लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़्रांसिस फ़ुकुयामा

सूची फ़्रांसिस फ़ुकुयामा

योशिहिरो फ्रांसिस फुकुयामा (Yoshihiro Francis Fukuyama; जन्म: अक्टूबर 27, 1952) अमेरिका के राजनीति विज्ञानी, राजनीतिक अर्थशास्त्री एवं लेखक हैं। वे अपनी पुस्तक इतिहास का अन्त (The End of History and the Last Man) (1992) के कारण प्रसिद्ध हैं। .

3 संबंधों: राजनीति विज्ञान, राजनीतिक अर्थशास्त्र, इतिहास का अन्त

राजनीति विज्ञान

राजनीति विज्ञान एक सामाजिक विज्ञान है जो सरकार और राजनीति के अध्ययन से सम्बन्धित है। राजनीति विज्ञान अध्ययन का एक विस्तृत विषय या क्षेत्र है। राजनीति विज्ञान में ये तमाम बातें शामिल हैं: राजनीतिक चिंतन, राजनीतिक सिद्धान्त, राजनीतिक दर्शन, राजनीतिक विचारधारा, संस्थागत या संरचनागत ढांचा, तुलनात्मक राजनीति, लोक प्रशासन, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संगठन आदि। .

नई!!: फ़्रांसिस फ़ुकुयामा और राजनीति विज्ञान · और देखें »

राजनीतिक अर्थशास्त्र

राजनीतिक अर्थशास्त्र (Political economy) किसी समाज में राजनीतिक और आर्थिक सत्ता के बँटवारे की जानकारी देते हुए बताता है कि सत्ता का यह वितरण वैकासिक और अन्य नीतियों पर किस तरह का प्रभाव डाल रहा है। इसी बात को इस तरह भी कहा जा सकता है कि राजनीतिक अर्थशास्त्र उन बुद्धिसंगत फ़ैसलों का अध्ययन करता है जो राजनीतिक और आर्थिक संस्थाओं के संदर्भ में लिए जाते हैं। इस अध्ययन में तर्कसंगत आधारों की रोशनी में समष्टिगत प्रभावों पर ग़ौर किया जाता है। मूलतः उत्पादन एवं व्यापार, तथा इनका विधि, प्रथा, सरकार से सम्बन्ध और राष्ट्रीय आय एवं सम्पदा के वितरण के अध्ययन को 'राजनीतिक अर्थशास्त्र' कहा गया था। राजनीतिक अर्थशास्त्र की उत्पत्ति नैतिक दर्शन (moral philosophy) से हुई। अट्ठारहवीं शताब्दी में इसका विकास राज्य के अर्थतंत्र या पॉलिटी (polities) के अध्ययन के उद्देश्य से किया गया था, इसी लिए इसका नाम 'पॉलिटिकल इकनॉमी' पड़ा। .

नई!!: फ़्रांसिस फ़ुकुयामा और राजनीतिक अर्थशास्त्र · और देखें »

इतिहास का अन्त

इतिहास का अंत उस अवधारणात्मक संज्ञा का नाम है जो शीत युद्ध समात्म होने की अवधि के लिए समाज-विज्ञानियों द्वारा किसी संबंधित तर्क के पक्ष या विपक्ष में अक्सर प्रयुक्त की जाती है। इसे गढ़ने का श्रेय फ़्रांसिस फ़ुकुयामा को जाता है। सोवियत खेमे के पराभव के बाद 1992 में उनकी रचना "द एन्ड ऑफ़ हिस्ट्री ऐंड द लास्ट मैन" (The End of History and the Last Man) का प्रकाशन हुआ। इसने फ़ुकुयामा को रातों-रात बौद्धिक सेलेब्रिटी बना दिया, वरना इससे पहले समाज-विज्ञान के क्षेत्र में उनकी कोई विशेष पूछ नहीं थी। पुस्तक प्रकाशित होते ही पूँजीवाद के आलोचकों और विशेष कर अमेरिकी प्रभुत्व को विश्व के लिए हानिकारक मानने वालों और फ़ुकुयामा के समर्थकों के बीच एक जबरदस्त बहस छिड़ गयी। श्रेणी:समाजविज्ञान.

नई!!: फ़्रांसिस फ़ुकुयामा और इतिहास का अन्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »