लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह

सूची बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह

बड़ा सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह के अंतर्गत आने वाले सुंदा द्वीप समूह का एक भाग है, जिसके अंतर्गत समूह के बड़े द्वीप आते हैं। छोटा सुन्दा द्वीप समूह के साथ मिलकर यह सुंदा द्वीप समूह की रचना करते हैं। .

16 संबंधों: दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण कालिमंतान, पश्चिम कालिमंतान, पूर्व कालिमंतान, ब्रुनेई, बोर्नियो, मध्य कालिमंतान, मलय द्वीपसमूह, मलेशिया, लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह, सारावाक, सुमात्रा, सुलावेसी, सुंदा द्वीप समूह, जावा (द्वीप), इंडोनेशिया

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण कालिमंतान

दक्षिण कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। बंजरमासीन इस प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और दक्षिण कालिमंतान · और देखें »

पश्चिम कालिमंतान

पश्चिम कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। प्रान्तीय लोग डायक, जावाई, मलय, मादूराई व अन्य समुदायों के सदस्य हैं। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और पश्चिम कालिमंतान · और देखें »

पूर्व कालिमंतान

पूर्व कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और पूर्व कालिमंतान · और देखें »

ब्रुनेई

ब्रुनेई (मलय: برني دارالسلام नेगारा ब्रुनेई दारुस्सलाम) जंबुद्वीप में स्थित एक देश है। ये इंडोनेशिया के पास स्थित है। ये एक राजतन्त्र (सल्तनत) है। ब्रुनेई पूर्व में एक समृद्ध मुस्लिम सल्तनत थी, जिसका प्रभाव संपूर्ण बोर्नियो तथा फिलीपिन्स के कुछ भागों तक था। १८८८ में यह ब्रिटिश संरक्षण में आ गया। १९४१ में जापानियों ने यहां अधिकार कर लिया। १९४५ में ब्रिटेन ने इसे मुक्त करवाकर पुन: अपने संरक्षण में ले लिया। १९७१ में ब्रुनेई को आंतरिक स्वशासन का अधिकार मिला। १९८४ में इसे पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और ब्रुनेई · और देखें »

बोर्नियो

बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है। बोर्नियो का लगभग ७३% क्षेत्रफल इंडोनेशिया में आता है। द्वीप के उत्तर में पूर्वी मलेशिया के साबाह और सारावाक राज्य पूरे द्वीपीय क्षेत्रफल के २६% हैं जबकि नन्हा ब्रुनेई देश इसका केवल १% ही है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है और यह पृथ्वी से सबसे प्राचीन जंगलों में से हैं। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और बोर्नियो · और देखें »

मध्य कालिमंतान

मध्य कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और मध्य कालिमंतान · और देखें »

मलय द्वीपसमूह

मलय द्वीपसमूह (Malay Archipelago) दक्षिणपूर्वी एशिया की मुख्यभूमि और ऑस्ट्रेलिया के बीच में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। हिन्द महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैले हुए इस द्वीपसमूह में २५,००० द्वीप हैं। क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का सबसे बड़ा और द्वीप-संख्या के आधार पर विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, इण्डोनेशिया, पूर्वी तिमोर, सिंगापुर और फ़िलिपीन्स इसमें आते हैं। पापुआ न्यू गिनी इसमें सम्मिलित नहीं किया जाता हालांकि कुछ परिभाषाओं में नया गिनी द्वीप का पश्चिमी भाग (जो इण्डोनेशिया का हिस्सा है) मलय द्वीपसमूह में गिना जाता है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और मलय द्वीपसमूह · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और मलेशिया · और देखें »

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह (Lesser Sunda Islands) दक्षिणपूर्व एशिया में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह के साथ यह सुन्दा द्वीपसमूह बनाते हैं। लघुतर सुन्दा द्वीप सुन्दा चाप नामक एक ज्वालामुखीय चाप का भाग हैं जो जावा सागर में एक भौगोलिक तख़्ते के दूसरे के नीचे निम्नस्खलन (सबडक्शन) द्वारा बना है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

सारावाक

सारावाक मलेशिया का एक राज्य है। यह और साबाह दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं। यह बोर्नियो के पश्चिमोत्तर में स्थित है और इसकी सीमाएँ पूर्व में साबाह राज्य से और दक्षिण में इण्डोनेशिया से लगती हैं। नन्हा-सा ब्रुनेई देश पूरी तरह सारावाक से सटा हुआ है। सारावाक, साबाह और ब्रुनेइ तीनों के उत्तर में दक्षिण चीन सागर है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा से ठीक उत्तर में स्थित है और इसका बड़ा भाग वर्षावन से ढका हुआ है जिसमें कई प्राणी व वनस्पति जातियाँ मिलती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सारावाक मलेशिया का सबसे बड़ा देश है और तुलना के लिये भारत के तमिल नाडु राज्य से ज़रा छोटा है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और सारावाक · और देखें »

सुमात्रा

सुमात्रा इंडोनिशया देश का एक द्वीप है। मलय द्वीप समूहों में यह सबसे बड़ा है और मलाया जलसंधि (मेलक्का) के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह उन द्वीपों में सबसे बड़ा है जिस पर इंडोनेशिया का संपूर्ण राजनैतिक शासन है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ६ठा सबसे बड़ा द्वीप है। अंदमान तथा जावा द्वीपों के बीच स्थित इन द्वीपों का आकार लंबाई में खिंचा हुआ और उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की ओर है। पश्चिमी तट के निकट बरिसान पहाड़याँ हैं जिनमे कुछ ज्वालामुखी भी हैं। साल २००४ में यहाँ सुनामी की वजह से बहुत तबाही हुई थी। श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह * श्रेणी:इण्डोनेशिया के द्वीप.

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और सुमात्रा · और देखें »

सुलावेसी

सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया के बड़े सुन्दा द्वीप समूह के चार द्वीपों में से एक है और, बोर्नियो और मालूकू द्वीप के बीच स्थित है। इंडोनेशिया में केवल सुमात्रा, बोर्नियो और पापुआ ही क्षेत्र में इससे बड़े हैं और केवल जावा और सुमात्रा की आबादी ही इससे अधिक है। इसे पहले सेलिबिज़ (पुर्तगाली: Celebes) के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और सुलावेसी · और देखें »

सुंदा द्वीप समूह

हिन्द महासागर में स्थित सुन्दा द्वीप समूह, मलय द्वीपसमूह का एक हिस्सा है। इन द्वीपों का पुन:विभाजन बड़ा सुन्दा द्वीप समूह और छोटा सुन्दा द्वीप समूह में रूप में किया जाता हैं। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और सुंदा द्वीप समूह · और देखें »

जावा (द्वीप)

मेरबाबु पर्वत ज्वालामुखी जावा द्वीप इंडोनेशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। प्राचीन काल में इसका नाम यव द्वीप था और इसका वर्णन भारत के ग्रन्थों में बहुत आता है। यहां लगभग २००० वर्ष तक हिन्दू सभ्यता का प्रभुत्व रहा। अब भी यहां हिन्दुओं की बस्तियां कई स्थानों पर पाई जाती हैं। विशेषकर पूर्व जावा में मजापहित साम्राज्य के वंशज टेंगर लोग रहते हैं जो अब भी हिन्दू हैं। सुमेरू पर्वत और ब्रोमो पर्वत पूर्व जावा में यहां की और पूरे इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (संस्कृत: जयकर्त) है। बोरोबुदुर और प्रमबनन मन्दिर यहां स्थित हैं। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और जावा (द्वीप) · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह और इंडोनेशिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बड़ा सुन्दा द्वीप समूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »