लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मार्टी आख़्तिसारी

सूची मार्टी आख़्तिसारी

मार्टी आख़्तिसारी मार्टी आख़्तिसारी (२३ जून १९३७ का जन्म) फ़िनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने कोसोवो के भविष्य पर हुई वार्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत की भूमिका निभाई और वर्ष २००५ में इंडोनेशिया के आचे प्रांत को लेकर हुए समझौते में भी वह मध्यस्थ रहे। उन्हें २००८ के नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने का निर्णय लिया गया है। नोर्वे की पांच सदस्यों वाली पुरस्कार समिति ने इस साल १९७ उम्मीदवारों में से उनके नाम का चयन किया। आख़्तिसारी को यह पुरस्कार १० दिसंबर को ऑस्लो में दिया जाएगा। १० दिसम्बर को ही १८९६ में इस पुरस्कार के संस्थापक स्वीडन के अन्वेषक ऐल्फ़्रैड नोबेल का निधन हुआ था। .

6 संबंधों: फ़िनलैण्ड, इंडोनेशिया, १० दिसम्बर, १८९६, २००५, २००८

फ़िनलैण्ड

फ़िनलैंड, (फ़िनिश: Suomen tasavalta सुओमेन तासावाल्ता या Suomi सुओमी) आधिकारिक तौर पर फ़िनलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नॉर्वे स्थित है, जबकि फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फ़िनिश है, वहीं देश की ५.५ प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है। फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और १८०९ से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद १९१७ में फ़िनलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड १९५५ में संयुक्त राष्ट्र संघ में, १९६९ में ओईसीडी और १९९५ में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और फ़िनलैण्ड · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और इंडोनेशिया · और देखें »

१० दिसम्बर

10 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 344वाँ (लीप वर्ष में 345वाँ) दिन है। साल में अभी और 21 दिन बाकी हैं। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और १० दिसम्बर · और देखें »

१८९६

1896 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और १८९६ · और देखें »

२००५

2005 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और २००५ · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मार्टी आख़्तिसारी और २००८ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »