लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मालुकू द्वीपसमूह

सूची मालुकू द्वीपसमूह

मालुकू द्वीपसमूह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी से पूर्व, नया गिनी से पश्चिम और तिमोर से उत्तर व पूर्व में स्थित हैं। यह द्वीप इतिहास में जायफल और लौंग जैसे मसाला बनाने वाले वनस्पतियों के लिये प्रसिद्ध थे और "मसालों के द्वीप" (स्पाइस आइलैण्ड्ज़, Spice Islands) के नाम से जाने जाते थे। .

23 संबंधों: तिदोरे द्वीप, तिमोर द्वीप, तेरनाते द्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वीपसमूह, नया गिनी, बिनाइया पर्वत, बूरू द्वीप, मसाला, मालुकू, मॅलानिशियाई लोग, लौंग, सुलावेसी, सेरम द्वीप, हालमाहेरा, जायफल, ओशिआनिया, आम्बोन द्वीप, आम्बोन, मालुकू, आरू द्वीपसमूह, इंडोनेशिया, केइ द्वीपसमूह, उत्तर मालुकू

तिदोरे द्वीप

तिदोरे (Ternate) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह अपने से बड़े तेरनाते द्वीप के पास स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के उत्तर मालुकू प्रान्त में शामिल है। इतिहास में यहाँ तिदोरे सलतनत का बोलबाला था जिसकी पड़ोसी द्वीप की तेरनाते सलतनत से लगातार स्पर्धा रही। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और तिदोरे द्वीप · और देखें »

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और तिमोर द्वीप · और देखें »

तेरनाते द्वीप

तेरनाते (Ternate) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह अपने से बड़े हालमाहेरा द्वीप के पश्चिमी तट से आगे स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। तेरनाते द्वीप सन् १२५७–१९१४ काल में चलने वाले ऐतिहासिक तेरनाते सलतनत का केन्द्र था। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और तेरनाते द्वीप · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वीपसमूह

भारत के पड़ौसी देश बर्मा में स्थित मेरगुई द्वीपसमूह द्वीपसमूह किसी सागर, महासागर या झील में स्थित द्वीपों की शृंखला को कहते हैं। भारत के अण्डमान, निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूहों के उदहारण हैं। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और द्वीपसमूह · और देखें »

नया गिनी

नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और नया गिनी · और देखें »

बिनाइया पर्वत

बिनाइया पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Binaiya, इण्डोनेशियाई: Gunung Binaia) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह उस द्वीपसमूह के सेरम द्वीप पर भारी वनों से ढका हुआ खड़ा है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और बिनाइया पर्वत · और देखें »

बूरू द्वीप

बूरू (Buru, पहले Boeroe) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है (हालमाहेरा और सेरम के बाद)। यह आम्बोन द्वीप और सेरम द्वीप से पश्चिम में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और बूरू द्वीप · और देखें »

मसाला

गोवा की एक दुकान में मसाले इस्तानबुल की एक दुकान में मसाले भोजन को सुवास बनाने, रंगने या संरक्षित करने के उद्देश्य से उसमें मिलाए जाने वाले सूखे बीज, फल, जड़, छाल, या सब्जियों को मसाला (spice) कहते हैं। कभी-कभी मसाले का प्रयोग दूसरे फ्लेवर को छुपाने के लिए भी किया जाता है। मसाले, जड़ी-बूटियों से अलग हैं। पत्तेदार हरे पौधों के विभिन्न भागों को जड़ी-बूटी (हर्ब) कहते हैं। इनका भी उपयोग फ्लेवर देने या अलंकृत करने (garnish) के लिए किया जाता है। बहुत से मसालों में सूक्ष्मजीवाणुओं को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और मसाला · और देखें »

मालुकू

मालुकू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिण व मध्य भागों पर विस्तृत एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से आम्बोन द्वीप पर स्थित आम्बोन शहर है। आरू द्वीपसमूह इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और मालुकू · और देखें »

मॅलानिशियाई लोग

मॅलानिशियाई प्रशांत महासागर के मॅलानिशिया क्षेत्र के निवासी हैं। वे पॉलिनीशिया क्षेत्र के पड़ोसी हैं लेकिन जहाँ पॉलिनीशियाई लोगों का रंग ज़रा हल्का होता है वहाँ मॅलानिशियाई लोग अधिकतर कृष्णवर्णीय होते हैं। इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था। आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और मॅलानिशियाई लोग · और देखें »

लौंग

लौंग लौंग लौंग (वानस्पतिक नाम: Syzygium aromaticum; मलयालम: കരയാമ്പൂ; अंग्रेजी:Cloves) मटेंसी कुल (Myrtaceae) के 'यूजीनिया कैरियोफ़ाइलेटा' (Eugenia caryophyllata) नामक मध्यम कद वाले सदाबहार वृक्ष की सूखी हुई पुष्प कलिका है। लौंग का अंग्रेजी पर्यायवाची क्लोव (clove) है, जो लैटिन शब्द क्लैवस (clavus) से निकला है। इस शब्द से कील या काँटे का बोध होता है, जिससे लौंग की आकृति का सादृश्य है। दूसरी तरफ लौंग का लैटिन नाम 'पिपर' (Piper) संस्कृत/मलयालम/तमिल के 'पिप्पलि' आया हुआ लगता है। लौंग एक प्रकार का मसाला है। इस मसाले का उपयोग भारतीय पकवानो मे बहुतायत मे किया जाता है। इसे औषधि के रूप मे भी उपयोग मे लिया जाता है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और लौंग · और देखें »

सुलावेसी

सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया के बड़े सुन्दा द्वीप समूह के चार द्वीपों में से एक है और, बोर्नियो और मालूकू द्वीप के बीच स्थित है। इंडोनेशिया में केवल सुमात्रा, बोर्नियो और पापुआ ही क्षेत्र में इससे बड़े हैं और केवल जावा और सुमात्रा की आबादी ही इससे अधिक है। इसे पहले सेलिबिज़ (पुर्तगाली: Celebes) के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और सुलावेसी · और देखें »

सेरम द्वीप

सेरम (Seram या Ceram) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऐतिहासिक व सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण आम्बोन द्वीप से उत्तर में स्थित है। द्वीप के मध्य में एक पर्वतमाला है जिसमें घने वनों से ढका, मालुकू द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़, बिनाइया पर्वत खड़ा है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और सेरम द्वीप · और देखें »

हालमाहेरा

हालमाहेरा (Halmahera) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। यह पहले जिलोलो (Jilolo) और गिलोलो (Gilolo) कहलाता था। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के उत्तर मालुकू प्रान्त में स्थित है और उस प्रान्त की राजधानी, सोफ़ीफ़ी, इसी द्वीप के पश्चिमी तट पर बसी हुई है। द्वीप के आधे लोग ईसाई हैं और आधे मुस्लिम। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और हालमाहेरा · और देखें »

जायफल

गोवा में मिरिस्टिका फ्रेग्रंस वृक्ष वृक्ष पर जायफल (केरल) जायफल (वानस्पतिक नाम: Myristica fragrans; संस्कृत: जातीफल) एक सदाबहार वृक्ष है जो इण्डोनेशिया के मोलुकास द्वीप (Moluccas) का देशज है। इससे दो मसाले प्राप्त होते हैं - जायफल (nutmeg) तथा जावित्री (mace)। यह चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका, और दक्षिणी अमेरिका में खूब पैदा होता है। मिरिस्टिका नामक वृक्ष से जायफल तथा जावित्री प्राप्त होती है। मिरिस्टका की अनेक जातियाँ हैं परंतु व्यापारिक जायफल अधिकांश मिरिस्टिका फ्रैग्रैंस से ही प्राप्त होता है। मिरिस्टिका प्रजाति की लगभग ८० जातियाँ हैं, जो भारत, आस्ट्रेलिया तथा प्रशंत महासागर के द्वीपों में उपलब्ध हैं। यह पृथग्लिंगी (डायोशियस, dioecious) वृक्ष है। इसके पुष्प छोटे, गुच्छेदार तथा कक्षस्थ (एक्सिलरी, axillary) होते हैं। मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। यह बीज चारों ओर से बीजोपांग (aril) द्वारा ढँका रहता है। यही बीजोपांग व्यापारिक महत्व का पदार्थ जावित्री है। इस वृक्ष का फल छोटी नाशपाती के रूप का १ इंच से डेढ़ इंच तक लंबा, हल्के लाल या पीले रंग का गूदेदा होता है। परिपक्व होने पर फल दो खंडों में फट जाता है और भीतर सिंदूरी रंग का बीजोपांग या जावित्री दिखाई देने लगती है। जावित्री के भीतर गुठली होती है, जिसके काष्ठवत् खोल को तोड़ने पर भीतर जायफल (nutmeg) प्राप्त होता है। जायफल तथा जावित्री व्यापार के लिये मुख्यत: पूर्वी ईस्ट इंडीज से प्राप्त होता हैं। जायफल का वृक्ष समुद्रतट से ४००-५०० फुट तक की ऊँचाई पर उष्णकटिबंध की गरम तथा नम घाटियों में पैदा होता है। इसकी सफलता के लिये जल-निकास-युक्त गहरी तथा उर्वरा दूमट मिट्टी उपयुक्त है। इसके वृक्ष ६-७ वर्ष की आयु प्राप्त होने पर फूलते-फलते हैं। फूल लगने के पहले नर या मादा वृक्ष का पहचाना कठिन होता है। ग्रैनाडा (वेस्ट इंडीज) में साधारणत: नर तथा मादावृक्ष ३: १ के अनुपात में पाए जाते हैं जमैका के वनस्पति उद्यान में जायफल के छोटे पौधों पर मादावृक्ष की टहनी कलम करके मादा वृक्ष की संख्यावृद्धि में सफलता प्राप्त की गई है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और जायफल · और देखें »

ओशिआनिया

ओशिआनिया ओशिआनिया ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है। ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं।.

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और ओशिआनिया · और देखें »

आम्बोन द्वीप

आम्बोन (Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह मालुकू द्वीपसमूह के लिये ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाला हरा-भरा और ऊपजाऊ द्वीप है। इसका भूदृश्य पहाड़ी है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। यह क्षेत्रफल में अपने से कहीं बड़े सेरम द्वीप से दक्षिणपश्चिम में अवस्थित है। आम्बोन द्वीप के दो भाग हैं - एक बड़ा पश्चिमोत्तरी भाग और एक छोटा दक्षिणपूर्वी भाग, जिनके बीच एक जोड़ने वाला छोटा ज़मीनी क्षेत्र है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और आम्बोन द्वीप · और देखें »

आम्बोन, मालुकू

आम्बोन (Ambon), जिसे इण्डोनेशियाई भाषा में कोटा आम्बोन (Kota Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह के का मुख्य शहर और बंदरगाह है। यह शहर मालुकू प्रान्त की राजधानी भी है। आम्बोन एक बहुजातीय और बहुधर्मी शहर है, जिसमें स्थानीय मालुकू समुदायों का और जावा, सुमात्रा और अन्य इण्डोनेशियाई द्वीपों से आये समुदाय रहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यहाँ ईसाईयों व मुस्लिमों की संख्या लगभग बराबर है, और इन दोनों समुदायों में कभी-कभी झड़पे हो चुकी हैं। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और आम्बोन, मालुकू · और देखें »

आरू द्वीपसमूह

आरू द्वीपसमूह (अंग्रेज़ी: Aru Islands, इण्डोनेशियाई: Kepulauan Aru) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह में एक ९५ कम ऊँचाई वाले द्वीपों का समूह है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल हैं। यह समूह सात ज़िलों में बंटा हुआ है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और आरू द्वीपसमूह · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और इंडोनेशिया · और देखें »

केइ द्वीपसमूह

केइ द्वीपसमूह (अंग्रेज़ी: Kai Islands, इण्डोनेशियाई: Kepulauan Kei) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक द्वीपसमूह है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल हैं। यह समूह सात ज़िलों में बंटा हुआ है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और केइ द्वीपसमूह · और देखें »

उत्तर मालुकू

उत्तर मालुकू, जो इण्डोनेशियाई भाषा में मालुकू उतारा कहलाता है, दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से हालमाहेरा द्वीप पर स्थित सोफ़ीफ़ी शहर है। तेरनाते द्वीप इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: मालुकू द्वीपसमूह और उत्तर मालुकू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »