लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रामेसेस द्वितीय

सूची रामेसेस द्वितीय

रामेसेस द्वितीय या रामेसेस महान (१३०३-१२१३ ईसापूर्व) प्राचीन मिस्र के नविन राज्य के उन्नीसवे वंश का तीसरा फैरो था। रामेसेस अपनी युद्ध निति और कई सफल सैन्य अभियानों के लिए प्रसिद्ध है। रामेसेस मिस्र को अपने चरम तक ले गया था और कानन और नुबिया पर विजय प्राप्त कर उसे अपने अधीन किया था। रामेसेस १४ वर्ष की उम्र में मिस्र का उत्तराधिकारी और युवराज बना, अपने बचपन में ही वह मिस्र के सिंहासन पर बैठा और ६६ वर्ष तक ९० की उम्र तक शासन करता रहा जो की अब तक का सबसे लंबा शासन काल है। अपने शासन काल की शुरुआत में उसने पहले स्मारक और मंदिर बनाने और नगर बसाने पर ध्यान दिया। उसने पी रामेसेस नाम का नगर बसाया और फिर उसे अपनी नई राजधानी बनाई ताकि सीरिया पर हमला किया जा सके। रामेसेस प्राचीन मिस्र का सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली फैरो था, साथ ही मिस्र का आखिरी महान फैरो भी| उसकी मृत्यु के बाद मिस्र कमजोर पड़ गया और फिर विदेशी साम्राज्यों का प्रांत बन गया। रामेसेस द्वितीय के प्रताप के कारण लोग पिछले सभी महान फैरो जैसे सेती प्रथम और ठुतोमोस तृतीय की वीरता को भूल गए। रामेसेस द्वितीय के बाद के फैरो उसे महान पुरखा कहते, वह तुथंखमुन के बाद मिस्र का सबसे प्रसिद्ध फैरो माना जाता है। .

22 संबंधों: तुथंखमुन, दमिश्क, नुबिया, पिताह, प्राचीन मिस्र, फैरो, भूमध्य सागर, मिस्र साम्राज्य, मिस्र का उन्नीसवां वंश, मुवाताल्ली द्वितीय, मृत सागर, यरुशलम, रा, रामेसेस प्रथम, लीबिया, सेत, सेती प्रथम, सीरिया, हत्ती लोग, कादेश, कादेश का युद्ध, अमुन

तुथंखमुन

तुतनखामुन का मुखौटा, प्राचीन मिस्र के लिए एक लोकप्रिय चिन्ह, मिस्र के संग्रहालय में स्थित. तुतनखामुन (१३४१-१३२३ BC) मिस्र का फारो था जिसकी कब्र को हावर्ड कार्टर ने १९२२ में खोला। वह राजा तुत के रूप में लोकप्रिय है। यह अखेनातेन का पुत्र था। वह १३३३ BC में गद्दी पर तुतनखामुन के नाम से बैठा तब उसकी उम्र ९ या १० वर्ष थी। तुतनखामुन को मतलब है "अमुन की छवि वाला"। श्रेणी:प्राचीन मिस्र श्रेणी:मिस्र के फैरो.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और तुथंखमुन · और देखें »

दमिश्क

दमिश्क (अरबी: دمشق उच्चारण: दिमश्क़) सीरिया की राजधानी और सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। देश के दक्षिण-पश्चिमी कोने में, लेबनॉन की सीमा के निकट बसा ये शहर ऐतिहासिक है, आज इसकी जनसंख्या ४५ लाख है। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है और जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में ८००० से १०००० ईसा पूर्व में लोगो ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्क लेवेंट और अरब दुनिया का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है। 2009 तक शहर की अनुमानित आबादी 1,711,000 थी। दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में स्थित, दमिश्क 1,711,000 के साथ के बड़े महानगरीय क्षेत्र का केंद्र भी है। अंतर्देशीय समुद्र तल से 680 मीटर (2,230 फीट) के पठार पर भूमध्यसागरीय तट का किनारा, दमिश्क छाया प्रभाव के कारण अर्ध शुष्क जलवायु का अनुभव करता है। बरदा नदी दमिश्क से होकर बहती है। दमिश्क दूसरी सहस्राब्दी में बसाया गया था दमिश्क उमायाद खिलाफ़त की राजधानी 661 ईस्वी से 750 ईस्वी तक रहा था। अब्बासी खिलाफत की जीत के बाद, इस्लामी शक्ति की 7राजधानी बगदाद चली गई। दमिश्क ने अब्बासीद युग में राजनीतिक गिरावट देखी, केवल अय्यूबिद और मामलुक काल में महत्वपूर्ण महत्व हासिल करने के लिए। आज, यह केंद्र सरकार और सभी सरकारी मंत्रालयों की सीट है। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और दमिश्क · और देखें »

नुबिया

नुबिया (Nubia) नील नदी का तटवर्ती क्षेत्र है। सन् १९५६ से यह दक्षिणी मिश्र एवं उत्तरी सूडान में विभाजित है। सदियों पुरानी एक सभ्यता थी नुबिया। आज के मिस्र और सूडान के बीच ये लोग बसते थे। नोबा से नुबिया शब्द बनाया गया है। निलो-साहारन भाषा बोलने वाले ये लोग बंजारों जैसा जीवन बिताते थे। वैसे इनका इतिहास हजारों साल पुराना है। फिर भी चौथी सदी में मेरोए साम्राज्य खत्म होने के बाद ये लोग यहां बसे थे। इससे पहले इन्हें कुश कहा जाता था। इस इलाके से इनके बनाए बहुत से पिरामिड मंदिर और मूर्तियां मिली हैं। जिनसे इनके बारे में पता चलता है। दौलत से सजे ये पिरामिड्स सिर्फ राजाओं के नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर बड़े धर्म गुरुओं के हैं। इनकी कई नस्लें रही हैं। 5000 ईसापूर्व तक इनका इतिहास मिलता है। इन लोगों के बनाए बहुत से मंदिर और पिरामिड्स हॉलीवुड फिल्म्स में भी दिखाए गए हैं। यूनेस्को ने इन्हें वर्ल्ड हैरिटेज साइट घोषित कर रखा है। बहुत से आर्किओलॉजिस्ट, इंजीनियर और जिओलॉजिस्ट इन पर रिसर्च करने में लगे हुए हैं। फिर भी अभी तक ये समझा नहीं जा सका है कि इतनी मजबूत सभ्यता कैसे खत्म हो गई। राज है गहरामिस्र और सूडान के बीच सदियों पहले नुबिया लोग बसते थे। उनके बनाए कई पिरामिड्स वहां मिले हैं। फिर भी ये सभ्यता कैसे खत्म हो गई यह राज है। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और नुबिया · और देखें »

पिताह

पिताह प्राचीन मिस्र के देवताओं का पिता। उत्तरकालीन वह शिल्पियों का देवता माना गया। पिताह उसके नाम का मिस्री उच्चारण है।.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और पिताह · और देखें »

प्राचीन मिस्र

गीज़ा के पिरामिड, प्राचीन मिस्र की सभ्यता के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले प्रतीकों में से एक हैं। प्राचीन मिस्र का मानचित्र, प्रमुख शहरों और राजवंशीय अवधि के स्थलों को दर्शाता हुआ। (करीब 3150 ईसा पूर्व से 30 ई.पू.) प्राचीन मिस्र, नील नदी के निचले हिस्से के किनारे केन्द्रित पूर्व उत्तरी अफ्रीका की एक प्राचीन सभ्यता थी, जो अब आधुनिक देश मिस्र है। यह सभ्यता 3150 ई.पू.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और प्राचीन मिस्र · और देखें »

फैरो

तृतीय वंश के द्जोज़र के बाद से, फैरो गणों को सामान्यतः नेमिस शिरोऽलंकरण, एक नकली दाढ़ी तथा एक अलंकृत घेरदार निचला वस्त्र पहने हुए दिखाया जाता था। फैरो प्राचीन मिस्र के शासकों के लिए आधुनिक चर्चाओं एवं इतिहास में प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। पुरालेखों में यह उपाधि उन शासकों के लिए प्रयोग की जाती थी, जो धार्मिक और राजनैतिक दोनों ही तरह के नेता थे। यह वहाँ के नए राज्य के लिए, खासकर अट्ठारहवें वंश के लिए था। आधुनिक युग में इतिहासवेत्ताओं ने सरलीकरण के लिए इसे सभी कालों के शासकों के लिए प्रयोग करना शुरु कर दिया। इस शब्द का मूल भाषा में अर्थ था राजा का महल, किंतु मिस्री इतिहास में इसका अर्थ मिस्री शब्द न्स्व्त का पर्याय बन गया, जिसका अर्थ था शासक। हालाँकि शासक अधिकतर पुरुष ही थे, इन्हें न्स्व्त कहा जाता था, किंतु फैरो शब्द स्त्री शासकों के लिए भी प्रयोग हुआ है। आरंभ में शासक वर्ग को एक गौ देवी (बैट का पुत्र माना जाता था, जिसे बाद में हैथर भी कहा गया। समझा जाता था, कि इन्होंने गौमाता की गद्दी लेकर शासन संभाला है और ये देश पर शासन और धार्मिक कृत्य करेंगें। इस बात के भी साक्ष्य हैं, जब कुछ अंतराल पर कर्मकाण्डों के दौरान शासकों का बलिदान दिया गया। किंतु जल्दी ही एक चुने हुए सांड से उसकी पूर्ति कर दी गई। बाद की संस्कृति में शासकों को होरस का अवतार माना जाता था। होरस आकाश का देवता था। और मृत्यु होने पर ओसिरिस का अवतार माना जाता था। एक बार जब इसिज़ और ओसिरिज़ का मत चल निकला, तो फैरोगणों को भगवान ओसिरिज़ और मानव के बीच का सेतु माना जाने लगा और मृत्यु के बाद यह मान्यता हुई कि फैरो ओसोरिज़ में मिल जाते हैं। शाही वंश मातृवंशी था और किसी शाही स्त्री से जन्म या विवाह द्वारा रिश्ता ही शासक का पद दिला सकता था। शाही स्त्रियों की धार्मिक अनुष्ठानों तथा देश के शासन में प्रमुख भूमिका थी, जो कि कई बार फ़ैरो की सहयोगिनी भी बनीं। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और फैरो · और देखें »

भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, यरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है, जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। भूमध्य सागर का मानचित्र .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और भूमध्य सागर · और देखें »

मिस्र साम्राज्य

१५वीं शताब्दी ईसापूर्व में मिस्र साम्राज्य अपने सर्वाधिक विस्तृत रूप में था। प्राचीन मिस्र के इतिहास के १६वीं शताब्दी ई॰पू॰ से ११ शताब्दी ई॰पू॰ की अवधि को मिस्र का नवीन साम्राज्य या मिस्र साम्राज्य कहा जाता है। इस समय मिस्र के अठारहवें, उन्नीसवें और बीसवें राजवंश ने शासन किया। रेडियोकार्बन तिथि निर्धारण पद्धति से इस साम्राज्य का यथार्थ उद्भव १५७०–१५४४ ई॰पू॰ प्राप्त होता है। इस काल में मिस्र अपने वैभव और शक्ति के शिखर पर था। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और मिस्र साम्राज्य · और देखें »

मिस्र का उन्नीसवां वंश

मिस्र का उन्नीसवां वंश प्राचीन मिस्र का शक्तिशाली वंश था। इसकी स्थापना अमात्य रामेसेस प्रथम ने की थी, जिसे फैरो होरेम्हेब ने अपना उत्तराधिकारी चुना था। यह वंश रामेसेस द्वितीय और उसके विजयो के कारण जानी जाती है। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और मिस्र का उन्नीसवां वंश · और देखें »

मुवाताल्ली द्वितीय

मुवाताल्ली द्वितीय (१२९५-१२७२ ईसापूर्व) हित्तिते साम्राज्य का राजा था। वह रामेसेस द्वितीय के विरुद्ध लड़ें गए अपने युद्ध कादेश के युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और मुवाताल्ली द्वितीय · और देखें »

मृत सागर

मृत सागर के तट पर नमक का जमाव मृत सागर समुद्र तल से ४०० मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है। ६५ किलोमीटर लंबा और १८ किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है। मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं। इसके उच्च घनत्व के कारण इसमें कोई मछली जिंदा नहीं रह सकती, लेकिन इसमें जीवाणुओं की ११ जातियाँ पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त मृत सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पाए जाते हैं। ये खनिज पदार्थ वातावरण के साथ मिल कर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण बनाते हैं। मृत सागर अपनी विलक्षणताओं के लिए कम से कम चौथी सदी से जाना जाता रहा है, जब विशेष नावों द्वारा इसकी सतह से शिलाजीत निकालकर मिस्रवासियों को बेचा जाता था। यह चीजों को सड़ने से बचाने, सुगंधित करने के अलावा अन्य दूसरे कार्यों के उपयोग में आता था। इसके अतिरिक्त मृत सागर के अंदर की गीली मिट्टी को क्लेयोपेट्रा की खूबसूरती के राज से भी जोड़ा जाता है। यहाँ तक कि अरस्तू ने भी इस सागर के भौतिक गुणों का जिक्र किया है। हाल के समय में इस जगह को हेल्थ रिज़ॉर्ट के तौर पर विकसित किया गया है। आम पानी की तुलना में मृत सागर के पानी में २० गुना ज्यादा ब्रोमीन, ५० गुना ज्यादा मैग्नीशियम और १० गुना ज्यादा आयोडीन होता है। ब्रोमीन धमनियों को शांत करता है, मैगनीशियम त्वचा की एलर्जी से लड़ता है और श्वासनली को साफ करता है, जबकि आयोडीन कई ग्रंथियों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए मृत सागर के गुणों की सिद्धि की वजह से ही कई प्र कंपनियां मृत सागर से ली गईं चीजों पर आधारित सौंदर्य प्रसाधन बनाती हैं। इसके गर्म सल्फर सोते और कीचड़ कई बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर आर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज में। लेकिन पिछले कुछ सालों से मृत सागर तेज़ गति से सिमट रहा है। पिछले ४० सालों में इसके पानी का तल २५ मीटर कम हो गया है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि २०५० तक शायद यह पूरी तरह गायब हो जाएगा। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और मृत सागर · और देखें »

यरुशलम

येरुशलम की स्थिति यरुशलम (इब्रानी: येरुशलयिम, अरबी: अल-क़ुद्स) इज़्रायल देश की राजधानी है, जो कुछ देशों द्वारा विवादित है। ये यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म, तीनों की पवित्र नगरी है। इतिहास गवाह है कि येरुशलम प्राचीन यहूदी राज्य का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों का परमपवित्र सुलैमानी मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद स्वर्ग गए थे। राजधानी होने के अलावा यह एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। द इजरायल म्‍यूजियम, याद भसीम, नोबेल अभ्‍यारण, अल अक्‍सा मस्जिद, कुव्‍वत अल सकारा, मुसाला मरवान, सोलोमन टेंपल, वेस्‍टर्न वॉल, डेबिडस गुम्‍बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और यरुशलम · और देखें »

रा

रा मिस्र के धर्म में सूर्य देवता का नाम है। श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और रा · और देखें »

रामेसेस प्रथम

रामेसेस या रामेसेस प्रथम (१२९२-१२९० ईसापूर्व) प्राचीन मिस्र के नविन साम्राज्य के उन्नीसवे वंश के प्रथम फैरो थे| रामेसेस अठारहवें वंश आखिरी फैरो होरेम्हेब का अमात्य था,निसंतान होने के कारण होरेम्हेब ने रामेसेस को अपना उत्तराधिकारी चुना| रामेसेस प्रथम ने केवल १७ माह तक ही राज किया जिसके बाद उसके पुत्र सेती प्रथम ने गद्दी संभाली| रामेसेस प्रथम ने अपने शासन काल में मिस्र में शांति स्थापित की और फिर उसके पुत्र सेती प्रथम और पोते रामेसेस द्वितीय मिस्र को उसके स्वर्णिम युग में ले गए| श्रेणी:प्राचीन मिस्र श्रेणी:फैरो श्रेणी:मिस्र के शासक.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और रामेसेस प्रथम · और देखें »

लीबिया

लीबिया (ليبيا.), आधिकारिक तौर पर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' (الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى.‎ Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā), उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है। करीबन १,८००,०० वर्ग किमी (६९४,९८४ वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका ९० प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का १७ वां बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है। लीबिया १९५१ मे आजाद हुआ था एवं इस्क नाम 'युनाइटेड लीबियन किंगडम' (United Libyan Kingdom) रखा गया। जिसका नाम १९६३ मे 'किंगडम ऑफ लीबिया' (Kingdom of Libya) हो गया। १९६९ के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम 'लिबियन अरब रिपब्लिक' रखा गया। १९७७ में इसका नाम बदलकर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' रख दिया गया। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और लीबिया · और देखें »

सेत

सेत का प्रातिनिधिक चित्रण ओसिरिस मिस्र के धर्म का एक प्रमुख देवता था। इसकी हत्या इसके भ्राता सेत ने की। श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और सेत · और देखें »

सेती प्रथम

सेती प्रथम (१२९०-१२७९ ईसापूर्व) नविन साम्राज्य के उन्नीसवें वंश का दूसरा फैरो था और रामेसेस प्रथम का पुत्र था और रामेसेस महान का पिता था। उसके शासन काल पर कई इतिहासकारों की अलग अलग राय है। तोलेमैक काल के इतिहासकार मनेठो ने सेती को ५५ वर्ष का शासन काल दिया है जबकि आज के कई इतिहासकार ९ वर्ष और ११ वर्ष को सही मानते हैं। मध्यधरा के इतिहासकारों के अनुसार उसने मिस्र पे ११ वर्ष तक राज किया। 'सेती' का अर्थ है "देवता सेत का" जो यह संकेत करता है कि वह सेत का पूजक था।सेती का असली नाम था "सेती मेरेनपिताह" जिसका अर्थ था "देवता सेत का उपासक,देवता पिताह का प्रिय"। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और सेती प्रथम · और देखें »

सीरिया

सीरिया ('''سوريّة'''. or), आधिकारिक रूप से सीरियाई अरब गणराज्य (अरबी: الجمهورية العربية السورية), दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। इसके पश्चिम में लेबनॉन तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में ज़ॉर्डन, पूरब में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की है। इसराइल तथा इराक़ के बीच स्थित होने के कारण यह मध्य-पूर्व का एक महत्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमास्कस है जो उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। अप्रैल 1946 में फ्रांस से स्वाधीनता मिलने के बाद यहाँ के शासन में बाथ पार्टी का प्रभुत्व रहा है। 1963 से यहाँ आपातकाल लागू है जिसके कारण 1970 के बाद से यहाँ के शासक असद परिवार के लोग होते हैं। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और सीरिया · और देखें »

हत्ती लोग

हत्ती या ख़त्ती एक प्राचीन आनातोली लोक-समुदाय था जिन्होने १८वीं सदी ईसापूर्व में उत्तर-मध्य आनातोलिया (आधुनिक तुर्की) के ख़त्तूसा (हत्तूसा) क्षेत्र में एक साम्राजय स्थापित किया। यह साम्राजय १४वीं शताब्दी ईपू के मध्य में सुप्पीलुलिउमा प्रथम के राजकाल में अपने चरम पर पहुँचा जिस समय मध्य पूर्व का एक बड़ा भूभाग इसमें सम्मिलित था। लगभग ११८० ईपू के बाद इस साम्राज्य का पतन हो गया और यह कई नव-हत्ती राज्यों में बिखर गया। इनमें से कुछ राज्य ८वीं सदी ईपू तक अस्तित्व में थे। हत्तियों की भाषा हिन्द-यूरोपी भाषा-परिवार की आनातोलियाई शाखा की सदस्य थी। वे अपनी मातृभाषा को नेसिली (यानि 'नेसा की भाषा') बुलाते थे और अपनी मातृभूमि को 'हत्ती' या 'ख़त्ती'।, Charles Gates, pp.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और हत्ती लोग · और देखें »

कादेश

कादेश नगर (English:Kadesh) प्राचीन सीरिया का एक प्राचीन नगर था। इसका इतिहास हित्तिते साम्राज्य के काल से शुरू हुआ था। मिस्र ने कादेश पर कई हमले किये और विश्वप्रसिद्ध कादेश का युद्ध यही लड़ा गया था। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और कादेश · और देखें »

कादेश का युद्ध

कादेश का युद्ध (Battel of Kadesh) रामेसेस द्वितीय के नेतृत्व में मिस्र साम्राज्य और मुवाताल्ली द्वितीय के नेतृत्व में हित्तिते साम्राज्य के बीच कादेश नाम के नगर में हुआ था। यह युद्ध १२७४ ईसापूर्व में हुआ था और यह इतिहास का पहला युद्ध है जिसका लिखित प्रमाण है साथ ही युद्ध में रणनीति का भी उल्लेख है। यह इतिहास का एेसा युद्ध है जिसमे कई रथों का उपयोग हुआ था, लगभग ५००० से ६००० रथ। यह युद्ध दोनों देशों के बीच शांति समझौते के साथ ख़त्म हुआ। .

नई!!: रामेसेस द्वितीय और कादेश का युद्ध · और देखें »

अमुन

प्राचीन मिस्र के धर्म का एक देवता। thumb श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता.

नई!!: रामेसेस द्वितीय और अमुन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »