लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनू किनानाह

सूची बनू किनानाह

६०० ईसवी में अरबी क़बीलों का विस्तार जिसमें किनानाह भी देखे जा सकते हैं बनू किनानाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: Banu Kinanah) एक अरबी क़बीला है। पारम्परिक क़हतानी-अदनानी अरब श्रेणीकरण के नज़रिए से बनू किनानाह अदनानी क़बीले के मुदर क़बीले की सबसे बड़ी शाखा है। इस क़बीले के लोग अधिकतर सउदी अरब के हिजाज़ और तिहामाह क्षेत्रों में बसते हैं। .

12 संबंधों: तिहामाह, मित्रपक्ष, मुदर क़बीला, सउदी अरब, हिजाज़, इस्लाम, क़हतानी लोग, क़ुरैश क़बीला, अदनान, अरब लोग, अरबी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा

तिहामाह

यमन में लाल सागर के किनारे तिहामाह का एक नज़ारा तिहामाह या तिहामा (अंग्रेज़ी: Tihamah, अरबी) अरबी प्रायद्वीप का लाल सागर के साथ लगने वाला एक बारीक़ तटवर्ती क्षेत्र है जो आधुनिक सउदी अरब और यमन के देशों में आता है। बड़े अर्थ में तिहामाह अक़ाबा की खाड़ी से लेकर बाब अल-मनदेब जलडमरू तक विस्तृत है लेकिन अक्सर यह नाम केवल उस क्षेत्र के दक्षिण आधे भाग को लगाया जाता है, जो जद्दाह से शुरू होकर दक्षिण में असीर प्रान्त और यमन के पश्चिम में आता है। .

नई!!: बनू किनानाह और तिहामाह · और देखें »

मित्रपक्ष

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नामक सैनिक मित्रपक्ष के एक समारोह में सदस्य राष्ट्रों के झंडों का प्रदर्शन हाथी पर बैठा सिन्धु राज्य का नरेश जयद्रथ कौरव नहीं था, लेकिन उनका जीजा होने के नाते महाभारत के युद्ध में उनके साथ मित्रपक्ष में पांडवों के ख़िलाफ़ लड़ा मित्रपक्ष (अंग्रेज़ी: Allies, ऐलाइज़​) उन व्यक्तियों, दलों, संस्थाओं या राष्ट्रों को कहते हैं जो किसी सांझे ध्येय के लिए एक-दूसरे से सहयोग करते हैं। यह ज़रूरी नहीं है कि उनमें आपस में कोई लिखित समझौता हो या वे किसी विधि से आपसी सहयोग करने के लिए बद्ध हों।, रफ़्तार शब्दकोष, Accessed 01 जुलाई 2012,...

नई!!: बनू किनानाह और मित्रपक्ष · और देखें »

मुदर क़बीला

मुदर या मुधर या मुज़र (अरबी:, अंग्रेज़ी: Mudhar) एक अदनानी (उत्तरी अरब) क़बीला है। पारंपरिक रूप से इसके सदस्य अल-जज़ीरा क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बसे हुए हैं, जिस से उस इलाक़े को 'दियार मुदर' (यानि: मुदरों का बसेरा) कहा जाता है। .

नई!!: बनू किनानाह और मुदर क़बीला · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: बनू किनानाह और सउदी अरब · और देखें »

हिजाज़

सऊदी अरब का हिजाज़ इलाक़ा हिजाज़ या हेजाज़, जिसे अरबी विधि में अल-हिजाज़ कहते हैं (अंग्रेज़ी: Hejaz, अरबी) अरबी प्रायद्वीप के एक पश्चिमी क्षेत्र का नाम है। लाल सागर के साथ लगे एक बारीक़ पट्टी-नुमा क्षेत्र को 'तिहामाह' कहते हैं और इससे पूर्व में पहले हिजाज़ क्षेत्र आता है और उस के बाद अंदरूनी नज्द क्षेत्र आता है। उत्तर-दक्षिण दिशा में हिजाज़ का विस्तार उत्तर में अक़ाबा की खाड़ी पर बसे हक़्ल​ शहर से लेकर दक्षिण में असीर प्रान्त की सरहदों तक है। हिजाज़ का इस्लाम के इतिहास के साथ गहरा सम्बन्ध है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर - मक्का और मदीना दोनों हिजाज़ में पड़ते हैं। हिजाज़ का सबसे बड़ा शहर जद्दा है। अरबी भाषा में 'हिजाज़' का अर्थ 'बाधा' है, क्योंकि हिजाज़ के पूर्वी भाग में चलने वाली हिजाज़ पर्वत शृंखला को नज्द के पठार और तिहामाह के तटीय क्षेत्र के बीच की रुकावट समझा जाता है।, Ludwig W. Adamec, pp.

नई!!: बनू किनानाह और हिजाज़ · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: बनू किनानाह और इस्लाम · और देखें »

क़हतानी लोग

क़हतानी (अरबी:, अंग्रेज़ी: Qahtanite) उन अरब लोगों को कहा जाता है जिनकी मूल मातृभूमि अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी भाग, विशेषकर यमन क्षेत्र, है। बहुत से क़हतानी क़बीले अब अपनी पूर्व गृहभूमि से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहते हैं।, Allen Austin, pp.

नई!!: बनू किनानाह और क़हतानी लोग · और देखें »

क़ुरैश क़बीला

क़ुरैश (अरबी:, अंग्रेज़ी: Quraish या Quraysh) एक शक्तिशाली व्यापारी अरब क़बीला था जिसका इस्लाम के आने से पहले मक्का और उसके काबा पर नियंत्रण था। पैग़म्बर मुहम्मद​ भी इसी क़बीले की बनू हाशिम शाखा के सदस्य थे। पारम्परिक क़हतानी-अदनानी अरब श्रेणीकरण के नज़रिए से क़ुरैश एक अदनानी क़बीला था।, Singh, pp.

नई!!: बनू किनानाह और क़ुरैश क़बीला · और देखें »

अदनान

' अदनान। अदनान (अरबी:, अंग्रेज़ी: Adnan) पारंपरिक अरब मान्यताओं में अरबी प्रायद्वीप के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भाग के अरब लोगों के सांझे पूर्वज का नाम था। उनके वंशजों को 'अदनानी अरब' कहते हैं। इसके विपरीत क़हतानी उन अरब लोगों को कहा जाता है जिनकी मूल मातृभूमि अरबी प्रायद्वीप का दक्षिणी या दक्षिणपूर्वी भाग, विशेषकर यमन क्षेत्र, है। बहुत से क़हतानी क़बीले अब अपनी पूर्व गृहभूमि से दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहते हैं।, Allen Austin, pp.

नई!!: बनू किनानाह और अदनान · और देखें »

अरब लोग

अरब लोग या अरबी लोग (अरबी:, अंग्रेज़ी: Arab) एक मानव जातियों का समूह है जो मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया और उत्तर अफ़्रीका में रहते हैं। अरब लोग मुख्य रूप से अरबी भाषा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं हालांकि ऐतिहासिक रूप से 'अरब' की परिभाषा में फेर-बदल आया है।, Mark Allen, pp.

नई!!: बनू किनानाह और अरब लोग · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: बनू किनानाह और अरबी भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: बनू किनानाह और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »