लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स के बीच अंतर

यूनाइटेड किंगडम vs. रोज़िया वॉटर टैंक्स

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। . रोज़िया वॉटर टैंक्स (Rosia Water Tanks) (हिन्दी: रोज़िया पानी की टंकियाँ) उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में रोज़िया खाड़ी के समीप निर्मित हुई पानी एकत्रित करने की विशाल टंकियाँ थीं। इनका निर्माण एडमिरल जॉन जर्विस, सेंट विन्सेन्ट के पहले अर्ल, की सिफारिश के आधार पर हुआ था। उनकी सलाह थी की विक्चुअलिंग यार्ड संरचना रोज़िया खाड़ी के पास स्थानांतरित कर दिया जाए। यह संरचना शाही नौसेना के जहाजों को एक ही स्थल पर पानी व खाने की आपूर्ति करने का काम करता थी। वर्ष 2004 तक रोज़िया वॉटर टैंक्स पर यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय का अधिकार रहा। 2004 में मंत्रालय ने टंकियों का अधिकार जिब्राल्टर की सरकार को हस्तांतरित कर दिया। स्थानीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा न्यायालय में दर्ज किए गए केस के बावजूद भी जिब्राल्टर सरकार ने 2006 में इन एतिहासिक टंकियों को ध्वस्त करवा दिया जिससे खाली हुए स्थान पर किफायती घरों का निर्माण किया जा सके। जब परियोजना को पूरा करने के लिए ऑईएम इंटरनेशनल निर्माण कंपनी का वित्त पोषण अपर्याप्त साबित हुआ तब सरकार ने स्थल को पुनः जब्त कर लिया। .

यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स के बीच समानता

यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, जिब्राल्टर

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश और यूनाइटेड किंगडम · ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश और रोज़िया वॉटर टैंक्स · और देखें »

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

जिब्राल्टर और यूनाइटेड किंगडम · जिब्राल्टर और रोज़िया वॉटर टैंक्स · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स के बीच तुलना

यूनाइटेड किंगडम 297 संबंध है और रोज़िया वॉटर टैंक्स 6 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 0.66% है = 2 / (297 + 6)।

संदर्भ

यह लेख यूनाइटेड किंगडम और रोज़िया वॉटर टैंक्स के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »