लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मर्डर 3

सूची मर्डर 3

मर्डर 3 विशेष भट्ट द्वारा निर्देशित और रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी एवं सारा लोरेन (मोना लिज़्ज़ा) अभिनीत 2013 की हिन्दी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 2011 की बॉलीवुड फ़िल्म मर्डर 2 की उत्तरकृत्ति है। यह फ़िल्म विशेष फिल्म्स की मर्डर सीरिज़ का तीसरा भाग 'मर्डर 3' है। .

10 संबंधों: प्रीतम, मर्डर 2, महेश भट्ट, रणदीप हुड्डा, रेस 2, सईद क़ादरी, हिन्दी सिनेमा, केके, अदिति राव हैदरी, अनुपम अमोद

प्रीतम

प्रीतम चक्रबोर्ती (चक्रवर्ती) (बंगाली: প্রীতম চক্রবর্ত্তী) जिन्हें प्रीतम के नाम से बेहतर जाना जाता है, (14 जून 1971) बॉलीवुड फिल्मों के एक प्रख्यात भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक, वादक और रिकार्ड निर्माता है जो वर्तमान में मुम्बई में रहते हैं।। लगभग डेढ़ दशकों में फैले कैरियर में, प्रीतम ने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। कई शैलियों को कवर कर चुके प्रीतम भारत में सबसे बहुमुखी संगीत संगीतकारों में से एक हैं। वह 2 फिल्मफेयर पुरस्कार, 4 जी सिने अवार्ड्स, 3 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 3 आईफा पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीत चुके हैं। .

नई!!: मर्डर 3 और प्रीतम · और देखें »

मर्डर 2

मर्डर 2, मर्डर सीरिज़ की द्वितीय फ़िल्म है जिसका प्रथम भाग मर्डर (2004) एवं तृतीय भाग मर्डर 3 (2013) है। यह फ़िल्म इमरान हाशमी, जैकलिन फर्नांडीस, प्रशांत नारायणन और सुलगना पाणिग्राही अभिनीत है। इसके निर्देशक मोहित सूरी एवं निर्माता मुकेश भट्ट हैं। यह फ़िल्म ८ जुलाई २०११ को प्रदर्शित की गयी। .

नई!!: मर्डर 3 और मर्डर 2 · और देखें »

महेश भट्ट

महेश भट्ट (जन्म: 20 सितंबर, 1948) भारतीय हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने मंज़िलें और भी हैं (1974) से अपने निर्देशन कार्य की शुरुआत की थी। इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। यह अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ कब्ज़ा (1988) नामक फिल्म के निर्माण के साथ ही निर्माता भी बन गए। महेश भट्ट की पत्नी का नाम .

नई!!: मर्डर 3 और महेश भट्ट · और देखें »

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जो की हरियाणा के एक जाट परिवार से है, भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में नज़र आते हैं। विद्यार्थी जीवन में ही हुड्डा ने अभिनय क्षेत्र में कदम रख दिया था। मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया, में अपनी शिक्षा पूरी कर के हुड्डा भारत वापस आ गए और मॉडल तथा रंगमंच अभिनेता के तौर पर कार्य करने लगे। हुड्डा ने अपनी बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत 2001 की मीरा नायर की मॉनसून वैडिंग फ़िल्म से की। हालांकि फ़िल्म में अपने अच्छे काम के पश्चात भी इन्होंने अगली परियोजना के लिए चार वर्ष तक की प्रतीक्षा की। 2005 में रिलीज़ हुई राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म डी में अपने किरदार के लिए हुड्डा को आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई। डी के बाद हुड्डा ने कई असफ़ल परियोजनाओं में कार्य किया। अगली सफ़लता इन्हें मिलान लुथरिया कई 2010 की फ़िल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुम्बई से मिली, जो इनके कैरियर में निर्णायक बिंदु रहा। इसके पश्चात ये साहिब, बीवी और गैंगस्टर (2011) और जन्नत 2 (2012) में निभाई गई अपनी भूमिकाओं के लिए जाने गए। .

नई!!: मर्डर 3 और रणदीप हुड्डा · और देखें »

रेस 2

रेस 2 टिप्स म्यूज़िक के बैनर तले बनी, अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। यह २००८ की फ़िल्म रेस की उत्तरकृत्ति है जिसमें अभिनय कलाकारों में अल्प बदलाव भी किया गया है जिसमें अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान क्रमशः अपने रोबर्ट डीकोस्टा और रणवीर सिंह की अभिनय भूमिका में हैं जबकि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, जैकलिन फर्नांडीस और अमीषा पटेल अतिरिक्त कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। बिपाशा बसु ने अपना सोनिया मार्टिन का अभिनय अतिथि भूमिका के रूप में निभाया है। इसका कुल बजट था, रेस 2 25 जनवरी 2013 को जारी की गई और समालोचकों से मिली जुली समीक्षा प्राप्त की और टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए घरेलू सिनेमाघरों में कमाए। यह २०१३ में प्रदर्शित फ़िल्मों में प्रथम फ़िल्म है जो १०० करोड़ क्लब में शामील हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फ़िल्म घरेलू सिनेमा में अर्ध-सफल रही और विश्वस्तर पर सफल फ़िल्म रही। .

नई!!: मर्डर 3 और रेस 2 · और देखें »

सईद क़ादरी

सईद क़ादरी एक प्रसिद्ध कवि और बॉलीवुड संगीतकार हैं। उनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ। उन्होंने फ़िल्म मर्डर (2004) के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का छठा आईफा अवार्ड्स जीता। .

नई!!: मर्डर 3 और सईद क़ादरी · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: मर्डर 3 और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

केके

कृष्णकुमार कुन्नथ (मलयालम: കൃഷ്ണകുമാര് കുന്നത്ത്, जन्म: 23 अगस्त 1970), केके के रूप में भी जाने जाते है| वे एक भारतीय पार्श्व गायक है| वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में एक प्रमुख गायक है| उनका जन्म त्रिश्शूर, केरल में सीएस नायर और कनाकवाल्ली, एक मलयाली जोड़े, को हुआ| कृष्णकुमार कुन्नाथ नई दिल्ली में पले बढे| उनके बॉलीवुड ब्रेक से पहले उन्होंने 3,500 विज्ञापन गीत गाया| वे दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल के एक पूर्व छात्र है| उन्होंने 1999 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन के लिए "जोश ऑफ़ इंडिया" गाना गाया| इस के बाद, उन्होंने पल नामक एलबम निकला जिसे सर्वश्रेष्ठ सोलो एल्बम के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार मिला| इस एल्बम के दो गाने 'पल' और 'यारों' काफी लोकप्रिय थे| .

नई!!: मर्डर 3 और केके · और देखें »

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इनका जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में २८ अक्टूबर १९७६ में हुआ था। ये शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में निपुण हैं। इन्होंने कई फ़िल्मों में कार्य किया है। २०१६ की फ़िल्म वज़ीर में भी कार्य किया है। .

नई!!: मर्डर 3 और अदिति राव हैदरी · और देखें »

अनुपम अमोद

अनुपम अमोद एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। आंशिक डिस्कोग्राफी .

नई!!: मर्डर 3 और अनुपम अमोद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मर्डर ३

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »