लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च के बीच अंतर

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल vs. सेंट मैरी प्रायरी चर्च

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल (Monmouth Heritage Trail), (Llwybr Treftadaeth Trefynwy) एक पैदल मार्ग है जो दक्षिण-पूर्वी वेल्स के काउंटी नगर मॉनमाउथ के विभिन्न चयनित एतिहासिक और पारंपरिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। वर्ष 2009 में मॉनमाउथ सिविक सोसायटी ने शहर में 24 ऐतिहासिक और दिलचस्प इमारतों व स्थलों की पहचान की। इन इमारतों में से मुख्यतः इमारत पहले से ही संयुक्त राजशाही की सूचीबद्ध इमारत थीं। 24 में से केवल तीन स्थलों—ब्लॅस्टियम (रोमन किला), डिस्पेंसरी और हेमस् मिनरल वॉटर वर्क्स—को छोड़ के सभी सूचीबद्ध हैं। इन स्थलों में से रोमन किला असल में मौजूद नहीं है परन्तु एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है। इसके आलावा एक और स्थल, नेल्सन गार्डन, कोई इमारत नहीं अपितु एक उन्नीसवीं सदी का बागीचा है। ट्रेल पे चार इमारतें गिरजाघर हैं, जिनमें से दो एंग्लिकन सम्प्रदाय व एक-एक मेथोडिज़्म और रोमन कैथोलिक सम्प्रदायों के हैं। . सेंट मैरी प्रायरी चर्च सेंट मैरी प्रायरी चर्च (St Mary's Priory Church) व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, दक्षिण पूर्व वेल्स, में स्थित एक ईसाई धर्म के एंग्लिकन सम्प्रदाय का गिरजाघर है। गिरजाघर 1075 में एक बेनेडिक्टाइन प्रायरी के रूप में निर्मित किया गया था। प्रायरी गिरजाघर एक ब्रेटन मूल के कुलीन जन और भिक्षु विदेनोक ने बनवाई थी, जो 1075 में मॉनमाउथ के लार्ड बन गए थे। वर्तमान गिरजाघर 18वीं और 19वीं सदियों के बीच बना था। गिरजाघर का आंतरिक हिस्सा 1882 के समय का है और मूलतः 1,000 लोगों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन कई आसन अब निकाल दिए गए हैं। परिसर में दो चैपल भी हैं, लेकिन ये बाद के परिवर्धन हैं। गिरजाघर 4 जनवरी 1974 से संयुक्त राजशाही की ग्रेड प्रथम सूचीबद्ध इमारत है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 साइटों में से एक है। .

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च के बीच समानता

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, यूनाइटेड किंगडम, ईसाई धर्म, व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट, वेल्स

मॉनमाउथ

मॉनमाथ (Monmouth, Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। .

मॉनमाउथ और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · मॉनमाउथ और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

मॉनमाउथशायर

मॉनमाउथशायर (Monmouthshire, Sir Fynwy) वेल्स के दक्षिण पूर्व में स्तिथ एक काउंटी है। इसका नाम एतिकासिक मॉनमाउथशायर (ऐतिहासिक) से लिया गया है जिसका ६०% पूर्वी भाग इसके अधीन है। इसका सबसे बड़ा शहर एबर्गावेनी है। मॉनमाउथशायर में कई किले भी है। .

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और मॉनमाउथशायर · मॉनमाउथशायर और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और यूनाइटेड किंगडम · यूनाइटेड किंगडम और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

ईसाई धर्म और मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल · ईसाई धर्म और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट

व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट (Whitecross Street) मॉनमाउथ शहर के केंद्र में स्थित एक एतिहासिक स्ट्रीट है। मॉनमाउथ मॉनमाउथशायर, वेल्स में स्थित एक काउंटी नगर है। यह पंद्रहवीं शताब्दी से अस्तित्व में है। यह पूर्व से पश्चिम की और जाती है तथा चर्च स्ट्रीट और सेंट जेम्स स्क्वायर को जोड़ती है। जॉन स्पीड द्वारा 1610 में बनाए गए मॉनमाउथ के मानचित्र में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट को संदर्भित विटक्रोफ्ट या विटक्रॉस के नामों से किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रीट को अपना यह नाम प्लेग क्रॉस की के कारण मिला था। व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर मॉनमाउथ शहर की कई सूचीबद्ध इमारतें हैं। .

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट · व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

वेल्स

वेल्ज़ संयुक्त राजशाही (U.K.) का प्रान्त है। यहां कि राजधानी कार्डिफ है। अन्य मुख्य नगर हैं बांगोर, स्वान्ज़ी, न्यूपोर्ट। .

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और वेल्स · वेल्स और सेंट मैरी प्रायरी चर्च · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च के बीच तुलना

मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल 41 संबंध है और सेंट मैरी प्रायरी चर्च 6 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 12.77% है = 6 / (41 + 6)।

संदर्भ

यह लेख मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल और सेंट मैरी प्रायरी चर्च के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »