लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूटा और वायोमिंग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

यूटा और वायोमिंग के बीच अंतर

यूटा vs. वायोमिंग

संयुक्त राज्य अमेरिका में यूटा राज्य की भौगोलिक स्थिति यूटा (अंग्रेज़ी: Utah) संयुक्त राज्य अमेरिका की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग सॉल्ट लेक सिटी केन्द्रित वॉसाच फ़्रण्ट के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी2 है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में कॉलोराडो, पूर्वोत्तर में वायोमिंग, उत्तर में इडाहो, दक्षिण में एरिज़ोना, और पश्चिम में नेवादा राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में नया मेक्सिको का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है। लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय (ईसाई धर्म का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है। यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है। यह राज्य परिवहन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और शोध, सरकारी सेवाओं, और खनन का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि। . अमेरिका के नक्शे में वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

यूटा और वायोमिंग के बीच समानता

यूटा और वायोमिंग आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): संयुक्त राज्य, इडाहो, कॉलोराडो

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

यूटा और संयुक्त राज्य · वायोमिंग और संयुक्त राज्य · और देखें »

इडाहो

आयडाहो राज्य कि सन्युक्त रज्य मे जगह (लाल मे) इडाहो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है जो की उसके उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बोइसे है। इस राज्य के नागरिकों को आय्डोहंस कहते हैं। आयडाहो संघ में ३ जुलाई १८९० को ४३वे राज्य के तौर पे समिलित किया गया। इस राज्य का ज्यादातर इलाका पहाडी है और क्षेत्रफल में पूरे इंग्लैंड से भी बड़ा है। यह चारो तरफ से जमीं से घिरा है और वाशिंगटन, ओरेगन, नेवादा, उताह, व्योमिंग, मोंटाना और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाको से सीमा रखता है। यहाँ पर काफी लोग बाहर के राज्यों से आते जाते रहते हैं इसलिए इस कई बहारी लोगो का घर भी कहा जाता है। मध्य आयडाहो उत्तर अमेरिका में सबसे पुराने सकी रिसोरतो का स्थान भी है। संयुक्त राज्य के सेन्सस के अनुसार २००८ में इस राज्य की जनसंख्या १५,२३,८१६ थी। इस राज्य को प्यार से जेम राज्य भी बुलाते हैं क्यों की लगभग हर रतन यहाँ मिलता है। इसके अलावा आयडाहो दूसरी ऐसी जगह है जहा सितारा गार्नेट मिलता है, पहली भारत में हिमालय पर्वत है। राज्य का नारा "यह हमेशा के लिए" है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

इडाहो और यूटा · इडाहो और वायोमिंग · और देखें »

कॉलोराडो

संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलोराडो राज्य की स्थिति कॉलोराडो (अंग्रेज़ी: Colorado) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के मध्य-पश्चिम में दक्षिणी रॉकी पर्वतों को अपने में समाए हुए हैं। यह अमेरिका में क्षेत्रफल के आधर पर 8वाँ और जनसंख्या के आधार पर 22वाँ सबसे बड़ा राज्य है। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2014 को कॉलोराडो की जनसंख्या 53,55,866 थी, जो 2010 में हुई जनगणना की तुलना में 6.5% अधिक थी। इसका क्षेत्रफल 2,69,837 वर्ग किमी है। इस राज्य का नाम कॉलोराडो नदी के नाम पर पड़ा, जिसका नाम स्पेनी यात्रियों ने रियो कोलोराडो (Río Colorado) रखा था। कॉलोराडो के राज्यक्षेत्र को 28 फ़रवरी 1861 को संघटित किया गया था और अमेरिकी राष्ट्रपति यूलिसिस ऍस ग्राण्ट ने 1 अगस्त 1876 को एक उद्घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे अमेरिका में सम्मिलित किया। कॉलोराडो को "शतकीय राज्य" (Centennial State) भी कहा जाता है जो इसका उपनाम है क्योंकि यह अमेरिकी स्वतन्त्रता की घोषणा के सौ वर्ष पूरे होने के 28 दिन बाद राज्य बना था। कॉलोराडो की सीमाएँ उत्तर में वायोमिंग, पूर्वोत्तर में नॅब्रास्का, पूर्व में कैन्सस, दक्षिणपूर्व में ओक्लाहोमा, दक्षिण में नया मॅक्सिको, पश्चिम में यूटा, और दक्षिण-पश्चिम में एरिज़ोना से मिलती हैं। कॉलोराडो अपने जीवन्त परिदृश्य के लिए प्रख्यात है जो पर्वतों, वनों, ऊँचे मैदानों, मेसू, घाटियों, पठारों, नदियों, और रेतीली भूमियों से अटा पड़ा है। इसकी राजधानी डॅनवर है जो इस राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। इस राज्य के लोगों को अंग्रेज़ी में "कॉलोरैडन्स" (Coloradans) कहते हैं, यद्यपि पुराना शब्द "कॉलोरैडोअन" (Coloradoan) अभी भी प्रयुक्त किया जाता है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

कॉलोराडो और यूटा · कॉलोराडो और वायोमिंग · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

यूटा और वायोमिंग के बीच तुलना

यूटा 15 संबंध है और वायोमिंग 12 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 11.11% है = 3 / (15 + 12)।

संदर्भ

यह लेख यूटा और वायोमिंग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »