लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच अंतर

बंगलौर vs. विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। . विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) कर्नाटक राज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह कर्नाटक सरकार द्वारा 1 अप्रैल 1998 को वीटीयू अधिनियम 1994 के अनुसार, राज्य में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए स्थापित किया गया था। वीटीयू के पास कुछ अपवादो को छो़ड़ कर्नाटक राज्य का पूरा अधिकार है। कर्नाटक राज्य में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्रादान करने वाले हर कॉलेज को वीटीयू के तहत होना अनीवार्य है।http://vtu.ac.in/pdf/academic/publicnotice.pdf इस विश्वविद्यालय का नाम मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के नाम पर रखा गया है। वे एकलौते इंजीनियर है जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। ज्ञान संगम, बेलगाम वीटीयू का मुख्यालय है। साथ ही विश्वविद्यालय का तीन क्षेत्रीय केंद्र बंगलौर, गुलबर्ग और मैसूर में स्थित है। ६७१०० पूर्वस्नातक और १२६६६ स्नातक शिक्षको का सेवन करने की क्षमता रखते हुए यह भारत में सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है। २०८ कॉलेज इसके तहत है। यह विश्वविद्यालय ३० पूर्वस्नातक और १७ स्नातक पाठ्यक्रम प्रादान करता है। विश्वविद्यालय में लगभग 1800 पीएचडी के उम्मीदवार है। वर्तमान में, वीटीयू के पास १३ क्यूआईपी केंद्र और 17 विस्तार केन्द्र है। यह भारत के उन चंद विश्वविद्यालयों में से है जिसके तहत १६ कॉलेजो को विश्व बैंक के टीईक्यूआईपी (टेक्निकल एड़यूकेषन कॉलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम, भारत सरकार की पहल) कार्यक्रम के तहत कला प्रयोगशालाओं, परिसर में सुविधाओं और अनुसंधान केंद्रों को स्थापित करने में सहायता प्राप्त करने के लिए चुना गया है। विश्वविद्यालय मे न्याय-प्रशासन के लिए सदस्य शैक्षिक समुदाय और सरकारी अधिकारियों मे से चुने जते है। विश्वविद्यालय के वर्तमान चांसलर श्री एच् हंसराज भारद्वाज हैं। इस विश्वविद्यालय ने कई बहुराष्ट्रीय निगमो, जैसे, आईबीएम, इंटेल एशिया इलेक्ट्रॉनिक्स इंक, इंगरसोल रैंड (इंडिया) लिमिटेड, बंगलौर, नोकिया, बॉश रेक्सरोत और माइक्रोसॉफ्ट, के साथ सम्बन्ध बनाए है जिस्से छात्रों और शिक्षकों दोनों के उद्योग बातचीत में सुधार होगा। वीटीयू असोसिएशन ऑफ इंडियन यूनीवर्सिटी और असोसिएशन ऑफ कॉमनवेल्थ यूनीवर्सिटी का सदस्य है। .

बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच समानता

बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मैसूर, कर्नाटक

मैसूर

मैसूर भारत के कर्नाटक प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह प्रदेश की राजधानी बंगलौर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है। .

बंगलौर और मैसूर · मैसूर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

कर्नाटक और बंगलौर · कर्नाटक और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच तुलना

बंगलौर 64 संबंध है और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 6 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 2.86% है = 2 / (64 + 6)।

संदर्भ

यह लेख बंगलौर और विश्वेश्वरय्या प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »