लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

सूची फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

यह हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार पुरस्कार उभरते अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है। .

59 संबंधों: टार्ज़न द वण्डर कार (2004 फ़िल्म), ट्विंकल खन्ना, तबु, दबंग, दम लगा के हईशा, दिल से, दिल है के मानता नहीं, दिव्या भारती, दीपिका पादुकोण, दीवाना (1992 फ़िल्म), नंदिता दास, पत्थर के फूल, परदेस, परिणीता (2005 फ़िल्म), परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, प्रीति ज़िंटा, पूजा भट्ट, फ़िल्म, फ़िल्मफ़ेयर, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बरसात (1995 फ़िल्म), बर्फी!, बिपाशा बसु, बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म), भाग्यश्री, ममता कुलकर्णी, महिमा चौधरी, मैंने प्यार किया, रिफ्युज़ी (2000 फ़िल्म), रवीना टंडन, लारा दत्ता, शुद्ध देसी रोमांस, सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, सीमा बिस्वास, हिन्दी, हीरोपंती, जूही चावला, ईशा देओल, वाणी कपूर, विद्या बालन, विजयपथ (1994 फ़िल्म), गजनी (2008 फ़िल्म), गैंगस्टर (2006 फ़िल्म), ओम शांति ओम, आयशा टाकिया, आशिक आवारा, आग (1994 फ़िल्म), इलियाना डी'क्रूज़, ..., करीना कपूर, क़यामत से क़यामत तक, कंगना राणावत, कृति सैनॉन, कोई मेरे दिल से पूछे (2002 फ़िल्म), अर्थ (1998 फ़िल्म), असिन, अजनबी (2001 फ़िल्म), अंदाज़ (2003 फ़िल्म) सूचकांक विस्तार (9 अधिक) »

टार्ज़न द वण्डर कार (2004 फ़िल्म)

टार्ज़न द वण्डर कार 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और टार्ज़न द वण्डर कार (2004 फ़िल्म) · और देखें »

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना भूतपूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। बरसात से उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ। वो बॉबी देओल की भी पहली फिल्म थी। फिर वो जान में अजय देवगन के साथ दिखीं। उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। अगली फिल्म दिल तेरा दीवाना थी। 1997 में वह फिर से अजय के साथ इतिहास में नजर आयी। 1998 में उनकी सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। 1999 में इन्टरनेशनल खिलाड़ी में वो अपने भविष्य के पति अक्षय कुमार के साथ दिखीं। उनकी उस साल एक फिल्म ज़ुल्मी भी आई। इसी साल वो एक तेलुगू फिल्म सीनू में दग्गुबती वेंकटेश के साथ नजर आई। बादशाह, जोरू का गुलाम और जोड़ी नम्बर वन उनकी अन्य सफल फिल्में रही। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और ट्विंकल खन्ना · और देखें »

तबु

तब्बू (तब्बू) (तबस्सुम हाशमी (తబస్సుం హష్మి) का जन्म 4 नवम्बर 1970 को हुआ) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। हालांकि उन्होंने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यतः उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है एवं उन्हें सबसे अधिक बार सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार की श्रेणी में फिल्मफेयर का समीक्षक अवॉर्ड, चार बार, जीतने का रिकॉर्ड भी हासिल हैं। कुछ अपवादों के बावजूद, तब्बू मुख्यतः कलात्मक एवं कम बजट फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े (रुपये) जुटाने की बजाय कहीं अधिक आलोचनात्मक सराहना जुटाती हैं। व्यावसायिक तौर पर सफल फिल्मों में उनकी उपस्थिति कम ही रही है और ऐसी फिल्मों में उनकी भूमिका भी बहुत छोटी रही हैं, मसलन-बॉर्डर (1997), साजन चले ससुराल (1996), बीवी नंबर वन Hum Saath-Saath Hain: We Stand United (1999) आदि फ़िल्में.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और तबु · और देखें »

दबंग

दबंग (Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दबंग · और देखें »

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हैं। यह फ़िल्म 27 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दम लगा के हईशा · और देखें »

दिल से

दिल से १९९८ में बनी रोमांटिक-थ्रिलर हिन्दी फ़िल्म है, जो आतंकवाद और उत्तर-पूर्वी राज्यों के तनावों पर आधारित है । फ़िल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है, वहीं निर्माता में रामगोपाल वर्मा तथा शेखर कपूर ने योगदान दिया है । इसे तमिल में उइरे तथा तेलगू में प्रेमा तू नाम से भी रिलीज़ किया गया था। इसके मुख्य कलाकार शाहरुख खान, मनीषा कोइराला तथा नवोदित अभिनेत्री प्रीति जिंटा थे। फ़िल्म की पटकथा मणिरत्नम ने तिगमांशु धुलिया के साथ लिखी तथा इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है तथा गीत को गुलज़ार ने कलमबद्ध किया है । यह रोचक संयोग है कि मणिरत्नम की पिछली आतंकवाद विषय पर बनी रोजा और बाॅम्बे के बाद यह उनकी तीसरी प्रस्तुति है । फ़िल्म को दो राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार तथा छह फिल्मफ़ेयर पुरस्कार से मीटर नवाजा गया । संगीतकार ए आर रहमान को इसके लिए उस साल का फिल्मफ़ेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था । .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दिल से · और देखें »

दिल है के मानता नहीं

दिल है के मानता नहीं 1991 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। यह गुलशन कुमार द्वारा निर्मित की गई थी और पूजा भट्ट की प्रमुख भूमिका वाली पहली फिल्म थी। आमिर खान द्वारा प्रमुख पुरुष भूमिका निभाई गई। अनुपम खेर, वीरेन्द्र सक्सेना और टीकू तलसानिया द्वारा सहायक भूमिका निभाई गई, जबकि दीपक तिजोरी ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म एक बॉक्स ऑफिस सफलता थी और इसने आमिर खान को प्रमुख फिल्म सितारे के रूप में मजबूत करते हुए नवागंतुक पूजा भट्ट के करियर को बढ़ावा दिया। यह 1956 की बॉलीवुड फिल्म चोरी चोरी की अनौपचारिक रीमेक है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दिल है के मानता नहीं · और देखें »

दिव्या भारती

दिव्या भारती (14 फ़रवरी 1974–5 अप्रैल 1993) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं, जिनकी अभिनय विविधता से उन्हें "अपनी पीढ़ी के सबसे चित्ताकर्षक युवा अभिनेत्री " होने का गौरव मिला। 90 के दशक से अपनी करियर की शुरुवात करने वाली दिव्या ने कई प्रकार के व्यावसायिक रूप से सफल गति चित्रों में अभिनय किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी दर्शकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अधिक तत्परता से भारती ने अपनी करियर की शुरुआत तमिल एवं तेलुगु फिल्मों से ही की थी। अभिनय के अतिरिक्त भारती में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व की छवि नज़र आती थी। भारती ने अपने अभिनय की शुरुवात तेलुगु फिल्म "बोब्बिली राजा" से सन् 1990 में की। शुरुआती समय में भारती को कम महत्व संबंधित भूमिकाएँ दी जाती थीं। फ़िल्मी सफर में उन्हें सफलता हिंदी फिल्म विश्वात्मा से मिली। इसी फिल्म के "सात समुन्दर पार गाने" से उन्हें एक अलग पहचान मिली। सन् 1992 तक भारती स्वयं को बॉलीवुड में एक सफल नायकत्व के रूप में स्थापित कर लिया था। अन्य फिल्में सरूप शोला और शबनम, एक नाटकीय फिल्म जिसमें भारती को निडर रास के भूमिका को दर्शाया। 1992 में बनी प्रेम प्रसंगयुक्त फिल्म दीवाना में भारती के निष्पादन ने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। 1992-1993 के मध्य तक भारती ने मात्र 19 वर्ष की आयु में सात चौदह हिंदी और सात दक्षिण भारतीय फिल्में की। अपने कम समय के करियर के दौरान मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा भारती ने एक शक्तिशाली अभिनय की उत्पत्ति की। उनकी अंतिम पूरी की हुई फिल्में रंग, सह अभिनीत कमल सदानाह और शतरंज, सह अभिनीत जैकी श्रॉफ थी, जिन्हें भारती के ३ अप्रैल १९९३ में रहस्यमय मरण के बाद जारी किया गया। यद्यपि भारती को अपने सम्पूर्ण करियर में कई अवनतियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने खुद को ढूंढा और स्वयं को बॉलीवुड में एक सफल मुकाम बनाने में कामयाब भी रहीं। 1993 में हुई उनकी रहस्मयी मृत्यु से उनका करियर भी समाप्त हो गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दिव्या भारती · और देखें »

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दीपिका पादुकोण · और देखें »

दीवाना (1992 फ़िल्म)

दीवाना 1992 की हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन राज कँवर ने किया। मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर है। यह शाहरुख की पहली फिल्म थी और वह फिल्म के दूसरे भाग में ही दिखाई देते हैं। दिल आशना है शाहरुख खान की पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन दीवाना को पहले जून 1992 को रिलीज़ किया गया। इसलिये यह उनकी पहली फिल्म हुई। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और दीवाना (1992 फ़िल्म) · और देखें »

नंदिता दास

नंदिता दास (जन्म: ७ नवम्बर १९६९) एक भारतीय फिल्म कलाकार और निर्देशक हैं। उन्होंने आजतक 10 विभिन्न् भाषाओं की तकरीबन 30 फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म कलाकार के रूप में उन्हें फायर(1996), अर्थ(1998), बवंडर(2000), कन्नथिल मुथामित्तल(2002), अझागि और बिफोर द रेन्स(2007) में महत्वपूर्ण भूमिकाओं और शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। एक निर्देशक के रूप में 'फ़िराक़' उनकी पहली फिल्म हैं जिसका प्रीमियर साल 2008 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इस फिल्म को तकरीबहन 50 फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया जिसे 20 पुस्कार हासिल हुए। उन्हें कान्स फिल्म समारोह में साल 2005 और 2013 में ज्यूरी के रूप में मनोनित किया गया। कला में उल्लेखनीय योगदान के लिए नंदिता दास को को फ्रांस सरकार की ओर से 'ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एत देस लेटर्स' से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और नंदिता दास · और देखें »

पत्थर के फूल

पत्थर के फूल 1991 की अनंत बालानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। सलमान खान इसमें अंडरवर्ल्ड गिरोह से लड़ने वाले पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हैं। रवीना टंडन (उनकी पहली फिल्म) प्रमुख महिला भूमिका निभाती हैं। जबकि विनोद मेहरा, किरण कुमार, रीमा लागू और मनोहर सिंह सहायक भूमिकाओं में शामिल हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और पत्थर के फूल · और देखें »

परदेस

परदेस 1997 की सुभाष घई द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय नाटक फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान, अमरीश पुरी, आलोक नाथ और नवागंतुक महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म वाणिज्यिक, आलोचनात्मक और संगीत के दृष्टिकोण से हिट थी। महिमा चौधरी ने अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक पुरस्कार जीता था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और परदेस · और देखें »

परिणीता (2005 फ़िल्म)

परिनीता 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और परिणीता (2005 फ़िल्म) · और देखें »

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा (जन्म 22 अक्टूबर 1988, अम्बाला, हरियाणा) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फिल्मों में काम करती है। चोपड़ा बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से त्रिक सनद सम्मान (व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में) प्राप्त करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आई और जनसंपर्क सलाहकार के रूप में यश राज फ़िल्म्स से जुड़ गई। बाद में अभिनेत्री के तौर पर तीन फिल्मों में कार्य करन का समझोता किया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और परिणीति चोपड़ा · और देखें »

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (जन्म: १८ जुलाई, १९८२) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और प्रियंका चोपड़ा · और देखें »

प्रीति ज़िंटा

प्रीटी ज़िंटा (जन्म ३१ जनवरी १९७५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। मनोविज्ञान में उपाधी ग्रहण करने के बाद ज़िंटा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दिल से.. में १९९८ से की और उसी वर्ष फ़िल्म सोल्जर में पुनः दिखी। इन फ़िल्मों में अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा का पुरस्कार प्रदान किया गया और आगे चलकर उन्हें फ़िल्म क्या कहना में कुँवारी माँ के किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया। उन्होंने आगे चलकर भिन्न-भिन्न प्रकार के किरदार अदा किए व उनके अभिनय व किरदारों ने हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्रियों की एक नई कल्पना को जन्म दिया। जिंटा को २००३ में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार कल हो ना हो फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने सर्वाधिक कमाई वाली दो भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमे काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म कोई... मिल गया (२००३) और रोमांस फ़िल्म वीर-ज़ारा (२००४) शमिल है जिसके लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया। उन्होंने आधुनिक भारतीय नारी का किरदार फ़िल्म सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना में निभाया जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उच्च-कमाई वाली फ़िल्में रही। इन उपलब्धियों ने उन्हें हिन्दी सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय किरदार कनेडियाई फ़िल्म हेवन ऑन अर्थ में था जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर ह्यूगो पुरस्कार २००८ के शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में प्रदान किया गया। फ़िल्मों में अभिनय के आलावा जिंटा ने बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन में कई लेख लिखे है, साथ ही वे एक सामाजिक कार्यकर्त्ता, टेलिविज़न मेज़बान और नियमित मंच प्रदर्शनकर्ता है। वे पीज़ेडएनज़ेड इण्डिया प्रोडक्शन कंपनी की संस्थापक भी है जिसकी स्थापना उन्होंने अपने पूर्व-साथी नेस वाडिया के साथ की है और दोनों साथ-ही-साथ इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम किंग्स XI पंजाब के मालिक भी है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और प्रीति ज़िंटा · और देखें »

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट (जन्म: 24 फरवरी, 1972) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट की तरह एक निर्देशक भी हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और पूजा भट्ट · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और फ़िल्म · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर

फ़िल्मफ़ेयर एक फ़िल्मी पत्रिका है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बरसात (1995 फ़िल्म)

बरसात 1995 की हिन्दी भाषा में बनी प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह बॉबी देओल (अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे) और ट्विंकल खन्ना (दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी) की शुरुआती फिल्म थी। यह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित की गई थी। संयोग से, 10 वर्षों के बाद अभिनेता बॉबी देओल ने इसी फिल्म शीर्षक से बरसात में काम किया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और बरसात (1995 फ़िल्म) · और देखें »

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और बर्फी! · और देखें »

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु (जन्म: ७ जनवरी, १९७९) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और बिपाशा बसु · और देखें »

बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म)

बैंडिट क्वीन, दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित एक सिने चलचित्र है, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। फिल्म मे फूलन की भूमिका प्रख्यात अभिनेत्री सीमा बिस्वास ने निभाई है। फिल्म अपने कथानक के चलते कई आलोचनाओं की शिकार भी हुई और फूलन ने स्वंय इस फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया पर अततः फिल्म को न्यायालय से स्वीकृति मिलने के उपरांत प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म) · और देखें »

भाग्यश्री

भाग्यश्री हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं और एक टेलीविज़न कलाकार हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और भाग्यश्री · और देखें »

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और ममता कुलकर्णी · और देखें »

महिमा चौधरी

महिमा चौधरी (जन्म: 13 सितंबर, 1973) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और महिमा चौधरी · और देखें »

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी। यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और मैंने प्यार किया · और देखें »

रिफ्युज़ी (2000 फ़िल्म)

रिफ्युज़ी 2000 में बनी एक भारतीय हिन्दी भाषा की फिल्म है। जिसमें प्रमुख कलाकार अभिषेक बच्चन,करीना कपूर और जय किशन श्राफ है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और रिफ्युज़ी (2000 फ़िल्म) · और देखें »

रवीना टंडन

रवीना टंडन (जन्म: 26 अक्टूबर, 1974) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और रवीना टंडन · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और लारा दत्ता · और देखें »

शुद्ध देसी रोमांस

शुद्ध देसी रोमांस, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रेण्डम देसी रोमांस (Random Desi Romance) शीर्षक से जारी किया गया, मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा और नवोदित वाणी कपूर इसमें मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म ६ सितम्बर २०१३ को प्रदर्शित की गयी। इसे २०१३ के टोरंटो फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जायेगा। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और शुद्ध देसी रोमांस · और देखें »

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे (जन्म: 1 जनवरी, 1975) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और सोनाली बेंद्रे · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

सीमा बिस्वास

सीमा बिस्वास एक भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और सीमा बिस्वास · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और हिन्दी · और देखें »

हीरोपंती

हीरोपंती एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सैनॉन मुख्य भूमिका में हैं। यह टाइगर श्रॉफ की पहली फ़िल्म है और कृति सैनॉन की भी यह पहली बॉलीवुड फ़िल्म है। इससे पहले सब्बीर खान ने अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ कमबख़्त इश्क़ बनाई इसके पश्चात यह उनकी दूसरी फ़िल्म है। यह फ़िल्म 23 मई 2014 को सिनेमाघर में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और हीरोपंती · और देखें »

जूही चावला

रूह अफ़ज़ा लॉन्च २००८ में जूही चावला जूही चावला (जन्म: 13 नवंबर, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और जूही चावला · और देखें »

ईशा देओल

ईशा देओल (जन्म २ नवम्बर १९८१) एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री है। वह प्रसिद्ध अदाकार धर्मेंद्र और अदाकारा हेमा मालिनी की बेटी है। उसने २००२ में फ़िल्म कोई मेरे दिल सौ पूछे से बालीवुड में अपनी अदाकारी की शुरूआत की। यह फ़िल्म कामयाब नहीं हुई। उसको २००४ की फ़िल्म धूम से कामयाबी मिली। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और ईशा देओल · और देखें »

वाणी कपूर

वाणी कपूर (जन्म 23 अगस्त 1988) बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और वाणी कपूर · और देखें »

विद्या बालन

विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम:വിദ്യ ബാല൯, हिन्दी:1 जनवरी, 1980 को जन्मी विद्या बालन एक पुरस्कार - विजेता भारतीय अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखायी दे रही है। बालन, अपने केरियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोस, सोअप ओपेरस और कॉमर्शियल विज्ञापन से की और उसने फ़िल्म के क्षेत्र में बंगाली फ़िल्म, भालो थेको (Bhalo Theko) (2003) से अपने केरियर की शुरुआत की, जिसके लिए फिल्मी आलोचकों ने उनकी भूरी - भूरि प्रशंसा की Iबाद में उसने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता (Parineeta) (2005) से शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया और उनकी पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म थी राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की लगे रहो मुन्नाभाई (2006) Iइस प्रकार बालन ने अपने - आपको एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया I .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और विद्या बालन · और देखें »

विजयपथ (1994 फ़िल्म)

विजयपथ 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और विजयपथ (1994 फ़िल्म) · और देखें »

गजनी (2008 फ़िल्म)

ग़जनी (घजनी) गीता आर्ट्स के बैनर तले बनी ए.आर. मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित एवं निर्मित 2008 की एक बॉलीवुड फिल्म है। तमिल फिल्म जो मुरुगाडोस द्वारा ही निर्देशित थी, इसी नाम से बनी ग़जनी की पटकथा क्रिस्टोफ़र नोलन द्वारा लिखित तथा निर्देशित हॉलीवुड की फिल्म "मेमेंटो" पर आधारित है। इसकी मुख्य भूमिका में आमिर खान और असिन है जबकि जिया खान, प्रदीप रावत और रियाज़ खान सहायक भूमिकाओं में हैं। आमिर खान ने इस भूमिका के लिए अपने निजी प्रशिक्षक के साथ लगातार एक साल अपनी निजी व्यायामशाला में प्रशिक्षण के लिए बिताया। यह फिल्म मारधाड़ वाली अपने रोमांटिक तत्वों के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जो कि उच्च प्रकृति के पूर्व स्मृति लोप (एंटीरोग्रेड एम्नेसिया) रोग से ग्रस्त एक अमीर व्यापारी की जिंदगी की छानबीन करती है, जिसे यह रोग अपनी प्रेयसी मॉडल कल्पना की एक हिंसक मुठभेड़ में हत्या के कारण हो जाता है। वह पोलोरोयड इंस्टैंट कैमरा के फोटोग्राफ्स एवं चिरस्थायी टैटूज के जरिये हत्या का बदला लेने की कोशिश करता है। आमिर खान का चरित्र ग़जनी द गेम शीर्षक वाले 3-डी वीडियो गेम में, जो इसी फिल्म पर आधारित है, विशेष स्थान पाएगा. .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और गजनी (2008 फ़िल्म) · और देखें »

गैंगस्टर (2006 फ़िल्म)

गैंगस्टर - ए लव स्टोरी वर्ष 2006 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेम एवं अपराध-रोमांच आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन व सह लेखन अनुराग बसु ने किया है, एवं फ़िल्म निर्माण "विशेष फ़िल्मस" के बैनर के मुख्य निर्माता महेश भट्ट ने किया है। फ़िल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा, गुलशन ग्रोवर के साथ नवोदित कलाकार में कंगना राणावत ने भी पर्दापर्ण किया है। फ़िल्म का संगीत निर्देशन प्रीतम चक्रवर्ती ने किया है। फ़िल्म त्रिकोणीय प्रेम-अपराध पर केंद्रित है जिसमें एक बार डांसर परिस्थितिवश दो व्यक्ति जिनमें एक अपराधी और एक साधारण युवक से प्रेम हो जाता है, जिसे मिडिया ने सामयिक तौर पर अपराध माफिया अबु सालेम तथा अभिनेत्री मोनिका बेदी के संबंधों पर आंशिक रूप से आधारित बताया है, जिसे निर्देशक अनुराग ने सिरे से इंकार कर दिया। यह फ़िल्म वर्ष 2006 को व्यावसायिक एवं समीक्षात्मक तौर पर काफी सफल रही। नई अभिनेत्री के रूप में कंगना राणावत के भावपूर्ण अभिनय एवं सशक्त उपस्थिति के लिए भी प्रशंसा की गई तथा उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के तौर पर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और गैंगस्टर (2006 फ़िल्म) · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और ओम शांति ओम · और देखें »

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया आज़मी, (जन्म: १० जनवरी १९८६) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है जो मुख्यतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत टार्ज़न द वण्डर कार (२००४) नामक फ़िल्म से की जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फ़िल्म डोर (२००६) में युवा विधवा के पात्र के लिए उन्हें काफी सराहा गया। उन्हें अधिक कामयाबी वांटेड (२००९) के कारण मिली जो व्यावसायिक दृष्टि से उनकी अब तक की सर्वाधिक सफल फ़िल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और आयशा टाकिया · और देखें »

आशिक आवारा

आशिक आवारा 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी हैं। ये दोनों की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिये सैफ और ममता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, हालाँकि ये सैफ की दूसरी और ममता की तीसरी फिल्म थी। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और आशिक आवारा · और देखें »

आग (1994 फ़िल्म)

आग 1994 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और आग (1994 फ़िल्म) · और देखें »

इलियाना डी'क्रूज़

इलियाना डी 'क्रूज़ (जन्म 01 नवम्बर 1987) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने अपना कैरियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया और 2006 में वाय.वी.एस चौधरी की तेलुगू फिल्म देवदासु से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। उसके बाद उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म पोक्किरी (2006), जलसा (2008) और किक में अभिनय किया और अपने आप को तेलुगू सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में स्थापित किया। 2017 में बादशाहो में काम कर चुकी है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और इलियाना डी'क्रूज़ · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और करीना कपूर · और देखें »

क़यामत से क़यामत तक

कयामत से कयामत तक सन् 1988 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया है और निर्माण उनके पिता नासिर हुसैन ने किया है। इसमें नासिर के भतीजे और मंसूर के चचेरे भाई आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ जारी हुई थी और यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता भी थी। इसने आमिर और जूही को बेहद लोकप्रिय सितारों में बदल दिया था। इसकी कहानी आधुनिक रूप में रची गई दुखद रूमानी कहानियों लैला और मजनू, हीर राँझा और रोमियो और जूलियट पर आधारित है। क़यामत से क़यामत तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाली संगीतमय रोमांस फिल्मों की रूपरेखा इसी को माना जाता है। आनंद-मिलिंद द्वारा रचित, फिल्म का साउंडट्रैक समान रूप से सफल और लोकप्रिय था। इसने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निदेशक सहित ग्यारह नामांकनों से आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और क़यामत से क़यामत तक · और देखें »

कंगना राणावत

कंगना राणावत (जन्म: 23 मार्च, 1987) हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कंगना राणावत मुम्बई में रहती हैं। २०१४ में आई फिल्म क्वीन में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और कंगना राणावत · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और कृति सैनॉन · और देखें »

कोई मेरे दिल से पूछे (2002 फ़िल्म)

कोई मेरे दिल से पूछे 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और कोई मेरे दिल से पूछे (2002 फ़िल्म) · और देखें »

अर्थ (1998 फ़िल्म)

अर्थ १९९८ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और अर्थ (1998 फ़िल्म) · और देखें »

असिन

असिन थोट्टूमकल (जन्म 26 अक्टूबर 1985) केवल असिन नाम से लोकप्रिय पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि केरल राज्य से हैं। सथ्यन अन्थिक्कड़ की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका' फिल्म से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई' नामक फिल्म से मिली और उन्होंने इसी फिल्म के लिए दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) आई। इसमें अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने कई सफल फिल्में की जैसे, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारालारू (2006) में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और असिन · और देखें »

अजनबी (2001 फ़िल्म)

अजनबी 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और अजनबी (2001 फ़िल्म) · और देखें »

अंदाज़ (2003 फ़िल्म)

अंदाज़ 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार और अंदाज़ (2003 फ़िल्म) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »