लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राज्य सभा के उपाध्यक्ष

सूची राज्य सभा के उपाध्यक्ष

राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्यसभा के अध्यक्ष के अभाव में राज्य सभा की कार्यवाही की अध्यक्षता करते हैं। भारत के उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के अध्यक्ष होते है। राज्य सभा के उपाध्यक्ष राज्य सभा द्वारा आंतरिक रूप से चुने जाते हैं। .

19 संबंधों: एम एम जेकब, एस वी कृष्णमूर्ति राव, नजमा हेपतुल्ला, प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, पी जे कुरियन, भाऊराव देवाजी खोब्रागडे, भारत का ध्वज, भारत का राजचिन्ह, भारत के उपराष्ट्रपति, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, राम निवास मिर्धा, राज्य सभा, लोक सभा, श्‍याम लाल यादव, संयुक्त समाजवादी दल (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी), वायलेट अल्वा, गोदे मुरहारी, के रहमान खान

एम एम जेकब

मुंडक्कल मैथ्यू जेकब (या एम एम जेकब, जन्म ९ अगस्त १९२७) भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे केरल राज्य से राज्य सभा के सदस्य रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वे २ फ़रवरी १९८६ से २२ अक्टूबर १९८६ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष थे और बाद में उन्होने इस्तीफा दे दिया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और एम एम जेकब · और देखें »

एस वी कृष्णमूर्ति राव

एस वी कृष्णमूर्ति राव (१५ नवम्बर १९०२ - १८ नवम्बर १९६८) भारत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वे दो सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९५२ से २ अप्रैल १९५६ तक और फिर ३ अप्रैल १९५६ से १ मार्च १९६२ तक। वे ३१ मई १९५२ से २ अप्रैल १९५६ तक और फिर से २५ अप्रैल १९५६ से १ मार्च १९६२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे और बाद में लोकसभा के लिए चुने गए। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और एस वी कृष्णमूर्ति राव · और देखें »

नजमा हेपतुल्ला

डॉ॰ नजमा हेपतुल्ला (Najma Heptulla, نجمہ ہیپت اللہ) एक राजनीतिज्ञ, लेखिका और नरेन्द्र मोदी सरकार के अंतर्गत अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री थी। वह फिलहाल मणिपुर राज्य की राज्यपाल है।वे मुंबई कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे 1985 से 1986 तथा 1988 से जुलाई 2007 तक भारतीय लोकतंत्र की उपरी प्रतिनिधि सभा राज्यसभा की पूर्व उपसभापति रही हैं। 1980 से राज्यसभा की सदस्य हैं। और अभी उनका दिल्ली के जमियामालिया युनिव्हर्सिटी मी कुलगुरू किया हैं। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और नजमा हेपतुल्ला · और देखें »

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म १९ दिसंबर १९३४) स्वतन्त्र भारत के ६० साल के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति तथा क्रमानुसार १२वीं राष्ट्रपति रही हैं। राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज़्यादा मतों से हराया था। प्रतिभा पाटिल को ६,३८,११६ मूल्य के मत मिले, जबकि भैरोंसिंह शेखावत को ३,३१,३०६ मत मिले। उन्होंने २५ जुलाई २०१२ को संसद के सेण्ट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को अपना कार्यभार सौंपते हुए राष्ट्रपति भवन से विदा ली। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और प्रतिभा देवीसिंह पाटिल · और देखें »

पी जे कुरियन

पल्लथ जोसेफ "पी जे" कुरियन (जन्म ३१ मार्च १९४१) एक केरल से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो अगस्त २०१२ से राज्य सभा के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। वे लोक सभा के छह बार सदस्य और राज्य सभा के तीन बार। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और पी जे कुरियन · और देखें »

भाऊराव देवाजी खोब्रागडे

भाऊराव देवाजी खोब्रागडे (२५ सितम्बर १९२५ - २३ अप्रैल १९८४) भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। वे महाराष्ट्र से थे और पहले पेशे से वकील थे। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९५८ से २ अप्रैल १९६४ तक, ३ अप्रैल १९६६ से २ अप्रैल १९७२ तक, और फिर ३ अप्रैल १९७८ से २ अप्रैल १९८४ तक। वे १७ दिसम्बर १९६९ से २ अप्रैल १९७२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भाऊराव देवाजी खोब्रागडे · और देखें »

भारत का ध्वज

भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी।। भास्‍कर डॉट कॉम। १५ अगस्त २००९ इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात ३:२ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें २४ आरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप मै ही भारत की निति को दर्शाता हुआ दिखाई देता है। आत्मरक्षा, शांति, समृद्धि और सदैव विकास की ओर अग्रसर। राष्ट्रीय झंडा निर्दिष्टीकरण के अनुसार झंडा खादीमें ही बनना चाहिए। यह एक विशेष प्रकार से हाथ से काते गए कपड़े से बनता है जो महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाया गया था। इन सभी विशिष्टताओं को व्यापक रूप से भारत में सम्मान दिया जाता हैं भारतीय ध्वज संहिता के द्वारा इसके प्रदर्शन और प्रयोग पर विशेष नियंत्रण है। ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है: .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भारत का ध्वज · और देखें »

भारत का राजचिन्ह

भारत का राजचिन्ह, भारतीय पहचान और विरासत का मूलभूत हिस्‍सा हैं। विश्‍व भर में बसे विविध पृष्‍ठभूमियों के भारतीय इन राष्‍ट्रीय प्रतीकों पर गर्व करते हैं क्‍योंकि वे प्रत्‍येक भारतीय के हृदय में गौरव और देश भक्ति की भावना का संचार करते हैं। right .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भारत का राजचिन्ह · और देखें »

भारत के उपराष्ट्रपति

भारत में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद कार्यकारिणी में दूसरा सबसे बड़ा पद होता है। भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा के अध्यक्ष के तौर पर विधायी कार्यों में भी हिस्सा लेता है। भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू हैं जो ५ अगस्त २०१७ को चुने गये थे। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भारत के उपराष्ट्रपति · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

भारतीय रिपब्लिकन पार्टी

भारतीय रिपब्लिकन पार्टी डॉ॰ भीमराव आंबेडकर की पार्टी थी। श्रेणी:भीमराव आंबेडकर श्रेणी:भारतीय राजनैतिक दल.

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी · और देखें »

राम निवास मिर्धा

रामनिवास मिर्धा (२४ अगस्त १९२४ – २९ जनवरी २०१०) राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो १९५३ से १९६७ तक राजस्थान विधान सभा में विधायक और १९५७ से १९६७ तक विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। वो १९७० और १९८० के दशक में भारत सरकार में विभिन्न विभागों के केन्द्रीय मंत्री रहे। २९ जनवरी २०१० को उनका निधन हो गया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और राम निवास मिर्धा · और देखें »

राज्य सभा

राज्य सभा भारतीय लोकतंत्र की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। लोकसभा निचली प्रतिनिधि सभा है। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं। जिनमे 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति के द्वारा नामांकित होते हैं। इन्हें 'नामित सदस्य' कहा जाता है। अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। राज्यसभा में सदस्य 6 साल के लिए चुने जाते हैं, जिनमे एक-तिहाई सदस्य हर 2 साल में सेवा-निवृत होते हैं। किसी भी संघीय शासन में संघीय विधायिका का ऊपरी भाग संवैधानिक बाध्यता के चलते राज्य हितों की संघीय स्तर पर रक्षा करने वाला बनाया जाता है। इसी सिद्धांत के चलते राज्य सभा का गठन हुआ है। इसी कारण राज्य सभा को सदनों की समानता के रूप में देखा जाता है जिसका गठन ही संसद के द्वितीय सदन के रूप में हुआ है। राज्यसभा का गठन एक पुनरीक्षण सदन के रूप में हुआ है जो लोकसभा द्वारा पास किये गये प्रस्तावों की पुनरीक्षा करे। यह मंत्रिपरिषद में विशेषज्ञों की कमी भी पूरी कर सकती है क्योंकि कम से कम 12 विशेषज्ञ तो इस में मनोनीत होते ही हैं। आपातकाल लगाने वाले सभी प्रस्ताव जो राष्ट्रपति के सामने जाते हैं, राज्य सभा द्वारा भी पास होने चाहिये। भारत के उपराष्ट्रपति (वर्तमान में वैकेया नायडू) राज्यसभा के सभापति होते हैं। राज्यसभा का पहला सत्र 13 मई 1952 को हुआ था। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और राज्य सभा · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और लोक सभा · और देखें »

श्‍याम लाल यादव

श्‍याम लाल यादव,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के 187 - मुगलसराय विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और श्‍याम लाल यादव · और देखें »

संयुक्त समाजवादी दल (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

मई 1964 ई. में प्रजा समाजवादी दल (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) तथा समाजवादी दल (सोशलिस्ट पार्टी) के रामगढ़ और गया अधिवेशनों में विलयन का निश्चय किया गया और 6 जून 1964 ई. को दिल्ली में दोनों दलों की संयुक्त बैठक में विलयन की पुष्टि की गई। इस प्रकार संयुक्त समाजवादी दल दोनों के एकीकरण से बना। इस दल का स्थापनाधिवेशन 29 जनवरी 1965 ई. को वाराणसी में हुआ। इस अधिवेशन के पूर्व 26 जनवरी को संसोपा की राष्ट्रीय समिति की बैठक सारनाथ (वाराणसी) में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता दल के अध्यक्ष श्री एस.

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और संयुक्त समाजवादी दल (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी) · और देखें »

वायलेट अल्वा

वायलेट अल्वा (२४ अप्रैल १९०८ – २० नवंबर १९६९) भारत से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजनीतिज्ञ थी। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रही; ३ अप्रैल १९५२ से २ अप्रैल १९६० तक, ३ अप्रैल १९६० से २ अप्रैल १९६६ तक, और फिर ३ अप्रैल १९६६ से उनकी मृत्यु तक। वे १९५७ से १९६२ तक केन्द्रीय उप गृह मंत्री रही। वे १९ अप्रैल १९६२ से २ अप्रैल १९६६ तक और फिर से ७ अप्रैल १९६६ से १६ नवम्बर १९६९ तक राज्य सभा की उपाध्यक्षा रही और बाद में उन्होने इस्तीफा दे दिया। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और वायलेट अल्वा · और देखें »

गोदे मुरहारी

गोदे गंगाराजू मुरहारी (२० मई १९२६ - ६ अगस्त १९८२) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे; ३ अप्रैल १९६२ से २ अप्रैल १९६८ तक, ३ अप्रैल १९६८ से २ अप्रैल १९७४ तक, और फिर ३ अप्रैल १९७४ से २० मार्च १९७७ तक। अपने राजनीतिक कारकिर्दगी में वे कभी निर्दलीय, कभी संयुक्त समाजवादी दल और कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे। वे ४ अप्रैल १९७२ से २ अप्रैल १९७४ तक और फिर से २६ अप्रैल १९७४ से २० मार्च १९७७ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे और बाद में लोकसभा के लिए चुने गए। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और गोदे मुरहारी · और देखें »

के रहमान खान

के रहमान खान (जन्म ५ अप्रैल १९३९) भारतीय राजनीतिज्ञ है। वे कर्नाटक राज्य से राज्य सभा के सदस्य रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वे २२ जुलाई २००४ से २ अप्रैल २००६ तक और फिर १२ मई २००६ से २ अप्रैल २०१२ तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष थे। .

नई!!: राज्य सभा के उपाध्यक्ष और के रहमान खान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »