मानित करने वाला सबसे हाल का समारोह 27 फ़रवरी 2011 को हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित किया गया। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और ऑस्कर · और देखें »

ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची

ऑस्कर पुरस्कार के लिए विदेशी भाषा में बनी चलचित्र वर्ग में भारत की ओर से प्रविष्टित चलचित्रों की सूची। भारत १९५७ से इसमें नामांकित करता आ रहा है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों की सूची · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और ओम शांति ओम · और देखें »

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने करण जौहर की रूमानी-हास्य फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अभिनय किया। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और आलिया भट्ट · और देखें »

इरफ़ान ख़ान

शाहबजादे इरफान अली खान (इरफ़ान ख़ान, इरफान) (जन्मः ७ जनवरी १९६७) हिन्दी अंग्रेजी फ़िल्मों, व टेलीविजन के एक अभिनेता हैं। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष २००४ का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वह बालीवुड की ३० से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और इरफ़ान ख़ान · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और करीना कपूर · और देखें »

काजोल देवगन

(बांग्ला: কাজল দেবগন Kajol Debgon, काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और काजोल देवगन · और देखें »

अशोका (2001 फ़िल्म)

अशोका 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और अशोका (2001 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »