लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय के बीच अंतर

मुहम्मद अकबर vs. शाह आलम द्वितीय

मुहम्मद अकबर (१६५३-१७०४ ई.) औरंगजेब का चौथा पुत्र था और 'अकबर द्वितीय' के नाम से इतिहास में जाना जाता है। उसने अपने पिता औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह कर सम्राट बनने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। सन् १६७८ में पश्चिमोत्तर भारत के अंतर्गत जमरूद नामक स्थान पर जोधपुर के महाराजा यशवंत सिंह की मृत्यु हो गई। औरंगजेब ने तत्काल महाराजा के राज्य पर कब्जा किया और उनके बालक पुत्र अजीत सिंह को उसकी माँ के साथ शाही हरम में कैद कर लिया। स्वयं औरंगजेब अजमेर पहुँचा और जिजिया लागू कर दिया। इसी बीच दुर्गादास राठौर लड़-भिड़कर अजीत सिंह और महारानी को दिल्ली से निकाल लाया। उधर अपनी संशयालु प्रकृति के कारण औरंगजेब ने अकबर को चित्तौड़ की सूबेदारी से हटाकर मारवाड़ भेज दिया। इससे क्षुब्ध अकबर ने महाराणा जयसिंह और दुर्गादास से मिलकर स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया और मुगल साम्राज्य पर कब्जा करने के इरादे से अजमेर की तरफ बढ़ा। औरंगजेब तत्काल इस स्थिति में नहीं था कि वह अकबर की ७० हजार सेना से टक्कर ले सकता। अत उसने धोखाधड़ी भरा एक पत्र अकबर के नाम लिखा और योजनानुसार उसे राजपूतों के हाथों पड़ जाने दिया। पत्र पाकर राजपूत शंकित हो उठे और उन्होंने अकबर का साथ छोड़ दिया। विवश अकबर को युद्धविरत होना पड़ा। कुछ समय उपरांत पत्र का रहस्य खुल जाने पर दुर्गादास स्वयं अकबर से मिला और मई, १६८१ में सुरक्षित उसे दक्षिण भारत पहुँचा दिया, जहाँ वह एक वर्ष से अधिक शिवाजी के पुत्र संभाजी (शंभुजी) के दरबार में रहा। पश्चात् अकबर फारस चला गया। वहाँ सन् १७०४ में उसकी मृत्यु हो गई। . The Mughal Emperor Shah Alam II, negotiates territorial changes with a member of the British East India Company शाह आलम द्वितीय (१७२८-१८०६), जिसे अली गौहर भी कहा गया है, भारत का मुगल सम्राट रहा। इसे गद्दी अपने पिता, आलमगीर द्वितीय से १७६१ में मिली। १४ सितंबर १८०३ को इसका राज्य ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन आ गया और ये मात्र कठपुतली बनकर रह गया। १८०५ में इसकी मृत्यु हुई। इसकी कब्र १३ शताब्दी के संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की महरौली में दरगाह के निकट एक संगमर्मर के परिसर में बहादुर शाह प्रथम (जिसे शाह आलम प्रथम भी कहा जाता है) एवं अकबर द्वितीय के साथ बनी है। .

मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय के बीच समानता

मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): औरंगज़ेब

औरंगज़ेब

अबुल मुज़फ़्फ़र मुहिउद्दीन मुहम्मद औरंगज़ेब आलमगीर (3 नवम्बर १६१८ – ३ मार्च १७०७) जिसे आमतौर पर औरंगज़ेब या आलमगीर (प्रजा द्वारा दिया हुआ शाही नाम जिसका अर्थ होता है विश्व विजेता) के नाम से जाना जाता था भारत पर राज्य करने वाला छठा मुग़ल शासक था। उसका शासन १६५८ से लेकर १७०७ में उसकी मृत्यु होने तक चला। औरंगज़ेब ने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक राज्य किया। वो अकबर के बाद सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक था। अपने जीवनकाल में उसने दक्षिणी भारत में मुग़ल साम्राज्य का विस्तार करने का भरसक प्रयास किया पर उसकी मृत्यु के पश्चात मुग़ल साम्राज्य सिकुड़ने लगा। औरंगज़ेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा। वो अपने समय का शायद सबसे धनी और शातिशाली व्यक्ति था जिसने अपने जीवनकाल में दक्षिण भारत में प्राप्त विजयों के जरिये मुग़ल साम्राज्य को साढ़े बारह लाख वर्ग मील में फैलाया और १५ करोड़ लोगों पर शासन किया जो की दुनिया की आबादी का १/४ था। औरंगज़ेब ने पूरे साम्राज्य पर फ़तवा-ए-आलमगीरी (शरियत या इस्लामी क़ानून पर आधारित) लागू किया और कुछ समय के लिए ग़ैर-मुस्लिमों पर अतिरिक्त कर भी लगाया। ग़ैर-मुसलमान जनता पर शरियत लागू करने वाला वो पहला मुसलमान शासक था। मुग़ल शासनकाल में उनके शासन काल में उसके दरबारियों में सबसे ज्यादा हिन्दु थे। और सिखों के गुरु तेग़ बहादुर को दाराशिकोह के साथ मिलकर बग़ावत के जुर्म में मृत्युदंड दिया गया था। .

औरंगज़ेब और मुहम्मद अकबर · औरंगज़ेब और शाह आलम द्वितीय · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय के बीच तुलना

मुहम्मद अकबर 7 संबंध है और शाह आलम द्वितीय 27 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.94% है = 1 / (7 + 27)।

संदर्भ

यह लेख मुहम्मद अकबर और शाह आलम द्वितीय के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »