2 संबंधों: यूरोपीय संघ, रोम संधि।
यूरोपीय संघ
यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.
नई!!: यूरोपीय आर्थिक समुदाय और यूरोपीय संघ · और देखें »
रोम संधि
28 फ़रवरी 1957 को यूरोपीय संघ का एक यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) बनाने की दिशा में रोम संधि को रूप में एक क़दम बढ़ाया गया। ईसीएससी के छह देशों ने रोम संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद यूरोपीय साझा बाज़ार (ईईसी) वजूद में आया और साथ ही यूरोपीय परमाणु ऊर्जा संगठन (यूरोटॉम) भी बना। यूरोपीय आर्थिक समुदाय की ख़ासियत यह थी कि संघ के देशों में सामान लाने-ले जाने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और लोग कहीं भी काम कर सकेंगे। फ्रांस को ख़ुश करने के लिए रोम संधि में किसानों को भी सब्सिडी देने का व्यवस्था की गई। यूरोटॉम का मक़सद था यूरोपीय संघ की एक मिली जुली परमाणु ऊर्जा नीति का विकास करना श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय विधि.