लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मढ़ दुर्ग

सूची मढ़ दुर्ग

मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था। १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य जमा लिया। इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं। .

13 संबंधों: ठाणे, पुर्तगाली साम्राज्य, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात, भारत के दुर्ग, भारतीय वायुसेना, मढ़ दुर्ग, मराठा साम्राज्य, मलाड, महाराष्ट्र, मुम्बई, मुंबई के दर्शनीय स्थल, साल्सेट द्वीप, करंज

ठाणे

ठाणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है। ठाणे मुम्बई के उत्तरीय छोर पर तथा भूतपूर्व थाना, दक्षिण-पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य के उल्हास नदी के मुहाने पर, मुम्बई के पूर्वोत्तर में स्थित है।। यह ठाणे ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पहले मुंबई का एक आवासीय उपनगर था। इसपर पुर्तग़ालियों, मराठों और अंग्रेज़ों का अधिकार रह चुका है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा ठाणे, चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर को श्री सथांनक के नाम से भी जाना जाता है। यह अब रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद एवं वस्त्र का विशाल औद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक भवन हैं, जिनमें एक क़िला और कई चर्च शामिल है। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और ठाणे · और देखें »

पुर्तगाली साम्राज्य

पुर्तगाली साम्राज्य का ध्वज पुर्तगाली साम्राज्य और विदेशी हित। लाल - वास्तविक नियंत्रण; जैतूनी - अन्वेषण; नारंगी - प्रभाव और व्यापार के क्षेत्र; गुलाबी - संप्रभुता का दावा; हरा - व्यापार चौकियां; नीला - प्रमुख समुद्री अन्वेषण, मार्ग और प्रभाव क्षेत्र पुर्तगाली साम्राज्य (पुर्तगाली:Império Português) इतिहास का पहला वैश्विक साम्राज्य था, जिसके शासित प्रदेश दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया मे फैले थे। यह आधुनिक यूरोप का एक सबसे लंबे समय तक रहने वाला औपनिवेशिक साम्राज्य भी है, जो लगभग छह सदियों तक कायम रहा, यह 1415 में सेउटा पर कब्जे़ के साथ शुरु होकर 1999 में मकाउ के हस्तांतरण तक रहा। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और पुर्तगाली साम्राज्य · और देखें »

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) (मराठी: बृहन्मुंबई विद्युतपुरवठा आणि परिवहन उपक्रम / बेस्ट) मुंबई की लोक परिवहन और विद्युत प्रदाय संस्था है। इसकी स्थापना १८७३ में हुई थी। यह भारत का सबसे बड़ा लोक परिवहन बस-सेवा संचालक है। इसकी स्थापना के समय बंबई विद्युत आपूर्ति एवं ट्रामवेज़ कंपनी (बेस्ट) के नाम से बनाया था। यह वाडी बंदर में स्थित एक विद्युत ताप गृह की १९०५ में स्थापना के समय बनाया गया था। यह ट्राम और शहर हेतु विद्युत उत्पादन करता था। Image:BEST-first-bus-1926.jpg| Image:Best cbd wad.jpg|टाटा स्टारबस Image:India.Mumbai.02.jpg|आधुनिक डबल-डेकर Image:Mumbai 03-2016 48 bus in Mahim.jpg|सी एन जी बस चित्र:Pylon-gorai.jpg चित्र:BEST-ferry.jpg|फेरी-सेवा, मनौरी क्रीक .

नई!!: मढ़ दुर्ग और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात · और देखें »

भारत के दुर्ग

यह सूची भारत में स्थित दुर्गों की है:-.

नई!!: मढ़ दुर्ग और भारत के दुर्ग · और देखें »

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना ८ अक्टूबर १९३२ को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन ''विजय'' - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और भारतीय वायुसेना · और देखें »

मढ़ दुर्ग

मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था। १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य जमा लिया। इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और मढ़ दुर्ग · और देखें »

मराठा साम्राज्य

मराठा साम्राज्य या मराठा महासंघ एक भारतीय साम्राज्यवादी शक्ति थी जो 1674 से 1818 तक अस्तित्व में रही। मराठा साम्राज्य की नींव छत्रपती शिवाजी महाराज जी ने १६७४ में डाली। उन्होने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। बाद में आये पेशवाओनें इसे उत्तर भारत तक बढाया, ये साम्राज्य १८१८ तक चला और लगभग पूरे भारत में फैल गया। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और मराठा साम्राज्य · और देखें »

मलाड

मलाड, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मढ़ दुर्ग और मलाड · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और महाराष्ट्र · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और मुम्बई · और देखें »

मुंबई के दर्शनीय स्थल

मुंबई में ढेरों दर्शनीय स्थल हैं। ताज महल होटल: शहर की सबसे बड़ी पहचान और भारत के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक। 1903 में जे.एन.टाटा द्वारा निर्मित इस होटल के नए और पुराने दो विंग हैं। नए विंग की अपेक्षाकृत पुराना विंग अधिक महंगा और भव्य है। पुराने विंग में ग्रांड सेंट्रल स्टेयरकेस देखने लायक है। गेटवे ऑफ इंडिया: 1911 में किंग जॉर्ज-V के भारत में स्वागत के लिए इसका निर्माण कराय गया था। कोलाबा में अपोलो बंदर के सिरे पर मुंबई बंदरगाह के किनारे यह विजय-द्वार पीले बैसाल्ट पत्थरों से निर्मित है। यह मुंबई का एक प्रसिद्ध स्थान है जहां स्थानी निवासी भी काफी संख्या में आते हैं। इसके नजदीक ही, घोड़े पर बैठे मराठा नायक शिवाजी और विवेकानंद की प्रतिमाएं हैं। यहां से एलिफेंटा द्वीप के लिए बोट चलती हैं। फ्लोरा फाउंटेन: इस फाउंटेन का नाम रोम में समृद्धि के देवता के नाम पर पड़ा, इसका निर्माण 1869 में सर बार्टले फरेरे के सम्मान में किया गया, जिन्होंने आज दिखने वाले मुंबई के निर्माण में बहुत सहयोग दिया था। अब यह फाउंटेन उस क्षेत्र में है, जहां महाराष्ट्र राज्य के लिए शहीद होने वालों की याद में स्मारक बनाया गया है। मुंबई विश्वविद्यालय एवं उच्च न्यायालय: 1860 से 70 के दौरान जब भवनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा था, उस समय, विशेषकर ओवल मैदान के किनारे, अधिकांश विक्टोरियन भवनों का निर्माण हुआ। उन दिनों मैदान समुद्र के नजदीक हुआ करता था और मुंबई विश्वविद्यालय, पश्चिम रेलवे मुख्यालय का भवन तथा उच्च न्यायालय सीधे अरब सागर के सामने थे। इनमें मुंबई विश्वविद्यालय भवन सबसे शानदार है। गिलबर्ट स्कॉट ने इसका डिजाइन तैयार किया था, यह 15वीं शताब्दी का इटेलियन भवन जैसा दिखता है। इसका भवन, इसका विशाल पुस्तकालय, कन्वोकेशन हॉल और 80 मी.

नई!!: मढ़ दुर्ग और मुंबई के दर्शनीय स्थल · और देखें »

साल्सेट द्वीप

साल्सेट द्वीप भारत के महाराष्ट्र प्रदेश में पश्चिमी तट पर स्थित एक द्वीप है। मुंबई का महानगर (भूतपूर्व बंबई) और ठाणे शहर इस द्वीप पर स्थित हैं, जिससे यह केन्या के मिजिंगो द्वीप, हांगकांग, चीन के ऐप ली चाऊ और मालदीव के माले द्वीप के बाद विश्व का 7वां सबसे घनी बस्ती वाला और 13वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप बन गया है। .

नई!!: मढ़ दुर्ग और साल्सेट द्वीप · और देखें »

करंज

करंज नाम से प्राय: तीन वनस्पति जातियों का बोध होता है जिनमें दो वृक्ष जातियाँ और तीसरी लता सदृश फैली हुई गुल्म जाति है। इनका परिचय निम्नांकित है: .

नई!!: मढ़ दुर्ग और करंज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वर्सोवा किला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »