लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेन किंग्सले

सूची बेन किंग्सले

सर बेन किंग्सले (Sir Ben Kingsley) (जन्म कृष्ण पंडित भांजी; ३१ दिसम्बर १९४३) एक अंग्रेज़ अभिनेता है जिन्हें अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स से नवाज़ा जा चूका है। वे १९९८ में बनी फ़िल्म गाँधी में मोहनदास गाँधी की भूमिका के लिए जाने जाते है जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। उन्होंने शिंडलर्स लिस्ट (१९९३), सेक्सी बिस्ट (२०००), हाउस ऑफ़ सैंड एंड फोग (२००३) और ह्यूगो (२०११) जैसी फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। .

10 संबंधों: ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, ह्यूगो (फ़िल्म), गाँधी (फ़िल्म), गुजराती भाषा, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, इंग्लैण्ड, कीनिया, अंग्रेज़, अकेडमी पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार (English:British Academy Film Awards) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफटा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है।.

नई!!: बेन किंग्सले और ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (Screen Actors Guild Award) वह सम्मान है जो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा अपने सदस्यों को उनके उल्लेखनिय कार्य के लिए दिया जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: बेन किंग्सले और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स · और देखें »

ह्यूगो (फ़िल्म)

ह्युगो (अंग्रेजी; Hugo) वर्ष २०११ की ब्रिटिश-अमेरिकी-फ्रेंच भाषा की 3डी ऐतिहासिक एवं रोमांच-ड्रामा आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन एवं निर्माण मार्टिन स्कोर्सेस ने किया तथा लेखक जाॅन लोगन ने पटकथा को मूल लेखक ब्रायन सेल्ज़निक के ग्राफिक उपन्यास द इन्वेन्शन ऑफ ह्युगो कैब्रेट के आधार पर रूपांतरण कराया, यह १९३० के दशक के एक किशोर के बारे में जो पेरिस स्थित गेर मोंटपैर्नैसे के रेलवे स्टेशन पर अकेला रहता था। फ़िल्म के सह-निर्माण में दो अन्य लोग ग्राहम किंग की जीके फ़िल्म्स तथा जाॅनी डेप की इनफिनिटम निहिल भी सम्मिलित हैं, फ़िल्म में कई प्रख्यात अदाकारों को कास्ट किया है जिनमें बेन किंग्सले, सैचा बैराॅन कोहेन, एसा बट्टरफिल्ड, क्लोए ग्रैस माॅरेत्ज़, रे विन्सटन, एमिली माॅर्टिमेर, जुड लाॅ, हेलेन मैक'क्राॅरी एवं क्रिस्टोफर ली शामिल हैं। .

नई!!: बेन किंग्सले और ह्यूगो (फ़िल्म) · और देखें »

गाँधी (फ़िल्म)

गाँधी १९८२ में बनी लोकप्रिय भारतीय हस्ती मोहनदास करमचंद गाँधी के वास्तविक जीवनी पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो द्वारा किया गया है और इसमें बेन किंग्सले गाँधी की भूमिका में है। इस फ़िल्म के लिए दोनों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अकादमी पुरस्कार के साथ आठ अन्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त हुए। यह भारतीय और संयुक्त राजशाही की फ़िल्म निर्माता कंपनियों द्वारा बनाई गई सांझा फ़िल्म थी। इसका प्रीमियर नई दिल्ली में ३० नवम्बर १९८२ को हुआ था। .

नई!!: बेन किंग्सले और गाँधी (फ़िल्म) · और देखें »

गुजराती भाषा

गुजराती भारत की एक भाषा है जो गुजरात राज्य, दीव और मुंबई में बोली जाती है। गुजराती साहित्य भारतीय भाषाओं के सबसे अधिक समृद्ध साहित्य में से है। भारत की दूसरी भाषाओं की तरह गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। वहीं इसके कई शब्द ब्रजभाषा के हैं ऐसा भी माना जाता है की इसका जन्म ब्रजभाषा में से भी हुआ अर्थात संस्कृत और ब्रजभाषा के मिले जुले शब्दों से गुजरातीे भाषा का जन्म हुआ। दूसरे राज्य एवं विदेशों में भी गुजराती बोलने वाले लोग निवास करते हैं। जिन में पाकिस्तान, अमेरिका, यु.के., केन्या, सिंगापुर, अफ्रिका, ऑस्ट्रेलीया मुख्य है। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मातृभाषा गुजराती थी। गुजराती बोलने वाले भारत के दूसरे महानुभावों में पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मुहम्मद अली जिन्ना, महर्षि दयानंद सरस्वती, मोरारजी देसाई, नरेन्द्र मोदी, धीरु भाई अंबानी भी सम्मिलित है। .

नई!!: बेन किंग्सले और गुजराती भाषा · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: बेन किंग्सले और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: बेन किंग्सले और इंग्लैण्ड · और देखें »

कीनिया

कीनिया गणतंत्र पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। भूमध्य रेखा पर हिंद महासागर के सटे हुए इस देश की सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है। देश की राजधानी नैरोबी है। केन्या में 581,309 km2 (224,445 वर्ग मील) शामिल हैं और जुलाई 2012 तक इसकी जनसंख्या लगभग 4.4 करोड़ है। देश का नाम माउंट केन्या पर रखा गया है, जो एक महत्वपूर्ण भौगोलिक प्रतीक है और अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 1920 से पहले, जिस क्षेत्र को अब कीनिया के नाम से जाना जाता है, उसे ब्रिटिश ईस्ट अफ्रीका संरक्षित राज्य के रूप में जाना जाता था। .

नई!!: बेन किंग्सले और कीनिया · और देखें »

अंग्रेज़

अंग्रेज़ (या फिरंगी) इंग्लैण्ड मूल अंग्रेज़ी भाषी लोगों को कहा जाता है। .

नई!!: बेन किंग्सले और अंग्रेज़ · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: बेन किंग्सले और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »