लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने

सूची यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने

ब्रिटिश द्वीप समूह का नक्शा (उपग्रह चित्र) इस पृष्ठ में यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न राजघरानों व उनके शासन की संक्षिप्त सूची है। ध्यान रहे, यूके के राजघरानों को ब्रिटिश राजघराने भी कहते हैं क्यूंकि ये सब ब्रिटिश द्वीप समूह में थे। लेकिन इन सभी ने इंग्लैंड पर शासन किया हो यह जरूरी नहीं हैं।.

75 संबंधों: चार्ल्स द्वितीय, चार्ल्स १, ट्यूडर राजवंश, एडवर्ड बालियोल, एडवर्ड ५, एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा, एडवर्ड ८, एडवर्ड IV, एडवर्ड VII, एडगर, एलिज़ाबेथ द्वितीय, एलिज़ाबेथ प्रथम, एलेक्ज़ेंडर १ (स्कॉटलैंड के राजा), एलेक्ज़ेंडर २ (स्कॉटलैंड के राजा), एलेक्ज़ेंडर ३ (स्कॉटलैंड के राजा), एओकैड, ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी, डंकन १, डंकन २, डेविड १, डेविड २, डोनल्ड १, डोनाल्ड ३, नाज़ी जर्मनी, पहला विश्व युद्ध, ब्रिटेन के शासक, माल्कम २, माल्कम ३, माल्कम ४, माकबेथ, मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी), मैरी २, इंग्लैंड की रानी, युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय, राबर्ट २, राबर्ट ३, रिचर्ड क्रामवेल, रिचर्ड ३, रॉबर्ट द ब्रूस, लूलाक, स्कॉट्लैण्ड, हेनरी चतुर्थ, हेनरी ५, हेनरी ६, इंग्लैंड का राजा, हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा, जेन, जेम्स चतुर्थ, जेम्स तृतीय, जेम्स द्वितीय, जेम्स पंचम, जेम्स प्रथम, ..., जेम्स प्रथम (स्कॉटलैंड), जेम्स २, जॉन बैलियोल, जॉर्ज द्वितीय, इंगलैंड, जॉर्ज पंचम, जॉर्ज षष्ठम्, जॉर्ज १ (ग्रेट ब्रिटेन का महाराजा), जॉर्ज़ ४, युनाइटेड किंगडम का महाराजा, विलियम द कॉङ्करर, विलियम ३ (इंगलैंड), विलियम ४, युनाईटेड किंगडम का महाराजा, विक्टोरिया, वेल्स, गिरिक, ऑलिवर क्रॉमवेल, आएड, इंडुल्फ, इंग्लैण्ड, इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्, कुइलेन, केनेथ १, केनेथ २, केनेथ ३, अमलैब, अंग्रेज शासकों की सूची सूचकांक विस्तार (25 अधिक) »

चार्ल्स द्वितीय

चार्ल्स द्वितीय (29 मई 1630 - 6 फरवरी 1685) स्कॉट्स, इंग्लैण्ड और आयरलैण्ड का राजा था 30 जनवरी 1649 (वैधानिक रूप से) या 29 मई 1660 (वास्तविक रूप से) से अपनी मृत्यु तक। अंग्रेजी गृहयुद्ध के पश्चात इनके पिता चार्ल्स प्रथम को प्राणदण्ड दे दिया गया था, जिसके बाद कुछ साल तक राजशाही समाप्त करके इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड और आयरलैण्ड में आलिवर क्रामवेल के नेतृत्व में गणतन्त्र की स्थापना हुई। क्रामवेल की मृत्यु के शीघ्र बाद ही राजशाही फ़िर से शुरू हुई और चार्ल्स द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ। इनके राजा बनने की ठीक तारीख़ तय करना मुश्किल है, क्योंकि उस समय ब्रिटेन में काफ़ी राजनैतिक उथल-पुथल हो रही थी। चार्ल्स प्रथम की मृत्यु के पश्चात चार्ल्स द्वितीय ने अधिकांश समय फ्रांस में निर्वासन में काटा, जब तक राजशाही फ़िर से शुरू नहीं हुई। अपने पिता की तरह ही इंग्लैण्ड की संसद के साथ चार्ल्स द्वितीय के सम्बन्ध काफ़ी मुश्किल रहे। राज के अन्तिम वर्षों में इन्हें संसद को हटाकर खुद राज करने में सफलता मिली। लेकिन पिता की तरह इन्हें लोगों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा, जिसका प्रमुख कारण है कि इन्होंने जनता पर कोई नए कर नहीं लगाए। यूरोप में हो रहे कैथोलिक और प्रोटेस्टैण्ट संप्रदायों के बीच हो रहे संघर्ष की वजह से चार्ल्स द्वितीय का अधिकतर समय घरेलू और विदेशी नीतियों को संभालने में लगा। साथ ही इनके दरबार में कूटनीति और साजिशों का बोलबाला रहा। इसी समय इंग्लैण्ड में विग और टोरी राजनैतिक पार्टियाँ पहली बार उभर कर सामने आईं। चार्ल्स द्वितीय को मैरी मोनार्क (अंग्रेजी: Merry Monarch, खुशदिल राजा) कहा जाता है, क्योंकि इनके दरबार में ज़िन्दादिली और इच्छावाद का बोलबाला था। इनकी बहुत सी अवैधानिक संताने हुईं लेकिन कोई वैधानिक सन्तान नहीं हुई। ये ललित कलाओं के संरक्षक थे, जिनको प्रोटेक्टेरेट में लगे निषेध के बाद इनके दरबार में बहुत प्रोत्साहन मिला। चार्ल्स द्वितीय ने मृत्यु से पहले रोमन कैथोलिक सम्प्रदाय को अपना लिया था। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:इंग्लैण्ड के शासक श्रेणी:स्काटलैण्ड के शासक श्रेणी:स्टुआर्ट राजघराना.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और चार्ल्स द्वितीय · और देखें »

चार्ल्स १

चार्ल्स प्रथम (19 नवम्बर 1600 – 30 जनवरी 1649) ब्रिटेन के शासक थे। श्रेणी:ब्रिटेन के शासक.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और चार्ल्स १ · और देखें »

ट्यूडर राजवंश

ट्यूडर राजवंश (Tudor dynasty) ने 1485 से 1603 ई0 तक इंग्लैंड में शासन किया। उसे हम इंग्लैंड के इतिहास के मध्य और आधुनिक युग की कड़ी मान सकते हैं। मध्यकालीन दुर्व्यवस्थाओं एवं अशांत स्थितियों को दूर करने, इंग्लैंड के आधुनिक राजनीतिक युग के प्रवर्तन और राष्ट्र की महत्ता के दिनों प्रारंभ करने का श्रेय उसे प्राप्त है। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और ट्यूडर राजवंश · और देखें »

एडवर्ड बालियोल

एडवर्ड बैलियोल (c. 1283 – 1367) स्कॉटिश सिंहासन का दावेदार था और अंग्रेजों की मदद से उसने लगभग 1332 से 1336 तक स्कॉटलैंड पर शासन किया था। उनके पिता का नाम जॉन बैलियोल था जो पहले स्कॉटलैंड का राजा रह चुके थे। अंग्रेजी भाषा को बचाने के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड बालियोल · और देखें »

एडवर्ड ५

ब्रिटेन का शासक। एडवर्ड ५ एडवर्ड ४ और एलिज़ाबेथ वुडविल के पुत्र थे।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड ५ · और देखें »

एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा

एडवर्ड षष्टम, Edward VI (12 अक्टूबर 1537 – 6 जुलाई 1553) 28 जनवरी 1547 से अपनी मृत्यु तक आयरलैंड और इंग्लैंड का राजा था। २० फरवरी को ९ वर्ष की उम्र में उसका राज्याभिषेक किया गया था। हेनरी ८ और जेन सीमोर का पुत्र एडवर्ड ट्यूडर राजवंश का तीसरा शासक सम्राट था। प्रोटेस्टैंट विचारों के तहत शिक्षित होने और बड़ा होने वाला भी वो इंग्लैंड का पहला राजा था। एक किशोर होने के नाते एडवर्ड के शासनकाल में उसका साम्राज्य वास्तव में एक राज अधिकारी द्वारा शासित होता था। राज्याधिकारियों की इस समिति के पहले अध्यक्ष उसके मामा एडवर्ड सीमोर (1547–1549), और बाद में जॉन डुडली थे। एडवर्ड का शासनकाल इंग्लैंड में आर्थिक और सामाजिक विसंगतियों के लिये याद किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप 1549 में वहाँ दंगे और विद्रोह होने लगे थे। स्कॉटलैंड के साथ एक बहुत ही महंगी लड़ाई जो पहले तो सफल रही लेकिन बाद में समझौतों और सेनाओं को पीछे खींचने पर और पिता द्वारा विजित बोलोग्न को शांति की स्थापना के लिये वापस फ्रांस को देने पर खत्म हुई। गिरिजाघर का आधिकारिक रूप से प्रोटेस्टैंट गिरिजाघर के रूप में पहचाना जाना भी एडवर्ड के ही शासनकाल में हुआ जो धार्मिक कार्यों में बहुत रूचि लेता था। हालांकि उसके पिता हेनरी अष्टम ने रोमन कैथोलिक गिरिजाघर और अंग्रेजी गिरिजाघर के बीच संबंध विच्छेद करवा दिया था लेकिन उसने कभी भी वहाँ पर कैथोलिक मान्यताओं व समारोहों के प्रचलन को बंद नहीं करवाया था। एडवर्ड के राज में प्रोटेस्टैंट विचारधारा को आधिकारिक मान्यता दी गई, पादरियों को अनिवार्य ब्र्हमचर्य से मुक्ति और अनिवार्य सामूहिक प्रार्थनाओं की समाप्ति के नियम बनाए गये। इन सुधारों के निर्माता कैंटरबरी के शीर्ष पादरी थॉमस क्रैनमर थे जिनकी लिखी पुस्तक आम प्रार्थना की पुस्तक (बुक ऑफ़ कॉमन प्रेयर) का उपयोग आज भी किया जाता है। फरवरी 1553 में 15 की उम्र में एडवर्ड बीमार पड़ गया। जब ऐसा लगा की उसकी बीमारी गंभीर है और वो नहीं बचेगा तब तब उसने अपनी सलाहकार समिति के साथ मिलकर तीसरा उत्तराधिकार कानून में परिवर्तन करने के लिये "उत्तराधिकार के लिये इच्छापत्र" तैयार किया जिसमें मैरी के सत्ता ग्रहण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया ताकि देश बापस कैथोलिक धर्म की ओर ना जाए। एडवर्ड ने अपनी बुआ मैरी ट्यूडर की नातिन लेडी जेन ग्रे, को अपना उत्तराधिकारी बना दिया और अपनी सौतेली बहनों मैरी १ और एलिज़ाबेथ प्रथम को उत्तराधिकार पंक्ति से हटा दिया। हालांकि एडवर्ड की मृत्यु के पश्चात इस फैसले को चुनौती दी गई और जेन को १३ दिनों के अंदर मैरी ने पदच्युत कर दिया। इसलिये जेन को नौ दिनों की रानी भी कहा जाता है। रानी के तौर पर मैरी ने एडवर्ड द्वारा किये गये सभी प्रोटेस्टैंट बदलावों को पलट दिया जो कि बाद में 1559 के एलिज़ाबेथ के धार्मिक समाधान (एलिज़बेथिअन रिलीज़ियस सेटलमेंट) का आधार बने। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा · और देखें »

एडवर्ड ८

एडवर्ड ८ (एडवर्ड अल्बर्ट क्रिस्टियन जोर्ज एन्ड्रु पेट्रिक डेविड; बाद मे राजकुमार एडवर्ड, विन्स्डोर का ड्युक; जुन २३ १८९४ – मई २८ १९७२) ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड, कमनवेल्थ और भारत के राजा थे। उन का राजकाल उन के पिता जर्ज ५(1910–36) के जनवरी 20 1936 का स्वर्गारोहन से उनका दिसम्बर 11 1936 के पदत्याग तक रही। वे विन्स्डर गृह के दुसरे सम्राट थे।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड ८ · और देखें »

एडवर्ड IV

एडवर्ड IV (28 अप्रैल 1442 - 9 अप्रैल 1483) 4 मार्च 1461 से 3 अक्टूबर 1470 तक, और फिर 11 अप्रैल 1471 से 1483 में अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड का राजा था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड IV · और देखें »

एडवर्ड VII

एडवर्ड VII (9 नवंबर 1841 - 6 मई 1910) 1901 से 1910 तक यूनाइटेड किंगडम का राजा था, जिसे एडवर्डियन अवधि कहा जाता है। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडवर्ड VII · और देखें »

एडगर

एडगर एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एडगर · और देखें »

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

एलिज़ाबेथ प्रथम

एलिज़ाबेथ प्रथम (Elizabeth I, जन्म: ७ सितम्बर १५३३, मृत्यु: २४ मार्च १६०३) इंग्लैंड और आयरलैंड की महारानी थीं, जिनका शासनकाल १७ नवम्बर १५५८ से उनकी मौत तक चला। यह ब्रिटेन के ट्युडर राजवंश की पाँचवी और आख़री सम्राट थीं। इन्होनें कभी शादी नहीं की और न ही इनकी कोई संतान हुई इसलिए इन्हें "कुंवारी रानी" (virgin queen, वर्जिन क्वीन) के नाम से भी जाना जाता था। यह ब्रिटेन के सम्राट हेनरी अष्टम की बेटी होने के नाते जन्म पर एक राजकुमारी थीं, लेकिन इनके जन्म के ढाई साल बाद ही इनकी माता, ऐन बोलिन (Anne Boleyn) को मार दिया गया और इन्हें नाजायज़ घोषित कर दिया गया। १५५३ तक इनके सौतेले भाई एडवर्ड ६ के शासनकाल के बाद इनकी बहन मैरी १ ने शासन संभाला। मैरी के संतानरहित होने के बाद एलिज़ाबेथ ने १७ नवंबर १५५८ को अंग्रेजी सिंहासन की बागडोर संभाली। इन्होने अपने इर्द-गिर्द बहुत से समझदार व्यक्तियों को मंत्री-परिषद में रखा जिस से ब्रिटेन सुव्यवस्थित हुआ। इन्होनें इंग्लैंड में "इंग्लिश प्रोटेस्टैंट चर्च" की नींव रखी और स्वयं को उसका अध्यक्ष बना लिया। इस से वे ब्रिटेन की राजनैतिक नेता और धार्मिक नेता दोनों बन गई। इस से रोमन कैथोलिक शाखा का पोप नाराज़ हो गया। वह ब्रिटेन को धार्मिक मामलों में अपने अधीन एक कैथोलिक राष्ट्र मानता था। उसने १५७० में यह आदेश दिया की ब्रिटेन के नागरिकों को एलिज़ाबेथ से वफ़ादारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस से ब्रिटेन के कैथोलिक समुदाय से एलिज़ाबेथ के ख़िलाफ़ बहुत से हमले हुए और कई विद्रोह भड़के, लेकिन एलिज़ाबेथ अपने मंत्रियों की गुप्तचर सेवा की मदद से सत्ता पर बनी रहीं। १५८८ में पोप के आग्रह पर स्पेन (जो एक कैथोलिक राष्ट्र था) ने ब्रिटेन पर एक समुद्री जहाज़ों का बड़ा लेकर आक्रमण करने की कोशिश करी। इस आक्रमण को "स्पेनी अर्माडा" कहा जाता है। एलिज़ाबेथ की नौसेना ने उसे हरा दिया और यह जीत इंग्लैण्ड की सब से ऐतिहासिक जीतों में से एक मानी जाती है। एलिज़ाबेथ के शासनकाल को एलिज़ाबेथेन एरा यानी एलिज़ाबेथ का युग के नाम से भी जाना जाता है। वो अपने शासन में अपने पिता व भाई बहन के मुकाबले ज्यादा उदार थीं। उनकी बहन मैरी ने सैकणों प्रोटेस्टैंटों को मरवा दिया था जिसकी वजह से उसे खूनी मैरी के नाम से भी जाना जाता है। एलिज़ाबेथ ने ऐसा कोई काम नहीं किया। वह लोकप्रिय शासक के रूप में जानी जाती थीं। एलिज़ाबेथ के काल में ब्रिटिश साहित्य और नाटककार फले-फूले, जिनमें विलियम शेक्सपीयर और क्रिस्टोफ़र मार्लोवे के नाम सब से नुमाया हैं। उनके दौर में ब्रिटेन के नौसैनिक दूर-दूर खोज-यात्राओं में निकले। फ़्रांसिस ड्रेक ने उत्तर अमेरिका की यात्रा करी। माना जाता है कि उनके ४४ साल के राज से ब्रिटेन में एक शक्तिशाली राष्ट्रीय भावना फैल गई जिसने आगे चलकर ब्रिटेन को विश्व का सब से शक्तिशाली देश बनने में योगदान दिया। वह ऐसे समय में अपना सिंहासन बचाते हुए लंबे समय तक एक सफल शासन दे सकीं जब पड़ोसी राज्यों के शासक अंदरूनी विवादों में उलझे रहे और अपनी सत्ता गंवाते रहे, जैसे कि उनकी भतीजी व स्कॉटलैंड की रानी मैरी जिसे उन्होंने अपने खिलाफ षडयंत्र रचने के अपराध में १५६८ में मृत्युदंड दे दिया। कुछ इतिहासकार उन्हें चिड़चिड़ा व जल्द कोई फैसला ना ले पाने वाला शासक मानते हैं और उन्हें उनकी काबिलियत से ज्यादा भाग्यशाली बताते हैं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एलिज़ाबेथ प्रथम · और देखें »

एलेक्ज़ेंडर १ (स्कॉटलैंड के राजा)

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एलेक्ज़ेंडर १ (स्कॉटलैंड के राजा) · और देखें »

एलेक्ज़ेंडर २ (स्कॉटलैंड के राजा)

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एलेक्ज़ेंडर २ (स्कॉटलैंड के राजा) · और देखें »

एलेक्ज़ेंडर ३ (स्कॉटलैंड के राजा)

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एलेक्ज़ेंडर ३ (स्कॉटलैंड के राजा) · और देखें »

एओकैड

एओकैड एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और एओकैड · और देखें »

ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी

ऐन (Anne, 6 फरवरी 1665 – 1 अगस्त 1714) इंग्लैंड के राजा जेम्स २ की दूसरी बेटी थी जो ०८ मार्च १७०२ को इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड तथा आयरलैण्ड की महारानी बनी। इन्हीं के शासनकाल में १७०७ में विलय के कानून के तहत इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बने। वह मृत्युपर्यन्त ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की राष्ट्राध्यक्ष बनी रही। इनकी कोई जीवित संतान नहीं थी और इसलिये कोई उत्तराधिकारी ना होने की वजह से ऐन स्टुअर्ट राजवंश की अंतिम शासक थीं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी · और देखें »

डंकन १

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डंकन १ · और देखें »

डंकन २

ब्रिटेन का शासक।डंकन २ स्कोटलन्ड का महाराजा था।वह मलकोम ३ का पुत्र था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डंकन २ · और देखें »

डेविड १

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डेविड १ · और देखें »

डेविड २

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डेविड २ · और देखें »

डोनल्ड १

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डोनल्ड १ · और देखें »

डोनाल्ड ३

डोनाल्ड ३ स्कोटलैंड का राजा था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और डोनाल्ड ३ · और देखें »

नाज़ी जर्मनी

नाज़ी जर्मनी, नाट्सी जर्मनी या तीसरा राइख (Drittes Reich, "द्रीत्तेस रय्ख़्") १९३३ और १९४५ के बीच जर्मनी के लिए इतिहासकारों द्वारा सामान्य नाम दिया गया है, जब जर्मनी पर अडोल्फ़ हिटलर के नेतृत्व वाली नेशनल सोशलिस्ट जर्मन कार्यकर्ता पार्टी (NSDAP) का एकछत्र राज्य था। इसके अतिरिक्त इसे - नाजीवादी जर्मनी (Das nazistische Deutschland "दस नत्सीस्तिशे दोय्च्लन्द्") तथा सहस्रवर्षीय साम्राज्य (Das Tausendjähriges Reich "दस थाउज़ेन्द्येरिगेस रय्ख़्") भी कहा जाता है। तृतीय साम्राज्य वैमार गणराज्य के बाद सत्ता में आया, जब 4 मार्च 1933 को राष्ट्रीय-समाजवादी जर्मन श्रमिकों की पार्टी ने (NSDAP "एन-एस-दे-आ-पे", Die Nationalsozialistische Deutsche Arbeiterpartei "दी नत्सिओनाल-सोत्सिअलीस्तिशे दोय्चे आर्बाय्तेर्पर्ताय") हिटलर के नेतृत्व में राजसत्ता हथिया ली। ३० जनवरी १९३३ को अडोल्फ़ हिटलर जर्मनी का चांसलर बना और जल्दी ही सारे विरोध को ख़त्म करके वह उस देश का इकलौता नेता बन बैठा। देश ने उसे फ़्युअरर (जर्मन भाषा में लीडर) कहकर पूजना शुरु कर दिया और सारी ताक़त उसके हाथ में सौंप दी। इतिहासकारों ने बड़ी सभाओं में उसके वाक्चातुर्य और कमरे में हुयी बैठकों में उसकी आँखों से होने वाले मंत्रमुग्ध लोगों का ज़ोर देकर बताया है। शनैः शनैः यह बात प्रचलन में आ गई कि फ़्युअरर का वचन विधि से भी ऊपर है। दरअसल यह मत लोगों के बीच हिटलर के मतप्रचालन (propaganda) मंत्री गॅबॅल्स ने रखा था जिसे प्रथम विश्वयुद्ध और वर्साय की संधि से सताई गई जनता ने दोनों हाथों से हड़प लिया। सरकार के शीर्षस्थ अधिकारी केवल हिटलर को रिपोर्ट देते थे और उसी की नीतियों का अनुसरण भी करते थे, हालांकि उनकी कार्यशैली में कुछ हद तक स्वायत्ता बरक़रार थी। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और नाज़ी जर्मनी · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और पहला विश्व युद्ध · और देखें »

ब्रिटेन के शासक

जेम्स द्वितीय और सातवीं (१४ अक्टूबर १६३३ -16 सितम्बर १७०१) था आयरलैंड और इंग्लैंड के राजा जेम्स द्वितीय और स्कॉटलैंड के राजा के रूप में जेम्स VII, के रूप में जब तक वह 1688 की गौरवशाली क्रांति में अपदस्थ किया गया 6 फरवरी 1685 से। वह के राज्यों इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड पर राज करने के लिए अंतिम रोमन कैथोलिक सम्राट था। चार्ल्स का दूसरा जीवित बेटा मैं, वह अपने भाई, चार्ल्स द्वितीय की मौत पर सिंहासन चढ़ा। ब्रिटेन के कट्टर राजनीतिक अभिजात वर्ग के सदस्यों के तेजी से उसे समर्थक फ्रेंच और समर्थक कैथोलिक होने और एक सिंगे बनने पर डिजाइन होने का संदेह है। जब वह एक कैथोलिक वारिस का उत्पादन किया, अग्रणी रईसों पर अपने कट्टर दामाद और भतीजे विलियम ऑरेंज नीदरलैंड, जो उसने 1688 की गौरवशाली क्रांति में से एक आक्रमण सेना देश के लिए कहा जाता है। जेम्स इंग्लैंड भाग गया (और इस प्रकार छोड़ा है करने के लिए आयोजित किया गया था)। उन्होंने अपने ज्येष्ठ, कट्टर बेटी मरियम और उनके पति विलियम ऑरेंज के द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। जेम्स को पुनर्प्राप्त करने के लिए एक गंभीर प्रयास किया अपने मुकुट से विलियम और मरियम जब वह 1689 में आयरलैंड में उतरा। जुलाई 1690 में बलों के बोय्ने की लड़ाई में विलियम द्वारा जेकोबीन की हार के बाद, जेम्स फ्रांस करने के लिए लौट आए। वह बाहर एक भिखारी के रूप में अपने जीवन के बाकी रहते थे उनके चचेरे भाई और सहयोगी, राजा लुई XIV द्वारा प्रायोजित एक कोर्ट में। जेम्स अंग्रेजी संसद और हिंदी रोमन कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट, अंगरेज़ी स्थापना की इच्छाओं के खिलाफ के लिए धार्मिक स्वतंत्रता बनाने के लिए अपने प्रयास के साथ अपने संघर्ष के लिए सबसे अच्छा जाना जाता है। हालांकि, वह भी स्कॉटलैंड में प्रेस्बिटेरियन का उत्पीड़न जारी रखा। संसद अन्य यूरोपीय देशों में होने वाली थी के विकास के लिए, साथ ही इंग्लैंड के चर्च की कानूनी सर्वोच्चता के नुकसान का विरोध किया, उनकी विपक्ष क्या वे माना जाता है के रूप में पारंपरिक अंग्रेजी स्वतंत्रताओं की रक्षा करने के लिए एक मार्ग के रूप में देखा। यह तनाव बनाया जेम्स के चार-वर्षीय शासनकाल एक अंग्रेजी संसद और मुकुट, उसके बयान, अधिकार का विधेयक के पारित होने, और उसकी बेटी और उसके पति राजा और रानी के रूप में के विलय में जिसके परिणामस्वरूप के बीच वर्चस्व के लिए संघर्ष। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और ब्रिटेन के शासक · और देखें »

माल्कम २

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और माल्कम २ · और देखें »

माल्कम ३

माल्कम ३ एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और माल्कम ३ · और देखें »

माल्कम ४

माल्कम ४ एक ब्रिटेन का शासक था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और माल्कम ४ · और देखें »

माकबेथ

ब्रिटेन का शासक। उनका जन्म १००५ में हुआ था। उन्होने अपने जीवन के ज्य़ादा वक्त मोरय में गुज़ारा था। वहाँ वे अपने चचेरा भाई डंकन को युद्ध में पराजित करने की कोशिश में लगे रहते थे। माकबेथ विल्लियम शेक्स्पियर की दुखद कहानी माकबेथ के विषय के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और माकबेथ · और देखें »

मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी) · और देखें »

मैरी २, इंग्लैंड की रानी

मैरी द्वितीय (३० अप्रैल १६६२ – २८ दिसम्बर १६९४) १६८९ से उनकी मृत्यु तक, अपने पति (जो उनके चचेरे भाई भी थे) विलियम तृतीय के साथ ब्रिटेन की सह-शासक और रानी थीं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और मैरी २, इंग्लैंड की रानी · और देखें »

युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय

राजा जॉर्ज तृतीय ग्रट ब्रिटन और आयरलैंड का राजा था। उनका राज्य-काल १७६० से १८०१ तक था। दो देशों के संघ होने के पश्चात युनाइटेड किंगडम का राजा बना। वह होउस ओफ हनोवर के तीसरी ब्रिटिश सम्राट था। अपने दो पूर्ववर्तियों के विपरीत वह ब्रिटेन में पैदा हुआ था, अंग्रेजी उनकी पहली भाषा थी, और उन्होने हनोवर की यात्रा कभी नहीं की। उनके जीवन और शासनकाल अन्य बिटिश शासक की तुलना में अधिक लंबा था। सैन्य संघर्ष कई बार हुए थे। उनके शासनकाल में ग्र्ट ब्रिटन ने फ्रांस को हराया था और ब्रिटन प्रमुख यूरोपीय शक्ति बना। आगे की युद्ध जो "बाटिल ओफ वाटरलू" नाम से जाने जाते है उसमें नेपोलियन की मृत्यु हुई थी। फिर जॉर्ज तृतीय को आवर्ती और स्थायी मानसिक बीमारी का सामना भी किए थे। १८२० में उनकी मृत्यु हुई। जार्ज तृतीय का ज्येष्ठ पुत्र ने "पिन्स ओफ रेजन्ट" नाम से शासन किया। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और युनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज तृतीय · और देखें »

राबर्ट २

रोबर्ट २ रॉबर्ट 2 अथवा रॉबर्ट द्वितीय स्कॉटलैंड का राजा था। उसका राज्य-काल १३७१ से १३९० तक था। वह वाल्टर स्टुवर्ट और मारजरी ब्रूज़ का बेटा था। मारजरी ब्रूज़ रॉबर्ट ब्रूज़ की पुत्री थी। रॉबर्ट द ब्रूस के छोटे भाई एडवर्ड ब्रूस को सिंहासन के वारिस बनाने का निर्णय लिया गया था लेकिन आयरलैंड में डंडॉक के निकट एक लड़ाई में 3 दिसंबर 1318 को बिना वैध बच्चों के उनका निधन हो गया। १३२९ को राबर्ट १ की मृत्यु हुई। जॉन बल्लियल का पुत्र एडवर्ड बल्लियल ने १३३२ में स्कॉटलैंड पर आक्रमण किया और ब्रूज़ पार्टी को पराजित किया। रॉबर्ट हालिडन पर लडे। एडवर्ड ने रॉबर्ट की भूमी को उनके समर्थक को दिया। रॉबर्ट ने डंबर्टन महल में शरण ली। १३४८ को रॉबर्ट ने एलिसबत मूरे से शादी कर ली और उनके बच्चे वैध वारिस बने। उसके बाद १३५५ को रॉबर्ट ने उफिमिया दी रोस से शादी कर ली। उस शादी से रॉबर्ट को दो पुत्र और दो पुत्रियाँ भी थीं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और राबर्ट २ · और देखें »

राबर्ट ३

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और राबर्ट ३ · और देखें »

रिचर्ड क्रामवेल

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और रिचर्ड क्रामवेल · और देखें »

रिचर्ड ३

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और रिचर्ड ३ · और देखें »

रॉबर्ट द ब्रूस

रॉबर्ट द ब्रूस (जन्म;११ जुलाई १२७४ और मृत्यु;०७ जून १३२९) एक ब्रिटेन के शासक के शासक थे। इन्होंने १३०९ से देहांत १३२९ तक शासन किया था। श्रेणी:ब्रिटेन के शासक.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और रॉबर्ट द ब्रूस · और देखें »

लूलाक

लूलाक एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और लूलाक · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

हेनरी चतुर्थ

हेनरी चतुर्थ निम्न में से एक हो सकता है.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और हेनरी चतुर्थ · और देखें »

हेनरी ५

हेनरी ५ एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और हेनरी ५ · और देखें »

हेनरी ६, इंग्लैंड का राजा

हेनरी षष्ठम (6 दिसम्बर 1421 – 21 मई 1471) १४२२ से १४६१ एवं बाद में १४७० से १४७१ तक पुन इंग्लैण्ड के राजा तथा १४२२ से १४५३ तक फ़्रांस के विवादित राजा रहे। हेनरी पंचम के एकमात्र बच्चे जो उनके उत्तराधिकारी के रूप में अपने पिता की मृत्यु के बाद मात्र ९ माह की आयु में सिहांसन पर बैठे तथा अपने दादा 'चार्ल्स चतुर्थ' की मृत्यु के थोड़े ही समय बाद फ्रांस के उत्तराधिकारी भी बने। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और हेनरी ६, इंग्लैंड का राजा · और देखें »

हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा

हेनरी ७ एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और हेनरी ७, इंग्लैंड का राजा · और देखें »

जेन

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेन · और देखें »

जेम्स चतुर्थ

जेम्स ५ (जन्म;१७ मार्च १४७३ – निधन ०९ सितम्बर १५१३) स्कॉटलैंड के राजा थे जिन्होंने स्कॉटलैंड पर शासन किया था। इनके पिता जेम्स ३ थे और इनके उत्तराधिकारी जेम्स ५ रहे थे। इन्होंने ११ जून १४८८ से देहांत तक शासन किया था। जेम्स ५ का राज्याभिषेक २४ जून १४८८ को हुआ था,ये कैथोलिक रोमन धर्म के राजा थे। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स चतुर्थ · और देखें »

जेम्स तृतीय

जेम्स ३ (जन्म;10 जुलाई 1451/मई 1452 – निधन 11 जून 1488) स्कॉटलैंड के राजा थे। ये अपने समय में लोकप्रिय नहीं हो पाये थे और न ही कोई प्रभाव डाल पाये थे। जेम्स ३ के उत्तराधिकारी उनके पुत्र जेम्स ४ थे और उन्होंने काफी लम्बे समय तक शासन किया था। ये रोमन कैथोलिक धर्म के राजा थे। इन्होंने १४६० से १४८८ तक स्कॉटलैंड पर शासन किया था। इनके पिता जेम्स द्वितीय थे। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स तृतीय · और देखें »

जेम्स द्वितीय

जेम्स द्वितीय (१६३३-१७०१) ग्रेट ब्रिटेन तथा आयरलैंड का शासक (१६८५-८८) था। वह चार्ल्स प्रथम तथा हेनरिटा मेरिया की द्वितीय संतान था। वह १६४३ ई॰ में आर्क ड्यूक बना था। वह योग्य सैनिक, साहसी एवं दृढ़ निश्चय व्यक्ति था, किंतु उसमें दूरदर्शिता की न्यूनता, धर्मान्धता, तथा अनैतिकता थी। अपने पिता की फाँसी के थोड़े समय ही पूर्व वह हालैंड भागा, फिर फ्रांस चला गया। १६५९ ई॰ में उसने एन हाइड से विवाह किया जिससे उसकी दो लड़कियाँ मेरी और एन उत्पन्न हुईं, जो आगे चलकर क्रमश: इंग्लैंड की रानी हुईं। उसकी द्वितीय पत्नी मेरी ऑव मांडेना से १८६६ में एक पुत्र हुआ जो 'ओल्ड प्रिटेंडर' के नाम से प्रसिद्ध हुआ। राजतंत्र की पुन: स्थापना के उपरांत जेम्स लॉर्ड हाई ऐडमिरल नियुक्त हुआ। १६८५ ई॰ में गद्दी पर बैठा और ड्यूक ऑव आरगाइल तथा मनमथ के विद्रोहों को दबाया। कैथालिक के रूप में तथा निरंकुश शासन का संकल्प कर लेने के कारण उसने अपने स्वेच्छानुसार के द्वारा इंग्लैंड के कानूनों का नियमित अतिक्रमण आरंभ किया। जेम्स ने कैथोलिकों का प्रवेश सेना एवं विश्वविद्यालयों में कराया। एक स्थायी सेना की रचना के साथ साथ उसने इंग्लैंड के कानूनों को स्थगित एवं रद्द करने का अधिकार ग्रहण किया। उसकी इंडलजेंस की प्रथम घोषणा ने १६८७ ई॰ में कैथोलिको एवं डिसेंटर्स के विरुद्ध लगाए सारे दंड-विधानों को स्थगित कर दिया जिससे एक राष्ट्रीय चेतना फैल गई। उसकी इंडलजेंस की दूसरी घोषणा का विरोध सात बिशपों ने किया जिनपर मुकदमा चलाया गया। जब वे मुक्त किए गए तो लोगों ने करतल ध्वनि द्वारा इसका स्वागत किया। जेम्स के पुत्र उत्पन्न होने पर प्रोटेस्टेंट विलियम ऑव ओरंज, जो जेम्स का दामाद था, इंगलैंड की गद्दी पर बैठने के लिए भी आमंत्रित किया गया। विलियम के आने पर इंगलैंड की सेना भी उसके साथ हो गई और जेम्स फ्रांस भागा। इंगलैंड की गद्दी को पुन: प्राप्त करने के लिए जेम्स ने १६९० ई॰ में आयरलैंड में एक असफल विद्रोह किया। ६ सितंबर १७०१ ई॰ को सेंट जर्मेंन में जेम्स की मृत्यु हो गई। श्रेणी:इंग्लैंड का इतिहास श्रेणी:ब्रिटेन के शासक.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स द्वितीय · और देखें »

जेम्स पंचम

ब्रिटेन का शासक। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स पंचम · और देखें »

जेम्स प्रथम

जेम्स प्रथम (१५६६-१६२५) ग्रेट ब्रिटेन तथा आयरलैंड का शासक (१६०३-२५) था जो 'जेम्स षष्ठ' (१५२७-१६२५) के नाम से स्काटलैंड का शासक भी था। वह मेरी स्काट तथा उसके द्वितीय पति लार्ड डार्नले की एकमात्र संतान होने के साथ साथ हेनरी सप्तम की पुत्री मार्गरेट का पौत्र था। स्काटलैंड के शासक की स्थिति से उसने सांमतों की शक्ति को विघटित किया था। डेनमार्क की ऐन से उसने १५८९ ई॰ विवाह किया। १६०३ ई॰ में इंग्लैंड का शासक होने पर इंग्लैंड और स्काटलैंड दोनों राजसत्ताओं को एक किया। अत्यधिक विद्वान तथा कौशलहीन होने के कारण उसे क्रिसेन्डम के 'सबसे बुद्धिमान मूर्ख' की उपाधि मिली थी। राजा के दैवी अधिकार का कट्टर पोषक होने के कारण उसने एक चर्चप्रधान राज्य संचालन की नीति अपनाई। प्रारंभिक वर्षों में उसके प्रमुख सलाहकार सैलिसबरी का अर्ल तथा बकिंघम का ड्यूक थे। उसके शासन से राजा तथा संसद् के दीर्घकालीन संघर्ष का प्रारंभ होता है। उसके शासन में सब मिलाकर चार संसदें आयोजित हुईं। यद्यपि जेम्स विधान के अतिक्रमण करने का दोषी नहीं था पर वह उसकी प्रतिष्ठा का सही अनुमान नहीं लगा सकता था। संघर्ष के प्रमुख कारण धर्म, कर-व्यवस्था, वैदेशिक नीति थे। बिना पार्लिमेंट की स्वीकृति के जेम्स ने इम्पोजीशन्स नामक टैक्स लगाए। पार्लिमेंट ने राजा के मंत्रियों पर लगाया जानेवाला इम्पीचमेंट का प्राचीन अधिकार पुनर्जीवित किया। जेम्स की वैदेशिक नीति ने जिसका उद्देश्य स्पेन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा साधारण शांति स्थापित करना था, उस जनता को अप्रसन्न कर दिया जो तीस वर्षीय युद्ध में यह आशा करती थी कि जेम्स, पैलेटाइन के इलेक्टर फ्रेडरिक की, जो कि उसका दामाद था, सहायता करेगा। अपने पुत्र चार्ल्स का विवाह स्पेन की राजकुमारी से कराने में असफल होने पर जेम्स ने १६२४ ई॰ में स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। जेम्स ने मध्यम श्रेणी की साहित्यिक रचनाएँ अपने पीछे छोड़ीं। श्रेणी:यूके का इतिहास.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स प्रथम · और देखें »

जेम्स प्रथम (स्कॉटलैंड)

James I (late July 1394 – 21 February 1437), King of Scotland from 1406, was the son of King Robert III and Annabella Drummond। जेम्स प्रथम (१३९४ - १४३७) स्काट्लैंड का राजा और राबर्ट तृतीय का एकमात्र पुत्र था। जब वह विद्याध्ययन के लिये फ्रांस जा रहा था तो मार्ग में इंगलिश सामुद्रिक छापामारों ने उसे २२ मार्च १४०६ ईo में बंदी बना लिया, तथा हेनरी चतुर्थ के शासन में वह इंग्लैंड के कारागार में १८ वर्ष तक रहा। इसी वर्ष अपने पिता की मृत्यु पर वह स्काट्लैंड का नाममात्र का शासक बना। उसके बंदीकाल में स्काटलैंड का शासन उसके चाचा ड्यूक और अल्बनी के हाथ में था। १४२४ ईo में अच्छी धनराशि के बदले स्काटलैंड निवासियों द्वारा मुक्त कराया गया। सोमरसेट के ड्यूक की कन्या ज़ेनब्यूफर्ट जेम्स का विवाह १४२४ ईo में और उसी वर्ष उसका राज्याभिषेक भी हुआ। जेम्स ने राजनीतिक एवं वैधानिक सुधारों का उपयोग कर एक वैधानिक राजतंत्र का सूत्रपात किया। विद्रोही सामंतों के प्रति कठोर कदम उठाए तथा अल्बनी के नए ड्यूक को अपदस्थ किया। शक्तिशाली शासक होने के कारण उसके शत्रु अधिक हो गए। सर राबर्ट ग्रैहम ने २१ फरवरी १४३३ ईo को उसका वध कर डाला क्योंकि जेम्स ने उसे निष्कासन का दंड दिया था। जेम्स की ख्याति उसकी काव्यरचना पर भी अंशत: निर्भर करती है। 'द् किंग्स क्वैर' उसकी प्रसिद्ध रचना है। श्रेणी:स्कॉटलैंड का इतिहास.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स प्रथम (स्कॉटलैंड) · और देखें »

जेम्स २

जेम्स २ और ७ इंग्लैंड और आयरलैंड का राजा था। जेम्स ७ के नाम से वह १६५५ से १६८८ तक स्कॉटलैंड का राजा भी था। १६८८ को हुई क्रान्ति में वह पद छोड़ दिया। वह इग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड के अंतिम रोमन काथलिक सम्राट था। जेम्स २ चार्लस १ का बेटा था। अपने भाई चार्लस २ की मृत्यु के बाद वह सिंहासन चढ़ गया। जेम्स संसद के साथ अपने संघर्ष के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जेम्स २ · और देखें »

जॉन बैलियोल

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉन बैलियोल · और देखें »

जॉर्ज द्वितीय, इंगलैंड

जॉर्ज द्वितीय (जॉर्ज अगस्तस; Georg II.; १० नवम्बर १६८३ – २५ अक्टूबर १७६०) संयुक्त राजशाही का राजाथा। श्रेणी:अंग्रेज़ी सम्राट.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉर्ज द्वितीय, इंगलैंड · और देखें »

जॉर्ज पंचम

जॉर्ज पंचम (जॉर्ज फ्रेडरिक अर्नेस्ट अल्बर्ट; 3 जून 1865 – 20 जनवरी 1936) प्रथम ब्रिटिश शासक थे, जो विंडसर राजघराने से संबंधित थे। संयुक्त राजशाही एवं अन्य राष्ट्रमंडल समूह के महाराजा होने के साथ साथ, जॉर्ज भारत के सम्राट एवं स्वतन्त्र आयरिश राज्य के राजा भी थे। जॉर्ज ने सन 1910 से प्रथम विश्व युद्ध (1914–1918) के दौरान और बाद में 1936 में अपनी मृत्यु पर्यन्त राज्य किया। जॉर्ज के पिता महाराज एडवर्ड सप्तम की १९१० में मृत्यु होने पर, वे महाराजा बने। वे एकमात्र ऐसे सम्राट थे, जो कि अपने स्वयं के दिल्ली दरबार में, अपनी भारतीय प्रजा के सामने प्रस्तुत हुए, जहां उनका भारत के राजमुकुट से राजतिलक हुआ। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, उन्होंने सारी जर्मन उपाधियां, वापस कर दीं। इनके शासन ने फासीवाद, नाजीवाद, समाजवाद इत्यादि देखे; एवं प्रथम मजदूर मंत्रालय भी, जिन सभी घटनाओं ने राजनैतिक क्रम को बदल दिया। जॉर्ज को उनके अंतिम दिनों में प्लेग व अन्य बीमारियों ने घेर लिया था; जब उनकी मृत्यु पर उनके ज्येष्ठ पुत्र एडवर्ड अष्टम ने राजगद्दी संभाली। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉर्ज पंचम · और देखें »

जॉर्ज षष्ठम्

जार्ज ६ (George VI) ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉर्ज षष्ठम् · और देखें »

जॉर्ज १ (ग्रेट ब्रिटेन का महाराजा)

जॉर्ज १ ग्रेट ब्रिटन और आयरलैंड का महाराजा था। उनका जन्म हनोवर में हुआ था।वह ब्रून्स्विक-लूनबर्ग के शासक का पहला पुत्र था। ५४ की उम्र में इंगलैंड पहूँचा था।राणी ऐनी की म्रत्यु के बाद उन्होने ब्रिटिश सिंहासन चढा।जार्ज ऐनी का निकटतम रिश्तेदार था। उनका राज्य काल में एकाधिपत्य बंध होने लगा। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉर्ज १ (ग्रेट ब्रिटेन का महाराजा) · और देखें »

जॉर्ज़ ४, युनाइटेड किंगडम का महाराजा

जॉर्ज IV (जॉर्ज ऑगस्टस फ्रेडरिक; 12 अगस्त 1762 - 26 जून 1830) 29 जनवरी 1820 को अपने पिता, जार्ज III, की मृत्यु से दस साल बाद अपनी मृत्यु तक ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड और हनोवर के संयुक्त राज्य का शासक था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और जॉर्ज़ ४, युनाइटेड किंगडम का महाराजा · और देखें »

विलियम द कॉङ्करर

सन् 1620 में बनाया गया विलियम विजयी का एक चित्र जो उनके शक्ल-सूरत के लिखित विवरण के आधार पर बनाया गया था इंग्लैण्ड के विलियम प्रथम (अनुमानित जन्म: सन् 1028, देहांत: 9 सितम्बर 1087) जिसे आम तौर पर विलियम द कॉंकरर (अंग्रेज़ी: William the Conquerer) यानी विलियम विजयी भी कहते हैं इंग्लैण्ड का पहला नॉर्मन राजा था। इंग्लैण्ड फ़तेह करने से पहले उसे विलियम हरामी (William the Bastard, विलियम द बासटर्ड) के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उसके माँ-बाप एक दुसरे से शादीशुदा नहीं थे। सन् 1066 में उसने फ़्रांस से 696 जहाज़ों पर सेना लेकर इंग्लिश चैनल का समुद्री रास्ता पार करके इंग्लैण्ड पर धावा बोला। वहाँ उसने कई जंगे लड़ी जिनमें से "हेस्टिंग्स का युद्ध" बहुत मशहूर है। कुछ विद्रोहों को कुचलने के बाद उसने ब्रिटेन को पराजित कर दिया और वहाँ नॉर्मन राज का काल शुरू किया। क्योंकि नॉर्मन लोग फ़्रांसिसी भाषा की एक उपभाषा बोलते थे, इसलिए इसके बाद अंग्रेज़ी में बहुत से फ़्रांसिसी के शब्द आ गए जिस से आधुनिक अंग्रेज़ी प्राचीन अंग्रेज़ी से शब्दावली के हिसाब से बहुत अलग हो गयी। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और विलियम द कॉङ्करर · और देखें »

विलियम ३ (इंगलैंड)

ब्रिटेन का शासक। विलियम ३ (४ नवंबर १६५०- ८ मार्च १७०२) जन्म से ही ऑरेंज के संप्रभु राजकुमार थे, इसी के कारण वे "विलियम औफ ऑरेंज" के नाम से प्रसिद्ध है। १६७२ से हॉलैंड, ज़ीलैंड, एम्सटर्डम, जेलडरलैंड और ऑवरआईज़ल डच गणराज्य के शासक थे। यह एक संयोग है कि संख्या (iii) दोनों ऑरेंज और इंग्लैंड के लिए ही किया गया है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिक रूप से "राजा बिली" उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड में जनसंख्या के वर्गां से जाना जाता है। उनका जन्म ४ नवंबर १६५० को बिन्नेहोफ, द हेग में हुआ था। उनका शासन ४ जुलाई १६७२ से ८ मार्च १७०२ तक छा गया। उनकी प्राथमिक शिक्षा डच दाई माँ के हाथों में थी। १६५९ के प्रारंभ से, विलियम सात साल तक औपचारिक शिक्षा, नैतिकता प्रोफेसर "हेंड्रिक बोरनियस" के मार्गदर्शन में लीडेन विश्वविद्यालय में गये। डच अधिकारियों को इन षड्यंत्रों को अनदेखा करने के लिये पहली बार में अपना सर्वश्रेष्ठ किया था। २३ दिसंबर १६६०, को जब विलियम दस वर्ष का था, उसकी मॉं चेचक के व्हाइटहॉल पैलेस, लंदन। उनकी मां की मृत्यु के बाद विलियम की शिक्षा और संरक्षण के अपने वंश के समर्थकों और एक अधिक रिपब्लिकन नीदरलैंड के अधिवक्ताओं के बीच विवाद का एक मुद्दा बन गया है। फ्रांस के साथ युद्ध के दौरान, विलियम, शादी करके उसकी स्थिति में सुधार करने के लिए 1677 में कोशिश की, उसके चचेरा बहिन मैरी, जेम्स के बड़े जीवित बेटी, ड्यूक ऑफ यॉर्क, इंग्लैंड के जेम्स बाद में द्वितीय। मैरी ग्यारह साल से उनसे जूनियर थी और वह एम्सटर्डम व्यापारियों जो अपनी मॉं को नापसंद थे। एक स्टुअर्ट मैच के लिए प्रतिरोध प्रत्याशित, लेकिन विलियम का मानना था कि शादी करने मैरी चार्ल्स के राज्यों को सफल होने के अपने अवसरों में वृद्धि होगी, और इंग्लैंड के सम्राट आकर्षित करेगा दूर उनके समर्थक फ्रेंच नीतियों से। १७०२ में, विलियम निमोनिया की एक जटिलता के एक टूटी हुई हंसली से अपने घोड़े, एक प्रकार की वनस्पति से गिरने के बाद निधन हो गये। वर्षों बाद, सर विंस्टन चर्चिल, उनकी अंग्रेजी बोलने वाले लोगों का एक इतिहास में कहा गया है कि गिरावट "शत्रु गुप्त की एक टुकड़ी के लिए दरवाजा खोला।" विलियम अपनी पत्नी के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे में दफनाया गया था। उसकी बहन जी, ऐनी, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की रानी शासक बन गई।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और विलियम ३ (इंगलैंड) · और देखें »

विलियम ४, युनाईटेड किंगडम का महाराजा

विलियम चतुर्थ (विलियम हेनरी, 21 अगस्त 1765 - 20 जून 1837) 26 जून 1830 से अपनी मृत्यु तक ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड और हैनोवर के संयुक्त राज्य का शासक था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और विलियम ४, युनाईटेड किंगडम का महाराजा · और देखें »

विक्टोरिया

विक्टोरिया महारानी विक्टोरिया, संयुक्त राजशाही की महारानी थीं| .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और विक्टोरिया · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और वेल्स · और देखें »

गिरिक

गिरिक एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और गिरिक · और देखें »

ऑलिवर क्रॉमवेल

मोटे अक्षरऑलिवर क्रॉमवेल ऑलिवर क्रॉमवेल (1599-1658) ब्रिटेन का शासक (1653-1658) में था। इसी व्यक्ति ने चार्लस २ को मृत्युदंड दिलवाया था उसने कुछ समय के लिए इंग्लैंड को गणतंत्र में बदल दिया था.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और ऑलिवर क्रॉमवेल · और देखें »

आएड

आएड एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और आएड · और देखें »

इंडुल्फ

इंडुल्फ एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और इंडुल्फ · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और इंग्लैण्ड · और देखें »

इंग्लैंड के हेनरी अष्टम्

हेनरी अष्टम (28 जून 1491-28 जनवरी 1547) 21 अप्रैल 1509 से अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा थे। वे लॉर्ड ऑफ आयरलैंड (बाद में किंग ऑफ आयरलैंड) तथा फ्रांस के साम्राज्य के दावेदार थे। हेनरी ट्यूडर राजघराने के दूसरे राजा थे, जो कि अपने पिता हेनरी सप्तम के बाद इस पद पर आसीन हुए। अपने छः विवाहों के अलावा, हेनरी अष्टम चर्च ऑफ इंग्लैंड को रोमन कैथोलिक चर्च से पृथक करने में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिये भी जाने जाते हैं। रोम के साथ हेनरी के संघर्षों का परिणामस्वरूप पोप के प्रभुत्व से चर्च ऑफ इंग्लैंड का पृथक्करण हुआ और मठों का विघटन हो गया और उन्होंने स्वयं को चर्च ऑफ इंग्लैंड के सर्वोच्च प्रमुख (Supreme Head of the Church of England) के रूप में स्थापित कर लिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों व रस्मों को बदल दिया तथा मठों का दमन किया और साथ ही वे कैथलिक धर्मशास्त्र की मूल-शिक्षाओं के समर्थक बने रहे, यहां तक कि रोमन कैथलिक चर्च के साथ उनके निष्कासन के बाद भी। वेल्स ऐक्ट्स (Wales Acts) 1535-1542 के कानूनों के साथ हेनरी ने इंग्लैंड और वेल्स के वैधानिक मिलन का निर्देशन किया। अपनी युवावस्था में हेनरी एक आकर्षक और करिश्माई पुरुष थे, शिक्षित व परिपूर्ण.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और इंग्लैंड के हेनरी अष्टम् · और देखें »

कुइलेन

कुइलेन एक ब्रिटेन का शासक था जिन्होंने ब्रिटेन पर शासन किया था। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और कुइलेन · और देखें »

केनेथ १

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और केनेथ १ · और देखें »

केनेथ २

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और केनेथ २ · और देखें »

केनेथ ३

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और केनेथ ३ · और देखें »

अमलैब

ब्रिटेन का शासक।.

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और अमलैब · और देखें »

अंग्रेज शासकों की सूची

इंग्लैण्ड रियासत में राजतंत्र की शुरुवात अल्फ्रेड महान और समाप्ति महारानी ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी से हुई जब वो १७०७ में इंग्लैंड की राजशाही के स्कॉटलैंड की राजशाही से विलय के बाद बने ग्रेट ब्रिटेन राजशाही की महारानी बनीं। महारानी ऐन के बाद के शासकों के लिये देखें ब्रिटेन के शासक। हालांकि कुछ इतिहासकारा कुछ अन्य राजाओं को भी इंग्लैंड का पहला राजा मानने का तर्क देते हैं जो आंग्ल-सैक्सनों के राज्यों पर नियंत्रण रखने का माद्दा व चाहत रखते थे। उदाहरण के तौर पर, ओफ्फा, मर्सिया का राजा और वेसेक्स का राजा एग्बर्ट को कभी-२ प्रसिध लेखकों द्वारा इंग्लैंड के राजा के रूप में निरूपित किया जाता है। लेकिन हर इतिहासकार इससे सहमत भी नहीं हैं। आठवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में ओफ़्फा ने दक्षिणी इंग्लैंड पर आधिपत्य हासिल कर अलिया था लेकिन ये राज ७९६ ई॰ में उसकी मृत्यु के पहले ही खत्म हो गया।८२९ ई॰ में एग्बर्ट ने मर्सिया पर अधिकार कर लिया लेकिन जल्द ही इसे गँवा भी दिया। नवीं शताब्दी के अंत तक वेसेक्स सबसे प्रभावशाली आंग्ल-सैक्सन साम्राज्य था। इसका राजा अल्फ्रेड महान पश्चिमी मर्सिया का एक शक्तिशाली सामंत था। वह अपने लिये आंग्ल और सैक्सनों का राजा की उपाधि का प्रयोग करता था लेकिन उसने कभी भी पूर्वी और उत्तरी इंग्लैंड पर शासन नहीं किया। उसके बेटे एडवर्ड द एल्डर ने पूर्वी डेनलॉ पर विजय हासिल की लेकिन एडवर्ड का बेटे ऍथेल्स्तन ९२७ ई में नॉर्थम्ब्रिया पर विजय हासिल करके पूरे इंग्लैंड पर शासन करने वाला पहला राजा बना। आधुनिक इतिहासकारों ऍथेल्स्तन को ही इंग्लैंड का पहला राजा मानते हैं। वेल्स की रियासत का इंग्लैंड के साम्राज्य में रुडलैन का स्टैचुएट के अंतर्गत १२८४ में विलय कर दिया गया और १३०१ में राजा एडवर्ड प्रथम ने अपने ज्येष्ठ पुत्र, भविष्य के राजा एडवर्ड द्वितीय को वेल्स का राजकुमार के तौर पर प्रतिष्ठित किया। तभी से एडवर्ड तृतीय के अलावा अंग्रेज अधीराटों के सभी बड़े बेटों ने यह पद हासिल किया है। १६०३ ई में एलिज़ाबेथ प्रथम की निसंतान मृत्यु के बाद इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के सिंहासनों का स्कॉटलैंड का जेम्स ६ के शासन में एक निजी एकीकरण कर दिया गया। शाही ऐलान के साथ जेम्स ने स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन का राजा घोषित कर दिया लेकिन ग्रेट ब्रिटेन जैसे किसी भी साम्राज्य का कानूनी तौर पर निर्माण १७०७ तक नहीं हुआ था। महारानी ऐन के शासन काल में १७०७ में हुए विलय के अधिनियमों के बाद इंग्लैंड कानूनी तौर पर स्कॉटलैंड के साथ जुड़ गया और इस तरह ग्रेट ब्रिटेन राजशाही का गठन हुआ। १८०१ में विलय के अधिनियम के तहत आयरलैंड राजशाही जो हेनरी द्वि॰ के समय से अंग्रेजी शासन के अधीन था ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की संयुक्त राजशाही में शामिल हो गया और १९२२ में आयरिश मुक्त राज्य के बनने तक इसका हिस्सा रहा। चूंकि उत्तरी आयरलैंड यूके के साथ रहा इसलिये इसके बाद से इस साम्राज्य को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड के नाम से जानते हैं। .

नई!!: यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने और अंग्रेज शासकों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »